PM Modi ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया, अमेरिका के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Written by

in

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय सामानों पर टैरिफ अभी और बढ़ाएंगे। उनका लगातार यही कहना है कि रुस से तेल खरीदने के कारण से उन्होंने भारतीय सामानों पर भारी भरकम टैरिफ लगा दिया है। इस समय भारत पर 50% टैरिफ लगा है। अब इसी बीच एक और जानकारी सामने आई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के फोन न करने के कारण ट्रंप का ईगो हर्ट हुआ है। भारत के साथ व्यापार समझौता भी अमेरिका का इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि पीएम ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन ही नहीं किया।

रुसी तेल खरीद से खुश नहीं है ट्रंप

वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने यह बयान उस समय दिया है जब हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी यह जानते थे कि वो भारत के रुसी तेल खरीद से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा देगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देशों में हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया है। व्यापार समझौते पर अभी तक दोनों देशों में छह दौर की बातचीत हो गई है। इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाला 50% शुल्क का समाधान ढूंढने के लिए एक ढांचागत समझौता भी शामिल है।

पीएम ने नहीं किया फोन

लुटनिक ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से राष्ट्रपति को फोन करके समझौते को अंतिम रुप देने के लिए कहा था पर भारत ऐसा करने में अच्छा महसूस नहीं कर रहा था ऐसे में पीएम मोदी ने फोन नहीं किया। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के साथ व्यापार समझौते भी किए हैं परंतु उन्हें यह उम्मीद थी कि भारत के साथ व्यापार समझौता अब इन देशों से पहले हो जाएगा।

 भारत ने बाद में किया संपर्क

वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि – हमने इंडोनेशिया, फिलिपीन और वियतनाम के साथ कई समझौते किए हैं और उनकी घोषणा भी कर दी। ये सभी समझौते इसलिए ऊंची दरों पर हुए हैं क्योंकि बातचीत के दौरान यह मान लिया गया था कि भारत पहले ही प्रक्रिया को पूरा कर लेगा परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में जिन देशों के साथ पहले समझौते हुए हैं वो महंगे या ऊंचे दर पर ही तय हुए हैं। जब बाद में भारत ने संपर्क किया और कहा कि – ठीक है हम तैयार हैं तो मैंने उनसे कह दिया कि किस बात के लिए तैयार हैं?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *