Blog

  • पुलिस की अमृतसर मे रेड,हिमाचल में चिट्टा बेचने वाले आरोपी की धरपकड शुरू

    पुलिस की अमृतसर मे रेड,हिमाचल में चिट्टा बेचने वाले आरोपी की धरपकड शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने दो दिन पहले मंडी के रहने वाले 3 नशा तस्करों को गांव पंडोगा मे 6.08 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा था जिनको अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया था । हरोली पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने अमृतसर के एक नशा तस्कर के नाम का खुलासा किया है जो हिमाचल में कई जगह नशा बेचने का काम करता है । अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी कुल्लू पुलिस के पास भी एक महीना पहले एक चिट्टे के केस में गिरफ्तार हो चुका है । हरोली पुलिस ने रातों रात एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए अमृतसर पंजाब रवाना की परंतु आरोपी का नेटवर्क पुलिस से तेज निकला क्योंकि हिमाचल पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वह अपनी रिहायश से भाग चुका था । पुलिस ने अमृतसर में आरोपी के घर पर दविश दी परंतु आरोपी पहले ही कही भाग चुका था । अभी तक की जानाकारी के अनुसार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है । पुलिस हर पहलु से आरोपी का सुराग लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर लिया जायेगा । उप-पुलिसअधीक्षक मोहन रावत ने कहा कि हरोली पुलिस ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है व किसी भी सूरत मे आरोपी को वक्शा नहीं जायेगा ।
  •  पुलिस ने वालीवाल मे रेडकर 8 बोतल देसी शराब पकड़ी, एक कावू 

    ऊना /सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने गांव वालीवाल में रेड कर 8 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। जिसमें एक युवक को काबू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक नाजिन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ गांव वालीवाल में एक व्यक्ति द्वारा वनाए गए शेड में रेड की जहां पर उक्त आरोपी वलवीर सिंह निवासी वालीवाल अबैध रूप से शराब वेचने का धंधा कर रहा था । तलाशी के दौरान शेड मे छुपाई हुई 8 वोतल देशी शराब संतरा बरामद हुई । जिसे पुलिस ने कब्जा मे लेकर आरोपित को गिरफतार कर लिया । पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की गई है । हरोली मे किसी भी प्रकार के नशा को पनपने नही दिया जायेगा । आम जनता के सहयोग से हरोली पुलिस को काफी सूचनाएं मिल रही हैं जिन पर समय रहते कारवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों सेआग्रह किया कि आप भी सूचना पुलिस थाना प्रभारी के नम्बर 7018995910 पर निःसंकोच दे सकते है व सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा ।
  •  इसपुर में कार की टक्कर से साईकिल सवार घायल

     इसपुर में कार की टक्कर से साईकिल सवार घायल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव इसपुर में एक कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है व पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना की ओर से गगरेट की तरफ जा रही एक होंडा एमेज कार ने गांव इसपुर में एक साईकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पंडोगा से सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होंडा एमेज के ड्राईवर ने भी साईकिल सवार को टक्कर लगने पर अपनी गाडी मौके पर ही रोक दी थी । साईकिल सवार भी गाडी की दिशा में ही आगे चल रहा था परंतु कार की गति ज्यादा होने के कारण साईकिल सवार को टक्कर मार गया जिससे साईकिल सवार मौका पर ही गिर गया । साईकिल सवार घायल की पहचान केशव उर्फ किशोरी निवासी मधेपुरा विहार के रूप में हुई है,जिसे चोट लगने के कारण उना अस्पताल मे ईलाज के लिये दाखिल करवाया गया है । पुलिस ने होडा एमेज के चालक सुरेन्द्र कुमार निवासी सलोह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है।
  • सीनीयर सकेंडरी स्कूल ललडी में थाना प्रभारी ने जागरूकता के उद्देश्य से रखे अपने विचार

