Blog

  • Punjab News: सगी मां पर बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, ससुराल से निकलवाया, महिला आयोग के पास पहुंचा मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: सगी मां पर बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, ससुराल से निकलवाया, महिला आयोग के पास पहुंचा मामला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब महिला आयोग के पास अजब मामला सामने आया है। जहाम महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाल के समक्ष पेश होकर पीड़िता ने सगी मां पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसके 2 बच्चे हैं। लड़की 13 साल की है और लड़का 10 साल का है। वे लोग किसी के घर में रह रहे हैं और केयरटेकिंग करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि मां ने उसका घर उजाड़ दिया और उसे उसके ससुराल घर से निकलवा दिया है। पीड़िता का कहना हैकि पिता के निधन के बाद मां ससुराल आने लगी और ससुर के साथ सैटिंग कर ली। अब वो यहीं पर ससुर के साथ रिलेशनशिप में रह रही है।

    जिसके बाद मां ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। मां ने मुझ पर ही दूसरे लड़के के साथ संबंध होने के आरोप लगाते हुए पति को मेरे खिलाफ भड़का दिया। पहले मुझे नशेड़ी करार दे दिया और फिर घर में बांधकर रखा। महिला ने कहा कि वह घर का सारा काम करती थी। पति को भी अब मेरे बाते में पूरी सच्चाई पता चल चुकी है। पति ने फोन पर बात कर बताया कि कैसे मेरी मां ने मेरे खिलाफ साजिश रची। इसकी रिकॉर्डिंग है। महिला ने महिला आयोग की चेयरपर्सन से गुहार लगाई कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसके अपने घर में जगह दिलाकर मां के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाए।

    पीड़ित महिला और एक बेटी ने अपनी सगी मां के खिलाफ महिला आयोग के सामने पेश होकर कहा कि मेरे पिता शुगर पेशेंट थे। 2 साल पहले ही उनका निधन हुआ है। मैं कार ड्राइव कर लेती थी तो पिता को लेकर अस्पताल वही लेकर जाती थी। हर हफ्ते उनका डायलसिस होता था। जब मैं डायलसिस के लिए उनको लेकर जाती तो मां कहती कि मैं तेरे बच्चों को संभाल लूंगी, मुझे अपने ससुराल छोड़ दे। बेटी ने आरोप लगाया कि डायलसिस में 3-4 घंटे लग जाते थे। मैं अस्पताल में होती थी तो और पीछे से मेरी सगी मां मेरे ससुर के साथ प्रेम प्रसंग में रहती। इसका पता तब चला जब पिता की मौत के बाद वह यहां आकर रहने लगी।

    पीड़ित बेटी ने बताया कि जब 2 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई तो मां कहने लगी कि मैं घर में अकेली हो गई हूं। मेरा यहां मन नहीं लगता और डर लगता है। इसलिए मुझे अपने साथ अपने ससुराल में रख ले। मां की बात सुनने के बाद वह उसे अपने साथ ले आई। यहां आकर पता चला कि चक्कर ही कुछ और है। मैंने मां को ससुर के साथ रिलेशन बनाने के लिए टोका तो वो उल्टा मेरे ही खिलाफ हो गई। पीड़ित बेटी ने महिला आयोग के सामने पेश होकर बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। अब उसे विदेश भेज दिया है। जब वो यहां पर था तो मेरा पास आ जाता था और मेरी गाड़ी मांगकर ले जाता है। वो कई बार पकड़ा भी गया था। मेरी मां ने मेरी गाड़ी की लोकेशन निकलवाकर मेरे पति को मेरे खिलाफ कर दिया कि इसकी गाड़ी नशे के केसों में पकड़ी गई है। ये नशा करती है।

    इसके बाद परिवार ने मुझे जंजीरें डालकर बांध दिया। मुझे कमरे में बंद कर देते और 10-10 दिन खाना नहीं देते। महिला आयोग के पास पहुंची पीड़िता ने अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि मैडम मेरी मां ने मायके की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। मेरी नानी की जमीन भी हड़प ली थी। मेरी मां का अपने मायके आना-जाना कम है। इसके चलते हम भी अपने नानके कम गए। मेरी मां कहती है कि मैं तूझे मार डालूंगी। अगर तू कुछ दिन और घर पर रुक जाती तो मार ही डालती। मैंने तो पुलिस वालों को नहीं बख्शा तू क्या चीज है। मैंने सुना ही कि मेरी मां के रिश्तेदार पुलिस में हैं। नाम तो नहीं पता लेकिन ये बताया था कि कपूरथला पुलिस में है।

  • तेंदुए का कहर, कुत्ते को दबोचा, लोगों में दहशत, एडवाइजरी जारी

    तेंदुए का कहर, कुत्ते को दबोचा, लोगों में दहशत, एडवाइजरी जारी

    पंचकूला: चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला शहर में लोगों की रिहायश के बीच जंगल के खूंखार शिकारी तेंदुए को बार-बार देखा जा रहा है। इस आदमखोर की मूवमेंट के चलते लोगों में दहशत का माहौल बन रखा है। जानकारी मिल रही है कि एक बार फिर से चंडीमंदिर आर्मी कैंट एरिया के नजदीक तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है। जिसके बाद चंडीमंदिर आर्मी यूनिट द्वारा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम से रेकी करने और जाल बिछाने के लिए संपर्क किया गया है। ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में भी यहां तेंदुए को देखा गया था। जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम यहां सक्रिय हो गई थी।

    मिल रही जानकारी के अनुसार, कैंट एरिया के पास तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया है और उसे दबोचकर भागा है। जानकारी में बताया गया कि वीरवार सुबह 4 बजे के करीब हॉस्पिटल MT एरिया के नजदीक तेंदुए की मूवमेंट देखी गई। वह अचानक रेलवे ट्रैक साइड एरिया से आया और फिर एक कुत्ते पर हमला किया और इसके बाद उस कुत्ते को उठाकर उसी तरफ वापस भाग गया। इससे पहले मंगलवार बुधवार रात ओल्ड स्टेशन वर्कशॉप लोकेशन के पास रात 9:15 बजे के करीब तेंदुए के देखे जाने की खबर मिली थी। जबकि इससे पहले सोमवार रात करीब 9.30 बजे शिवालिक बर्ड सैंक्चुअरी और चीता हेलीकॉप्टर डिस्प्ले के पास तेंदुआ देखा गया था।

    कल रात से अब तक 2 बार आदमखोर की मूवमेंट देखी जा चुकी है। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। वह अचानक आता है और एकदम से गायब भी हो जाता है। ऐसे में लोगों की जान पर खतरा भी लगातार बरकरार बना हुआ है। खासकर बच्चों को सबसे बड़ा खतरा है। बताया जा रहा है कि, तेंदुआ जंगल के अंदर नहीं जा रहा है जबकि वह जंगल के आसपास ही मूवेमेंट कर रहा है। वहीं यह कह पाना भी कठिन है कि क्या ये तेंदुआ 27 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-6 रिहायश इलाके में घुसने वाला तेंदुआ ही है। जो जंगल वापसी नहीं कर रहा है या किसी और तेंदुए की यह नई मूवमेंट देखी जा रही है।

    फिलहाल तेंदुए की मूवमेंट के चलते यहां निवासियों को बेहद सतर्क और सचेत रहने को कहा गया है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों की खास निगरानी की सलाह दी गई है। इस बीच चंडीमंदिर आर्मी की टीम लगातार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के संपर्क में है और तेंदुए की निगरानी और सर्च ऑपरेशन में पूरा सहयोग कर रही है। इसके साथ ही आर्मी यूनिट कैंट एरिया में निवासियों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट है। लगातार कैंट एरिया के निवासियों के मोबाइल पर एडवाइजरी शेयर की जा रही है और उनसे सचेत रहने को कहा जा रहा है। निवासियों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

    चंडीमंदिर आर्मी की टीम द्वारा कैंट एरिया में निवासियों की सुरक्षा को लेकर जो मैसेज भेजे रहे हैं उसमें कहा जा रहा है कि, ”अकेले किसी की आवाजाही न हो, कृपया दरवाज़े खिड़कियां बंद रखें, बच्चों, पालतू जानवरों को बाहर न रखें, रात में टहलने न जाएं। दिन निकलने तक बाहर न निकलें, खासकर जो मेस में रहते हैं। इसके अलावा अगर तेंदुआ दिखे तो कंट्रोल रूम में सूचित करें। सभी से अनुरोध है कि कृपया बहुत ध्यान रखें।”

  • Punjab News: निहंग सिंहों के बीच हुआ झगड़ा, छत से फेंकी ईंटे, पुलिस ने बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंहों के बीच हुआ झगड़ा, छत से फेंकी ईंटे, पुलिस ने बचाई जान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में निहंग सिंहों के बीच हुए आपसी झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में एक निहंग सिंह ने दूसरे निहंग सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाले निहंग सिंह का कहना है कि दूसरा निहंग सिंह सिख धर्म के प्रचार में बाधा डालता है और भ्रष्ट है, जिसके बारे में संगतों को पहले से जानकारी थी।

    उनका दावा है कि आरोपी निहंग सिंह और उसके लोग गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं और पहले भी उनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। निहंग सिंह ने बताया कि जब उनका पुत्र गुरुद्वारा साहिब के लंगर के लिए सब्जी लेकर आ रहा था तो रास्ते में उसे रोका गया, गालियां दी गईं और जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला किया गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, युवक मौके से भागकर अपनी जान बचा सका और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसकी सुरक्षा की।

    मामले के तनावपूर्ण माहौल में आरोपी निहंग सिंह द्वारा अपने डेरे की छत पर चढ़कर धमकियाँ देने की भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निहंग सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Punjab News: CA अश्वनी कुमार के दफ्तर में SIT की दबिश, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: CA अश्वनी कुमार के दफ्तर में SIT की दबिश, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पॉश इलाके टैगोर नगर स्थित मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अश्वनी कुमार के दफ्तर ‘अश्वनी एंड एसोसिएट्स’ में SIT की टीम ने दबिश दी। मौके पर एडवोकेट्स पहुंचे और पुलिस से सर्च वारंट और सरकारी आदेश दिखाने की मांग की। इस दौरान वहां मौजूद वकीलों और पुलिस अधिकारियों के बीच सर्च वारंट को लेकर जमकर ‘तू-तू मैं-मैं’ और बहस हुई। पुलिस द्वारा स्पष्ट जवाब न मिलने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई।

    मामला बढ़ता देख लुधियाना के अन्य सीए (CA) भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस का रास्ता रोक लिया। करीब 30 मिनट तक दफ्तर के बाहर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए। हंगामे के बीच पुलिस ने दफ्तर की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त कर लिया। सीए समुदाय का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के अश्वनी कुमार को परेशान किया गया है।

    SIT की दबिश अमृतसर और लुधियाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस सतिंदर सिंह कोहली को साथ लेकर दफ्तर की पहचान और साक्ष्यों के लिए पहुंची थी। सीए एसोसिएशन के प्रधान और अन्य सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई को गैर-पेशेवर बताया। सीए अनिल सरीन और आई.एस. खुराना ने कहा कि क्लाइंट के डेटा वाले लैपटॉप ले जाना राइट टू प्राइवेसी का उल्लंघन है। बिना कोर्ट समन और वैध आदेश के दस्तावेज उठाना गलत है। किसी क्लाइंट की गतिविधियों के लिए प्रोफेशनल सीए को इस तरह प्रताड़ित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Jalandhar News: गोयल मोटर्स के मालिक की मां-बाप को जिंदा जलाने की कोशिश, नौकरानी और बॉयफ्रेंड को 7-7 साल की सजा, 80-80 हजार रुपए जुर्माना

    Jalandhar News: गोयल मोटर्स के मालिक की मां-बाप को जिंदा जलाने की कोशिश, नौकरानी और बॉयफ्रेंड को 7-7 साल की सजा, 80-80 हजार रुपए जुर्माना

    जालंधर, ENS: शाहकोट में 6 साल पहले गोयल मोटर्स के मालिक मनीष गोयल के माता-पिता को जिंदा जलाने की कोशिश करने के मामले में नौकरानी सुशीला ताती और बॉयफ्रेंड लखविंदर सिंह लक्की को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की कैद और 80-80 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, दोषियों के एक और साथी दिलशाद उर्फ रजत वासी रामामंडी को एक साल की कैद हुई है। सुशीला ने माना था कि करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती फिल्लौर के तेहंग गांव में रहने वाले लखविंदर सिंह लक्की से हुई थी।

    वह गोयल के घर काम करने आ गई। लक्की कहता था कि वह उसके साथ पूरी जिंदगी गुजारना चाहता है, लेकिन अभी उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। तब चोरी का प्लान बनाया। लक्की ने कहा कि इन पैसों से वह दोनों दुबई भागकर शादी कर लेंगे। दो दिन पहले उसने जेवर और कैश चोरी कर लक्की के एक दोस्त को दे दिए थे। लक्की ने सुशीला को नींद की गोलियां दी थीं, जो उसने 30 जनवरी को दाल और सब्जी में मिलाकर दंपती को खिला दीं।

    दंपती का रूम रसोई के बगल में था। रात में गैस सिलेंडर की पाइप निकाल कर बेड के नीचे कर दी और आग लगा दी। सुशीला को डर था कि उसकी पोल खुल जाएगी। इसलिए वह नकोदर में छुप कर रह रही थी। इसके बाद वह लक्की के पास फिल्लौर जा रही थी कि तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। वहीं शाहकोट के मोहल्ला करतार नगर निवासी सीता गोयल ने बताया था कि माता-पिता की देखभाल के लिए उनके बेटे मनीष गोयल और अमित गोयल ने दिल्ली की एक कंपनी के जरिए असम की रहने वाली नौकरानी सुशीला को रखा था।

    30 जनवरी की रात करीब 10 बजे दम घुटने लगा। देखा तो उनके बेड में आग लगी थी। पति बेहोश थे। शोर सुनकर बेटे और पड़ोसी आ गए। दोनों को झुलसी हालत में डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया था। घर आए तो पता चला कि नौकरानी और अलमारी से कैश व सोने के जेवर भी गायब थे। अब एडिशनल सेशन जज परमिंदर सिंह राय की कोर्ट ने सजा सुनाई है।

  • Jalandhar News: रूस जंग में मारे गए मनदीप के घर पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस जंग में मारे गए मनदीप के घर पहुंचे भूपेश बघेल और राजा वडिंग, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विदेश में रोजी-रोटी की तलाश में गए जालंधर के गोराया के रहने वाले मनदीप सिंह की कुछ दिन पहले मौत की खबर रूसी अधिकारियों ने भेजी थी। कुछ दिन पहले ही मनदीप का शव गोराया पहुंचा था। परिवार ने आरोप लगाए कि मनदीप सिंह को रूस की सेना में जबरदस्ती भर्ती किया गया था और वह यूक्रेन से जंग में वह शहीद हो गया। परिजनों ने अभी तक उनके अंत्येष्टि (संस्कार) के बारे में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है। परिवार का कहना है कि जब तक सरकार और केंद्र सरकार उन्हें न्याय नहीं देतीं, तब तक वे मनदीप का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    साथ ही मनदीप के भाई जगदीप ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके भाई को शहीद का दर्जा दिया जाए, क्योंकि उनके भाई के शव के साथ सेना की वर्दी और बैच भी आया है जो रूस की फ़ौज का प्रतीत होता है। दूसरी ओर मनदीप के शहीद होने पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश मनदीप सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां मनदीप के भाई जगदीप ने कहा कि नेता शोक व्यक्त करने आ तो रहे हैं, लेकिन बातें करके वापस जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें न्याय मिलता हुआ नहीं दिख रहा।

    इसी कड़ी में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, मनदीप कुमार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने परिवार को ढांढस बंधाया और पंजाब सरकार से मनदीप के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में सरकार को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।

    कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनदीप के माता-पिता को सरकारी पेंशन दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि परिवार को भविष्य में सहारा मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को रूस सरकार से बातचीत कर वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए।

    भूपेश बघेल और राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि फर्जी ट्रैवल एजेंट भारतीय युवाओं को नौकरी का झांसा देकर रूस भेज रहे हैं और बाद में उन्हें रूस-यूक्रेन जंग में झोंक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर जालसाजी का मामला है और ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

  • Jalandhar News: पड़ोसी के घर की ओर CCTV कैमरे लगाना पड़ा महंगा, केस दर्ज

    Jalandhar News: पड़ोसी के घर की ओर CCTV कैमरे लगाना पड़ा महंगा, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: जंडू सिंघा में अजब मामला सामने आया है। जहां सीसीटीवी कैमरे का फोकस पड़ोसी के घर की ओर करने को लेकर मामला थाने पहुंच गया। इस दौरान पड़ोसी ने सीसीटीवी कैमरे उनकी ओर करने को लेकर थाना आदमपुर को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस में आईटी एक्ट की धारा 166 (बी) व बीएनएस की धारा 351 (2) लगाई गई है।

