ग्रेटर नोएडा: जिले के सुपरटेक इकोविलेज 2 सोसायटी के एक बंद फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले फ्लैट का ताला तोड़कर रखरखाव प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है की सबसे पहले फ्लैट के एसी में आग लगी थी। इसके बाद यह बाकी जगह फैल गई।
Blog
-
Jio का खास ऑफरः 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री!
नई दिल्लीः देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को किफायती रिचार्ज प्लान देने के मामले में जानी जाती है। ये ही कारण है कि कंपनी के यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर भी मिलती है। इन दोनों कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए जियो ने एक खास ऑफर पेश किया है जिसमें एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि दो महीने के लिए मुफ्त में रिचार्ज प्लान का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि जियो किन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान बिल्कुल फ्री दे रहा है?
जियो का खास ऑफर
रिलायंस जियो की ओर से 234 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में जियो भारत 4जी फोन यूजर्स के लिए पेश किया है। 999 रुपये की कीमत में आने वाला जियो भारत (JioBharat 4G Phone) अगर आपने भी खरीदा है तो इस प्लान का फायदा आप भी उठा सकते हैं, लेकिन 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने के फ्री प्लान की सुविधा का लाभ हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है।
कैसे मिलेगा जियो का 2 महीने का प्लान फ्री?
अगर आप भी 234 रुपये का रिचार्ज कर 2 महीने का प्लान फ्री चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो स्टोर से जियोभारत फोन को खरीदना होगा। साथ ही उसमें जियो की सिम का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में 234 रुपये का रिचार्ज करके आपको 2 महीने के लिए प्लान के फायदे फ्री में मिल सकेंगे। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 1 अप्रैल के बाद खरीदे गए जियोभारत फोन यूजर्स के लिए है जिसे सिर्फ एक बार ही अपनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Jio Rs 234 Plan Benefits
जियोभारत फोन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज का फायदा दिया जाता है। बात करें प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 0.5GB डेटा का फायदा मिलता है। ये प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Jio Rs 234 Plan Availability
जियो की ओर से 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री दिया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ उन JioBharat 4G Phone यूजर्स के लिए है जिन्होंने 1 अप्रैल, 2024 को या उसके बाद फोन को खरीद कर यूज किया है। साथ ही जियो की नई सिम खरीदी है या अपने मौजूदा सिम को फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
पंजाबः चुनाव ड्यूटी पर गए फौजी की हुई मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के मछराला गांव के सीआरपीएफ पुलिस स्टेशन अधिकारी करमजीत सिंह 52 वर्ष की आयु में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी के दौरान राजस्थान में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। आज उनका पार्थिव शरीर डेरा बाबा नानक के मछराला गांव पहुंचा। जहां पार्थिव शव देखकर गांव में गमगीन माहौल हो गया। वहीं गांव के श्मशानघाट में सरकारी सम्मान के साथ करमजीत का अंतिम संस्कार किया गया। थानेदार करमजीत सिंह को सीआरपीएफ 13 बटालियन चंडीगढ़ के जवानों ने ऑफिसर राधे शाम के नेतृत्व में सलामी दी।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
बाद में बाबा गरीब दास तप अस्थान के मुख्य ग्रंथी बाबा मलूक सिंह द्वारा अरदास करने के बाद उनके बड़े भाई बलविंदर सिंह ने चिता को मुख्य अग्नि दी। इस मौके पर सीआरपी सब इंस्पेक्टर जीडी तिलक राज ने बताया कि 13 बटालियन सीआरपीएफ यूनिट चंडीगढ़ राजस्थान में लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी लगी हुई थी। जिसमें करमजीत सिंह को कल दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत राजस्थान के जयपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आज उनके शव को उनके पैतृक गांव मछराला लाया गया और सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
-
स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाईः शिक्षा अधिकारी निलंबित, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल हिरासत में
महेंद्रगढ़ः नारनौल में कनीना के गांव उन्हाणी के पास आज एक दर्दनाक बस हादसे में छह स्कूली बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने बस ड्राइवर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्कूल संचालक होशियार सिंह और प्रिसिंपल दीप्ति को हिरासत में ले लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चो की पहचान, वंश (14 वर्ष), पिता दुष्यंत, रिकी (13 वर्ष), पिता रविंद्र, अंशु (17 वर्ष), पिता संदीप कुमार, याक्षु (14 वर्ष), पिता संदीप कुमार, युवराज (15 वर्ष), पिता संजय, सत्यम शर्मा (17 वर्ष), पिता राकेश शर्मा के रूप में हुई है।
वहीं घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों से स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।
-
पंजाबः अकाली दल अमृतसर ने खडूर साहिब से इस नेता को दी टिकट, देखें वीडियो
अमृतसरः अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जारी सूची जारी की है। जिसमें उन्होंने हरपाल सिंह बलेर को लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की जवानी और किसानी के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के युवाओं को ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और एनकाउंटर जैसी साजिशों से खत्म किया जा रहा है। पंजाब को बचाने वाले भाई अमृतपाल सिंह जैसे युवाओं को एनएसए लगाकर सजा दी जा रही है। क्योंकि उन्होंने पंजाब के युवाओं को अमृत देकर पंजाब को बचाने का उपराला किया गया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि बंदी सिंह अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और उनकी अब रिहाई होनी जरूरी है। जिसके लिए केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा में जीतती है, तो वह पंजाब के मुद्दों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने पंजाब में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के केजरीवाल के इशारे पर काम करने वाली सरकार है। जिसका जल्दी पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान को जिताकर संगरूर की जनता एक बार फिर इतिहास रचेगी। -
Virat Kohli को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पोस्ट हुआ वायरल, फैंस हुए हैरान
नई दिल्लीः आईपीएल 2012 सीजन से आईपीएल 2021 सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रहे विराट कोहली इस समय बतौर प्लेयर खेल रहे हैं। लेकिन अचानक आरसीबी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर टीम की कमान फाफ डू प्लेसी की जगह किंग कोहली को सौंप दी है। आइए जानते हैं कि आखिर इस पूरे मामले की क्या सच्चाई है और किस वजह से आरसीबी ने फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली को फिर से कप्तान बना दिया है।
दरअसल, आईपीएल सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आरसीबी को लीड करने की जिम्मेदारी फाफ डु प्लेसिस के कंधों पर है और उन्होंने साल 2022 सीजन में यह जिम्मेदारी उठाई थी। लेकिन अभी तक टीम के लिए कुछ ख़ास नहीं कर सके हैं। इस सीजन भी उनकी कप्तानी में आरसीबी को अपने शुरुआती 5 में से 4 मुकाबले गंवाने पड़े हैं, जिस वजह से तमाम फैंस उनसे बेहद नाखुश हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल को रहा है, जिसमें आरसीबी अकाउंट द्वारा विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें ऐसा कुछ नहीं है।
बता दें कि आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने अभी तक फाफ डु प्लेसिस की जगह विराट कोहली को कप्तान बनाने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है और न ही कोई पोस्ट डाला है। इस समय सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है वह आरसीबी के फेक अकाउंट से किया गया है। यानी आरसीबी को अभी भी फाफ ही लीड करते दिखाई देंगे और आज (11 अप्रैल) उन्हें अपना छठा मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलना है।
मालूम हो कि आईपीएल 2024 में आज, 11 अप्रैल को आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन मुंबई ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत मिली है। वहीं आरसीबी को 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत मिली है। दोनों ही टीमों के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है और मुंबई को उसी के घर में हराना आरसीबी के लिए काफी मुश्किल होगा।
-
iPhone Users के लिए अहम खबर, फोन हो सकता है हैक, Apple ने भेजी Warning
नई दिल्लीः टेक कंपनी Apple ने अपने यूजर्स को Pegasus जैसे स्पायवेयर हमले के लिए चेताया है। 6 महीने में ये दूसरी बार है, जब Apple ने iPhone users को सॉफ्टवेयर के सहारे होने वाली जासूसी के लिए Warning जारी की है। यह चेतावनी भारत सहित कुल 91 देशों में iPhone Users के लिए जारी की गई है। इससे पहले अक्टूबर 2023 में भी Apple ने भारत में कई लोगों को Security Warning भेजी थी। यह चेतावनी भारत के कई राजनेताओं को “संभावित राज्य प्रायोजित स्पाइवेयर अटैक” के नाम से भेजी गई थी।
भारतीय यूजर्स के फोन में आए चेतावनी संदेश
टेक कंपनी Apple ने भारत सहित कुल 91 देशों में iPhone यूजर्स को चेतावनी के ईमेल भेजे हैं। 10 और 11 अप्रैल की मध्य रात्रि 12:30 बजे भेजे गए ईमेल में पेगासस जैसे किसी स्पायवेयर के अटैक की चेतावनी दी गई है। हालांकि इस बार कंपनी ने इसे राज्य द्वारा प्रायोजित नहीं बताया है। यूजर्स को भेजे ईमेल में Apple लिखा है- ‘Apple ने पाया है कि आप एक ‘मर्सनरी स्पायवेयर’ अटैक का शिकार हो रहे हैं, जो आपके Apple ID -xxx- से जुड़े iPhone को दूर से ही हैक करने की कोशिश कर रहा है।’ हालांकि यह ईमेल सभी iPhone यूजर्स को नहीं भेजा गया है।
पेगासस की तरह हो सकता है स्पायवेयर
Apple ने अपने उपभोक्ताओं को पेगासस (Pegasus) जैसे किसी स्पायवेयर से हमले की चेतावनी जारी की है। पेगासस एक तरह का जासूसी सॉफ्टवेयर है, जिसे इजरायल की एक कंपनी NSO ने डिजाइन किया है। इसे दुनिया के सबसे ताकतवर स्पायवेयर में से एक में गिना जाता है। स्पायवेयर उन सॉफ्टवेयर को कहा जाता है, जिसके जरिए आपके डिजिटल डिवाइस में किसी तरह की जासूसी की जा सकती है। पेगासस यूजर को पता लगे बिना फोन में घुस जाता है और फोन में मौजूद सभी एप्स का डाटा पढ़ने लगता है। इससे फोन की सुरक्षा पर भारी खतरा पैदा हो सकता है।
-
पंजाबः 10 लाख रुपये की भारतीय करेंसी सहित एक गिरफ्तार
जगराओंः लुधियाना में देहात पुलिस ने 10 लाख की भारतीय करंसी के साथ संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हजार रुपए के किलए मुक्तसर साहिब से बस के जरिए जगराओं में पैसों की डिलीवरी देने आए शकी व्यक्ति को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि माननीय भारत चुनाव आयोग के निर्देशों और वरिष्ठ कप्तान पुलिस लुधियाना (गांव) नवनीत सिंह बैंस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए थाना सिटी पुलिस के मुख्य अधिकारी एसआई सुरिंदर सिंह और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी कुमार सिंह की पुलिस टीमें तहसील चौक जगराओं पर नाकाबंदी की हुई थी।
जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को बस स्टैंड की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का लिफाफा लिए हुए आता दिखाई दिया। जिसके पास से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इस संबंध में जब मौके पर मौजूद पुलिस उच्च अधिकारियों ने घटना संबंधी सूचना दी। जिसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में भारतीय करंसी के साथ गिरफ्तार कर लिया। भारतीय मुद्रा को थाना सिटी जगराओं में लाया गया और जब थाना सिटी में पुलिस द्वारा भारतीय मुद्रा की गिनती की गई, तो गिनती करने पर कुल राशि 10 लाख रुपये थी।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुक्तसर से बस द्वारा जगराओं ये पैसे पहुंचाने आया था और बदले में उसे 1000 रुपये मिलने थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बरामद की गई भारतीय मुद्रा को मालखाना पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया गया और इस संबंध में आयकर विभाग को सूचित किया गया, जिसने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-
पंजाबः बाजार में फूड सप्लाई की टीम की रेड, दुकानें बंद करके भागे दुकानदार, देखें वीडियो
अमृतसरः नवरात्र के चलते जहां लोग माता रानी का व्रत रखते हैं, वहीं बाजार में बिकने वाले सामान जैसे व्रत वाला आटा, चावल और चिप्स आदि में मिलावट की कई शिकायतें मिल रही थी। बीते दिन जलालाबाद में व्रत के आटा खाने के कई लोग बीमार भी हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं आज स्वाक मंडी और मारवाड़ी बाजार में फूड सप्लाई की टीम के द्वारा रेड की गई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए फूड सप्लाई ऑफिसर राजिंदरपाल सिंह ने कहा कि हमें कई शिकायतें मिल रही थीं कि नवरात्र के दौरान लोगों को मिलावटी सामान बेचा जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जिसके चलते आज उनकी टीम द्वारा ढाब के स्वंक मंडी में रेड कर चैकिंग की गई। उन्होंने कहा कि जब उनकी टीम वहां छापेमारी करने पहुंची तो देखा कि दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भागते नजर आए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकाने बंद करके भागने से लोगों में गलत मैसेज जाता है। उन्होंने कहा कि इस जांच में जबकि दुकानदारों को उनका सहयोग करना चाहिए था, जो लोग नवरात में मिलावटी सामान बेचते हैं। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार मिलावटी सामान के सैंपल भरने देते तो लोगों में बहुत अच्छा संदेश जाता कि दुकानदार मिलावट नहीं करते।उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद ही दुकाने बंद करके भागने लगे, लेकिन उनके द्वारा कई दुकानों में सैंपल भर लिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर व्रत वाला आटा, चिप्स आदि के सैंपल भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने मारवाड़ी बाजार में आकर दुकानों पर सैंपल भरे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों से भी अपील करते हैं कि जब भी दुकान पर सामान खरीदने जाएं तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें। वहीं, दुकानदार ने बताया कि आज खाद्य आपूर्ति अधिकारी हमारी दुकान पर आए, उन्होंने हमारी दुकान की जांच की और उन्होंने हमें अपनी दुकान में साफ-सफाई रखने का आदेश दिया, जिसका उनके द्वारा पालन करने का भरोसा दिया गया।
-
पंजाबः एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना और 25,900 पाउंड की विदेशी करेंसी बरामद
अमृतसर: श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाहजहां से अमृतसर पहुंची फ्लाइट के अंदर से कस्टम विभाग की टीम ने लाखों रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। जानकारी के अनुसार तस्करों ने बड़े ही शातिर तरीके से सोने को फ्लाइट के वॉशरूम के अंदर शैंक के नीचे चिपकाए हुआ था और उसके साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी लगा हुआ था, लेकिन कस्टम विभाग की पैनी नजर से तस्कर बच नहीं पाए। इससे पहले भी अरब देशों से आई फ्लाइट के अंदर से 2 किलो सोना जब्त किया गया था जिससे एक बार फिर से एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
आखिरकार यह लावारिस सोना कौन भेज रहा है और अमृतसर एयरपोर्ट पर किसने इसको निकलाना था। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वहीं एक अन्य मामले में कस्टम विभाग ने एक यात्री से विदेशी करंसी जब्त की है। इस दौरान 25900 पाउंड की विदेशी करेंसी जब्त की गई है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक अन्य मामले में अमृतसर से दिल्ली जा रहे एक यात्री से 25900 पाउंड की विदेशी करंसी जब्त की है। जानकारी के अनुसार यात्री ने दिल्ली से आगे लंदन की फ्लाइट पकड़नी थी।