Blog

  • CM विजय का एक्शन मोड जारीः 2.39 लाख की घूस मामले में 7 अधिकारी सस्पेंड

    CM विजय का एक्शन मोड जारीः 2.39 लाख की घूस मामले में 7 अधिकारी सस्पेंड

    चेन्नईः तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। चेन्नई नगर निगम (GCC) में भ्रष्टाचार और संदिग्ध लेनदेन के गंभीर आरोपों में सात अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

    सरकार का ये सख्त कदम पिछले हफ्ते चेन्नई के दो जोन (उत्तर और मध्य) में अचानक विजिलेंस की छापेमारी के बाद उठाया गया है, जहां जांच टीम को भारी मात्रा में नकद और डिजिटल लेन-देन के कई संदिग्ध रिकॉर्ड मिले थे।

    इस पूरी छापेमारी के दौरान सबसे हैरान करने वाला खुलासा एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के फोन की जांच में हुआ। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जब जांच टीम ने इंजीनियर के मोबाइल की तलाशी ली, तो उसके गूगल पे (GPay) अकाउंट पर 2.39 लाख रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला। जब विजिलेंस ने उससे इस रकम का हिसाब मांगा, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तमिलनाडु के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (DVAC) द्वारा सौंपी जांच रिपोर्ट के आधार पर इन अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है।

    मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने इस मामले में बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आला अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यदि विभागीय जांच में इन कर्मचारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें केवल सस्पेंशन की सजा देकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि सीधे सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: निहंग सिखों का कार पर हमलाः लाठी-डंडों से पीटा, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिखों का कार पर हमलाः लाठी-डंडों से पीटा, लगे टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौक के पास फॉर्च्यूनर में आए 5 निहंग सिखों ने एक सफेद कार को रोककर उसकी गाड़ी पर हमला कर देने का मामला सामने आया है, जिसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे निहंग सिख अपनी गाड़ी से उतरकर युवक पर हमला करते है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हमले में युवक घायल हो गया है, जिसे टांके लगे है और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए है। हैरानी की बात यह है कि घटना 5 जुलाई (रविवार) की बताई जा रही है। अब इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी मेंहमलावर गाड़ी के शीशे तोड़ने लगते हैं। मारपीट और गाली-गलौज के बाद आरोपी जान से मारने की धमकियां देते वहां से फरार हो जाते हैं। पीड़ित कमलप्रीत सिंह जनता नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह कुछ सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी गिल चौक के गाड़ी थोड़ी टच हो गई, जिसके बाद ये जानलेवा हमला हुआ। उसने अपनी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के उसकी गाड़ी रोकी और उस पर टूट पड़े। गाड़ी का काफी नुकसान किया गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपनी MLR कटवा ली थी और थाना मॉडल टाउन में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी थी। शिकायत दिए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।      
  • Punjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में घुसी, CCTV में कैद घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: South City में चली गोली: सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में घुसी, CCTV में कैद घटना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पॉश इलाके साउथ सिटी में देर रात को अज्ञात हमलावरों ने एक मार्बल शोरूम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। सीसीटीवी में आऱोपी कार में सवार थे, जिन्होंने कोठारी मार्बल्स के बाहर बना सिक्योरिटी गार्ड के केबिन में गोली चलाई। गनीमत यह रही कि गोली लोहे के केबिन को चीरती हुई आर-पार निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरप्रीत सिंह जो स्पर्श कोठारी मार्बल्स में बतौर नाइट सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। गुरप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात के सन्नाटे में उसे अचानक बाहर से पटाखों के चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में उसे लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब उसने चेक किया तो गोली चलने की आवाज थी। एक बुलेट उसके लोहे के बने सिक्योरिटी केबिन को काटते हुए दूसरी तरफ से आर-पार निकल चुकी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना पीएयू की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 18 जुलाई को गार्ड गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।      
  • नहीं थम रहा Iran-America में युद्ध, भड़का पड़ोसी देश पाकिस्तान, Expert ने दे डाली चेतावनी

    नहीं थम रहा Iran-America में युद्ध, भड़का पड़ोसी देश पाकिस्तान, Expert ने दे डाली चेतावनी

    नई दिल्ली: अमेरिका के साथ बढ़ते हुए तनाव के बीच ईरान ने इस्लामाबाद समझौते के अंतर्गत अपनी सभी जिम्मेदारियां फिलहाल रोक दी हैं। ईरान के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दे दी है। पाकिस्तान के सुरक्षा मामलों के एक्सपर्ट्स और भू-राजनीतिक विश्लेषक अली.के चिश्ती ने भी इसे लापरवाह और खतरनाक फैसला बताया है। उनका यह कहना है कि इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भी ज्यादा बढ़ेगा। इससे सबसे ज्यादा नुकसान ईरान की जनता को भी होगा।

