Blog

  • फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर

    फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन की जानकारी देने को लगा प्रशिक्षण शिविर

    नर्सरी उत्पादक गुणवत्तायुक्त फलदार पौधों का करें उत्पादन: केके भारद्वाज


    ऊनासुशील पंडित:
    बागवानी विभाग ऊना ने नर्सरी उत्पादकों को पौधशाला पंजीकरण और विनियमन को लेकर गहन जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पशुपालन विभाग के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ऊना जिले के सभी नर्सरी उत्पादकों ने भाग लिया और उन्हें फलदार पौधों के पंजीकरण और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों के उत्पादन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक बागवानी, डॉ. केके भारद्वाज ने बताया कि जिले की विभिन्न पंजीकृत फल पौधशालाओं में लगभग सभी प्रकार के फलदार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने नर्सरी उत्पादकों से आग्रह किया कि वे उन्नत किस्म के और उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों का उत्पादन करें, ताकि किसानों को सर्वाेत्तम गुणवत्ता वाले पौधे मिल सकें।

    उन्होंने यह भी सलाह दी कि किसान केवल पंजीकृत पौधशालाओं से ही पौधे खरीदें ताकि उन्हें प्रमाणित और स्वस्थ पौधे मिलें। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि जिले में कोई भी नर्सरी उत्पादक बिना पंजीकरण के फल पौध उत्पादन और बिक्री का कार्य ना करे। ऐसा करने पर हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला अधिनियम के तहत 1 वर्ष का कारावास और 50,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

    इस अवसर पर बागवानी निदेशालय शिमला से वरिष्ठ पौध संरक्षण अधिकारी, डॉ. कीर्ति सिन्हा ने हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2015 और नियम 2020 की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी। उन्होंने नर्सरी पंजीकरण प्रक्रिया और उच्च गुणवत्ता की नर्सरी का उत्पादन सुनिश्चित करने पर भी प्रकाश डाला।
    कार्यक्रम में उपनिदेशक पशुपालन, डॉ. विनय शर्मा, विषय विशेषज्ञ डॉ. शिवभूषण, डॉ. संजय कुमार, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. नेहा, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. कविता और योगेश कालिया भी उपस्थित रहे।

  • बेसब्री का इंतजार हुआ खत्म! IIFA में Nora Fatehi देंगी हिट Songs पर Performance

    बेसब्री का इंतजार हुआ खत्म! IIFA में Nora Fatehi देंगी हिट Songs पर Performance

    मुंबई। ह‍िंदी फिल्मों में हिट आइटम साॅन्‍ग्‍स लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) के 24वें संस्करण में एक से बढ़कर एक आइटम सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आएंगी। नोरा फतेही ने कहा कि वह आइफा वीकेंड में प्रस्तुति देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आइफा के दौरान, भारतीय सिनेमा का जश्न, दर्शकों की भारी भीड़, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, इसे वास्तव में अविस्मरणीय बनाता है।

    नोरा फतेही ने कहा, मैं अबू धाबी के शानदार यास द्वीप पर (IIFA) मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और प्रशंसकों और साथी कलाकारों के साथ इस असाधारण क्षण को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती आइफा में प्रदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। तैयार हो जाइए, क्योंकि यह अनुभव शानदार होने वाला है, प्रशंसकों को शानदार ट्रीट मिलेगी, जिसे वह भुला नहीं सकेंगे।

  • भाजपा नेताओं के बीच चले लात-घूसे! सदस्यता अभियान बना युद्ध का मैदान, Video Viral

    भाजपा नेताओं के बीच चले लात-घूसे! सदस्यता अभियान बना युद्ध का मैदान, Video Viral

    मेरठ। यूपी के मेरठ में रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में रजपुरा मंडल की बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा की मैंबरशिप अभियान में नेताओं में जमकर मारपीट हुई है। साथ ही नेताओं ने लात घूसे चलाएं व एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ डाले। बैठक के बीच में ही दुष्यंत नामक कार्यकर्ता ने कहा कि ये तो सपा-बसपा वाले हैं, जो भाजपा में आए हैं। अब भाजपा के बन रहे हैं और खुद को भाजपाई कहते हैं।

    इस पर दूसरे कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कहा कि तुम अपनी चिंता करो। तुम भी दूसरी पार्टी के लोगों को भाजपा का सदस्य बना लो। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना क्रम की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।

    इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बीच बचाव का प्रयास किया। इस बीच जिलाध्यक्ष के साथ भी अभद्रता हुई। जिसके बाद जिलाध्यक्ष खुद वहां से हट गए। इस बारे में अभी भाजपा का कोई पदाधिकारी बोलने को अभी तैयार नहीं है।

