पठानकोट/अनमोलः जिले में देर रात दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि 8 बजे के करीब वह अपनी दुकान बंद करके घर गया था। इस दौरान 2 घंटे के बाद 10 बजे के उन्हें किसी का फ़ोन आया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। फ़ोन काटते के बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। उन्होंने कहा कि समय पर दमकल विभाग के ना पहुंचने के कारण आग इतनी फैल चुकी थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ओर बिजली विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने कहा कि लेकिन उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। इस दौरान उनकी दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। दुकान मालिक ने प्रशाशन से मांग की वह गरीब आदमी है। उसकी आर्थिक मदद की जाए ताकि वो दोबारा से अपना काम शुरु कर सके।
Blog
-

भारी बारिश के चलते हाईवे पर सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, देखें चौकाने वाली वीडियो
श्रीनगर: अधिकारियों ने शनिवार कहा कि भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। रामबन जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो सुरंगों को जोड़ने वाली सड़क बह गई। विशाल गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद सड़क को साफ करने और प्रभावित हिस्सों की मरम्मत का काम चल रहा है। समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, “लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक बहाली का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक वे राजमार्ग पर यात्रा न करें।” जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. मौसम कार्यालय ने रविवार तक पूरे जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंचतरणी में भी कुछ लोग फंसे हुए हैं उन्हें वहां पर बने टेंटों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंचतरणी में करीब 8 हज़ार यात्रियों के रुकने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कुछ राहत प्रदान की है। मिली जानकारी के मुताबिक टेंट 600 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाता था। वह अब 200 रुपए प्रति दिन प्रति यात्री के हिसाब से मुहैया करवाया जाएगा। जिससे कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों पर दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रही है। आज की सुबह भी किसी को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधर, पहलगाम से अमरनाथ गुफा तक के यात्रा मार्ग पर स्थित पोषपत्री में भी ताज़ा हिमपात हुआ है। -

पंजाबः वाहन की चपेट में आने 21 वर्षीय लड़की की मौत, देखें वीडियो
मोगाः बरनाला रोड पर गांव बुट्टर से मादोके सड़क के किनारे एक लड़की की लाश मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी आतिश भाटिया ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान जसविंदर कौर के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि लड़की 21 वर्षीय है। घटना की सूचना लड़की के परिवार को दे दी गई है। घटना स्थल पहुंची मृतक लड़की की माता ने डीएसपी भाटिया को बयान दिया है कि उनकी बेटी का एक महीना पहले ही तलाक हुआ था और वह मायके घर पर रह रही थी। मृतक की माता ने पुलिस को बताया कि लड़की दिमागी तौर पर परेशान थी। कई बार घर से पहले भी भागने की कोशिश की। बीते दिन भी ऐसा ही हुआ, तो मां ने उसके हाथ बांध दिए ताकि भागे न सके। लेकिन फिर भी बिना बताए घर से भाग गई और यह हादसा हो गया। डीएसपी भाटिया ने बताया की जांच में लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इसकी मौत हुई है।
-

जालंधरः ट्रेन के नीचे आने से युवक की मौत
जालंधर,ENS: महानगर के गांव धननोवाली रेलवे ट्रैक पर हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक मोटरसाइकिल पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और जैसे ही ट्रेन आई तो मृतक ने अपना मोटरसाइकिल साइड पर लगाकर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी महेंद्र सिंह कॉलोनी, बडिंग के रूप में हुई है। मृतक सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने मोटरसाइकिल नंबर PB 32 C 3474 से धननोवली फाटक पहुंचा।
इस दौरान उसने बाइक साइड में लगाया और जम्मू कटरा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 4611 के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हो पाई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
-

जालंधरः चुनावों में भाजपा ने कसी कमर, अशवनी शर्मा के जिला प्रधान को हटाने की तैयारी!
जालंधर, ENS: भाजपा ने चुनावों से पहले कमर कसनी शुरू कर दी है। हाल ही में भाजपा ने अशवनी शर्मा को हटाकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सुनील जाखड़ को प्रधान नियुक्त किया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने पंजाब के आने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए चुनावी जिला के प्रधानों को उनके पद से हटाने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि भाजपा अन्य जिलों के प्रधान पर भी समीक्षा कर रही है। इस बार भाजपा अकेली पंजाब में चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने निगम चुनाव से पहले पंजाब में नए सदस्यों को उतारकर मजबूत करना चाहती हैं और एक दूसरे में चल रही गुटबाजी को दूर करके लोगों की सेवा करना चाहती है।
हाईकमान तक पार्टी में चल रही गुटबाजी की बात पहुंच गई। जिसके बाद हाईकमान चल रही गुटबाजी से परेशान होकर यह कदम उठाने जा रही है। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त होना भी गुटबाजी का बड़ा कारण बताया जा रहा है। वहीं जालंधर की बात करें तो शहर में गुटबाजी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जिसे देखते हुए पार्टी हाईकमान में जालंधर का प्रधान बदलने की प्रकिया शुरू हो गई है। इसके लिए कुछ नामों पर चर्चा भी शुरू हो गई है। आने वाले कुछ दिनों में पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।
-

पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को मिला नया चेयरमेन
फरीदकोटः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट में मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन का ऐलान कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध डॉक्टर गुरप्रीत सिंह वांडर को चेयरमैन घोषित किया गया है। नए बने चेयरमैन को सीएम भगवंत मान ने टवीट के जरिए बधाई दी है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि, ”बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन बनने पर प्रसिद्ध डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर को बहुत-बहुत बधाई… बोर्ड के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं.. उम्मीद है कि नया मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा…।

-

पंजाबः सवारियों से भरी पलटी बस, मची चीख पुखार
पटियालाः पंजाब में बारिश के मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं राज्य में बारिश के चलते हादसे होने के मामले सामने आ रहे है वहीं आज सवारियों से भरी बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की बस पटियाला के नेशनल हाईवे पर पलटी है। बताया जा रहा है कि कि बारिश के चलते बस स्लिप हो गई, जिस कारण वह बीच सड़क पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में चीख पुखार मच गई। इस दौरान बस में 26 सवारियां सवार थी। गनीमत यह रही इस दौरान किसी भी यात्री को जानी नुकसान नहीं हुआ, सभी बाल-बाल गए। सवारियों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
-

कपूरथलाः इंग्लैंड बिजनेस टायकून व पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी, देखें वीडियो
कपूरथलाः पाकिस्तान की सरकार को वहां के तमाम सिख गुरुद्वारा साहिब को अत्याधुनिक सुविधाएं से सुसज्जित करने के लिए सिख संगत के सहयोग से 500 मिलियन पौंड देने वाले इंग्लैंड के बिजनेस टायकून व द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी के कपूरथला के शेखूपुर स्थित पुश्तैनी घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था में अहम स्थान रखने वाले सबसे अमीन सिख पंजाबी परिवार के इस पुश्तैनी घर में दशकों पुराने बेशकीमती बर्तन व अन्य सामान चोरी होने की घटना से पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी आहत है। बहरहाल, थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच का दौर शुरू कर दिया है।
इंग्लैंड में महारानी जिंदा का हार खरीदने वाले विरदी परिवार का कपूरथला के शेखूपुर स्थित मोहल्ला गुरु नानक नगर चौक में एक पुश्तैनी घर है, जिसे उन्होंने उसी तरह संभाल कर रखा जैसे पुराने बुजुर्गो के समय में था। विरदी परिवार ने इसमें करोड़ों रुपये की विरासती निशानियां सहेज कर रखी हुई थी। इसमें दादी के विवाह के समय की कीमती चीजें, उनके परिवार के सभी सदस्यों के विवाह का सारा सामान, विदेशी महंगी घड़ियां, सोने का सामान आदि रखा हुआ था। घर में कोरोना आपदा के समय विरदी परिवार की ओर से देश भर में आक्सीजन की मशीनें बांटी गई थी, वह भी रखी हुई थी, उन्हें भी चोर उठा कर ले गए हैं। कपूरथला में लंबे अर्से से रह रहे पीटर विरदी के पिता हरभजन सिंह विरदी ने बताया कि उनका कपूरथला के शेखुपुर में पुश्तैनी घर है।
जहां उनके बजुर्गों की निशानियां संभाल कर रखी हुई थी। लेकिन छह जून की रात को चोरों ने सब कुछ चुरा लिया। उन्होंने बताया कि घर में 14 अलमारियां थी, जिसमे चांदी-पीतल के 50 साल से भी ज्यादा पुराने बर्तन थे, छह पुरानी विदेशी महंगी घड़ियां थी। पीटर विरदी की शादी में मिले हुए कुछ गिफ्ट्स थे, जोकि गायब हैं। उनके मुताबिक ये तमाम वस्तुएं बेशकीमती हैं, जिनका मूल्य निर्धारित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके पुराने गहने भी थे, जोकि लोहे की पेटियों में रखे थे। चोरों ने इन पेटियों को कटर से काट कर खोला और सारा सामान पर हाथ साफ कर गए। इसके अलावा एक टुल्लू पंप, दो नल, कूलर की दो मोटरें, चार विंडो एसी, पूरे घर के नल, घास काटने वाली मशीनें, रूम हीटर, तीन लैपटाप, दो फैक्स मशीन और क्रिस्टल की सुराही के अलावा काफी सामान चोरी हुआ है।
उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि चोरों को पकड़ सिर्फ उनके परिवार की विरासती निशानियां ही उन्हें लौटा दें, क्योंकि उनके लिए वह बेशकीमती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बताते चलें कि द विरदी फाउंडेशन के संस्थापक पीटर विरदी ने जून 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर इंग्लैंड में तमाम सिख संगत को एकजुट करके पाकिस्तान टूरिज्म बोर्ड के चेयरमैन जुल्फी बुखारी को 500 मिलियन पौंड एकत्रित करके दान देने की घोषणा की थी। जिससे पाकिस्तान स्थित 100 के करीब गुरुद्वारा साहिब के दर्शनार्थ आने वाली सिख संगत को उम्दा व अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके और तत्कालीन इमरान खान सरकार की आर्थिकता को भी कुछ हद तक बूस्ट किया जा सके। इस घोषणा के बाद भारत सरकार की ओर से एतराज भी किया गया था।
-