    इस्लाबाद समझौता का किया उल्लघन

    ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक मीडिया चैनल से कहा कि अमेरिका ने बातचीत के दौरान ही इस्लामाबाद समझौते का उल्लंगन किया है। ऐसे में ईरान अब अपनी सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने इस मामले में कहा है कि ईरान तभी इस समझौते का पालन करेगा। जब भी अमेरिका अपनी शर्तों का पालन करेगा। उनका यह साफ कहना था कि समझौता सिर्फ एक पक्ष पर ही लागू नहीं हो सकता है।

    लड़ाई का रास्ता चुनना ताकत नहीं है

    पाकिस्तान के सुरक्षा विशेषज्ञ अली के चिश्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईरान का इस्लामाबाद समझौते से पूरी तरह पीछे हटना बहुत गलत फैसला है। उनके अनुसार, इस समझौते से दोनों देशों के बीच तनाव कम हो सकता था। ईरान को प्रतिबंधों में राहत मिल सकती थी। तेल निर्यात में छूट मिलती और बातचीत का रास्ता खुला रहता है। उन्होंने यह कहा है कि लड़ाई का रास्ता चुनना कोई ताकत नहीं है बल्कि एक ऐसा कदम है जिससे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे पूरे इलाके में अस्थिरता फैल जाएगा। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी ईरान की आम जनता को ही होगी।

    इस्मालाबाद समझौता हुआ खत्म

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यह कहा था कि इस्लामाबाद समझौता अब खत्म हो गया है। उन्होंने इसका कारण होर्मुज जलडमरुध्य से जहाजों के आवाजाही को लेकर ईरान के साथ बढ़ता विवाद बताया था।

    ईरान के कई हिस्सों में अमेरिका ने किए हमले

    शनिवार को अमेरिकी की ओर से ईरान के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई सैन्य ठिकानों और लॉजिस्टिक केंद्रों पर हवाई हमले किए हैं। इनमें यज्द और अहवाज के आस-पास के इलाके भी शामिल थे। इसके जवाब में ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।

    60 दिनों का युद्धविराम भी टूटा

    इस्लामाबाद समझौते में 60 दिनों तक लड़ाई रोकने, होर्मुज जलडमरुमध्य को दोबारा खोलने और स्थायी समाधान शुरु करने के लिए बातचीत पर भी सहमति बनी थी परंतु अब दोनों देशों के बीच में फिर से हमले शुरु हो चुके हैं। यह समझौता अब लगभग खत्म होता दिख रहा है और पूरे मध्य पूर्व में तनाव फिर से बढ़ता जा रहा है।
  • वृंदावन से लौट रहे कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

    वृंदावन से लौट रहे कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

    पलवलः होडल थाना अंतर्गत दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वृंदावन से दर्शन कर ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

    ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला हिमांशु अपने दोस्तों के साथ कार से वृंदावन शनिदेव के दर्शन करने के लिए निकला था। उसके साथ ग्रेटर नोएडा के राजपुर का रहने वाला निशांत, जुनपथ का रहने वाले शिवम व निशांत और सादोपुर का रहने वाला लकी भी सवार थे।

    रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वापसी में होडल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दिल्ली से आगरा जाने वाली लेन में चल रही कार से जा टकराई।

    हादसे में हिमांशु और निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम, निशांत और लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

  • रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हिरणों का झुंड, तभी आ गई ट्रेन; 6 की दर्दनाक मौत

    रेलवे ट्रैक पार कर रहा था हिरणों का झुंड, तभी आ गई ट्रेन; 6 की दर्दनाक मौत

    नागपुरः नागपुर के कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का एक झुंड अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे 6 हिरणों की मौके पर ही कटकर जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना से इलाके में वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में काफी निराशा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ये हृदयविदारक घटना शनिवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच हुई। कन्हान पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस भीषण टक्कर में जिन 6 हिरणों की मौत हुई है, उनमें पांच मादा और एक नर हिरण शामिल है।

    हादसे के कुछ देर बाद जब सुबह के समय स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक की तरफ गए, तो उन्होंने पटरियों के पास मृत अवस्था में पड़े हिरणों को देखा। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए इस घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी।

    सभी मृत हिरणों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों और समय को लेकर आधिकारिक रिपोर्ट तैयार की जा सके।

  • Punjab News: चिराग पासवान पहुंचे जलियांवाला बाग, बोले- हर भारतीय को यहां आना चाहिए, देखें वीडियो

    Punjab News: चिराग पासवान पहुंचे जलियांवाला बाग, बोले- हर भारतीय को यहां आना चाहिए, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जलियांवाला बाग का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग आने पर हर बार मन में यह सवाल उठता है कि क्या हम सच में शहीदों के बलिदान का सम्मान कर पा रहे हैं या नहीं।

    उन्होंने कहा कि हर भारतीय को अपने जीवन में कम से कम एक बार जलियांवाला बाग जरूर आना चाहिए और आत्म-मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों शहीदों के बलिदान का नतीजा है और आज जब हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी हर सांस के साथ उनके बलिदान का सम्मान करें। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के परिवारों को भी हमेशा याद किया जाना चाहिए और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

    एक सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि लोकतंत्र हर नागरिक को उपवास, विरोध और प्रदर्शन करने का अधिकार देता है और वह हमेशा से इस अधिकार के समर्थक रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए जहां किसी को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़े। लोकतंत्र में हर समस्या का समाधान बातचीत से हो सकता है और उन्होंने हमेशा बातचीत का रास्ता ही चुना है।

     

  • Punjab News: बुड्ढा दल ने अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांध पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: बुड्ढा दल ने अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांध पीटा, देखें वीडियो

    अमृतस​रः निहंग जसदीप सिंह के अश्लील फोटो सामने आने के बाद बुड्ढा दल ने एक्शन लिया है। बुड्ढा दल ने धार्मिक सजा सुनाई। वहीं जसदीप सिंह को संगलों से बांधकर डंडों से पीटा गया, जिसकी एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई है।

    बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। जत्थेदार मान सिंह कहते हैं कि अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद जसदीप सिंह को पहले भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से भाग गया था।

    उन्होंने कहा कि जसदीप सिंह को अब तक बुड्ढा दल की ओर से किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई थी। हालांकि, इससे पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें बुड्ढा दल की ओर से माफी मिल चुकी है।

    बुड्ढा दल के अनुसार इस धार्मिक दंड के बाद निहंग जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाणा धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबाओं की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वहीं सजा के दौरान जसदीप सिंह ने भी अपनी गलती स्वीकार करते कहा कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

    वीडियो में जसदीप ने कहा कि अगर मैं अब यहां से भागता हूं या किसी कारणवश पंथ के आदेशों का पालन नहीं करता हूं, तो मेरे साथ जो भी होगा, उसके लिए पंथ जिम्मेदार नहीं होगा। मैं अब बड़े बाबा के आदेश के अनुसार ही चलूंगा और जैसा वे कहेंगे, वैसा ही करूंगा।

     

     

  • Jalandhar News: दो अज्ञात लोगों के मिले शव, फैली सनसनी

    Jalandhar News: दो अज्ञात लोगों के मिले शव, फैली सनसनी

    जालंधरः नकोदर में दो अलग-अलग जगहों से अज्ञात लोगों के शव मिलने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दें ये शव नूरमहल रोड पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास और दूसरा मोहल्ला रहमानपुर से मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    एएसआई सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों जगहों का दौरा किया। पुलिस की जांच के दौरान दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा, उनके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान भी नहीं मिला।

    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई के बाद पहचान के लिए नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इन मृतकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह नकोदर सिटी पुलिस से संपर्क करे और जानकारी साझा करे ताकि मृतकों की पहचान हो सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

     

  • Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    Jalandhar News: तस्कर संजू मामा चंडीगढ़ मार्का शराब के साथ गिरफ्तार

    जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर परागपुर चेक प्वाइंट के पास STG टीम ने नाका लगाया हुआ था, जहां एसटी टीम को गुप्त गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर गाड़ी के साथ नाके से गुजर रहे है। जिस पर पुलिस ने जालंधर रेंज-2, सुश्री हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और STG टीम के इंचार्ज ईओ जसप्रीत सिंह की देखरेख में आबकारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ढिंडसा के नेतृत्व में आबकारी पुलिस के साथ मिलकर की गई।

    नाके के दौरान एक बोलेरो गाड़ी का पीछा करके उसे रोका गया। गाड़ी में से 111 ऐस व्हिस्की की 240 बोतलें चंडीगढ़ मार्का, रॉयल स्टैग की 23 बोतलें चंडीगढ़ मार्का और रॉकबर्ग बीयर के 48 कैन चंडीगढ़ मार्का बरामद किया।

    जांच में पाया गया कि शराब की सभी बोतलों से होलोग्राम हटा दिए गए थे, जिससे उनकी पहचान और स्रोत को छिपाने की कोशिश का पता चलता है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार उर्फ ​​संजू मामा निवासी गौतम नगर और बलजिंदर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी गुलाब देवी रोड मोहल्ला रतन नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऊपर शराब चंडीगढ़ के एक शराब के ठेके से खरीदी थी। परागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।