Blog

  • Punjab News: Popular Chicken Corner पर आबकारी विभाग की Raid, मालिक पर केस दर्ज

    Punjab News: Popular Chicken Corner पर आबकारी विभाग की Raid, मालिक पर केस दर्ज

    लुधियानाः जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले में आबकारी विभाग एक्शन मोड में आ गया है। आबकारी विभाग द्वारा लगातार अहातों और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं अब शिंगार सिनेमा रोड पर मशहूर पॉपुलर चिकन कॉर्नर पर आबकारी विभाग की टीम ने रेड की। जहां विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर लोग सरेआम शराब का सेवन करते पाए गए जिसके बाद मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    ईस्ट की एसीएक्स डॉ. शिवानी गुप्ता ने जानकारी देते बताया की ईआई नवदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ संयुक्त रूप से शिंगार सिनेमा रोड स्थित पॉपुलर चिकन पर औचक चेकिंग की । टीम जब अंदर दाखिल हुई तो वहां रेस्टोरेंट के भीतर कई व्यक्ति अवैध रूप से शराब पी रहे थे। मालिक के पास कोई भी लाइसेंस नहीं था कि वह वहाँ किस प्रकार का नशा या शराब पिला सके। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तुरंत एक्शन लिया।

    आरोपी गगनदीप सिंह मालिक पॉपुलर चिकन पर पंजाब आबकारी अधिनियम 1914 की धारा 68 के तहत कार्रवाई। पुलिस डिवीजन नंबर-3 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दो-टूक कहा है कि शहर में किसी को भी अवैध रूप से शराब परोसने या पिलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में इस तरह के चेकिंग अभियान और तेज किए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में आप पार्टी के सरपंच जरमल सिंह के कत्ल मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 आरोपियों में से 2 छत्तीसगढ़ के रायपुर, 2 मोहाली और 3 तरनतारन से गिरफ्तार किए गए है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने बताया कि रायपुर से पकड़े गए सुखराज सिंह निवासी तरनतारन और कर्मजीत सिंह निवासी गुरदासपुर ने ही सरपंच को गोली मारी थी।

    जोबनजीत सिंह नाम के 2 आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरदीप सिंह पकड़े हैं। डीजीपी ने बताया कि रायपुर में पकड़े गए दोनों आरोपियों को वहां की लोकल कोर्ट में पेश कर 14 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। उन्हें बाई एयर पंजाब लाया जा रहा है। डीजीपी ने ये भी बताया कि विदेश बैठे हैंडलर ने यह मर्डर कराया था। गैंगस्टर प्रभ दासुवाल की सरपंच के साथ रंजिश थी।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई पंजाब में गोली चलाएगा तो पंजाब पुलिस उन्हें देश-विदेश में कहीं नहीं छोड़ेगी। बता दें कि तरनतारन क्षेत्र के रहने वाले सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वे अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस वारदात के बाद 2 शूटर छत्तीसगढ़ भाग गए थे, जो वहां के रायपुर शहर में अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपे थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को अरेस्ट किया था।

     

     

  • Punjab News: लाडोवाल Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free, देखें वीडियो

    Punjab News: लाडोवाल Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में किसानों द्वारा राज्य भर के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसानों द्वारा आज किसानों द्वारा लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करा दिया है। ऐसे में जालंधर-लुधियाना के बीच गाड़ियां फ्री गुजर रहीं है। मिली जानकारी के अनुसार यह धरना सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगा रहेगा। मामले की जानकारी देते हुए दल खालसा के जसबीर सिंह ने बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा राज्य भर में टोल प्लाजा फ्री करवाने की कॉल दी गई थी, उसी के चलते वह आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे है।

    उनका कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष के कई किसान संगठन सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर मोहाली में इंसाफ की लड़ाई को लेकर 3 साल हो गए है। ऐसे में अभी तक बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कोई फैसला नहीं आया है, जिसको लेकर आज राज्य भर में टोल प्लाजा फ्री करवाए जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सत्ता में आने के दौरान बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर वादे किए थे, लेकिन सत्ता में जाने के बाद इस मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के रोष में पंथक जत्थेबंदियों सहित अन्य जत्थेबंदियों द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना लगाया जा रहा है और टोल प्लाजा को फ्री करवाया जा रहा है। उधर, संगरूर में काला झाड़ टोल प्लाजा पर किसान कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में पहुंच गए। हालांकि मोर्चे का कोई मेंबर वहां नहीं पहुंचा। इस वजह से किसानों ने टोल प्लाजा बंद नहीं किया।

