नशेड़ियों ने पुलिस पर बरसाएं ईंट-पत्थर, जान बचाकर भागे कर्मी, इलाके में दहशत

Written by

in

सतनाः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान 5 से 6 पुलिस कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। घटना वीरवार देर रात 12 बजे हनुमान नगर नई बस्ती की बताई जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी मुताबिक, कोलगवां थाना पुलिस को वार्ड नंबर-15 में पानी की टंकी के पास कुछ युवकों के शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 2 पुलिसकर्मी बाइक से मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक भागकर नई बस्ती की ओर चले गए। जब पुलिस टीम पीछा करते हुए बस्ती के भीतर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद करीब 12 नशेड़ियों ने एक एएसआई और 4 आरक्षकों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए अचानक पथराव शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन खुलेआम पुलिस पर हुए हमले से कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *