Blog

  • Punjab News: परिवहन विभाग ने 600 अवैध बसों के परमिट किए रद्द

    Punjab News: परिवहन विभाग ने 600 अवैध बसों के परमिट किए रद्द

    पंजाब (चंडीगढ़): परिवहन विभाग ने बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 600 बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये परमिट अवैध तरीके से जारी किए गए थे, इसलिए पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह सब 2007 से 2017 तक अकाली दल की सरकार और उसके बाद कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ। उन्होंने कहा कि इसमें कई बड़े ट्रांसपोर्टर शामिल हैं।

    उन्होंने कुछ ट्रांसपोर्टरों के नाम भी लिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के समय जारी किए गए करीब 30 फीसदी परमिट रद्द कर दिए गए हैं, जो अवैध थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी जांच के बाद यह कार्रवाई की है। इस फैसले से छोटे ट्रांसपोर्टरों को फायदा होगा। वे फिर से अपनी बसें चला सकेंगे। रद्द किए गए परमिटों में अवैध क्लबिंग थी। इससे सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। इस फैसले से प्रदेश के लगभग सभी ट्रांसपोर्टर खुश हैं।

    अवैध परमिट के कई मामले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच रहे थे। ऐसे में सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस कार्रवाई का एक मुख्य उद्देश्य बड़े बस ऑपरेटरों का एकाधिकार खत्म करना और परिवहन क्षेत्र में अनियमितताओं को रोकना है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा सरकारी बसों में नियमों का पालन हो। तेल चोरी और अन्य चीजों को रोकने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश की जनता को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: आयुष्मान योजना दौरान अस्पतालों की बकाया राशि को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान

    Punjab News: आयुष्मान योजना दौरान अस्पतालों की बकाया राशि को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान

    नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह पंजाब में निजी अस्पतालों का बकाया जल्द से जल्द चुकाएं। पंजाब में निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने राज्य सरकार से बकाया न मिलने के कारण सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत कैशलेस इलाज को रोकने की घोषणा की है।

    पंजाब में प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिंग होम एसोसिएशन (पीएचएएनए) ने जिन स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत कैशलेस इलाज को रोकने की घोषणा की है उसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी शामिल है। पीएचएएनए ने कहा है कि पंजाब में निजी स्वास्थ्य सेवाएं तभी इन योजनाओं में हिस्सा लेंगी जब राज्य सरकार सभी बकाया राशि चुका देगी। यह कदम राज्य सरकार के 600 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान न करने के कारण उठाया गया है।

    जे.पी. नड्डा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए बनाई गई थी, और आज पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की कुप्रबंधन के कारण लोग मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो गए हैं।”

    उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया, “मुख्यमंत्री मान की सरकार ने निजी अस्पतालों का बकाया क्यों नहीं चुकाया? चुनाव से पहले उन्होंने और अधिक क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्रों का वादा किया था, लेकिन आज उनकी सरकार गरीबों के लिए काम नहीं कर रही है।”

    नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी एक पोस्ट किया और कहा, “मैं मुख्यमंत्री मान से अपील करता हूं कि वह जल्द से जल्द अस्पतालों का बकाया चुकाएं, क्योंकि बहुत से परिवार, खासकर हमारे मेहनती किसान, आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। दिल्ली में पार्टी इकाई को समर्थन देने के बजाय, मुख्यमंत्री मान को पंजाब की बिगड़ती स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।”

    उल्लेखनीय है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार 2023 से गंभीर आर्थिक संकट में है, क्योंकि राज्य का कर्ज बढ़ रहा है और राजस्व घटता जा रहा है, जबकि सब्सिडी की लागत बढ़ रही है।

  • Jalandhar News: Aryans Academy Jalandhar में युवकों ने की तोड़-फोड़, CCTV फुटेज में कैद

    Jalandhar News: Aryans Academy Jalandhar में युवकों ने की तोड़-फोड़, CCTV फुटेज में कैद

    पंजाब, जालंधर: Aryans Academy Jalandhar News, महानगर में कई ट्रैवल एजेंट द्वारा भोले भाले लोगों को जाल में फंसा कर ठगी करने के मामले आए दिन सामने आते रहते है। लोगों लगातार ट्रैवल एजेंटो के दफ्तर के चक्कर काटते है। जिसके बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं होता। वही एक मामला Aryan Academy Jalandhar Travel Agent का सामने आया है। Highlights:
    • जालंधर में Aryans Academy के ट्रैवल एजेंट के खिलाफ वीजा रिफ्यूज होने पर युवकों ने की तोड़-फोड़।
    • इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई पर पहुंच गया।
    • इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है।
    • पुलिस का मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

    Aryans Academy Jalandhar CCTV Footage: 

    जिसमे पीड़ित का आरोप है कि 7 महीने पहले उसकी बहन उक्त ट्रैवल दफ्तर में USA का वीज़ा लगवाने के लिए आई थी। इस दौरान उसने ट्रैवल एजेंट को वीजे के सारे पैसे भी दे दिए थे। उक्त ट्रैवल एजेंट ने वीजा लगवाने का उन्हें पूरा आश्वासन दिया था । लेकिन अब उसका Visa Refuse हो गया। जिस कारण लड़की के परिजन कुछ युवकों के साथ दफ्तर में आए। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई पर पहुंच गया। वीजा रिफ्यूज होने से परेशान युवकों दोबारा दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। इस घटना की CCTV भी सामने आई है। हालांकि इस मामले को लेकर Aryan Academy के ट्रैवल एजेंट का कहना है कि युवकों द्वारा दफ्तर में गुंडागर्दी की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है । पुलिस का मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
  • Punjab News : घर के बाहर खड़ी Jeep में लगाई आग, घटना CCTV में कैद

    Punjab News : घर के बाहर खड़ी Jeep में लगाई आग, घटना CCTV में कैद

    लुधियाना। शहर में बीत्ती रात अज्ञात लोगों द्वारा घर के बाहर खडी थार कार को आग लगा दी। आग लगाने वाले आरोपियों की वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा रहा कि आरोपी घर में आग लगाकर भाग गए। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने धुआं देख किसी तरह से घरवालों को जगाया और पानी डाल कर आग बुझाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना पक्खोवाल में रहने वाले फ्रांसिस जेवियर के घर हुई। फ्रांसिस ने बताया कि बीती रात बारह बजे के करीब घर में पूरा परिवार सो रहा था कि कुछ लोगों ने घर के साथ लगते प्लाट में खड़ी उनकी थार कार को आग लगा दी और फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने धुआं देखकर उसे नींद से जगाया और कार पर पानी डाल कर आग बुझाई।

    घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि दो लोग आ रहे हैं, जो जीप में आग लगा देते हैं और आग लगाने के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और अब उनकी जीप में आग लगा दी गई है।

    इधर, जानकारी देते हुए चौकी शहीद भगत सिंह नगर प्रभारी रविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि घर के बाहर खड़ी जीप में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की घटना हुई है, जिसके संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • Punjab : एशियन चैंपियनशिप जीतकर वापस लौटी हॉकी टीम के खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, देखें वीडियो

    Punjab : एशियन चैंपियनशिप जीतकर वापस लौटी हॉकी टीम के खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, देखें वीडियो

    अमृतसर। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस मैच की शुरुआत में दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं कर पाया था। फिर मैच खत्म होने के कुछ मिनट पहले ही भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया। इसी गोल की वजह से भारतीय हॉकी टीम खिताब जीतने में सफल रही। भारत ने कुल पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद अब भारतीय हॉकी टीम स्वदेश वापसी कर चुकी है।

    आज अमृतसर के निजी स्कूल में भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों और कप्तान को सम्मानित किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने एशियन चैंपियनशिप जीती है और यह बहुत गर्व की बात है। जिसके वजह से आज उन्हें सम्मानित किया गया और उनके साथ उनके जूनियर खिलाड़ी और सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद थे। यह सम्मान खिलाड़ियों को और अधिक प्रोत्साहन करता है। हम पंजाब के युवाओं से कहना चाहते हैं कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों पर ध्यान देना चाहिए और अपने देश के लिए पदक लाना चाहिए।

  • Live Show के दौरान Punjabi Singer व Actor Diljit Dosanjh पर Fan ने फेंका Phone, देखें वीडियो

    Live Show के दौरान Punjabi Singer व Actor Diljit Dosanjh पर Fan ने फेंका Phone, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh ने बदले में Fan को दिया अनोखा तोहफा चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दौसांझ पर पेरिस टूर के दौरान एक फैंस ने स्टेज पर अपना फोन फेंक दिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें दिलजीत ने फैन को समझाया और फिर बाद में अपनी जैकेट उक्त फैन को गिफ्ट की। इस पर दिलजीत ने कहा कि ऐसा मत किया करों, हमेशा प्यारा बांटा करें। बता दें कि दिलजीत आज बीते दिन पेरिस में कॉन्सर्ट था। उक्त कॉन्सर्ट के दौरान ये घटना हुई। फिलहाल दिलजीत की टीम या अन्य किसी भी व्यक्ति का इसे लेकर बयान सामने नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ अपना पटियाला पेग गाना गा रहे थे। इस दौरान एक फैन ने अपने आईफोन स्टेज पर फेंक दिया। जिसे दिलजीत ने देख लिया और उक्त आईफोन अपने हाथ में ले लिया। जिसके बाद गाना और बैंड रोक दिया गया। दिलजीत ने इस कहा- ऐसा करने का क्या फायदा हुआ, तुम्हारा फोन टूट जाएगा या खराब हो गया तो आपका नुकसान होगा। ऐसी मूवमेंट को खराब नहीं करते भाई। दिलजीत ने आगे कहा कि आप ऐसा न करें, मैं आपको प्यार करता हूं। प्यार करते हैं तो हम अपना फोन क्यों खराब करें इसके चक्कर में। जिसके बाद दिलजीत ने फैन का फोन उसके वापस दे दिया। दिलजीत ने कहा कि अब मुझे फिर शुरू से गाना पड़ेगा। जिसके बाद दिलजीत ने अपने उक्त फैन को अपनी जैकेट उतार कर दी और कहा- मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। मगर आगे से किसी भी आर्टिस्ट के साथ ऐसा न करना। इसमें मुझे या अन्य किसी आटिस्ट को कोई फायदा नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले पंजाबी गायक करण औजला के UK कॉन्सर्ट में कुछ समय पहले उन पर जूता फेंक दिया गया था।
  • भारत सरकार को बंगलादेश में मारे गए हिंदुओं की लाशों का जश्न नही मनाने दिया जायेगा: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    भारत सरकार को बंगलादेश में मारे गए हिंदुओं की लाशों का जश्न नही मनाने दिया जायेगा: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के समर्थन में उतरेंगे सैंकड़ों संघठन

    यति सन्यासी और उनके शिष्य किसी भी कीमत पर दिल्ली में भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच नहीं होने देंगे

    ऊना/सुशील पंडित:“भारत बांग्लादेश क्रिकेट श्रृंखला लाखों हिन्दुओं की लाश पर चलने वाला कुछ नेताओं और व्यापारियों का तमाशा है वो तथाकथित सौ करोड़ हिन्दुओं के स्वाभिमान को सीधी चुनौती है।इस श्रृंखला का अर्थ ये है कि व्यापारी नेता गठजोड़ के लिये हिन्दुओं की जान और हिन्दुओं की बहन बेटियों की इज्जत की कोई कीमत नहीं है। लेकिन भारत सरकार को बंगलादेश में 16 लाख हिंदुओं की लाशों और हमारी औरतों की दुर्गति का जश्न नही मनाने दिया जाएगा।

    यह बात कहते हुए अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,  के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का कहना है कि 19 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक चलने वाली यह क्रिकेट श्रृंखला बांग्लादेश में बारे गए निर्दोष हिन्दुओं का घोर अपमान और तिरस्कार है।

    आज की तथाकथित हिन्दुवादी सरकार के तथाकथित लौहपुरुष अमित शाह का बेटा आज विश्व क्रिकेट को संचालित कर रहा है।आज भारत मे कोई धर्म निरपेक्ष या मुस्लिम वोट से बनी सरकार नहीं है।अगर आज बांग्लादेश के हिन्दुओं की इस बर्बादी पर भी धंधे को प्राथमिकता देंगे तो कल अपनी बर्बादी के लिये भी तैयार रहें। ये धंधेबाज उनकी बर्बादी पर भी ऐसे ही जश्न मनायेंगे।

    उन्होंने कहा कि उनके गुरु जी  ने यह भी संकल्प लिया कि दिल्ली में भारत बांग्लादेश का क्रिकेट मैच उनके जीते जी सम्भव नहीं होगा। चाहे कुछ भी हो जाये दिल्ली में उनके होते हुए निर्दोष हिन्दुओं के हत्यारे हिन्दुओं का मजाक नहीं बना पाएंगे।

    यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वो अपने गुरु जी का समर्थन करते हैं और वह हिमाचल प्रदेश से अपने शिष्यों के साथ 25 सितम्बर 2024 को भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनको हिन्दुओं की भावनाओं से अवगत कराकर बांग्लादेश से होने वाली क्रिकेट श्रृंखला को रदद् करने का निवेदन करेंगे।

    अगर केंद्रीय गृहमंत्री इस निवेदन को स्वीकार कर लेते हैं तो उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा।अगर केंद्रीय गृहमंत्री ने इस निवेदन को स्वीकार नहीं किया और सरकार इस श्रृंखला को करवाने पर अड़ी रही तो दिल्ली में किसी भी कीमत पर कोई मैच नहीं होने दिया जाएगा।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 561 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 561 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 561  वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 45,600/- रूपये वसूल किए गए वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना अम्ब, गगरेट के मुलाजिमों द्वारा 02 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 10,115/- रुपए वसूल किए गए।

  • अन्दौरा के श्रीराम मंदिर में चोरों ने लूटी हजारों की नकदी

    अन्दौरा के श्रीराम मंदिर में चोरों ने लूटी हजारों की नकदी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव अन्दौरा में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में  बीती रात चोरों ने मंदिर परिसर की दीवार फांदकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और शिव मंदिर के आगे रखे दान पात्र ले गए।इन दान पात्रों में हजारों की नकदी थी।

    इस घटना की जानकारी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्राचीन श्री राम मंदिर के गद्दीनशीन सीता राम जी महाराज और एक अन्य भक्त मंदिर में ही सो रहे थे। चोरों ने उनका मोबाइल भी चोरी कर लिया। आज सुबह जब वह  सो कर उठे तो न तो मोबाइल था और न ही मंदिरों के आगे दान पात्र थे।

    पंचायत लोअर अन्दौरा के प्रधान ने बताया कि चोरों द्वारा मंदिरों से चोरी किए गए दान पात्र मंदिर परिसर के पीछे स्थित झाड़ियों में टूटी हुई अवस्था में मिले हैं। एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि श्री राम मंदिर में हुई चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन आते हैं और काफी समय से दान पात्र खोले नहीं गए थे, इसलिए अनुमान है कि दान पात्रों में काफी नकदी थी।

  • राहुल गांधी द्वारा विदेश में की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को: बलवीर चौधरी

    राहुल गांधी द्वारा विदेश में की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को: बलवीर चौधरी

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में जाकर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार यहां जारी एक बयान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार सुबह 10:30 बजे शहर के एमसी पार्क के बाहर राहुल गांधी की देश विरोधी बयानबाजी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस देश का माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रही है और राहुल गांधी ने भारत के सिख और हिंदू भाईचारे को तोड़ने की हिमाकत की है। जिसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बयान बाजी देकर पंजाब के माहौल को विशेष रूप से खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की इन देश विरोधी कोशिशें को कदम कदम पर विफल किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से शनिवार सुबह 11:00 बजे जिला मुख्यालय के म्युनिसिपल पार्क पहुंचकर इस धरना प्रदर्शन में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया।