Blog

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, चलाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, चलाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    सोनीपतः कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग अवतारों में इन दिनों दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वो ट्रक ड्राइवर के साथ घूमते नजर आए थे। कुछ दिनों पहले ही वो एक मैकेनिक के साथ एक बाइक की दुकान में देखे गए थे। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी धान की रोपाई करते देखे गए हैं। दरअसल राहुल गांधी शनिवार को हरियाणा स्थित सोनीपत जिले के बरोदा हल्के के एक गांव में पहुंचे थे। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ काम किया और किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। 

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में उतरकर मदीना गांव के खेतों में जा पहुंचे। यहां किसान धान की रोपाई कर रहे थे। इस कारण खेत में पानी भरा हुआ था। तभी राहुल गांधी कार से उतरे और खेत में जा पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर से जुताई की और मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। राहुल ने वहां मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती संबंधित बातचीत भी की। राहुल गांधी इस दौरान सफेद टीशर्ट और लोअर में दिखाई दिए। इससे पहले भी राहुल गांधी कई अवतारों में दिख चुके हैं।

    बीते दिनों राहुल गांधी एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर बाइक को ठीक करते दिखाई दिए थे। इस दौरान दिल्ली स्थित करोल बाग के साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी ने साइकिल व्यापारियों से बात की थी। उन्होंने मैकेनिक से बाइक ठीक करने की कला सीखी। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर करेत हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है। 

  • बड़ा हादसाः सरकारी बस और क्रूजर के बीच भयानक टक्कर, 8 की मौत

    बड़ा हादसाः सरकारी बस और क्रूजर के बीच भयानक टक्कर, 8 की मौत

    जींदः आज सुबह जींद के भिवानी रोड पर एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हादसा गांव बीबीपुर के पास हरियाणा रोडवेज की बस और क्रूजर गाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ। हादसे की शुरुआती वजह बारिश बताई जा रही है। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में 6 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। वहीं, सिविल अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट करते हुए डॉक्टरों को इमरजेंसी में पहुंचने के निर्देश दिए। डीएसपी रोहताश ढुल भी मौके पर हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. क्रूजर में अभी भी शव फंसे हुए हैं।

    बताया गया है कि भिवानी रोडवेज डिपो की एक बस सुबह 9.30 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना हुई। जब वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढाल से सवारी लेकर आ रही क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 लोगों की मौत हो गई।

    जींद में हुए इस भीषण हादसे में 3 महिलाएं, 1 बच्चा और 6 अन्य समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि सभी डॉक्टरों को तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ।

  • जालंधरः 24 वर्षीय उद्योगपति अभीजीत भारज की सड़क हादसे में मौत

    जालंधरः 24 वर्षीय उद्योगपति अभीजीत भारज की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर,ENS: शहर के युवा उद्योगपति अभिजीत भारज की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभीजित भारज की देर रात फगवाड़ा चंडीगढ़ हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। इस दर्दनाक हादसे मे 24 वर्षीय अभीजित भारज की मौत हो गई। अभीजित भारज एक्टिव टूल के मालिक नरेन्द्र भारज के भतीजे और गुरनाम भारज के बेटा है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि देर रात अभीजित भारज अपने बीएमडब्ल्यू मोटर साईकल पर राईड के लिए निकला था। हाईवे पर ही उसकी बाईक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में अभीजित की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभीजित भारज का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है।

  • इंसानियत शर्मसार! जूते के फीते से गला घोंटकर पिता का किया कत्ल 

    इंसानियत शर्मसार! जूते के फीते से गला घोंटकर पिता का किया कत्ल 

    बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे ने जूते के फीते से पिता का कत्ल कर दिया। पुलिस बेटे के दांतों के निशान से कातिल तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि रुपयों के लालच के कारण बेटे ने कत्ल दिया। दरअसल थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सुरजावली में बीते 24 जून को महावीर नाम के शख्स की हत्या हुई थी। पुलिस ने महावीर हत्याकांड का खुलासा किया तो महावीर की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका बड़ा बेटा राजकुमार उर्फ राजू ही निकला जिसने 1 लाख रुपये के लिए अपने पिता महावीर की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

