Blog

  • अस्पताल से Sonam Wangchuk का लोगों के लिए खास संदेश, संसद मार्च में शामिल होने की अपील

    अस्पताल से Sonam Wangchuk का लोगों के लिए खास संदेश, संसद मार्च में शामिल होने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हिरासत के बाद पहला संदेश जारी किया है। इस संदेश के जरिए उन्होंने 20 जुलाई को प्रस्तावित चलो सांसद मार्च में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस मार्च को उन्होंने भारत का दूसरा आजादी आंदोलन बताया है। अपने संदेश में वांगचुक ने लिखा कि – ‘अन्याय से आजादी, डर से आजादी, पेपर लीक जैसे अन्याय से मुक्ति और मेरा गैरकानूनी हिरासत से आजादी के लिए सांसद मार्च को सफल बनाइए’।

    Read In English : https://encounternews.in/india/safdarjung-hospital-says-sonam-wangchuk-under-continuous-medical-care-doctors-monitoring-health-round-the-clock/

    पत्नी के जरिए अस्पताल से भेजा संदेश

    सोनम वांगचुक का यह संदेश उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि के जरिए अस्पताल में भेजा है। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने को उन्होंने गैरकानूनी बता दिया है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने के लिए उन्हें जबरदस्ती जंतर-मंतर से हटाया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार तड़के उन्हें जंतर-मंतर से हटाकर वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक में भर्ती करवाया गया था। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों और डॉक्टरों की सलाह की बाद की गई। अदालत ने उनकी बिगड़ती हुई सेहत को देखते हुए नियमित मेडिकल निगरानी और जरुरी इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।

    पिछले 21 दिन से भूखे थे सोनम वांगचुक

    बता दें कि 21 दिनों तक भूखे रहने के कारण सोनम वांगचुक का वजन 9.2 किलो तक कम हो चुका है। उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की स्थिति बन गई थी। उनके समर्थकों और परिवार ने यह दावा किया है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी वांगचुक ने अब तक ग्लूकोज, दवाई या ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन लेने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि वांगचुक ने यह आंदोलन नीत समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया है। इसके साथ ही वह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के खिलाफ भी आवाज उठा रहे हैं।

    कल सीजेपी करेगी संसद मार्च

    कॉकरोच जनता पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन प्रस्तावित चलो संसद मार्च निकाला जाएगा। वांगचुक की पत्नी ने भी संकेत दिए है कि यदि उनकी सेहत अगर इजाजत नहीं देगी तो वह खुद मार्च में शामिल होकर आंदोलन का नेतृत्व करेगी। दूसरी ओर संसद सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके और सफदरजंग अस्पताल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा कई जगह बैरिकेडिंग भी की गई है।
  • PV सिंधु का कमबैक, पहली बार जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास

    PV सिंधु का कमबैक, पहली बार जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास

    नई दिल्लीः भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। सिंधु ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में उन्होंने मेजबान देश की दिग्गज खिलाड़ी अकाने यामागुची को शानदार अंदाज में मात देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही पीवी सिंधु यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली महिला शटलर बन गई हैं।

    जापान ओपन के फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु शुरुआत से ही अपनी पुरानी आक्रामक लय में नजर आईं और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को मैच में वापसी करने का कोई भी मौका नहीं दिया। सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को लगातार दो सेटों में 21-17 और 21-17 के अंतर से करारी शिकस्त दी। अपने ही घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही यामागुची पर सिंधु का दबदबा पूरे मैच के दौरान साफ दिखाई दिया। इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में सिंधु का कोई सानी नहीं है।

    ये खिताबी जीत पीवी सिंधु के करियर के लिए एक बड़ी राहत और मील का पत्थर बनकर आई है। दरअसल, करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद वह BWF वर्ल्ड टूर के किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेलने कोर्ट पर उतरी थीं। इस खिताबी जीत से पहले उन्होंने आखिरी बार साल 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। इतने लंबे समय तक किसी बड़े खिताब से दूर रहने के बाद, जापान ओपन में मिली इस शानदार सफलता ने सिंधु के चैंपियन अवतार को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है और उनके फैंस को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दे दिया है।

  • Punjab News: बाहर सामान लगाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, चलीं तलवारें और ईंट-बोतलें, देखें वीडियो

    Punjab News: बाहर सामान लगाने को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, चलीं तलवारें और ईंट-बोतलें, देखें वीडियो

    लुधियानाः फील्ड गंज इलाके (कूचा-7) में 2 दुकानदारों के बीच दुकान के बाहर सामान (अड्डा) लगाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर, बोतलें और तेजधार हथियार चले, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दोनों पक्ष हमला करते नजर आ रहे हैं। वारदात में दोनों गुटों के कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हरप्रीत चावला ने बताया कि उनके बड़े भाई जगजीत सिंह चावला की कूचा-7 में गुड्डी दी हट्टी (कॉस्मेटिक्स और डायपर) के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, पड़ोस की दुकान का वर्कर अक्सर उनके भाई की दुकान के आगे अपना सामान लगा देता था। इस दौरान उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हरप्रीत के अनुसार बीच-बचाव के बाद भी 3-4 लोग हथियार लेकर उनकी दुकान के अंदर घुस गए और उनके भाई की गर्दन और सिर पर वार किया। हरप्रीत ने सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते कहा है कि अगर प्रशासन ने उन्हें इंसाफ नहीं दिया, तो वे फील्ड गंज बाजार बंद करवाकर बड़ा धरना देंगे। वहीं दूसरे पक्ष के शिमलापुरी निवासी चनप्रीत सिंह (जिनकी सामने ही में दुकान है) ने चावला परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चनप्रीत ने बताया कि जब वह अपना सामान लगा रहा था, तो दूसरे पक्ष ने उसकी जगह घेरी हुई थी। सामान हटाने को कहने पर दूसरे पक्ष ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और हाथापाई करते उसकी पगड़ी को हाथ डाला और दोनों भाइयों ने मिलकर पगड़ी उछाल दी। चनप्रीत का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन पर बोतलों, ईंटों और कृपाण (तेजधार हथियार) से हमला किया है, जिससे उनके शरीर पर कांच और चोट के निशान हैं। चनप्रीत ने अपने पास किसी भी तरह के हथियार होने से इनकार किया है और मांग की है कि पगड़ी की बेअदबी और जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के आरोप में दूसरे पक्ष पर FIR दर्ज की जाए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।    
  • Jalandhar News: गीतांश सरीन ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया आठवां रैंक, देखें Interview

    Jalandhar News: गीतांश सरीन ने बढ़ाया मान, ऑल इंडिया आठवां रैंक, देखें Interview

    जालंधरः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 (री- नीट) के परिणाम में गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासी गितांश सरीन ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8 हासिल कर इतिहास रच दिया है। पहली बार जालंधर के किसी छात्र की आल इंडिया रैंक-8 आई है। ऐसा 13 साल में पहली बार हुआ है, जब जालंधर का कोई छात्र देश के टॉप-10 में आया।

    आपको बता दें गितांश के मैथ में दसवीं में 100 में से 99 नंबर थे। गीतांश ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहते थे क्योंकि फैमिली में कोई डॉक्टर नहीं था। गीतांश के पिता सुनीत सरीन और मां मोनिका दोनों सरकारी स्कूल में टीचर है।

    गीतांश ने कहा कि घर में माहौल पढ़ाई वाला रहता था लेकिन जब नीट एग्जाम घोषित हुए तो थोड़ी सी घबराहट और डर था। इसके बाद अभिभावक और टीचरों ने सही मार्ग-दर्शन किया और एक महीने में पूरे साल भर की तैयारी की। दिन में 4:30 घंटे कोचिंग में क्लासेस और फिर घर में चार घंटे की पढ़ाई के बाद जब थोड़ा हैवी फील होता था तो मूवीज और गाने सुनने के साथ बैडमिंटन और बास्केटबॉल भी खेल लिया करता था।

  • Jalandhar News: श्री राम चौक में हंगामा, कार चालक ने निकाली पिस्तौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्री राम चौक में हंगामा, कार चालक ने निकाली पिस्तौल, देखें वीडियो

    बाइक सवारों का आरोप- गोली मारने की दी धमकी, गाड़ी चालक ने कहा- लूटने की कोशिश की  जालंधरः शहर के श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक) में देर रात कार चालक और बाइक सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कार चालक ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली, जिसकी भीड़ ने वीडियो भी बनाई। हंगामे की वीडियो वायरल होते और मामले की सूचना मिलते ही थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंची।
    दुकानदार राघव ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ शॉपिंग कर बाइक पर फगवाड़ा गेट की ओर जा रहा था। जब वे श्री राम चौक के पास पहुंचे तो उसकी बाइक कार के पास से निकलते समय कार से टकराने से बाल-बाल बची। आरोप है कि इस बात को लेकर कार चालक ने उन्हें भला-बुरा कहना शुरू कर दिया और गुस्से में अपनी पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और पुलिस को सूचित किया। वहीं कार चालक परमिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर जा रहा था। श्री राम चौक के पास पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया और उसे लूटने की कोशिश की। इससे वह डर गया और अपनी सुरक्षा के लिए उसने लाइसेंसी पिस्तौल निकाली। लोगों की भीड़ जमा होने पर वह वापस कार में बैठ गया और पुलिस को सूचना दी। थाना-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जांच के बाद जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।    
  • 3 दिन से लापता किसान की हत्या, CCTV ने खोला मर्डर का राज

    3 दिन से लापता किसान की हत्या, CCTV ने खोला मर्डर का राज

    पानीपतः जिले के नूरपुर गढ़ी गांव में 3 दिन से लापता किसान रणबीर का शव पसीना गांव के पास झाड़ियों में मिला है। शनिवार को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वजन का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर गया था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सूचना मिलने पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर पसीना गांव के पास झाड़ियों से शव बरामद कर लिया।

    पुलिस के अनुसार मृतक खेत में बनी झोपड़ी में रहता था। 16 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई, जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति रात करीब 11:20 बजे अपनी साइकिल के पीछे भारी गठरी बांधकर खेतों के रास्ते जाता दिखाई दिया।

    पूछताछ में आरोपित ने बताया कि 16 जुलाई की रात खेत में काम के दौरान दोनों के बीच ट्यूबवेल पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में धारदार हथियार से किसान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • कार में फंसी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

    कार में फंसी बाइक, लगी आग, युवक की मौत

    जैसलमेरः जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में कार से भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक 20 फीट हवा में उछल कर गिरा। कार के अगले हिस्से में बाइक फंसने से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कार के दरवाजे ऑटोमैटिक लॉक हो गए, लेकिन पीछे का एक दरवाजा खुलने से ज्वेलर समेत तीन की जान बच गई। बाइक सवार युवक के पास पड़े मोबाइल से सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

    जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी पंकज सोनी (28) पुत्र पुखराज सोनी स्विफ्ट कार चला रहे थे। उनके साथ आगे की सीट पर उनके साले मोतीलाल सोनी (22) पुत्र कमल किशोर सोनी और पीछे की सीट पर महेंद्र सोनी (27) पुत्र देवीलाल सोनी, जो पंकज के काकी ससुर का बेटा है, बैठे थे।

    शनिवार रात करीब 9 बजे बोहा और नेहड़ाई गांव के बीच सामने से आ रही एक बाइक से उनकी कार की टक्कर हो गई। पंकज सोनी के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आया और सीधे उनकी कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार मोतीलाल सोनी पुत्र कमल किशोर सोनी के सिर पर चोट आई। वहीं कार से बाहर निकलने के बाद युवकों ने घायल बाइक सवार की मदद करने की कोशिश की।

    सूचना मिलने पर नेहड़ाई गांव से परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान फकीरा राम भील (28) निवासी नेहड़ाई के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही नेहड़ाई चौकी प्रभारी देवी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों की मदद से शव को जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

    मोहनगढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

  • राजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

    राजौरी में बारिश से अचानक बाढ़, कई वाहन बहे, देखेें वीडियो

    राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई। जिससे इलाके में अफरा-मफरी मच गई। प्रशासन ने जल्द राहत कार्य शुरू किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बाढ़ के पानी ने निचले इलाकों और नए बस अड्डे को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई वाहन बाढ़ में बहने की खबर है।
    अधिकारियों के अनुसार दरहाली, खांडली, सुकतोह और जमोला सहित जिले की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इससे बाढ़ का पानी नए बस अड्डे में घुस गया और वहां खड़े कई वाहन बह गए या पानी में डूब गए। अब्दुल्ला ब्रिज के पास स्थित झुग्गी बस्ती भी बुरी तरह प्रभावित हुई। पानी घरों में घुस जाने के कारण 50 से अधिक परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। तारिक ब्रिज के पास का इलाका भी जलमग्न हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘हमारी टीमें हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं। फिलहाल प्राथमिकता जनहानि रोकना है। एक स्थानीय निवासी का कहना है, “काफ़ी नुकसान हुआ है। लगभग 200 से 250 गाड़ियां लापता हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने का परामर्श जारी किया है और मदद के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
  • आज का राशिफल 19 जुलाई, 2026

    आज का राशिफल 19 जुलाई, 2026

    जालंधरः आज का दिन कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए पार्टनरशिप, आपसी तालमेल और जीवनसाथी के सहयोग से गहरे सुख और सम्मान का रहेगा। वहीं मेष, वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को आज बातचीत में व्यावहारिक रहना होगा और घर के बड़ों की सेवा या बच्चों की खुशियों से मानसिक शांति मिलेगी।

    मेष राशिः परिवार में सुख बढ़ेगा. यात्रा से लाभ होगा. मन की चिंता दूर होगी। बातचीत में अहंकार न दिखाएं. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में लाभ का योग है।

    वृष राशि: आज का दिन घर और परिवार के लिहाज से बेहद सुखद और अनुकूल है। पिछले कुछ दिनों से जो सावधानी चल रही थी वो आज खत्म होती है। घर में एक सुखद और गर्माहटभरा माहौल है। घर से जुड़ा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज का दिन बातचीत और भाई-बहन के मामले में बेहद सुखद है। पिछले कुछ दिनों की बातचीत में जो सावधानी थी, उसमें आज राहत मिलती है। भाई-बहन के साथ आज एक सुखद और मिठास भरी बात होगी। छोटी यात्रा का प्लान आज बनाना शुभ है।

    कर्क राशि: आज का दिन धन और परिवार के लिहाज से बेहद सुखद है। पैसों में आज एक ऐसी सुखद ऊर्जा आई है, जो पिछले कुछ दिनों से नहीं थी। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर या नया अवसर आज आ सकता है। परिवार में आज सुखद माहौल है। खान-पान में कुछ अच्छा और स्वादिष्ट बनाएं, परिवार के साथ बैठकर खाएं।

    सिंह राशि: आज का दिन व्यक्तित्व, प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शुभ है। व्यक्तित्व में आज एक ऐसी सुखद और आकर्षण भरी ऊर्जा है, जो हर तरफ असर करेगी। गंडमूल की सावधानी आज खत्म हुई है इसलिए अब नई शुरुआत, नया काम, या कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं।

    कन्या राशि: आज का दिन एकांत और आध्यात्मिकता के लिहाज से बेहद सुखद है। एकांत में आज एक ऐसी सुखद और शांत ऊर्जा है, जो पिछले कुछ दिनों से नहीं थी। ध्यान, प्रार्थना या किसी पुराने आध्यात्मिक काम के लिए आज बेहतरीन दिन है। नींद आज बेहद अच्छी और आरामदेह आएगी।

    तुला राशि: आज का दिन लाभ और सामाजिक दायरे के मामले में बेहद सुखद है। पिछले कुछ दिनों की सावधानी के बाद आज लाभ मिलने का समय है। किसी पुराने मित्र से आज एक मिठास भरी मुलाकात हो सकती है। बड़े भाई-बहन से भी आज कोई अच्छी बात हो सकती है। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में बेहद अनुकूल स्थिति में हैं।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन करियर के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर और सुखद है। करियर में आज एक ऐसी सुखद और अनुकूल ऊर्जा है, जो काम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। बॉस या किसी वरिष्ठ से आज बात करने का माहौल अनुकूल है। कार्यस्थल पर आज सुखद माहौल रहेगा।

    धनु राशि: आज का दिन भाग्य और धर्म के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर है। भाग्य में आज एक ऐसी सुखद और आनंददायक ऊर्जा आई है। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान अब बनाना शुभ है, पिछले कुछ दिनों की रुकावट आज खत्म हुई। किसी गुरु या बड़े का मार्गदर्शन आज बेहद फलदायी रहेगा। जांघों में हल्कापन महसूस होगा।

    मकर राशि: आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर है। बीमा, आयकर या पुराने दस्तावेज से जुड़े किसी काम में आज अनुकूल स्पष्टता आएगी। ससुराल पक्ष से आज लाभ मिल सकता है या सुखद बातचीत हो सकती है। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक अनुशासित और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामन्जस्य बना है। आज कोई छुपा हुआ सुखद राज सामने आ सकता है।

    कुंभ राशि: आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में बेहद सुखद और रोमांटिक है। जीवनसाथी के साथ आज एक ऐसी सुखद ऊर्जा है, जो पिछले कुछ दिनों में नहीं थी। कहीं बाहर जाएं, कुछ अच्छा खाएं या एक साथ कुछ नया और यादगार करें। व्यापारिक साझेदार के साथ भी आज एक नई और सुखद शुरुआत करने का अच्छा मौका है। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें।

    मीन राशि: आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में पिछले कुछ दिनों से बेहद बेहतर और सुखद है। सेहत में आज एक ऐसी सुखद और आरामदेह ऊर्जा आई है, जो राहत देती है। दिनचर्या में कुछ नया जोड़ना हो तो आज शुभ है। नौकरी में आज एक सुखद माहौल रहेगा। पालतू जानवर के साथ आज कुछ अच्छा वक्त बिताएं।

  • धारा 138, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 से संबंधित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

    धारा 138, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 से संबंधित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

    चंडीगढ़: पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा आज पंजाब राज्य में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह विशेष लोक अदालत माननीय न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यवाहक अध्यक्ष, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के संरक्षण में आयोजित की गई।

    प्रत्येक नागरिक को सुलभ, किफायती और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इस लोक अदालत में वादकारियों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा अन्य संबंधित पक्षों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल से न केवल वादकारियों को शीघ्र राहत मिली, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला।

    इस विशेष लोक अदालत के दौरान राज्य के सभी जिलों और उप-मंडलों में कुल 175 लोक अदालत पीठों का गठन किया गया, जिनमें 17,723 मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया। इनमें से 4,871 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस संबंध में कुल 13,08,99,90,50 रुपये की राशि के अवार्ड पारित किए गए।

    इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से पंजाब भर के हजारों पक्षकारों को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 से संबंधित अपने विवादों का त्वरित एवं सरल तरीके से निपटारा कराने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान लंबे समय से लंबित कई मामलों का भी सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।

    इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यवाहक अध्यक्ष, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने राज्य के सभी न्यायिक अधिकारियों, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों तथा स्वयंसेवकों द्वारा प्रदान की गई समर्पित सेवाओं और अथक प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही इस विशाल आयोजन का सफल संचालन संभव हो सका।

    पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, सभी जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों, राज्य की न्यायपालिका, अधिवक्ता समुदाय, पुलिस प्रशासन तथा सिविल प्रशासन का इस आयोजन को सफल बनाने में दिए गए अमूल्य सहयोग एवं समन्वय के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।