Blog
-

प्रो. राम कुमार ने 49 परिवारों को प्रदान की 60 लाख रुपए की मदद
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज बीडीओ कार्यालय हरोली में 49 परिवारों को लगभग 60 लाख रुपए की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अब न्यूनतम यात्री बस किराया घटाकर 5 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से छोटी दूरी की बस यात्रा करने वाले मुसाफिरों को लाभ मिलेगा। यही नहीं इससे पहले सरकार ने महिला बस यात्रियों का आधा किराया माफ किया है, जिससे प्रदेश की आधी आबादी को लाभ मिल रहा है।इस मौके पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी, महामंत्री राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, अनूप रानू, प्रधान ग्राम पंचायत बीटन परमजीत, प्रधान ग्राम पंचायत रोड़ा हरीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचात लोअर बढ़ेडा अजय, प्रधान ग्राम पंचायत कर्मपुर दिलबाग, दर्शन सिंह, रिंकू, सतपाल व पाल बाबा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

एनवाईके ने चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिया जागरूकता संदेश
ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कोविड -19 तथा वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम कर जागरूकता का सन्देश दिया।
इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का संचालन कर अनेकों गतिविधियों के माधयम से जन-जन को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोक सहभागिता तथा स्वतंत्रता के उतरोतर काल में देश कि विकास गाथा के प्रति अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि हर नागरिक गौरवान्वित महसूस कर सके।
उन्होने सभी से आग्रह किया कि इस बार 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरो में तिरंगा लगाकर देश के समग्र विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता का संकल्प दोहराएं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा 15 अगस्त 2022 तक युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सघन एवं मिशन मोड अब्जियां का संचालन किया जा रहा है जिसमें जिला के 20 वालंटियर्स/प्रोग्रेसिव युथ लीडर्स विभिन्न 200 गावों का भ्रमण करेंगे तथा पुराने युवा मंडलो को सक्रिय करने के साथ-साथ जिन गावों में युवा मंडल नहीं है वहां पर नए युवा मंडलों का गठन करेंगे। अभियान के दौरान जन-जन को हर घर तिरंगा, कोविड-19, स्वछता, वृहद् पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्व रोजगार, वित्तीय साक्षरता तथा सोशल मीडिया कि उपयोगिता बारे जानकारी देंगे। उन्होने युवाओं का आहवान किया कि देश कि प्रगति में अपना योग्दांन करने के लिए युवा आगे आएं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आर सेटी आकाश भारद्वाज ने महिलाओं तथा युवाओं को स्वरोजगार के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागिओं को पुरस्कार भी वितरित किये गए।
-

स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानितः नीलम
जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की
ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के संबंध में डीआरडीए सभागार में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित विभिन्न घटकों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर नीलम कुमारी ने कहा कि ऊना जिला में अब तक 1818 शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिन पर 2 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा जिला में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से 95 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली में 48 लाख रुपए की लागत से एक ठोस कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की गई है तथा जिला के प्रत्येक विकास खंड में एक प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई स्थापित की जा रही है, जिसके निर्माण पर 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बंगाणा विकास खंड की ग्राम पंचायत मुच्छाली में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।
नीलम कुमारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को आगामी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर सम्मानित तथा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत और बेहतर कार्य करने के दृष्टिगत निकट भविष्य में विभागीय अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतवासियों का देश के ऐसे राज्यों में परिचयात्मक दौरा करवाया जाएगा, जहां पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतरीन कार्य हुए हैं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीआरडीए ऊना के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी बंगाणा यशपाल सिंह, सीडीपीओ कुलदीप सिंह दयाल, मृदा परीक्षण अधिकारी डॉक्टर दीपिका भाटिया, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
-