    पुलिस ने हत्यारे बेटे राजू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी बेटा राजू शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने गुजरात के प्रयोगशाला की भी मदद ली थी। दरअसल मृतक महावीर के शरीर पर दांत से काटने के निशान थे, जिन्हें पुलिस ने फोटो खींचकर गुजरात प्रयोगशाला लैब के लिए भेजा था। इसके बाद परिवार पर शक हुआ और पुलिस ने परिवार के लोगों के दांतो के निशान प्रयोगशाला के लिए भेजे। जांच के बाद खुलासा हुआ कि उनके बड़े बेटे ने ही पिता की हत्या की है।

    पुलिस ने आरोपी बेटे के कब्जे से कपड़े और डायरी और बैंक की पासबुक बरामद की है। फिलहाल आरोपी बेटा अपना गुनाह कबूल करते हुए फूट-फूटकर रोने लगा। बताया जाता है मृतक पिता महावीर आरोपी बेटे राजू से सबसे ज्यादा प्यार किया करता था लेकिन महज चंद रुपयों की खातिर बेटा राजू बाप का कातिल बन गया और मौत की नींद सुला दिया। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि महावीर हत्याकांड का खुलासा किया गया है। महावीर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे राजू ने की थी। फिलहाल राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और राजू के कब्जे से आला कत्ल बरामद किया गया है।

  • पंजाबः Navjot Sidhu के घर जाने वाली सड़क पर बने पुल को तोड़ने के आदेश जारी

    पंजाबः Navjot Sidhu के घर जाने वाली सड़क पर बने पुल को तोड़ने के आदेश जारी

    अमृतसरः नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नवजोत सिद्धू की आवासीय कॉलोनी होली सिटी में प्रवेश के लिए तुंग ढाब नाले पर बने पुल को अवैध घोषित कर दिया है। इस दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस पुल को तोड़ने का आदेश दिया है। करोड़ों रुपये खर्च कर एक दशक से अधिक समय से कॉलोनी में रह रहे लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग इस कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतसर एयरपोर्ट रोड के पास बाइपास पर बनी यह कॉलोनी पिछले कुछ सालों से विवादों में है। कॉलोनाइजर द्वारा की गई कई अनियमितताओं को लेकर कॉलोनीवासी पहले ही सरकार और माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं। कॉलोनी काटने से पहले कॉलोनी के बाहर से अटारी सीमा की ओर जाने वाले मुख्य राजमार्ग के साथ बहने वाले तुंग ढाब नाले पर कॉलोनाइजर द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से एक पुल का निर्माण किया गया था। इस संबंध में विभाग को 2004 में इस अवैध पुल के बारे में शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने को कहा गया था।

    फिर 15/6/2004 को विभाग के अधिकारियों ने कार्यकारी इंजीनियर अमृतसर जल निकास मंडल को पत्र नंबर 511 के माध्यम से सूचित किया कि आपके पत्र नंबर पीठ अंक नंबर 2806/2004 ਮਿਤੀ 14/6/2004 के तहत इलाके के जेई ने और अन्य टीम के साथ मौके पर जाकर देखा गया है कि नाले की भुर्जी 35150 के सामने बनाया जा रहा यह पुल अवैध है। हैरानी की बात यह है कि 20 साल तक इस रिपोर्ट पर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। इसके अलावा, आश्चर्य की बात यह है कि इस कॉलोनाइजर को लाइसेंस पुड्डा द्वारा किए गए कार्यों को देखने के बाद जारी किया गया था। पिछले 20 सालों से इस क्लोनाइजर ने अरबों रुपये कमाए हैं और लोगों व सरकार के साथ बड़ा धोखा किया है।

    इस क्लोनाइजर द्वारा नाले के पास सरकारी सड़क को खोद दिया गया है लेकिन विभाग इस पर भी मौन धारकर बैठा है। आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कॉलोनी के मुख्य द्वार पर लगाए गए पुल के अवैध होने के नोटिस से लोगों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। उधर, होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि इस कॉलोनाइजर के खिलाफ सरकार और लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया जाए और उसे जेल में डाला जाए।

  • पंजाबः 12 घंटों में सुलझा ट्रिपल मर्डर केस, हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    पंजाबः 12 घंटों में सुलझा ट्रिपल मर्डर केस, हुआ चौकाने वाला खुलासा 