  • Punjab News: Swift और Thar की टक्कर में लोहड़ी देने जा रहे भाई-बहन की मौत, गाड़ियों के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Punjab News: Swift और Thar की टक्कर में लोहड़ी देने जा रहे भाई-बहन की मौत, गाड़ियों के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोगा रोड पर स्थित परदेसी ढाबा के पास देर रात तेज रफ्तार थार और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में स्विफ्ट डिजायर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, थार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इनका परिवार छोटी बहन को लोहड़ी देकर लौट रहा था। टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए थे, इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई। मृतकों की पहचान बाघा पुराना रहने वाले जबर सिंह और उसकी बहन हरदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 34 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बताया गया है कि दोनों भाई-बहन अपनी लुधियाना में रहने वाली छोटी बहन को लोहड़ी देकर लौट रहे थे। तभी जगराओं के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। उनके परिजन को सूचित कर दिया गया है। हादसे में शामिल थार ड्राइवर रायकोट के गांव गोइंदवाल का रहने वाला इंद्रजीत सिंह (42) बताया जा रहा है। उसे पहले जगराओं के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजन उसे छुट्टी दिलवाकर आगे के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत सिंह रविवार देर रात मोगा से लुधियाना की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी थार मोगा रोड पर परदेसी ढाबे के पास पहुंची, वाहन अचानक बेकाबू हो गया और सामने से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर से जा टकराया। थार की जबरदस्त टक्कर से स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह बेकाबू हो गई और सड़क किनारे ढाबे पर खड़े एक ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट डिजायर के एयरबैग खुल गए। इसके बावजूद भी कार में सवार भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। शवों को सिविल अस्पताल जगराओं में रखवाया गया है। इनके पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया सोमवार को पूरी की जाएगी।
  • बैरक में आग लगने से BSF के कांस्टेबल की मौत

    बैरक में आग लगने से BSF के कांस्टेबल की मौत

    बंदीपोराः उत्तर कश्मीर के बंदीपोरा जिले में देर रात 62वीं बटालियन कैंप की एक बैरक में आग लगने से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना बंदीपोरा के मदार क्षेत्र में हुई, जहां आग ने बैरक को घेर लिया और पूरा ढांचा जल गया। उस समय अंदर मौजूद कांस्टेबल को बचाया नहीं जा सका।

    शव को बाद में मेडिकल-फोरेंसिक के लिए जिला अस्पताल बंदीपोरा भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे उसके अंतिम संस्कार स्थान पर भेजा जाएगा। मृतक की पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के जालंधर के निवासी थे। अधिकारियों ने घटना का नोटिस लिया है।

  • Jalandhar News: घर में भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद, मामला दर्ज, देखेंं वीडियो

    Jalandhar News: घर में भारी मात्रा में चाइना डोर बरामद, मामला दर्ज, देखेंं वीडियो

    उधर, पुलिस अधिकारी बोले यह बड़ा मामला नहीं, घातक डोर से हो चुकी कई लोगों की मौत

    जालंधर, ENS: पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद बसंत पंचमी का पर्व सामने आते ही चाइना डोर की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। वहीं आज राज नगर में घर में भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद किए गए। घटना को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना हैकि उन्हें सूचना मिली थी कि क्वाटर में भारी मात्रा में चाइना डोर पड़ी हुई है। जब वह घर पर रेड करने पहुंचे तो घर पर ताले लगे हुए मिले। पुलिस ने कहाकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह क्वार्टर किसके है। इस मामले में देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि किस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बंद क्वाटर को खुलवाने के लिए कोर्ट से परमिशन ली गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि अभी तक वह घर के अंदर नहीं गए है। जबकि घर में मौजूद बंद बोरे फटे हुए है और घर में भारी मात्रा में गट्टू है। पुलिस ने कहा कि दोनों कमरों को खुलवाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा चाइना डोर पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है, लेकिन इन सभी के बावजूद भारी मात्रा में बोरों में चाइना डोर घर के 2 कमरों से मिलना पुलिस की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो वह बेबाक होकर कह रहे है यह इतना बड़ा मामला नहीं है। जबकि इस घातक डोर से कई लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं कई पक्षी हादसे का शिकार हो चुके है। लेकिन पुलिस अधिकारी को यह बड़ा मामला नहीं लग रहा है। ऐसे में देखना यह होगा कि अब पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करते है।  
  • Punjab News: श्री बावा लाल दयाल जी के जन्मदिन पर 7 बेसहारा लड़कियों का करवाया विवाह, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री बावा लाल दयाल जी के जन्मदिन पर 7 बेसहारा लड़कियों का करवाया विवाह, देखें वीडियो