  • जजों की नियुक्ति में देरी पर Supreme Court नाराज, केंद्र सरकार को लगाया फटकार

    जजों की नियुक्ति में देरी पर Supreme Court नाराज, केंद्र सरकार को लगाया फटकार

    नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित शीर्ष अदालत कॉलेजियम की ओर से बार-बार दोहराए जाने के बावजूद नियुक्ति में कथित देरी मामले की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह लंबित सिफारिशों का ब्यौरा उपलब्ध कराये। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने झारखंड सरकार और अन्य की याचिकाओं पर केंद्र सरकार से यह बताने को कहा कि आखिर न्यायाधीशों की नियुक्तियां किस वजह से लंबित हैं।

    पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से इस संबंध में एक चार्ट पेश करने का निर्देश देते हुए कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई अगले सप्ताह करेगी। पीठ ने उनसे पूछा, “आप हमें बताएं कि वे नियुक्तियां क्यों नहीं की गई हैं। कौन से मामले दोहराए गए हैं और वे क्यों लंबित हैं।” पीठ ने हालांकि यह भी कहा कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की कुछ नियुक्तियां होने की संभावना है। पीठ ने सुनवाई करते हुए टिप्पणियां कीं कि शीर्ष अदालत की कॉलेजियम कोई खोज समिति नहीं है, जबकि सरकार न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में अपने ऐसे विवेकाधिकार का प्रयोग कर सकती है।

    अटार्नी जनरल ने लंबित सिफारिशों का ब्यौरा उपलब्ध कराने पर सहमति जताई, लेकिन न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी पर सवाल उठाने वाली रिट याचिकाओं पर प्रारंभिक तौर पर आपत्तियां भी दर्ज कराईं। झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उच्च न्यायालय ( झारखंड) के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की सिफारिश लंबित रखी गई।

    अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ कृपाल का मुद्दा उठाया, जिन्होंने समलैंगिक होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दोहराई गईं कॉलेजियम की सिफारिशें उचित समय के बाद नियुक्त की गई मानी जानी चाहिए, क्योंकि सरकार कुछ नामों पर महीनों तक बैठी रही (कोई फैसला नहीं कर सकी)। झारखंड सरकार ने राज्य के उच्च न्यायालय के साथ-साथ देश भर के अन्य उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति करने में ‘असाधारण देरी’ को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के पोषित सिद्धांतों के लिए नुकसानदायक करार देते हुए केंद्र सरकार के संबंधित शीर्ष अधिकारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक अवमानना ​​याचिका दायर की थी।

    झारखंड की उस याचिका में कहा गया है कि केंद्र ने राज्य के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए शीर्ष अदालत की कॉलेजियम द्वारा पारित प्रस्ताव को लागू नहीं किया है। इसकी वजह से झारखंड उच्च न्यायालय (15 दिनों की संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, जिसके दौरान न्यायमूर्ति बी आर सारंगी को नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था) पिछले 9 महीनों से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की व्यवस्था के तहत चल रहा है।

    याचिका में कहा गया है, “भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की सिफारिश के बाद उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में अत्यधिक देरी, न्यायाधीश नियुक्ति मामले में इस न्यायालय के नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा पारित 06 अक्टूबर, 1993 के फैसले और विशेष रूप से मेसर्स पीएलआर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बनाम महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में 20 अप्रैल, 2021 के आदेश का सीधा उल्लंघन है।”

    झारखंड सरकार की याचिका में तर्क दिया गया है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम के बाध्यकारी निर्णय को लागू करने में विफलता शीर्ष अदालत के आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा होगी। मेसर्स पीएलआर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड मामले में इस न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सिफारिश पर अमल की जानी चाहिए और उसके दोहराए जाने के तीन से चार सप्ताह की अवधि के भीतर नियुक्ति की जानी चाहिए।

  • Punjab News : स्कूल बस ने युवक को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : स्कूल बस ने युवक को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के ढंडारी के पास जीटी रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां, स्कूली बस ने ड्यूटी जा रहे व्यक्ति को टक्कर मर दी। जिसके बाद राम विलास को निजी अस्पताल ले जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को बस समेत पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने थोड़े समय बाद उसे छोड़ दिया, जिससे लोगों ने रोष जताया।

    वहीं, मृतक का नाम राम विलास (47) के रूप में है। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि उसका भाई सुबह 7 बजे के करीब अपनी ड्यूटी जा रहा था कि उसे स्कूली बस ने टक्कर मार दी, जो रॉन्ग साइड से आ रही थी।

    घटना के बाद लोगों ने बस ड्राइवर को बस समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रही ग्यासपुरा की पुलिस ने बस ड्राइवर को थोड़े समय बाद ही छोड़ दिया और उस पर कार्रवाई नहीं की। जांच अधिकारी बेअंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कारवाई करेंगे।