    लुधियानाः सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक घर में ट्रिपल मर्डर केस का मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। DGP पंजाब ने ट्वीट कर कहा कि लुधियाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ 12 घंटे से भी कम समय में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस को सुलझा लिया है। DGP ने बताया कि पुलिस ने 3 हत्याएं करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की और शवों को जलाने का भी प्रयास किया है। हत्यारों ने तीनों हत्याओं को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी। कातिल कोई बाहरी नहीं मृतकों के पड़ोसी ही हैं, जिनके बारे में पुलिस आज खुलासा करेगी।

    सलेम टाबरी लुधियाना में एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी वृद्ध मां की हत्या कर दी गई, आरोपियों ने सबूत नष्ट करने और शवों को जलाने की कोशिश की। आशंका है कि तेजधार हथियारों से हत्या के बाद तीनों का गला भी दबाया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्यारों ने जाते समय रसोई में गैस चूल्हे का स्विच ऑन कर दिया और कमरे के पास अगरबत्ती जला दी थी ताकि घर में आग लग कर धमाका हो सके और तिहरा हत्याकांड हादसा बन जाए। शहर की ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।

     

    दरअसल, हत्यारों के साथ मरने वालों की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में लूटपाट भी करना चाहते थे। पुलिस को इस हत्याकांड के आरोपियों की लीड शुरुआत में ही मिल गई थी। पड़ोसियों पर पुलिस को पहले ही संदेह था, क्योंकि मरने वालों के घर के छत की दीवारें छोटी हैं तो कोई भी अंदर दाखिल हो सकता था। इस कारण पुलिस पड़ोसियों पर प्राथमिक जांच में ही शक कर रही थी।

    बता दें लुधियाना में कल ट्रिपल मर्डर केस सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कत्ल लुधियाना थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ते के जनक पुरी इलाके का है। जहां मां, बेटा और बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतकों के नाम (72 वर्षीय) चमन लाल, उनकी पत्नी (70 वर्षीय) सुरिंदर कौर और मां (90 वर्षीय) बचन कौर ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात का जायजा लिया। आम आदमी पार्टी के विधायक मदन लाल बागा भी घटना स्थल पर पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त सोमैया मिश्रा ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, केवल तीन बुजुर्ग नागरिक थे।

  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में छाया मातम

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में छाया मातम

    मुबंईः मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थीं। 6 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर-पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के बाद उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है। शुक्रवार को उनकी मां शांतिरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। शांतिरानी मुंबई में मिथुन की पत्नी योगिता और बच्चों के साथ रहती हैं। इससे पहले वो बच्चों के साथ कोलकाता में रहा करती थीं, पर जैसे ही उनके बेटे मिथुन को सक्सेस मिली। वो मुंबई आकर रहने लगीं। बढ़ती उम्र के साथ मिथुन की मां बीमार होती गईं। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझते हुए उनका वीरवार को निधन हो गया।

    करीब तीन साल पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का भी निधन हो गया था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शांतिरानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, मिथुन चक्रवर्ती की मां के निधन पर दुख है। मिथुदा और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिले। सभी लोगों की तरह मिथुन भी अपने माता-पिता से काफी अटैच थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें पेरेंट्स संग कनेक्शन पर खुलकर बात भी की थी। मिथुन ने माता-पिता संग रिश्ते पर बात करते हुए कहा था- मेरे माता-पिता को कभी एहसास नहीं हुआ कि मैं बॉलीवुड स्टार बन गया हूं।

    उन्होंने कभी ऐसा नहीं जताया कि वो एक स्टार के पेरेंट्स हैं। वो काफी साधारण थे, जिन्होंने आम इंसान की तरह जिंदगी जीने में विश्वास किया। मिथुन के पिता गवर्नमेंट टेलीफोन एक्सचेंज ऑफिस में सुपरवाइजर तौर पर काम करते थे। वो एक हैप्पी फैमिली के हैप्पी इंसान थे। पिता के निधन के बाद मिथुन ने किसी तरह खुद को संभाला था। वहीं अब उनकी मां का जाना उन्हें गहरा सदमा दे गया। एक्टर के चाहने वाले दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फैंस दुआ कर रहे हैं कि उन्हें जिंदगी के सबसे बड़े दुख को सहने की हिम्मत मिले।

  • पंजाबः 8736 अध्यापकों ने भेजा CM मान और शिक्षा मंत्री को नोटिस

    पंजाबः 8736 अध्यापकों ने भेजा CM मान और शिक्षा मंत्री को नोटिस

    चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के हलके संगरूर में 8736 अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद अब शिक्षकों का गुस्सा भड़क गया है। जिसके बाद शिक्षकों ने अपने विरोध को लेकर एक अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने सीएम मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों 7 दिन के भीतर जनता की कचहरी में आकर में जवाब दें कि उन्होंने वोट लेने के लिए झूठे वादे क्यों किए थे। अध्यापकों ने यह नोटिस अपने लैटर हैड 8736 अध्यापक पंजाब पर जारी किया है।

    जिसमें मुख्य कार्यालय का पता ऊपर वाली मंजिल खुराना टैंकी संगरूर का दिया है। यह वही स्थान है जहां पर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर की तरफ जा रहे शिक्षकों पर लाठियां बरसाई थीं। अध्यापकों ने अपने नोटिस में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ऑप्शन भी दी है कि वह अपना जवाब सोशल मीडिया पर भी दे सकते हैं। यूनियन ने अपने भेजे नोटिस में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ अध्यापकों की सेलरी बढ़ाई है। इसके अलावा जो भी घोषणाएं की हैं वह सब पहले से उन पर लागू हैं। प्रसूता लीव की घोषणा की वह पहले से सवेतन मिल रही है। छुट्टियों के पैसे देने की घोषणा की गई जो कि पहले ही लंबे समय से मिल रहे हैं। 58 साल तक रोजगार देने का बयान बेतुका है क्योंकि आज तक उन्हें नौकरी से निकालने की बात किसी सरकार ने नहीं की।

    मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को जो नोटिस भेजा है उसमें लिखा है कि कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का जो गुमराह करने वाला प्रचार सोशल मीडिया, टीवी चैनलों, जगह-जगह लगाए बोर्डों और जनसभाओं में किया जा रहा है उससे शिक्षक औैर उनके बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हो रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर झूठा प्रचार किया जा रहा है कि अध्यापकों को पक्का कर दिया है। शिक्षकों ने कहा कि जब चुनाव था तो आप घर-घर आकर वादे करते थे लेकिन जब सत्ता में आ गए तो आपकी करनी और कथनी में भी दूसरे दलों की भांति अंतर आ गया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अब चुनाव में उनके घरों में मत आना फिर मत कहना कि जलील करके घर गांव से बाहर निकाल दिया। संगरूर में शांतमय तरीके से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर जो तशद्दत हुई है वह भुलाने लायक नहीं हैं। महिला शिक्षकों के कपड़े फाड़ जिस तरह से लज्जित किया गया उससे अब उनका सरकार से भरोसा उठा गया है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में युवक की मिली लाश

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में युवक की मिली लाश

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में एक युवक की लाश मिली। होटल हॉलीवुड में 2 युवकों ने कमरा किराए पर लिया था। चैकआउट के समय होटल के मैनेजर ने कमरे में फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने आकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। होटल मैनेजर के अनुसार, कमरे का दरवाजा खुला था और युवक बेड पर लेटा हुआ था। उसके नाक से खून बह रहा था, लेकिन मृतक का साथी कमरे में नहीं था। मरने वाले की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

    दोनों युवक गांव कुमकलां के रहने वाले है। मृतक का साथी फरार है, जिससे पुलिस को हत्या का भी शक है। मैनेजर विजय ने बताया कि अर्शदीप को मृत देख तुरंत होटल मालिक को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके जानकारी दी। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। मैनेजर विजय के मुताबिक, होटल के कमरे से पुलिस को 3 इंजेक्शन भी मिले हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • होशियारपुरः पेट्रोल पंप पर युवकों में मामूली विवाद के दौरान युवक का कत्ल 

    होशियारपुरः पेट्रोल पंप पर युवकों में मामूली विवाद के दौरान युवक का कत्ल 

    होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होशियारपुर- फगवाड़ा मार्ग के अधीन आते गांव पूंगे में देर रात 1 बजे रिलायंस पैट्रोल पंप युवक का कत्ल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंप पर तेल भरवाने आए कुछ युवकों में आपसी तकरार हो गई, जिसमें एक युवक का कत्ल हो गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनवे सिंह उर्फ धन्ना पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।