    डेरा बाबा नानकः निस्काम सेवा ग्रुप ध्यानपुर द्वारा योगीराज श्री बावा लाल दयाल जी के 671वें जन्मदिन के अवसर पर न्यू बाबा लाल अस्पताल में गरीब और बेसहारा 7 लड़कियों का विवाह सिख प्रथा के अनुसार संपन्न करवाया गया, 6 जोड़ियों का हिन्दू धर्म के अनुसार करवाया गया और एक जोड़ी का निकाह पढ़वाया गया।

    इस मौके पर मंदिर श्री बावा लाल दियाल जी के सेवादार बाबा नंदी ने कहा कि निस्काम सेवा ग्रुप का यह बहुत बड़ा उपक्रम है जिसने श्री बाबा लाल दियाल महाराज के 671वें जन्मदिन पर 7 लड़कियों के कन्यादान की व्यवस्था की। इस अवसर पर बाबा नंदी जी और मुख्य सेवादार बाऊ जगदीश ने निस्काम सेवा ग्रुप ध्यानपुर और न्यू बावा लाल अस्पताल की मुख्य प्रबन्धक मेडम डॉक्टर सिमरन कौर व उनकी टीम के इस उपक्रम की जमकर सराहना की और इस कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। इसी अवसर पर निस्काम सेवा ग्रुप की चेयरमैन डॉक्टर सिमरन कौर ने 7 विवाहेतर जोड़ियों को शुभकामनाएं दीं, परिवारिक सदस्यों को बधाई दी। वहीं सहायता करने वाले क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर बाबा हरिकुंभ दास जी नानकतक वाले, बाबा बिक्रम सिंह जी राधा स्वामी डेरे ध्यानपुर, बलविंदर सिंह लाडी पूर्व विधायक हलका श्री हरगोबिन्दपुर, एडवोकेट पलविंदर सिंह सकरी, चेयरमैन इलियास मसिह सिद्धू, चेयरमैन वारिस मसिह, युवा नेता मनिन्दर सिंह खैहिरा, कॉमरेड गुलजार सिंह बसंतकोट, कॉमरेड बलदेव सिंह खैहिरा, नंबरदार जगदीप सिंह कोटली, युवा नेता मनप्रीत सिंह अठवाल, डॉक्टर परमिंदर सिंह सोनू तथा इलाके के अन्य वरिष्ठ प्रतिष्ठित नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

  • Punjab News: आज 4 घंटे तक राज्य भर में Toll Plaza रहेंगे Free, देखें वीडियो

    Punjab News: आज 4 घंटे तक राज्य भर में Toll Plaza रहेंगे Free, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में आज 11 बजे से 3 बजे तक टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। दरअसल, नेशनल जस्टिस फ्रंट ने जेल में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर राज्य के सभी टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विरोध प्रदर्शन करने और उन्हें टोल-फ्री करने का फैसला किया है। नेशनल जस्टिस फ्रंट ने दूसरे सहयोगी संगठनों से भी सपोर्ट मांगा है। नेशनल जस्टिस फ्रंट के पदाधिकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से लड़ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार जेल में बंद सिखों को रिहा नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने राज्य भर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है।

    कई किसान संगठन इस संघर्ष का सपोर्ट कर रहे हैं। कौमी इंसाफ मोर्चा ने अन्य सहयोगी संगठनों से भी इसमें सहयोग की मांग की है। उधर, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा और समराला के नजदीक नीलो टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए फ्री करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ उनके संगठन के लोग हर टोल प्लाजा पर उपस्थित रहेंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा सिख बंदियों की रिहाई, 2015 की बेअदबी घटनाओं और बहबल कलां फायरिंग के मामलों में इंसाफ की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है।

    मोर्चा ने बरगाड़ी और आसपास के क्षेत्र में 2015 में बेअदबी को लेकर संघर्ष किया था। इसके बाद जनवरी 2023 से मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया था। इसके अलावा मोर्चा समर्थक कई बार चंडीगढ़ की ओर कूच और प्रदर्शन कर चुके है। पंजाब टोल प्लाजा वर्कर यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि कौमी मोर्चा के समर्थन में यूनियन हिस्सा लेगी और उस दौरान टोल प्लाजा फ्री करवाएगी। उन्होंने बताया कि यूनियन राज्य भर में चार घंटे के लिए टोल फ्री करवाने में मोर्चा को सहयोग देगी।