    एनएसएस विधार्थियो के लिए किया था स्कूल ने आयोजन

    पुलिस के प्रति रखें सकारात्मक सोच: सुनील संख्यान

    ऊना सुशील पंडित : हरोली पुलिस टीम ने क्राइम से निपटने के साथ-साथ आम जनता तथा स्कूल व कालेज के वच्चों को जागरूक करने का वीड़ा भी उठाया हुआ है । पिछले छ: महीने के कार्यकाल मे पुलिस थाना हरोली ने 20 से ज्यादा स्कूल, कालेजों का रूख करके करीब 4000 विधार्थियो को नशे के दुष्प्रभाव तथा ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी है । इसी कड़ी में  थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने ललडी सीनीयर सकेंडरी स्कूल में करीब 300 विधार्थियों को ट्रैफिक, साईबर क्राईम तथा नशे के दुष्प्रभावों का पाठ पढ़ाया । किस प्रकार चिट्टे का नशा पैर पसार रहा है तथा घर घर तक पंहुच रहा है व कैसे उक्त नशे से वचना है इस संबंध में विस्तार पूर्वक वच्चों से थाना प्रभारी ने अपने विचार सांझा किए । वचपन में वच्चे कैसे जिज्ञासा वश हर अच्छी व वुरी चीज को चैक करते है व कैसे कई बार जाने अन्जाने में गलत काम के शिकार हो जाते है , इस संबंध में वच्चों को जागरूक किया गया ।  कैसे हेलमेट क्यों महत्वपूर्ण है व कैसे हेलमेट पहनना चाहिये, इस बारे भी वच्चों को थाना प्रभारी ने उदाहरण देकर समझाया । कई वच्चों ने थाना प्रभारी के प्रश्नों का उतर भी दिया व कईयों ने वेवाकी से पुलिस के प्रति अपनी सोच भी वताई । थाना प्रभारी ने आग्रह किया कि पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखे व पुलिस की आंख, नाक, कान आम जनता व वच्चे होते है , हर गैर कानूनी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें । हर विपरीत परिस्थिति व मुसीवत मे पुलिस ही ऐसा विभाग है जो विना समय देखे दिन रात आम जनता की मदद के लिए आगे आता है । जब लोग त्यौहार मनाते है तो पुलिस का कर्मचारी रोड पर खडा होकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करवाता है ।
  • मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से हैं भरपूर

    ऊना /सुशील पंडित :  मोटे अनाज से बनी हुई मिठाईयों/खाद्य पदार्थों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। क्योंकि लोगों द्वारा पहले इस प्रकार के खाद्य पदार्थों/मिठाइयों को न ही देखा था और न ही खाया था। यूं-यूं लोगों को मोटे अनाज से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी मिल रही है, मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष घोषित होने के उपरांत जिला ऊना में भी मिलेटस के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। ऊना जिला के स्वयं सहायता समूहों द्वारा मोटे अनाज से बनी मिठाइयां तथा अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं। लोग धीरे-धीरे इनका स्वाद ले रहे हैं जोकि इन्हें काफी भा रहा है जिससे लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों/शिविरों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मोटे अनाज से बनी मिठाइयां/खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें रागी और बाजरे से लडडू, बिस्किट, बर्फी, चाय के अतिरिक्त अन्य निर्मित खाद्य पदार्थों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि लोग इसकी महत्ता को समझे और मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें। मोटे अनाज से बनी मिठाइयां/खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट/पोष्टिक ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
    ऊना विकास खंड के बनगढ़ गांव के गुरू रविदास स्वयं सहायत समूह की प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि वर्ष 2014 में आत्मा के द्वारा उनका स्वयं सहायता समूह बनाया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जिला की दो महिलाओं को आत्मा द्वारा मशोबरा में उन्हें मिलेटस के बारे में प्रशिक्षण दिलाया गया। कृष्णा देवी ने बताया कि उन्होंने मशोबरा में मिलेटस से बनने बाले पदार्थों को प्रैक्टिकल तौर पर बनाना सीखा जिसमें चाय, बिस्किट, लडडू व नमकीन खिचड़ी आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज जिसमें बाजरा और रागी के प्रतिदिन पांच से सात किलोग्राम बिस्किट तैयार करती हैं जिन्हें लोग घर से ही खरीद कर ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि अब उन्हें मोटे अनाज से बनने वाले लडडू, बर्फी इत्यादि मिठाइयों के घर पर ही ऑर्डर भी मिल रहे हैं जिससे वह आर्थिक तौर पर भी मजूबत हो रही हैं। कृष्णा देवी ने मोटे अनाज से बनने वाले खाद्य पदार्थों का प्रशिक्षण दिलवाने के लिए उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
    बंगाणा के ग्राम पंचायत बल्ह की भावना देवी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खण्ड बंगाणा की तरफ से उन्हें प्रशिक्षण के लिए सुंदरनगर भेजा गया था जहां पर एक सप्ताह तक मोटे अनाज से बनने वाले अनेक व्यंजनों तथा मिष्ठान इत्यादि को बनाने के बारे में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। भावना ने बताया कि उनका स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत है। भावना ने बताया कि उन्होंने स्वयं और समूह की अन्य महिलाओं द्वारा भी मोटे अनाज की खेती कर रही हैं ताकि लोगों का रूझान भी मोटे अनाज की खेती करने की ओर बढे़। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मोटे अनाज से निर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाने के लिए भी आत्मा द्वारा मदद प्रदान की जाती है जिससे समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। क्योंकि मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री धीरे-धीरे बढ़ रही है। भावना ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किए गए बाजरे के लड्डू, रागी (मंडल) की बर्फी और रागी की चाय काफी लोकप्रिय हो रही है। अभी तक उनके द्वारा लगभग एक क्विंटल तक मिलेट्स उत्पाद बनाकर स्थानीय उपभोक्ताओं के अलावा चंडीगढ़ तथा सुंदर नगर में भी बेचे जा चुके हैं। भावना देवी ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना के साथ-साथ उप मंडल प्रशासन बंगाणा तथा विकास खण्ड बंगाणा के आत्मा/एनआरएलएम स्टाफ का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थ अन्य अनाजों की तुलना में स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि इससे अनेक प्रकार के जीवन शैली से जुड़े रोग स्वतः ही ठीक होने लगते हैं। राघव शर्मा ने बताया ऊना के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोटे अनाज के इस्तेमाल से अनेक प्रकार के मिष्ठान्न व खाद्य उत्पाद तैयार कर रही हैं जिनमें स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद दिन प्रतिदिन आम लोगों में प्रसिद्ध हो रहे हैं जिसकी बदौलत उनकी मांग निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के बदौलत लोगों को न केवल मोटे अनाज के महत्व बारे ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है बल्कि इससे इस कार्य में जुटी महिलाओं की आर्थिकी की में सुधार भी हो रहा है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस कार्य के लिए आत्मा प्रोजेक्ट द्वारा महिलाओं का सहयोग व मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के सहयोग के लिए कई और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राघव शर्मा ने जिला वासियों से अपील की है कि वे जीवन में मिलेट्स से तैयार किए गए खाद्य पदार्थाे का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करें।
  • पंजाब: दिनदहाड़े Restaurant मालिक को मोटरसाइकिल सवारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वही ताजा मामला बठिंडा के हनुमान चौक से सामने आया है। दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक पर गोलियां चला दीं।

    मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान चौक के पास स्थित हरमन अमृतसरी कुलचा के युवा मालिक हरजिंदर जोहल उर्फ ​​मेला को शनिवार शाम प्रसिद्ध माल रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों युवक इसी रेस्टोरेंट के ठीक बगल में गोलियां चला रहे थे। बताया जा रहा हैकि हमलावरों ने रेस्टोरेंट मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। अमृतसरी कुल्चा मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। जहां डाक्टरों ने पीड़ित को मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया है।

    वहीं दुकान पर काम करने वाले दीपू नाम के चश्मादीद लड़के ने बताया कि वह दुकान के ऊपर खड़ा था। तभी गोली चलने की आवाज सुनी जैसे कोई पटाखे फोड़ रहा हो। इस दौरान दुकान मालिक ने चिल्लाते हुए कहा कि मेरे गोली लगी है, इन लोगों को पकड़ों। तब उसने उनका पीछा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर थे और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे।

    वहीं मौके बठिंडा पुलिस के DSP कुलदीप बरार पहुंचे और पूरी वारदात की जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच में 2 लोगों का वारदात को अंजाम देने का पता चला है। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रूपचंद सिंगल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया।