जालंधरः पुलिस द्वारा नेता से कार के दस्तावेज मांगने पर हुआ हंगामा
जालंधर, ENS: पठानकोट चौक पर शुक्रवार दोपहर पीसीआर टीम ने एक कार को रोका और गाड़ी के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो हंगामा हो गया। कार में बैठा नेता पुलिस की बात सुन नाराज हो गया और कहा कि उसके पास सारे कागजात हैं, लेकिन वह नहीं दिखाएगा। कार चालक ने पुलिसकर्मी पर आरोह लगाते हुए कहा कि उसने गाड़ी के रुकते ही गाली-गलौज किया। इस दौरान दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। पीसीआर कर्मचारी ने थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस को सूचित किया। जब तक थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही आम आदमी पार्टी के नार्थ विधानसभा के हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल और कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। दिनेश ढल्ल ने भी पुलिस कर्मचारी से बात की, लेकिन वह कागजात दिखाने को लेकर अड़ा रहा। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर आठ के एएसआइ मनजीत राम ने कार की आरसी देख कर चालक को जाने दिया ।
-

पंजाबः दादा-दादी के हाथ से 8 माह के पोते को छीनकर बाइक सवार हुए फरार
पट्टीः थाना सिटी पट्टी के अंतर्गत आने वाली चौकी कैरों के बाहरी इलाके में देर शाम करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति बुजुर्ग दंपत्ति से उनका 8 महीने का पोता छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कैरों निवासी कुलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह अपनी पत्नी हरमीत कौर, 8 माह के पोते कर्णपाल सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह के साथ देर शाम उबोके से कैरों आ रहे थे। जब वे कैरों गांव के बाहरी इलाके में पहुंचे तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार उनके हाथ से पोते कर्णपाल सिंह को छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी इन्वेस्टिगेशन विशालजीत सिंह, थाना सिटी पट्टी प्रमुख हरप्रीत सिंह और पुलिस चौकी कैरों प्रभारी एसआई नरेश कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। एसपी विशालजीत ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्हें बच्चे को ले जाते हुए बाइक सवार दिखाई दिए है। इस दौरान अन्य फुटेज भी चैक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू करके बच्चे के उनकी गिरफ्त से छुड़वा लिया जाएगा।