     

     

     

  • सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, नए आदेश जारी

    सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, नए आदेश जारी

    नई दिल्लीः शीतलहर के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी है। ऐसे में दिल्ली, नोएडा, रांची और जम्मू के स्कूल अब देरी से खुलेंगे। गौतमबुद्ध नगर जिले जिसके अंतर्गत नोएडा में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है। यानी अब यहां सीधा 16 जनवरी से विद्यालय खुलने वाले हैं। इसी तरह से झारखंड के रांची जिले में शीतलहर के मद्देनजर कक्षा छठी तक के छात्रों के लिए सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहने वाले हैं।

    इस अवधि के दौरान 7वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं जम्मू में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। जिसके चलते यहां के सरकार स्कूल शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। एक पत्र जारी कहा गया है,खराब मौसम की स्थिति के कारण समर जोन में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

    कुछ स्कूलों ने छुट्टी घोषित की है। जबकि कुछ स्कूल घर से ही बच्चों की क्लास लगा रहे हैं। दिल्ली के कई स्कूल 15 जनवरी तक बंद किए गए हैं। जबकि रांची जिले में स्कूलों को पहले 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था, जिसे बाद में 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। वही अब इसे 14 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी स्कूल बंद हैं। पंजाब में स्कूल 14 जनवरी को खुलेंगे। वहीं हरियाणा में 15 जनवरी के बाद स्कूल खुलने वाले हैं। हालांकि अगर ठंड से राहत नहीं मिली तो स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।

     

  • ISRO ने लॉन्च की सैटेलाइट अनवेषा, इस वजह से Third Stage में आई दिक्कत

    ISRO ने लॉन्च की सैटेलाइट अनवेषा, इस वजह से Third Stage में आई दिक्कत

    नई दिल्ली: श्री हरिकोटा से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज PSLV-C62/IOS-N1 मिशन के अंतर्गत डीआरडीओ द्वारा बनाई गई अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह अनवेषा को लॉन्च कर दिया है। पीएसएलवी का 64वां मिशन पीएसएलवी सी62/ईओएस-एन1, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन द्वारा अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:18 पर रवाना किया गया। इस उड़ाने में कुल 15 उपग्रह ले जाए गए जिसमें ऱक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के द्वारा विकसित अन्वेषा नाम का अत्यंत गोपनीय निगरानी रखने वाला उपग्रह भी शामिल था।

    इस वजह से खास है इसरो का यह मिशन

    इस मिशन में सबसे खास बात यह है कि पहली बार भारतीय निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने इतनी बड़ी भूमिका निभाई है। यह उपग्रह दुश्मन ठिकानों को सटीक तौर पर पहचान पाएगी। इसमें उच्च रिजॉल्यूशन इमेजिंग में सक्षम है। इससे देश की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई मिलेगी। PSLV-C62 उपग्रह EOS-N1 और 15 सह उपग्रहों को भी लेकर जा रहा है। इसको सूर्य के तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित करना ही मुख्य योजना है।

    तीसरी स्टेज में आई दिक्कत

    अनवेषा सैटेलाइट ऑर्बिट में तैनात नहीं हो पाया है। इसरो के चीफ ने खुद बयान जारी कर बताया कि तीसरे स्टेज में दिक्कत आई है। इसकी दिशा में परिवर्तन हो गया है। डेटा एनालिसिस किया जा रहा है जो भी अपडेट होगी वो बता दिया जाएगा। इसरो के चीफ वी नारायणन ने बताया कि सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है। इसकी दूसरी स्टेज भी सफल रही परंतु तीसरे स्टेज के बाद मिलने वाला डेटा मिलने में परेशानी आ रही है। ये दिशा से हिल गया। मिशन का चौथा स्टेज शुरु तो हो गया परंतु बाद में इसका कोई भी अपडेट नहीं मिला है हम एनालिसिस कर रहे हैं।

    लिक्विड इंजन में आई खराबी

    चीफ ने बताया कि ये 4 स्टेज का रॉकेट है। 3 स्टेज ने अपना काम किया है। तीसरे स्टेज की अंत पर उसमें कुछ खराबी आ गई है और उसे डेविएशन मिला है। कहीं से वो भटक गया। चीफ ने कहा कि न चो इस मिशन को सफल और न ही फेळ घोषित किया गया है हालांकि आसतौर पर ऐसा नहीं है। बड़ी बात यह है कि पीएसएलवी का पिछले साल हुआ एक मिशन फेल हुआ था और वो भी थर्ड स्टेज में फेल हुआ था।