Punjab: मोहाली में RPG अटैक में इस गैंगस्टर का निकला ये बड़ा कनेक्शन
मोहालीः पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब इस घटना के तार गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ने के सबूत मिले हैं। असल में लॉरेंस बिश्नोई का एक गुर्गा आरपीजी अटैक मामले का मुख्य आरोपी निकला है। जांच में ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस गैंगस्टर ने ही अपने एक साथी से मिलकर पुलिस हेडक्वार्टर पर आरपीजी (rocket-propelled grenade) से अटैक किया था।
पंजाब में आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई का कर रहा रिन्दा इस्तेमाल
इस गैंगस्टर का नाम दीपक है। सीसीटीवी फुटेज में गैंगस्टर दीपक और इसका एक साथी देखा गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खालिस्तानी आतंकी रिन्दा और खालिस्तानी आतंकी लाडा अब भारत मे खासकर पंजाब में आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये बेहद ही सनसनीखेज खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और चंडीगढ़ इंटेलिजेंस की जांच में सामने आया है।
लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा है दीपक
आरपीजी अटैक में हरियाणा के झज्जर का रहने वाला दीपक लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा है। इस पर 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ये लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा है। जिसमें चंडीगढ़ के ही 3 सनसनीखेज कत्ल के मामलों का आरोपी भी दीपक है। जो मोहाली आरपीजी अटैक मामले एक मुख्य वांटेड भी है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस हुआ था अटैक
इस अटैक में शामिल एक अन्य नाबालिग यूपी का रहने वाला है। ये आरोपी भी इस अटैक में दीपक के साथ मौजूद था। वो अभी फरार है। इसकी उम्र 18 साल पूरा होने में महज 3 महीने ही बाकी हैं। जांच में पता चला है कि जिस वक्त मोहाली में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर आरपीजी से अटैक किया गया था उसमें शामिल है। बता दें कि मई महीने में ये धमाका मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर हुआ था। इस धमाके से पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए थे। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड को ग्राउंड से शाम करीब 7:45 बजे दागा गया था। इस विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ था, सिर्फ बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे थे।
-

पंजाब: दिन-दिहाड़े शिक्षक की तेजधार हथियारों से हत्या…
मोगा। मोगा के बुद्ध सिंह वाला गांव के पास एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक की दिनदहाड़े कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है प्राइवेट स्कूल के अध्यापक बूटा सिंह को अज्ञात लोगों ने दिन-दिहाड़े तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घायल शिक्षक को पहले अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक बूटा सिंह लंबे समय से एक निजी स्कूल में डीपी शिक्षक के रूप में कार्यरत था और उससे पहले सेना में भी सेवा दे चुका था। मृतक बूटा सिंह के दोस्तों ने बताया कि बूटा सिंह और उसकी पत्नी के बीच तलाक हो गया था। बूटा सिंह की पत्नी और उसका बेटा अलग-अलग रहते थे और बूटा सिंह अपनी बेटी के साथ गांव चड़िक में रहते थे।
वहीं जांच अधिकारी एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि जब हमें घटना की जानकारी मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या कारण थे।
-

पंजाबः विजिलेंस ब्यूरो ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सहित 5 के खिलाफ किया केस दर्ज
लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम सहित कार्यकारी अधिकारी कुलजीत कौर, एसडीओ अंकित नारंग, सेल्स क्लर्क परवीन कुमार, क्लर्क गगनदीप और चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी पीए संदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो ने एल.आई.टी. के जुनियर सहायक हरमीत सिंह और कार्यपालक अधिकारी कुलजीत कौर को 14 जुलाई को रिश्वत के एक मामले में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और 120-बी आई.पी.सी. के तहत पुलिस थाना विजिलेंस लुधियाना में एफ.आई.आर. संख्या 8 दिनांक 14.07.2022 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
इस मामले को लेकर शिकायतकर्त्ता संत शमशेर सिंह जगेड़ा ने सी.एम. मान से उनकी रिहायश पर मुलाकात की। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि 1999 में उन्होंने 287 का प्लाट अलॉट किया था जिसके लिए उन्होंने अपने निजी खाते से 1 लाख 43 हजार 142 रुपए दिए। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस प्लाट की रजिस्ट्री नछतर सिंह के नाम कर दी गई। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि यह गड़बड़ी इंप्रूवमेंट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रामण्यम और ई.ओ. कुलजीत कौर ने की थी।
-

इनोसेंट हार्टस में साइंस क्लब के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड कंजर्वेशन डे पर वेस्ट मटीरियल से तैयार किए साइंस प्रोजेक्ट
जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड कंजर्वेशन डे के उपलक्ष्य पर सस्टेनेबल यूज ऑफ वेस्ट मटीरियल थीम पर वेस्ट मटीरियल से साइंस के वर्किंग व नॉन वर्किंग मॉडल बनाकर अपने भीतर निहित प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने अर्थ साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं एनवायर्नमेंटल साइंस पर नवाचार प्रयोगों द्वारा साइंस के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मॉडल्स/ प्रोजेक्ट जैसे हारनैसिंग सोलर एनर्जी, वॉटर डिस्पेंसर, 3-आरस (रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकिल), एनिमल सेॅल, न्यूरॉन, माइक्रोस्कोप, वेॅल, वॉटर साइकिल, सॉइल इरिगेशन आदि तैयार किए। अपने द्वारा तैयार किए मॉडल्स का विवरण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि ये मॉडल्स/प्रोजेक्ट कैसे काम करते हैं और किस तरह हमारे लिए उपयोगी हो सकते हैं?
तत्पश्चात साइंस शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की साइंस विषय में न केवल रुचि को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मूल बातें सीखने में भी मदद करती हैं तथा विज्ञान की विभिन्न बुनियादी अवधारणाओं को समझने में विद्यार्थियों को सक्षम बनाती हैं।
उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छिपी होती है, उन्हें अपनी सूझबूझ, चिंतन व बुद्धि कौशल का परिचय देते हुए साइंस में नवाचार प्रयोग अवश्य करने चाहिए।
-

टेंडर हार्ट स्कूल में LKG के बच्चे में मिले HFMD के लक्षण
चंडीगढ़ः सेक्टर 33 बी स्थित टेंडर हार्ट हाई स्कूल में एलकेजी कक्षा के बच्चे में फुट एंड माउथ बीमारी (HFMD) के लक्षण पाए गए। इस मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया गया है कि वीरवार दोपहर 1:20 पर एलकेजी के एक बच्चे में यह बीमारी पाई गई। ऐसे में प्ले ग्रुप क्लास, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी समेत क्लास 1 और 2 में 29 जुलाई को छुट्टी रहेगी। वहीं स्कूल में कल ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगी। टाइम टेबल शाम को स्कूल द्वारा शेयर किया जाएगा। 29, 30 और 31 जुलाई के बाद स्कूल सामान्य रुप से 1 अगस्त से फंक्शनिंग करेगा।

स्कूल ने जारी की एडवाइजरी
वहीं स्कूल की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को एक एडवाइजरी जारी की गई है। स्कूल ने बच्चों के अभिभावकों को घरों में अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा है। बच्चों में इस बीमारी के कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।
पहले भी दो स्कूलों के बच्चों में पाई गई ये बीमारी
बता दें कि बीते दिन सेक्टर 40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और सेक्टर 26 स्थित सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के कुछ बच्चों में हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी पाई गई थी। जिसके बाद सेंट कबीर ने 1 दिन और डीपीएस से 2 दिनों के लिए छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद करने का फैसला किया था।
-

कनाडा में ट्रक को लगी आग, हादसे में जिंदा जला पंजाबी युवक
खडूर साहिबः कनाडा में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में सड़क हादसे में ट्रक को भयानक आग लगने की सूचना मिली है। इस हादस में पंजाब के तरनतारन का रहने वाला युवक जिंदा जल गया। जिसकी हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटों में युवक भी जल कर राख हो गया। मृतक की पहचान 26 साल के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों के अनुसार उनका बेटा ऋषभ शर्मा करीब 6 साल पहले कनाडा गया था और वह ब्रैम्पटन में रहता था। गत दिवस वह रोजाना की तरह अपने काम पर गया था। मॉन्ट्रियल के रास्ते में उसका ट्रक हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में ट्रक को आग लग गई और उसी ट्रक में आग लगने से ऋषभ की मौत हो गई। परिवार को घटना संबंधित खबर मृतक नौजवान के दोस्तों ने फोन करके दी। बता दें कि मृतक नौजवान का जनवरी में विवाह था। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।
-

पंजाबी गायक अफसाना खान ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिद्धू मूसेवाला को किया समर्पित
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर अफसाना खान अपनी साफ-सुथरी गायकी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। बता दें कि हाल ही में अफसाना खान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके गाने तितली के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला है। खास बात यह है कि सिंगर ने यह अवॉर्ड सिद्धू मूसेवाला को समर्पित किया है।
वहां जब मंच पर अफसाना खान का नाम लिया गया तो दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के साथ गाया गया ‘धक्का’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा था। इसके साथ ही अफसाना स्टेज पर अवॉर्ड लेते हुए काफी इमोशनल हो गईं। इस बीच, उन्होंने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को अपना पुरस्कार समर्पित किया, जिन्हें वह अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। वहीं अफसाना के पोस्ट ने एक बार फिर फैंस के दिलों में सिद्धू मूसेवाला की यादें ताजा कर दीं। इस दौरान जहां अफसाना खान खुश नजर आईं तो वह भी सिद्धू को याद कर इमोशनल हो गईं। इस शो के दौरान अफसाना के पति साज भी नजर आए।
बता दें कि अफसाना खान को 2020 में आए उनके गाने तितली के लिए अवॉर्ड दिया गया था। इस गाने को मशहूर गीतकार जानी ने लिखा था। इसके साथ ही अफसाना को सिद्धू मूसेवाला के साथ युगल गीत धक्का के लिए भी जाना जाता है। गौरतलब है कि अफसाना खान ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 2012 में वॉयस ऑफ पंजाब के सीजन 3 से की थी। इसके बाद गायक ने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।