  • Jalandhar News : 55 किलो हेरोइन सहित नशीला पदार्थ हुए नष्ट, देखें वीडियो

    Jalandhar News : 55 किलो हेरोइन सहित नशीला पदार्थ हुए नष्ट, देखें वीडियो

    जालंधर। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने तस्करों से जब्त की गई लगभग 55 किलोग्राम हेरोइन सहित भारी मात्रा में ड्रग्स को नष्ट किया। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया था। जिसे एन.डी.पी.एस अधिनियम की धारा 52ए के तहत औषधि निपटान समिति द्वारा केस संपत्ति को नष्ट कर दिया जाता है। शर्मा ने कहा कि ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बीड़ गांव में ड्रग संपदा को नष्ट कर दिया है।

    जानकारी देते हुए Adcp चंद सिंह ने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 54 किलो 962 ग्राम हेरोइन, 5 किलो पोस्त और 180 नशीली गोलियां शामिल हैं। जिले से नशाखोरी को खत्म करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जघन्य अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। शर्मा ने कहा कि मानवता के खिलाफ इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बख्शा नहीं जाएगा।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हुई फायरिंग में एक घायल, मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर हुई फायरिंग में एक घायल, मचा हड़कंप

    कालकाः हरियाणा में आज कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इसमें काफिले में मौजूद एक समर्थक को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया।

    कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर रायपुर रानी के पास भरौली गांव में बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने गोलियां चलाईं। फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

    सूत्रों के अनुसार गोल्डी पर गोली गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों ने चलाई है। गोल्डी का पहले भुप्पी राणा गैंग से झगड़ा हुआ था।

    घायल समर्थक की पहचान गोल्डी के रूप में हुई है। वह कालका के खेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी मिले थे।

     

  • Punjab News: National Highway के पास खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway के पास खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    पठानकोटः सुजानपुर माधोपुर नेशनल हाईवे गांव मिर्जापुर के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। वहीं व्यक्ति के शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास ही पीर बाबा की दरगाह के सेवक सोमराज द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए सोमराज ने कह कि 4-5 लोग गत शाम आए थे। उन्होंने कहा कि सुबह जब देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी हरप्रीत कौर और फोरेंसिक टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं थाना प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिस पर उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम से मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: भारी मात्रा में डुप्लीकेट DAP खाद बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में डुप्लीकेट DAP खाद बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः धान के सीजन के बाद अब आलू और गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो रहा है। वहीं अक्सर इन दिनों में डीएपी खाद की कमी हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए भोले भाले किसानों को डुप्लीकेट डीएपी खाद बेचने का धंधा शुरू कर देते है। ऐसा ही एक मामला मोगा के थाना बधनी के अधीन पड़ते गांव दोधर से सामने आया है। जहां किसान कुलवंत सिंह ने डीएपी खाद की 110 बोरी 1350 रुपए पर बोरी के हिसाब से फिरोजपुर निवासी विशाल कुमार से मंगवाई थी।

    किसान कहा कि कहना है कि विशाल अपने साथी जसविंदर सिंह के साथ गांव में खाद देने आए थे। इस दौरान जब किसान ने इस खाद की खेती बाड़ी अधिकारियों से जांच करवाई तो वह डुप्लीकेट पाई गई। जिसके बाद अन्य किसानों ने इस खाद को लेकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते मामला दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी गुरमेल सिंह ने बताया कि किसान कुलवंत सिंह किसान को विशाल कुमार खाद देने आया था। इस दौरान जब किसान ने खाद की चेकिंग करवाई तो खेती बाड़ी विभाग ने खाद को डुप्लीकेट बताया ओर खेती बाड़ी विभाग की शिकायत पर उनकी टीम ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज मनयोग अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। पुलिस ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपियों डुप्लीकेट खाद को लेकर जांच की जाएंगी कि उक्त आरोपी किस फैक्ट्री से यह खाद लेकर आए थे और इस मामले में ओर कौन-कौन लोग शामिल है।

  • Punjab News: Immigration व IELTS Center में गोलियां चलने के मामले में नाबालिग सहित 3 गिफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Immigration व IELTS Center में गोलियां चलने के मामले में नाबालिग सहित 3 गिफ्तार, देखें वीडियो

    तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर की भूमिका आई सामने

    डेराबस्सीः इमिग्रेशन एंड आईईएलटीएस सेंटर पर कल हुई फायरिंग के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौलें बरामद की हैं। पुलिस अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में उन्हें बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत सिंह उर्फ ​​गुरी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने इमिग्रेशन की कई दिन तक रेकी की थी। जिसके बाद बीते दिन घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब उनकी टीम ने तीनों में से एक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इस दौरान किसी चीज़ से टकराकर गिरने से उसका पैर टूट गया।