Blog

  • पंजाब : चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    गुरदासपुर :  पुराना शाला थाने के तिबड़ी इलाके में दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक हरीश गुप्ता ने बताया कि उन्हें दुकान के पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है।

    जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर पड़ी 80 बोरी चीनी और 120 तेल के पीपे चोरी हो चुका था। मौके पर पहुंचे पुराना शाला थाने के सब इंस्पेक्टर शशपाल सिंह का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं। चोरों का पता लगाया जाएगा।

    दुकानदार के मुताबिक उसकी दुकान के पास एक खेत है, जहां चोरों ने पीछे की दीवार के सहारे गाड़ी खड़ी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने एसएसपी दयामा हरीश कुमार से मांग की कि इस इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • पंजाबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार का निधन 

    श्री मुक्तसर साहिबः तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का आज सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके फार्म हाउस जेल रोड श्री मुक्तसर साहिब में किया जाएगा। बलवंत सिंह नंदगढ़ 1997 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के सदस्य बने थे। 2003 में उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब का जत्थेदार बनाया गया था।

    ऐसा कहा जाता है कि बलवंत सिंह नंदगढ़ ने देश की अलग इकाई के प्रतीक मूल नानकशाही कैलेंडर के पक्ष में डटकर स्टैंड लिया, भले ही उन्हें तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी की जत्थेदारी छोड़नी पड़ी। दरबार-ए-खालसा संगठन के जत्थेदार नंदगढ़ के नेतृत्व में 14 अक्टूबर 2018 को बत्तीनवाला चौक कोटकपूरा में मनाए गए ‘लानत दिवस’ के दौरान प्रकाश सिंह बादल को लेकर ‘लानत पत्र’ भी पढ़ा गया था।

  • बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से कई गाड़ियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    गुजरात: अरावली के मोडासा कस्बे में एक बड़ा हादस हो गया हैं। यहां एक मोटरसाइकिल के शोरूम में भीषण आग लग गई है। इस घटना में कई मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग क्यों लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

  • पंजाब: स्पा सेंटर मालिक ने महिला पर किया हमला, जाने मामला

     लुधियाना : देर रात एक स्पा सेंटर चलाने वाले व्यक्ति ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का 6 महीने पहले स्पा सेंटर मालिक से तलाक हुआ था। आरोप है कि अब महिला उसे जहां कहीं भी दिखती है, वह वहीं पर उसे पीटने लगता है। बीती रात दुगरी इलाके में दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर व्यक्ति ने उसके माथे पर I-Phone मार दिया। व्यक्ति के साथ आए कुछ लोगों ने भी उससे मारपीट की। खून से लथपथ महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।  

    9 महीने से चल रहा पति से विवाद

    अस्पताल पहुंची घायल महिला खुशी ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। यहां उसकी मुस्लिम समुदाय में शादी हुई है। उसका पति के साथ पिछले 9 महीने से काफी विवाद चल रहा था। उसके पति का भाईवाला चौक में स्पा सेंटर है। कोर्ट में भी उनका केस चलता रहा है। पति उसे तलाक नहीं दे रहा था। वह किसी अन्य महिला के साथ रहता है। अब पिछले 6 महीने पहले उसे तलाक मिला है।

    हमला कर साथियों सहित हुआ फरार

    खुशी ने कहा कि देर रात वह दुगरी इलाके में अपनी बहन के स्पा सेंटर से वापस घर जाने लगी तो उसके पति ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे गालियां देने लगा। उसके साथ मारपीट की। उसने जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने I-Phone उसके माथे पर मारा। माथे से लगातार खून बहने लगा। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।

    खुशी ने कहा कि उसका पति तलाक के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। जहां कही भी वह उसे देखता है उसे गालियां देकर मारने पीटने लगता है। उसके कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध है। इन्हीं कारणों के चलते उसने उससे तलाक लिया है। खुशी ने कहा कि वह थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएगी।

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में वसीका नवीस गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने वसीका नवीस जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला कोट मंगल सिंह शिमलापुरी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना के ईशर नगर निवासी बलविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में कहा कि उसने 7 नवंबर 2023 को सब रजिस्ट्रार लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय से न्यू जनता नगर लुधियाना में अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराई।

    उक्त डीड राइटर (वसीका नवीस) इस काम को करने के बदले में लुधियाना सेंट्रल के कर्मचारियों के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपी जसपाल सिंह के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और ऑडियो साक्ष्य के साथ विजिलेंस ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी राजस्व विभाग के कर्मचारियों के नाम पर शिकायतकर्ता से प्लॉट की सेल डीड दिलाने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सब रजिस्ट्रार (सेंट्रल) लुधियाना के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • पंजाबः I-20 कार से लाखों रुपए के नकली नोट बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सराभा नगर की पुलिस ने आई-20 कार में से 5 लाख 10 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे की तालाश शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जगराओं निवासी सोहन सिंह, मनदीप सिंह मन्नू एवं मोगा निवासी बख्तौर सिंह के रूप में हुई है। इनमे से आरोपी सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी बख्तौर सिंह की तालाश की जा रही है।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी मिलकर नकली नोट तैयार कर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाकर उनसे असली नोट हासिल कर बदले में दोगुने नोट वापिस करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते है। इनमे से  आरोपियों सोहन सिंह एवं मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर आई-20 कार में से पांच लाख दस हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए है। उस रकम में 200-200 रुपए के नोट की 16 गड्डियां एवं 100-100 रुपए के नोट वाली 19 गड्डियां बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी की तालाश की जा रही है।

  • पंजाब से मिले एल्विश यादव के गाने में इस्तेमाल किए गए सांप

    मोहालीः रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर मुहैया कराने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने चार कोबरा समेत सात सांपों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को पंजाब के खरड़ बस स्टैंड के पास से पकड़ा। खास बात यह है कि बरामद सांपों का इस्तेमाल बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गाने में हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर (34) निवासी बसंत एवेन्यू, दुगरी, लुधियाना के रूप में हुई है। इस मामले में गायक हार्दिक आनंद का भी नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक ने ही सिकंदर को ये सांप दिए थे।

    मामले में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने सिकंदर और बुराड़ी (दिल्ली) निवासी हार्दिक आनंद के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9, 39, 50, 51 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते वर्ष नवंबर माह में नोएडा के सेक्टर-49 थाने में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने पांच सपेरे गिरफ्तार किए थे, जिनके पास से पांच कोबरा और कुछ पॉइजन बरामद हुआ था। उसी मामले में मेनका गांधी के संगठन पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के सदस्य सांप मुहैया कराने वाले की तलाश में थे। गुरुवार को संगठन ने पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ट्रैप लगाकर खरड़ बस स्टैंड से सिकंदर को दबोच लिया। इस दौरान लुधियाना से आए पीएफए के चार सदस्य गौरव गुप्ता, सौरव गुप्ता, अभिषेक और दुर्गेश पटके मौजूद रहे।

  • 17 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, एक की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के एक स्कूल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 वर्षीय एक किशोर ने अपने ही साथी छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना में 5 अन्य छात्र घायल हो गए। स्कूल में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे अमेरिका में हड़कंप मच गया है। छात्र की हत्या पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भी आंसू छलक पड़े। उन्होंने मृतक छात्र के परिवारजनों को सांत्वना दी है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना उस वक्त हुई, जब स्कूल में नाश्ते का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा था। मगर छात्र को नाश्ते के हिस्से में भोजन की जगह मौत नसीब हुई। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को मध्यपश्चिमी अमेरिकी राज्य आयोवा के एक हाई स्कूल में हैंडगन और शॉटगन से लैस किशोर ने एक साथी छात्र की हत्या कर दी और पांच अन्य लोगों को घायल कर दिया।

    घटना सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। गोलीबारी के कारण पुलिस की बड़ी प्रतिक्रिया हुई। क्योंकि आपातकालीन वाहन और सशस्त्र इकाइयां पेरी हाई स्कूल में पहुंच गईं। जहां दिन भर के लिए कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी। आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने कहा कि मरने वाला पीड़ित छठी कक्षा में था यानी उसकी उम्र 11 या 12 साल रही होगी। वह नाश्ते के कार्यक्रम के लिए मौजूद था। मगर उससे पहले उसके हिस्से में मौत आ गई। इस घटना ने अमेरिका में सनसनी फैला दी है। 

  • पंजाबः इस दिन हो सकती है बारिश, ओरेंज अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। दिसंबर में बारिश ना होने के चलते जनवरी की शुरुआत भी धुंध के साथ ही हुई है, जो 6 जनवरी तक जारी रहेगी। वहीं आज मौसम विभाग ने 15 जिलों में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी अन्य पूर्वी व पश्चिमी मालवा के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में मध्य रात्रि से धुंध का असर दिखने को मिल रहा है।

    वहीं, पूरे पंजाब में आज भी सूरज के निकलने के आसार ना के बराबर ही हैं। जिसके चलते दिन व रात के तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने धुंध का अलर्ट 6 जनवरी घोषित किया है, 7 जनवरी के बाद बादल छाने और 9 जनवरी को बारिश के आसार जताएं हैं। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने दिन व रात के तापमान में कम अंतर के पीछे का कारण बारिश ना होना बताया है। दिसंबर महीने में पंजाब में औसतन 10.7MM बारिश होती है, जबकि दिसंबर 2023 में इसमें 70 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

    दिसंबर 2023 में मात्र 3.3MM ही बारिश रिपोर्ट हुई है। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी डायरेक्टर पवनीत कौर के अनुसार पंजाब में दिसंबर महीने में बारिश होती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ है। ड्राई मौसम के चलते धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम ड्राई होने के कारण रात का तापमान सामान्य से कम रहा है, वहीं दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही और दिन ठंडे हो रहे हैं।

  • आज का राशिफल, 05 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 05 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज पारिवारिक और व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। आज का कुछ समय नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में बीतेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। सावधान रहें और आपसी सहयोग द्वारा समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। निकट संबंधी को आपसे भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं।

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से गतिविधियां चलती रहेगी। कार्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव भी होता नजर आएगा। सिर्फ इस समय जोखिम वाले कामों से दूर रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम लेंगे तो कोई काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। पैसों से संबंधित लेन-देन सतर्कता के साथ करें। जब तक किसी काम के लिए आप तैयार नहीं होते हैं, तब तक काम की शुरुआत न करें। जीवन में बढ़ रहे असंतुलन पर आपको विचार विमर्श करने की अवश्यकता है। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान देंगे। आज आपके परिवार में मांगलिक कामों की योजना बन सकती है। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, जिसपर घरवाले विचार विमर्श करेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार नियोजन से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। किसी करीबी मित्र के साथ आज आप कही घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। किसी भी समस्या में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज खुद पर उलझनों को हावी न होने दें इससे आप बहुत सी समस्याओं से बच जायेंगे। आज आपको अपने भाषा पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आज दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। अपने संपर्कों और दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। निजी काम होने से कुछ समय परिवार के सदस्यों के लिए भी निकालें। अपने गुणों का सकारात्मक प्रयोग करें। विशेष कार्य करते समय प्रत्येक स्तर के बारे में सोचें। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी कार्यप्रणाली की उचित रूपरेखा बना लेने से नियत समय पर कार्य संपन्न होंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। केवल विचारों में खोए रहने से सपने साकार नहीं होते। जब तक आप खुद के काम और वक्त को अहमियत नहीं देंगे, तब तक दूसरों का आपके लिए व्यवहार नहीं बदलेगा। काम आगे बढ़ाने के लिए आपको जो स्रोत्र प्राप्त हो रहे हैं, उनके लिए आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो लाभ हो सकता है।

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे किसी के साथ भी कोई प्रॉमिस ना करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में आपको योगदान देना होगा। इस वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। परंतु कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। व्यापार को बढ़ाने का मिलकर प्लान भी बनायेंगे।कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। यह समय प्रेम भाव से अपना काम बनाने का है ऐसे में किसी से भी अनबन करने से बचें। आज किसी यात्रा का प्रोग्राम बनाते समय अपनी स्थिति को ध्यान में रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करके अपनी गतिविधियों पर ही ध्यान दें। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे।आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। सहकर्मियों का साथ मिलने से आपको राहत महसूस होगी।

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।आपकी मेहनत और व्यवस्थित रहने से व्यवसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। कोई सरकारी काम कागज पूरा न होने से कुछ देर के लिए रुक सकता है। लेकिन किसी अधिकारी की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी ही कोई सफलता मिलने वाली है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी।आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।अगर प्रॉपर्टी संबंधी समस्याएं आ रही हैं तो नियमों के हिसाब से काम करें। आज बिजनेस में आपको कठिन निर्णय लेने होंगे, इसका अच्छा परिणाम भी हासिल होगा। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए।जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।समय अनुकूल है। लेकिन दूसरों के प्रभाव में आने की बजाय खुद के विवेक से कम लेना होगा, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी खुशखबरी मिलेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।