  • जालंधरः इस इलाके में मिले अवैध पटाखें, देखें तस्वीरें

    जालंधर, ENS: प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग अवैध पटाखों को स्टोर करने से बाज नहीं आते। जालंधर में हर साल किसी न किसी रिहायशी इलाके से अवैध पटाखे की खेप बरामद होती है। इस बार अवैध पटाखो की यह खेप बस्तियां क्षेत्र के इलाके से बरामद हुई है। पुलिस एक रिहायशी मकान से अवैध पटाखे जब्त कर रही है।

  • पंजाबः कार बाजार में दो पक्षों में हुई झड़प, गाड़ियों के टूटे शीशे, देखें CCTV

    कोटकपूराः पंजाब के कोटकपूरा के मुख्य चौराहे के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। बता दें कि लेन-देन के विवाद में हथियारों से लैस एक पक्ष ने कार मार्केट पर धावा बोलकर दुकान मालिक की पिटाई कर दी। इस दौरान बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा खड़ी कारों में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में विवाद के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। जिस कारण इस घटना में वहां खड़ी कुछ कारों के शीशे टूट गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते हीथ थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।पूरी घटना दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    इस मामले में पीड़ित बाबा फरीद कार मार्केट के संचालक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि करीब 40-50 लोग बेसबॉल, तेजधार हथियार और पिस्तौल लेकर लैब में घुस गए। इस दौरान हमलावारों ने तोड़फोड़ के साथ-साथ उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा आरोपी उसके गले से सोने की चेन और करीब 2 लाख की नकदी भी लेकर फरार हो गए।

    उधर, ऑटो चालक बलजीत सिंह ने बताया कि इस मारपीट के दौरान उसका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सिविल अस्पताल के डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि मुख्य चौक के पास हुई मारपीट के कारण दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी एमएलआर पुलिस को भेज दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला न्यू रियाल्टो चौक के पास से सामने आया है। दरअसल, देर रात लुटेरों ने जागरण करने जा रहे गुरु नानक पुरा स्थित राम नगर कॉलोनी निवासी राजेश को गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि खजाना गेट ग्राउंड में वाल्मीक प्रगट अवसर पर जागरण था। वहीं रत्न सिंह चौक की तरफ दयानंद नगर में जागरण था। राजेश और उनके साथी न्यू रियाल्टो चौक से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि 3 युवक बाइक पर पीछे से आए। लुटेरों ने हाथों में पकड़ा बैग छीनने का प्रयास किया।

    जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो बाइक पर आगे बैठे लुटेरे ने गोली चला दी। गोली सीधा राजेश की छाती पर लगी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों लुटेरे आबादी की तरफ फरार हो गए। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच को शुरू कर दिया। पुलिस न्यू रियाल्टो चौके के आसपास बने घरों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। मृतक की एक बेटी है और घर पर अपाहिज पिता है। घर में कमाने वाले राजेश इकलौते थे। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः पुलिस और हमलावारों में चली गोलियां, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः पुलिस और हमलावारों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने हथियारों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी जे एलन चैलियन ने बताया कि गांव भलूर के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि वह पेलो कंपनी में काम करता है और वह उगराही कर वापिस अपने गांव आ रहा था। रास्ते में नकाबपोश 2 युवकों ने उसे रोक कर पिस्टल दिखाते हुए उसका मोबाइल और 4200 रुपए छीन लिए और उसके जरूरी कागजात साथ ले गए।

    पुलिस की तरफ से जांच करते हुए एक आरोपी सतिकार सिंह पुत्र बेअंत सिंह गांव कोट करोड़ तलवंडी भाई को गिरफ्तार किया गया और उसका दूसरे साथी खड़क सिंह की तलाश की जा रही है। वहीं सतिकार सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसका एक और साथी जो उनके साथ घटनाओं को अंजाम देता था। वरिंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र तरसेम सिंह तहसील जीरा का रहने वाला है पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वरिंदर की ओर से पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इन दोनों के पास से  2 पिस्टल 4 जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे और पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने थाना समालसर में मामला दर्ज कर लिया है।