Blog

  • Punjab News: विवादों में घिरा Max Hospital, Human Rights Commission ने लगाई फटकार, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा Max Hospital, Human Rights Commission ने लगाई फटकार, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के नामवार मैक्स अस्पताल में अजीब मामला सामने आया है जहां, इलाज दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ितों ने अस्पताल को 38 दिनों में करीब 35 लाख रुपए जमा करवा दिए, लेकिन अस्पताल ने अंत में उनका बिल 45 लाख के करीब बनाया। बकाया जमा करने में असमर्थ होने के चलते मैक्स अस्पताल ने परिजनों को शव देने से इंकार कर दिया जिसके बाद मामला पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन के पास पहुंचा। फिर कमीशन ने अस्पताल के इस रवेया को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए फटकार लगाई।

    जानकारी मुताबिक, फेज-6 स्थित मैक्स अस्पताल में नाभा के रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने 35.26 लाख रुपए जमा कर दिए थे जबकि अस्पताल ने 40.18 लाख रुपए का बिल बनाया था। जब परिजन शव लेने के लिए गए तो अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे रुपए जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने शव देने की गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल ने उनकी एक नहीं सुनी जिसके बाद उन्होंने ह्यूमन राइट्स कमीशन में इसकी शिकायत दी।

    मैक्स अस्पताल के वकील और सिविल सर्जन दफ्तर से मेडिकल अधिकारी कमीशन की सुनवाई में पहुंचे थे। मामले की सुनवाई करते हुए पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन के मेंबर जीतेन्द्र सिंह शंटी ने कहा कि मैक्स के डायरेक्टर और सिविल सर्जन सुनवाई में क्यों नहीं पहुंचे ? वहीं उन्होंने कहा कि मैक्स अस्पताल ने मरीज की मौत के बाद तुरंत परिजनों को बॉडी नहीं दी। साथ ही इतना ज्यादा बिल बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन के हिसाब से लाखों रुपए लेने के बारे में क्या उन्होंने परिजनों से पहले कान्ट्रैक्टर किया था?

    उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और इसको गंभीरता से ही लेना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने पूछा कि सिविल सर्जन दफ्तर की तरफ से अस्पताल के ऊपर कोई एक्शन लिया गया है? अगर हेल्थ डिपार्टमेंट के लोग अच्छे से जवाब नहीं देंगे तो अस्पताल के साथ-साथ उनपर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बाद अब अगली सुनवाई 20 जनवरी की रखी गई है।

  • ज्वैलर की दुकान से लाखों के गहने लेकर चोर फरार, 6 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, देखें CCTV

    ज्वैलर की दुकान से लाखों के गहने लेकर चोर फरार, 6 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, देखें CCTV

    बहादुरगढ़ः हरियाणा के बहादुरगढ़ में ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने निशाना बनाया। देर रात 6 चोर दुकान के शटर तोड़कर दुकान से लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान में मास्क और गलब्स पहने हुए चोर घुसे। चोर किसी नुकीली चीज से ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी जैकेट, फेस पर मास्क और ग्लव्ज पहने हुए थे। शोरूम के अंदर पहले एक चोर घुसा। वो सीधे काउंटर के पास गया और उसमें रखे रुपए को निकालने लगा।

    बाकी के चोर सोने-चांदी की ज्वेलरी चुराने लगे। सारा सामान एक-एक कर बैग में भर लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने से पहले आसपास के घरों के बाहर से गेट बंद कर दिए। चोरों ने लोहे की नुकीली चीज से शोरूम का ताला तोड़ा। इसके बाद अलग-अलग होकर अंदर एंट्री ली। शोरूम ऑनर का कहना है कि आरोपी करीब 3 किलो चांदी और कुछ सोने की ज्वेलरी ले गए। हांलाकि, अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं चोरों की आहट सुनकर लोगों ने छतों पर चढ़कर उनके ऊपर पथराव कर दिया।

    इसके बाद चोर मौके से भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। बहादुरगढ़ लाइन पार थाना एसएचओ धर्मेंद्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। देर रात से पुलिस वारदात को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। अभी कितने की चोरी हुई है, इस बात को लेकर जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सुनार पर तलवारों से हमला, 425 ग्राम सोना लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: सुनार पर तलवारों से हमला, 425 ग्राम सोना लूटा, देखें वीडियो

