Blog

  • बड़ा हादसाः बस-ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 6 की मौत

    बड़ा हादसाः बस-ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 6 की मौत

    मुंबईः महाराष्‍ट्र के जालना में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, जालना-बीड हाईवे पर मोसंबी ले जा रहे ट्रक और एक बस के बीच भयानक टक्‍कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में मौतों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बस अंबाजोगाई निगम की है और जालन्या जा रही थी।

    बस जैसे ही हाईवे पर मठठंडा के पास आई तो मोसंबी ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। मिली जानकारी के अनुसार बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी अनुसार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, जालना बीड रोड में कहीं भी डिवाइडर नहीं होने के कारण आमने-सामने की दुर्घटना जैसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं।

  • Supreme Court YouTube Channel Hacked: Supreme Court का Youtube channel हुआ हैक

    Supreme Court YouTube Channel Hacked: Supreme Court का Youtube channel हुआ हैक

    नई दिल्ली: Supreme Court YouTube Channel Hacked, भारत के सुप्रीम कोर्ट का आधिकारिक यूट्यूब चैनल हैक होने का मामला सामने आया है। दरअसल, चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी का ऐड वीडियो शो कर रहा था। एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी यूएस-बेस्ड कंपनी रिपल लैब्स ने डेवलेप किया है। शीर्ष अदालत संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई का लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करती है। हाल ही में, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस की सुनवाई का सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के YouTube पर अपलोड पिछली सुनवाई के वीडियो को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया और ‘ब्रैड गारलिंगहाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन’ शीर्षक वाला एक ब्लैंक वीडियो वर्तमान में हैक किए गए चैनल पर लाइव कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि वास्तव में क्या हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है कि वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल में समस्या के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला और सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने इसे ठीक करने के लिए एनआईसी से मदद मांगी है।’ हैकर्स इन दिनों लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों को बड़े पैमाने पर निशाना बना रहे हैं। रिपल ने खुद अपने सीईओ ब्रैड गारलिंगहाउस का फर्जी अकाउंट बनाने से हैकर्स को रोकने में विफल रहने के लिए YouTube पर मुकदमा दायर किया है। ​तत्कालीन सीजेआई यूयू ललित की अध्यक्षता में फुल कोर्ट की बैठक में प्रमुख सुनवाइयों की लाइव स्ट्रीमिंग करने को लेकर सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में तय किया कि सभी संविधान पीठों की सुनवाई यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग पहली बार 27 सितंबर 2022 को हुई थी, जब तत्कालीन सीजेआई एनवी रमना ने अपने रिटायरमेंट वाले दिन 5 मामलों में फैसला सुनाया था।
  • Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में मानसून इस बार काफी कमजोर रहा है। जून से लेकर जुलाई तक बारिश बहुत ही कम दर्ज की गई है। हालांकि अगस्त और सितंबर महीने में पड़ी बारिश से कुछ पूर्ति तो हुई है, लेकिन अब तक की बारिश की बात करें तो पंजाब के कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में कम बारिश हुई है। लुधियाना में 520 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि मानसून सीजन में 600 एमएम बारिश होती है, जो इस बार लगभग 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

    अभी मानसून के कुछ दिन बाकी है। एक हफ्ते में मानसून की वापसी हो सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के डॉ. पवनीत कौर ने बताया कि मौजूदा समय में तापमान समान्य है। दिन में तापमान 35 डिग्री और रात में 22 से 23 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हलकी बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • भारत में IPhone 16 सीरिज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स पर लगी लंबी लाइने, देखें वीडियो

    भारत में IPhone 16 सीरिज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स पर लगी लंबी लाइने, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः Apple के नए आईफोन 16 सीरीज की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई है। इसे खरीदने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। दिल्‍ली और मुंबई के एपल स्टोरों के बाहर तो लोग कल से ही लंबी लाइन लगाए खड़े हैं। एपल ने अपने नए iPhone 16 सीरीज को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। हर साल की तरह इस बार भी नए आईफोन को खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में चार फोन हैं iPhone 16, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Plus

    iPhone 16 सीरीज मोबाइल की कीमत और ऑफर

    iPhone 16 128GB: ₹79,900 256GB: ₹89,900 512GB: ₹1,09,900 iPhone 16 Plus 128GB: ₹89,900 256GB: ₹99,900 512GB: ₹1,11,900 iPhone 16 Pro 128GB: ₹1,19,900 256GB: ₹1,29,900 512GB: ₹1,49,900 1TB: ₹1,69,900 iPhone 16 Pro Max 256GB: ₹1,44,900 512GB: ₹1,64,900 1TB: ₹1,84,900
  • Punjab News: 50 हजार रिश्वत लेते सहायक टाउन प्लानर को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 50 हजार रिश्वत लेते सहायक टाउन प्लानर को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) हरजिंदर सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी संबंधी विजिलेंस को शिकायत मिली थी। एटीपी ने एनओसी जारी करने के बदले 2 लाख रुपए और रिश्वत मांगी थी। आरोपी की 10 दिन बाद रिटायरमेंट थी।

    विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को साईं किरण निवासी संधू एवेन्यू, बटाला रोड, अमृतसर शहर की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोट खालसा इलाके में उसकी ओर से काटी जा रही कॉलोनी की एनओसी जारी करने के बदले में आरोपी पहले भी 5 लाख रुपए की रिश्वत ले चुका था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दोबारा एनओसी संबंधित शर्तें पूरी करने के एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत पर विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Jalandhar News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार साइकिल से रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उक्त व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर लाइन क्रॉस कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में व्यक्ति के आने के दौरान जोरदार अवाज आई। जिसके बाद उन्होंने देखा कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि उन्हें ट्रेन की चपेट में व्यक्ति के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। मृतक के कब्जे से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है।

  • Punjab : शिरोमणि अकाली दल ने फिल्म Emergency पर बैन की मांग की,  देखें वीडियो

    Punjab : शिरोमणि अकाली दल ने फिल्म Emergency पर बैन की मांग की, देखें वीडियो

    पंजाब(लुधियाना): शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता महेश इंदर ग्रेवाल ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि इसे सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाना चाहिए। क्योंकि इस फिल्म में सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। यहां तक ​​कि इतिहास को भी तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

    उन्होंने कहा कि जब आपातकाल की घोषणा हुई तो अकाली दल ने मार्च और धरने आयोजित किए। उन्होंने कहा कि उस समय खालिस्तान की कोई मांग नहीं थी, जिस पर यह विवाद सुलझाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल आपातकाल के दौरान देश में बने हालात के खिलाफ खड़ा हुआ था।

    इसके अलावा उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को पहले इतिहास लेना चाहिए था। आजादी के समय सिख समुदाय ने जितनी कुर्बानियां दी हैं, उतनी किसी ने नहीं दी। इसलिए ऐसी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इस फिल्म से पूरे देश में गलत संदेश जाएगा।

  • Jalandhar News: नगर निगम के कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Jalandhar News: नगर निगम के कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में नेता के करीबी व नगर निगम के कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नशे के मामले कर्मी को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। बताया जा रहा है कि कर्मी को छुड़वाने के लिए नेता द्वारा ऐड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

    सूत्रों का कहना है कि नगर निगम के कर्मी को लुधियाना की STF ने घर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को नशे के साथ ड्रग मनी बरामद हुई है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

  • Punjab News: विवादों में आया Punjabi Actor, लगे मारपीट के आरोप, देखें CCTV

    Punjab News: विवादों में आया Punjabi Actor, लगे मारपीट के आरोप, देखें CCTV

    पुलिस को शिकायत देने के बाद Actor का आया बयान

    मोहालीः सैक्टर-70 स्थित होम लैंड सुसाइटी में एक पंजाबी कलाकार की ओर से पड़ोसी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें आरोप है कि पंजाबी कलाकार कुलजिंदर सिंह की ओर से मारपीट की गई है। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।


    मामले में पीड़ित मनप्रीत सिंह ने मोहाली पुलिस को कुलजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि कुलजिंदर सिंह कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुके है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Gurdas Maan Controversy: विवादों में घिरे गायक Gurdas Maan ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Gurdas Maan Controversy: विवादों में घिरे गायक Gurdas Maan ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक गुरदास मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में मंच पर Gurdas Maan द्वारा दिए बयान को लेकर सिख संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर नकोदर पुलिस स्टेशन और जालंधर ग्रामीण एसएसपी कार्यालय के सामने 3 दिनों तक धरना दिया। मुकदमा दर्ज न होने पर संगठनों ने हाईवे जाम कर दिया।

    पुलिस ने मान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा कि अगर मेरे भाषण से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो,” मैं कान पकड़कर और दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।”

    इंटरव्यू के दौरान गायक गुरदास मान ने कहा जहां प्यार होता है, वहां पर कड़वी बातें भी मिट्ठी हो जाती है। मैं आज जिंदा हूं, इसका कारण सिर्फ बुजुर्गों का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार है। मेरी समझ में मैंने सिख धर्म के लिए जो गाना गाया, उसमें कुछ भी ऐसा नहीं गया कि किसी को बुरा लगना चाहिए। अगर फिर भी किसी को मेरी किसी भी बात या किसी भी शब्द से कुछ बुरा लगा तो कान पकड़ कर माफी मांगता हूं।

    मगर मुझे तकलीफ ये हुई कि मैंने अपने गुरुओं के लिए गाया था। मैंने तो सोचा कि हम पंजाबियों के दिल बहुत बड़े हैं, गलती माफ कर उसे भूल गए होंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। जिद किसी के लिए भी अच्छी नहीं है। मां बोली की मैंने सेवा की तो मेरी सेवा भी मां बोली ने की। मुझे जो कुछ दिया है, सिर्फ पंजाबी मां बोली ने दिया है। इस दौरान गुरदास मान भावुक हो गए। मान ने कहा, मैंने न कभी गलत शब्दावली लिखी और ना ही कभी लिखूंगा व गाऊंगा।

    गुरदास मान ने कहा कि गलतियां सभी से हुई, दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है कि जिससे गलती न हुई है। मैं एक इंसान हूं। कोई मेरी मां को गालियां निकाले, मेरी मां को कोई गद्दार कहे तो मेरे अंदर का जमीर नहीं जागेगा क्या?। मेरी मां और साईं (नकोदर डेरे के मुख्य संत रहे साईं लाडी शाह जी) को गोलियां निकाली गई। मेरी मां को कहा गया कि गुरदास को पैदा करने वाली मां गद्दार है।

    बता दें कि गुरदास मान 2 बार विवादों में आए थे। जिसमें एक बार विदेश दौरे के दौरान मान ने शो में विरोध कर रहे कुछ युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे पहले पंजाबी मातृभाषा को लेकर गुरदास मान ने कहा कि पहले हिंदी फिर पंजाबी। इसके बाद गुरदास मान ने नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में मंच पर कहा कि साईं लाडी शाह सिखों के तीसरे गुरु, गुरु अमर दास जी के वंश से हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सिख संगठन भड़क गए। हालांकि विवाद के बाद मान ने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में गुरदास मान ने कहा, ‘मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था, अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।