    जिसमें बलविंदर सिंह निवासी जंडू सिंघा को आरोपी बनाया गया है। दरअसल, जंडू सिंघा के रहने वाले बलवीर सिंह ने एसएसपी को बीते साल 27 अक्टूबर को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि उनके पड़ोसी बलविंदर सिंह ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन उनका फोकस उनके घर की ओर किया है। पड़ोसी की इस हरकत से फैमिली परेशान है क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो रही है।

    पड़ोसी को कैमरे को हटाने को कहा था तो वह जान से मारने की धमकी देता है। पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब होने के कारण परिवार सदमे में है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने मामले की जांच की तो शिकायत सही निकली। इसके बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जंडूसिंघा के रहने वाले बलविंदर सिंह को नामजद किया है।

  • शेयर बाजार में आया उछाल, 14 पैसे रुपए में हुई बढ़ौतरी

    शेयर बाजार में आया उछाल, 14 पैसे रुपए में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 9 जनवरी को तेजी दिखी हैं। आज सुबह सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 84,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी हुई है। यह 25,920 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को भारतीय रुपया 90.02 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 89.88 प्रति डॉलर पर खुला।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ की वैधता पर आज वहां की सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इस फैसले का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ना तय है, इसलिए निवेशक अलर्ट मोड पर हैं। इसके अलावा अमेरिका में आज नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़े भी जारी होने हैं, जो फेडरल रिजर्व के अगले कदम की ओर इशारा करेंगे।

    बता दें कि FIIs की कल कैश और वायदा मिलाकर करीब 12000 करोड़ की बड़ी बिकवाली देखने को मिली। एक ही दिन में इंडेक्स में 31000 से ज्यादा नेट शॉर्ट जोड़े। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा था। एशिया में MIXED कारोबार हो रहा था। वहीं US INDICES भी मिले-जुले रहे थे। डाओ जोंस 270 प्वाइंट चढ़ा, लेकिन नैस्डैक में गिरावट देखने को मिली। तीसरी तिमाही (Q3) के कंपनियों के नतीजें आने शुरू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इरेडा के साथ-साथ तेजस नेटवर्क, ग्लोबस स्पिरिट्स और ट्राइटन कॉर्प जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगी। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

  • आज का राशिफल, 9 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 9 जनवरी 2026

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

    मेष: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा और यदि कोई सदस्य लंबे समय से नाराज चल रहा है, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आप यदि किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहेंगे। अपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतार सकते हैं।

    वृषभ: आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके ऊपर कुछ समस्याएं आने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि आपके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना है और किसी दूर रह रहे परिजन को आपकी याद सता सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता बढ़ेंगी। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा।

    मिथुन: आज आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसके लिए आपको पछतावा होगा। आपको अपने किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है और परिवार में बड़े बुजुर्ग से आप किसी जरूरी मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को किसी दूसरे पर डालने से बचें। आप आपने कामों से काफी खुश रहेंगे, जिससे आपको कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर काम करने होंगे, क्योंकि आप अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा ना करें। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी नौकरी से संबंधित कामों को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपकी बेफिजूल के खर्चों की आदत के कारण आपके ऊपर कर्ज हो सकता है, जिसके कारण भी आपका खर्चा बढे़गा। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और पिताजी की सेहत आपकी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

    कन्या: आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको अपने साथियों का पूरा लाभ मिलेगा। आप काम से भी खुश रहेंगे। आप अपने माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ा एहियात बरतें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको लोन अप्लाई भी कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत की जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

    तुला: आज आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन आप बेवजह दिखावे में ना आएं और आप किसी से कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले। परिवार में बड़े बुजुर्गों से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके काफी बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कोई सरकारी काम यदि आपका पैंडिंग था, तो उसे पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे और आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप नई गाड़ी, मकान, वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आप लंबे समय से करने की सोच रहे थे, जिसके लिए आपको लोन भी अप्लाई करेंगे।

    धनु: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा, आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें भी आपको सफलता मिलती दिख रही है। परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ा टेंशन में आ सकते हैं।

    मकर: आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान वृद्धि होगी और आपको अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने का मौका मिलेगा। पिताजी यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें,तो उसके लिए थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।

    कुंभ: आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा और आप अपने कामों और बुद्धि से काम करके लोगों को हैरान करेंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का लाभ मिलेगा और आपके धन-धान्य वृद्धि होगी। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मनप्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

    मीन: आज आपको धन के मामले में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आस-पास रह रहे लोगों से आपकी खूब पटेगी। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नयी पहचान बनेगी। आप नए घर के काम की भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन फिर भी कोई आपसे धन उधार मांग सकता है, जिसके लिए आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। पारिवारिक के सदस्यों को समय दे और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

  • गंदे पानी से फैल सकता है Typhoid, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं Alert

    गंदे पानी से फैल सकता है Typhoid, ऐसे लक्षण दिखने पर हो जाएं Alert

    सेहत: भारत में टाइफाइड के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरु हो गए हैं। हर साल इसके कई केस सामने आते हैं। खासतौर पर मानसून और उसके बाद मौसम में टाइफाइड तेजी से फैलता है। अब हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में टाइफाइट के प्रकोप में करीब 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इससे यह साफ हो गया है कि खराब पानी और साफ-सफाई की कमी वाले इलाकों में यह बीमारी कितनी तेजी से फैल सकती है। टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया से फैलता है। यह बैक्टीरिया गंदे खाने और पानी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

    हर साल 47-48 लाख मामले आते हैं सामने

    टाइफाइड फीवर एक गंभीर इंफेक्शन है। इसको मेडिकल भाषा में एंटरिक फीवर भी कहते हैं। यह बीमारी मुख्य तौर पर आंतों और खून को प्रभावित करती है। इससे तेज, बुखार, पेट दर्द और कमजोरी होती है। भारत में हर साल करीबन 47 से 48 लाख टाइफाइड के मामले सामने आते हैं। कई लोगों की इसके कारण मौत भी हो जाती है। यह बीमारी बच्चों और युवाओं में ज्यादा होती है परंतु यहां पर साफ पानी और सफाई की कमी हो वहां पर रहने या घूमने वाला व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ सकता है।

    इसलिए खतरनाक है टाइफाइड

    इसका इलाज उस समय मुश्किल हो जाता है जब सही समय पर इसकी पहचान न की जाए। ऐसे ही यदि कोई व्यक्ति एंटीबॉयोटिक दवाईयां लेता है जो बैक्टीरिया पर असर न करे। भारत के कई हिस्सों में टाइफाइड के बैक्टीरिया अब दवाईयों के प्रति रेजिस्टेंट हो गए हैं। ऐसे में इसका इलाज भी मुश्किल हो गया है। भारत में टाइफाइड फैलने का सबसे बड़ा कारण गंदा पानी और सफाई की कमी है। कई जगहों पर खुले कुएं, हैंडपंप और पाइपलाइन इस्तेमाल होती है जो बारिश या बाढ़ के दौरान सीवेज से गंदा हो जाता है। इसके अलावा खुले में शौच, ओवरफ्लो नाले और कमजोर सीवरेज सिस्टम के कारण भी बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। बिना साफ सफाई के खाना बनाना और बेचने के कारण भी यह फैल सकता है। स्ट्रीट फूड, कच्ची सब्जियां, लस्सी और गन्ने का रस यदि साफ पानी और हाथों के साथ न बने तो इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग टाइफाइड से ठीक होने के बाद भी अपने शरीर में बैक्टीरिया लिए रहते हैं। इसके कारण दूसरों को भी इंफेक्शन फैल सकता है।

    लक्षण दिखने पर न करें इग्नोर

    इसके लक्षण आमतौर पर इंफेक्शन के 1-3 हफ्ते बाद नजर आते हैं। शुरुआत में इसके लक्षण तेज फ्लू जैसे लगते है जैसे कि धीरे-धीरे बढ़ने वाला तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, बहुत ज्यादा थकान, पेट दर्द, भूख न लगना, मतली या उल्टी, सूखी खांसी, तेज बुखार, दिल की धड़कन कम होना। यदि टाइफाइड बढ़ जाए तो पेट पर छोटे-छोटे दाने भी दिख सकते हैं। पेट फूल सकता है और कमजोरी ज्यादा बढ़ सकती है। गंभीर मामलों में बेहोशी, आंतों में खून आना या छेद होने जैसी स्थितियां भी बन सकती है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी के तौर पर मानी जाती है। यदि किसी को 3-4 दिन से ज्यादा बुखार होता है और साथ में पेट में दर्द रहती है तो टाइफाइड जरुर चेक करवाएं।