    एक महीने से आ रही थी फिरौती की Calls

    अमृतसरः गुरु नगरी अमृतसर में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के फ्लावर स्कूल के पास बदमाशों ने एक सुनार को घेरकर उस पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया और लाखों रुपये कीमत का 425 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक, पीड़ित सुनार की पहचान अंतरयामी कॉलोनी निवासी मुख्तियार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्तियार सिंह किसी काम से जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें फ्लावर स्कूल के पास घेर लिया। इस दौरान घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें साफ दिख रहा है कि हथियारे पहले अपनी कार से मुख्तियार सिंह के मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हैं और उन्हें गिरा देते हैं। बाद में 3-4 युवक तलवारों के साथ कार से बाहर निकलते हैं। बदमाशों को निकलता देख सुनियार भागने लगा, लेकिन बदमाश भी तलवारों के साथ उनके पीछे भागने लगे। घटना में मुख्तियार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने मारपीट के बाद उनके पास से करीब 425 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, लूट लिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में मुख्तियार सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पिछले करीब 1 महीने से मुख्तियार सिंह को फिरौती के लिए कॉल आ रही थीं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
  • ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस Avika Gor ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘यह सब झूठ है’

    ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस Avika Gor ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘यह सब झूठ है’

    मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फैंस का बहुत प्यार मिला था। सीरियल बालिका वधु में फैंस को उनके द्वारा निभाया गया किरदार आनंदी काफी पसंद आया था। अब साल 2025 में एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर पति-पत्नी और पंगा शो में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी रुमर्स फैल रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इन सभी रुमर्स पर रिएक्ट किया है। अविका ने फैंस को सच बताया है कि क्या सच में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

    प्रेग्नेंसी रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी

    एक मीडिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अविका गौर ने अपनी प्रेग्नेंसी रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इन सभी रुमर्स को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि फैंस ने जल्दबाजी में निष्कर्ष निकाल लिया परंतु उनके जवाब में एक नया ट्विस्ट भी है क्योंकि उन्होंने हिंट दिया है कि जल्द ही कुछ और भी खुशखबरी आने वाली है। अविका ने कहा कि प्रेग्नेंसी की ये सारी अफवाहें सरासर झूठी हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। इन सभी अटकलों पर उन्होंने फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कोई और खबर है हम जल्द ही बताएंगे।

    इस वजह से फैली अफवाहें

    अविका और मिलिंद ने नई शुरुआत और जीवन में बड़े बदलावों को लेकर एक व्लॉग शेयर किया था। इस व्लॉग के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई। वीडियो में एक्ट्रेस ने हिंट दिया था कि कुछ बहुत बड़ा होने वाला है जबकि मिलिंद ने इसको एक अनएक्सपेक्टेड बदलाव बताया है जिसका उन्होंने कभी प्लान नहीं बनाया था। इसे वो दिल से अपना रहे हैं। मिलिंद ने एक्साइटमेंट और घबराहट के मिले-जुले भावों के बारे में भी बात की। इसको हेल्दी भी बताया क्योंकि वो अपने भविष्य के बारे में गहराई से सोचते हैं। इसके बाद तुरंत ही फैंस ने ये मानते हुए कहा कि कपल प्रेग्नेंसी की ओर इशारा कर रहे है। ऐसे में उन्हें कमेंट सेक्शन में फैंस बधाईयां दे रहे थे।

    टीवी पर हुई थी कपल की शादी

    अविका और मिलिंद चंदवानी ने जून 2025 में अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद दोनों ने कलर्स टीवी के शो पति, पत्नी और पंगा में शादी की थी। टीवी पर शादी करने के फैसले पर अविका ने कहा था कि – मेरी शादी अनकंवेंशनल ही होनी थी क्योंकि मैं ऐसी ही हूं मैं अक्सर यह कहती हूं कि मेरी लाइफ ऐसी ही है जिसका दूसरे लोग सपना देखते हैं और मैं इसको ब्लेसिंग के लिए बहुत ही आभारी हूं लेकिन ग्रेटिट्यूड का मतलब यह नहीं है कि सब कुछ आसान है।    
  • Punjab News: अकाली दल को झटका, Aam Aadmi Party में शामिल हुए कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल को झटका, Aam Aadmi Party में शामिल हुए कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज होशियारपुर के हलका चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी बढ़त मिली जब बड़ी संख्या में अकाली दल के वर्करों ने अकाली दल को अलविदा कहकर AAP ज्वॉइन कर ली। इस दौरान सांसद डा. राज कुमार के घर पर डा. राज कुमार ने अकाली दल के वर्करों का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इस मौके पर डा. राज कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरक्की पसंद नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल के समिति मैंबर जस्सा सिंह आज अकाली दल को अलविदा कहकर अपने वर्करों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से वह इन सभी लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनको बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके इलाके का हर तरह से विकास किया जाएगा।

    वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्लॉक समिति मैंबर जस्सा सिंह व अन्य ने बताया कि वह सांसद डा. राज कुमार ने इलाके में भरपूर विकास करवाया है और उनके योगदान से प्रभावित होकर उन्होंने अकाली दल को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले के थाने में विजिलेंस की Raid, ASI को किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले के थाने में विजिलेंस की Raid, ASI को किया काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने फगवाड़ा में पुलिस थाना सिटी में दबिश दी। जहां विजिलेंस की टीम ने थाना में तैनात एएसआई को कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम द्वारा सुबह से निगाहें टिकाई हुई थी। इससे पहले थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर को भी विजिलेंस ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    वहीं अब एएसआई को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली अहम जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम द्वारा दोषी एएसआई के खिलाफ सारी कार्रवाई पक्के तौर पर ट्रैप लगाने के बाद अंजाम दी गई बताई जा रही है।

    हालांकि विजिलेंस की ओर से रिश्वत की रकम के बारे में नहीं बताया गया है। सूत्रों के अनुसार दोषी एएसआई द्वारा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसके बाद संबंधित पक्ष ने इसकी जानकारी विजिलेंस विभाग को दे दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आज पुलिस थाना सिटी में विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दोषी एएसआई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

    मामला लोगों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी मध्य आज थाना सिटी फगवाड़ा में हुई विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई के उपरांत कई पुलिस अधिकारियों में डर और दहशत का महौल बना हुआ है। विजिलेंस विभाग की टीम द्वारा पुलिस थाना सिटी फगवाड़ा में की गई छापेमारी और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एएसआई संबंधी आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की कोई जानकारी सांझी नहीं की गई हैं।

  • Jalandhar News: AAP MLA का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: AAP MLA का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, भारी संख्या में पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मनरेगा योजना का केंद्र की ओर से नाम बदलने को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से इस मामले को लेकर स्पेशल सेशन बुलाया गया था। वहीं इस मामले को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। आज नकोदर में आप विधायक इंद्रजीत कौर सहित भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले की जानकारी देते हुए विधायक ने कहा कि इस योजना के तहत गरीबों को रोजगार मिल रहा था। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा योजना का नाम जी राम जी योजना रख दिया गया।

    विधायक ने कहा कि भगवान सभी लोगों के है, लेकिन भगवान के नाम पर योजना का नाम रखकर उसके बाद उसमें कई तब्दीलियां की गई। जिसका सीधा असर गरीब मजदूरों पर पड़ने जा रहा है। हालांकि मान सरकार की ओर से स्पेशल सेशन बुलाकर इस बिल को पंजाब में रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में की गई तब्दीलियों का मतलब है कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को खत्म करना चाहती है।

    देश में करोड़ों लोगों के चूल्हे को बंद करने में भाजपा सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले खेती कानून केंद्र की ओर से लागू किए गए थे। इस कानून को रद्द करवाने के लिए कई किसानों की मौत हो गई थी। जिसके बाद काले 3 कानून केंद्र की ओर से वापिस लिए गए। विधायक ने कहा कि अब मनरेगा योजना को भले ही भाजपा द्वारा 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, लेकिन अगर मजदूरों को काम हीं नहीं दिया जाएगा तो इसका कोई फायदा नहीं है।

    विधायक ने कहा कि इस योजना में की गई तबदीली में कोई भी राज्य मजूदरों के काम को लेकर फैसला नहीं करेंगा, बल्कि उसका फैसला केंद्र सरकार करेंगी। विधायक ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां पर भाजपा की ओर से टारगेट किया जा रहा है। पंजाब में 90 प्रतिशत औरतों द्वारा पालन पोषण किया जा रहा है। लेकिन इस योजना के तहत लोगों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक केंद्र की ओर से इस योजना में की गई तबदीली को रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक आप सरकार की ओर से उनका विरोध किया जाएगा।

  • नशेड़ियों ने पुलिस पर बरसाएं ईंट-पत्थर, जान बचाकर भागे कर्मी, इलाके में दहशत

    नशेड़ियों ने पुलिस पर बरसाएं ईंट-पत्थर, जान बचाकर भागे कर्मी, इलाके में दहशत

    सतनाः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान 5 से 6 पुलिस कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। घटना वीरवार देर रात 12 बजे हनुमान नगर नई बस्ती की बताई जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    जानकारी मुताबिक, कोलगवां थाना पुलिस को वार्ड नंबर-15 में पानी की टंकी के पास कुछ युवकों के शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 2 पुलिसकर्मी बाइक से मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भागकर नई बस्ती की ओर चले गए। जब पुलिस टीम पीछा करते हुए बस्ती के भीतर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद करीब 12 नशेड़ियों ने एक एएसआई और 4 आरक्षकों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया।

    अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन खुलेआम पुलिस पर हुए हमले से कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

    कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • PM Modi ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया, अमेरिका के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    PM Modi ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया, अमेरिका के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय सामानों पर टैरिफ अभी और बढ़ाएंगे। उनका लगातार यही कहना है कि रुस से तेल खरीदने के कारण से उन्होंने भारतीय सामानों पर भारी भरकम टैरिफ लगा दिया है। इस समय भारत पर 50% टैरिफ लगा है। अब इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के फोन न करने के कारण ट्रंप का ईगो हर्ट हुआ है। भारत के साथ व्यापार समझौता भी अमेरिका का इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन ही नहीं किया।

    रुसी तेल खरीद से खुश नहीं है ट्रंप

    वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने यह बयान उस समय दिया है जब हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी यह जानते थे कि वो भारत के रुसी तेल खरीद से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा देगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देशों में हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया है। व्यापार समझौते पर अभी तक दोनों देशों में छह दौर की बातचीत हो गई है। इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाला 50% शुल्क का समाधान ढूंढने के लिए एक ढांचागत समझौता भी शामिल है।

    पीएम ने नहीं किया फोन

    लुटनिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से राष्ट्रपति को फोन करके समझौते को अंतिम रुप देने के लिए कहा था पर भारत ऐसा करने में अच्छा महसूस नहीं कर रहा था ऐसे में पीएम मोदी ने फोन नहीं किया। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ व्यापार समझौते भी किए हैं परंतु उन्हें यह उम्मीद थी कि भारत के साथ व्यापार समझौता अब इन देशों से पहले हो जाएगा।

     भारत ने बाद में किया संपर्क

    वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि – हमने इंडोनेशिया, फिलिपीन और वियतनाम के साथ कई समझौते किए हैं और उनकी घोषणा भी कर दी। ये सभी समझौते इसलिए ऊंची दरों पर हुए हैं क्योंकि बातचीत के दौरान यह मान लिया गया था कि भारत पहले ही प्रक्रिया को पूरा कर लेगा परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में जिन देशों के साथ पहले समझौते हुए हैं वो महंगे या ऊंचे दर पर ही तय हुए हैं। जब बाद में भारत ने संपर्क किया और कहा कि – ठीक है हम तैयार हैं तो मैंने उनसे कह दिया कि किस बात के लिए तैयार हैं?
  • Jalandhar Bypass पर Metro के पास टुकड़ों में शव बरामद मामले में 2 गिरफ्तार

    Jalandhar Bypass पर Metro के पास टुकड़ों में शव बरामद मामले में 2 गिरफ्तार

    जल्द प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

    लुधियानाः जालंधर बाईपास पर बने मैट्रो से कुछ दूरी पर बीते दिन 7 हिस्सों में बंटा शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का कहना हैकि बेटा शेरे को मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां शेरे ने बेटे का कत्ल कर दिया है। हालांकि परिवार ने दोस्त द्वारा कत्ल करने की वजह नहीं बताई। वहीं परिवार की ओर से एक सीसीटीवी भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त शेरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने दविंदर की हत्या के बाद आरी से उसे शव के टुकड़े किए और ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंक दिए थे। जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दपंति को गिरफ्तार किया है। बीते दिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें तैनात की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपियों द्वारा कत्ल की वजह नहीं बताई गई है। बता दें कि बीते दिन हुए कत्ल मामले में आई सीसीटीवी में देखा गया कि रात करीब 12 बजे आरोपी मोटरसाइकिल पर कुछ लेकर जा रहा था, तकरीबन वह 3 बार बाइक पर जाता दिखा। बताया जा रहा है कि यह वहीं ड्रम है, जिसमें दविंदर का शव बरामद हुआ है। मृतक दविंदर के भाई जतिंदर सिंह सोनी ने बताया कि दविंदर उसका कजन भाई था। वह मुंबई में कंप्यूटर का काम करता था। 3 दिन पहले ही घर आया था और उसी दिन से पहले लापता था। तालाशी के दौरान दविंदर कहीं नहीं मिला। गली में सीसीटीवी चैक किए तो वह अपने दोस्त के घर जाता दिखा, जिसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह किसी ने बताया कि साथ में एक खाली प्लाट है, जब हमने वहां जांच की तो हमें उसके बूट मिले। जिसके बाद प्लाट में टुकड़ों में दविंदर की लाश मिली। वहीं घटना के बाद परिवार जब पुलिस के साथ आरोपी के घर गया तो परिवार फरार मिला।