Blog

  • पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    पंजाब : रवनीत बिट्टू ने खाली किया घर, बीजेपी दफ्तर में गुजारेंगे रात, देखें वीडियो

    लुधियाना : नगर निगम से देर रात नोटिस मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने आज सुबह नामांकन भरने से पहले 2 करोड रुपए की राशि जमा करवा दी है। इसके बाद अब उन्होंने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने बताया कि वह सामान की पैकिंग कर रहे हैं और सामन को बीजेपी दफ्तर में शिफ्ट कर रहे हैं। बिट्टू ने कहा अब वह भाजपा दफ्तर में ही रात गुजारेंगे।उन्होंने कहा कि नगर निगम के मामले को लेकर कहा कि वह कह रहे है कि सरकारी घर में वह 10 साल से रह रहे है। बिट्टू ने कहाकि सरकारी घर में कोई बिना मर्जी से रह सकता है।

    उन्होंने कहा कि 3 सरकारें बदल गई, जिसमें अकाली दल, कांग्रेस और आप पार्टी शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी ने नोटिस नहीं दिया कि वह अवैध रूप से रह रहे है। बिट्टू ने कहा कि नामाकंन भरने से एक दिन पहले नोटिस देकर कहा जा रहा है कि अवैध रूप से मैं रह रहा हूं। इस दौरान कोठी में रहने के सवाल पर बिट्टू ने कहाकि वहां पर अब कहां उस कोठी में रह सकते है। जिसके चलते अब उन्होंने कोठी खाली करने के लिए समान निकालना शुरू कर दिया है। बिट्टू ने आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नामांकन को रिजेक्ट करने के लिए यह किया गया है।

    बिट्टू ने आरोप लगाया कि इस कोठी 1 महीने का एक लाख रुपए किराया और मार्केट के रेट से डबल पैसे तानाशाही के चलते वसूले गए हैं। बिट्टू ने कहा 2 कमरों का एक लाख रुपए और उसे अधिक कमरे का दुगना 2 लाख रुपए के हिसाब से महीने का किराया बनाया गया और उसे 10 साल के साथ जोड़ा गया। उन्होंने आज सुबह अपनी बुजुर्गों की जमीन गहने पर रखकर पैसे जमा करवा दिए है। बिट्टू ने कहा कि उसने अपने दादा-दादी की जमीन को गहने पर रख दिया है। बिट्टू ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि वह किसी तरह टेंट लगाकर समय बिताएंगे। इस थेरे एनी आम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उन्होंने 100 लोगों को घर से बेघर कर दिया है।

  • 39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    39 दिन बाद जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 दिन बाद शुक्रवार (10 मई) की शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर तिहाड़ जेल से बाहर आए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। रिहाई के बाद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा-‘आप से निवेदन है हमें सबको मिलकर देश को तानाशाही से बचाना है। मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं। संघर्ष के खिलाफ लड़ रहा हूं। आज आपके बीच आके अच्छा लग रहा है। कल सुबह 11 कनॉट प्लेस हनुमान जी के मंदिर में मिलेंगे। हनुमान जी का आशीर्वाद लेंगे। 1 बजे पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।’

    केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 1 अप्रैल (39 दिन) से तिहाड़ जेल में बंद थे। अदालत ने आज दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। हालांकि, उनके वकील ने 5 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी।

  • पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, कांग्रेस प्रत्याशी बताएं पर झूठे आरोप क्यों लगाए :चैतन्य शर्मा 

    पकौड़े वाला तो मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया, कांग्रेस प्रत्याशी बताएं पर झूठे आरोप क्यों लगाए :चैतन्य शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: चैतन्य शर्मा ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान, मंडल भाजपा बैठक के अतिरिक्त  धार्मिक अनुष्ठानों एवम हवन यज्ञ में हिस्सा लेकर विश्व के कल्याण एवम शान्ति की प्रार्थना की। चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस  प्रत्याशी उन पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता जनार्दन 01 जून को होने वाले उपचुनाव में आईना दिखाएगी। चैतन्य शर्मा कहा कि उनकी जीत पक्की है क्योंकि उन्होंने काम करके दिखाया है।

    चैतन्य शर्मा ने हुंकार भरी कि कोरोना महामारी  में  जब जनता की सांसे उखड़ रही थीं तो चैतन्य शर्मा ही जनता का  सहारा बने थे, उस समय  बड़े बड़े नेता मैदान छोड़कर  अंडर ग्राउंड हो गये थे, लेकिन वह और उनके कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर  इंसानियत को बचाने का  प्रयास कर रहे थे। उस समय चैतन्य शर्मा ने कोई  पार्टी नहीं देखी थी, न ही कोई छोटा बड़ा देखा था, मात्र इंसानियत के नाते जनता का सहारा बने थे। गगरेट में कोरोना से पीड़ित जनता को राशन, मास्क, दवाइयां,एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर मुफ्त में मुहैया करवाये थे। जिला परिषद सदस्य बनकर उन्होंने खेलों के मैदान का समतलिकरण करवाया और गाँव गाँव में सोलर लॉईट्स की सौगात दी थी। जिसे जनता भली भांति जानती है। 

    विधायक रहते हुए गगरेट के हित की खातिर सबसे ज्यादा प्रश्न उन्होंने विधानसभा में पूछे, लेकिन जनता में उनकी नकारात्मक छवि बनाने के लिए झूठे आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से विरोधी पक्ष को वोट नहीं मिलेंगे क्योंकि  पकौड़े वाला मुकर गया, ऑटो वाला भी मना कर गया कि उनसे किसी ने पैसे नहीं लिए, ऐसे में कांग्रेसी नेता झूठे आरोप लगाने से बाज आएं और मुद्दों की राजनीती करें, जिससे गगरेट का विकास और भला हो सके। इससे पहले चैतन्य शर्मा ने मंडल गगरेट की बैठक में हिस्सा लेकर अनुराग ठाकुर द्वारा शनिवार को को हमीरपुर में जो  नामांकन दाखिल करना है, उसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओ के. साथ  रणनीति बनाई। साथ ही अक्षय तृतीया  के  अवसर पर जनसंपर्क अभियान के साथ साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हुए गगरेट में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा में हिस्सा लिया वही हवन यज्ञ का भी हिस्सा बनकर विश्व के कल्याण एवम शान्ति की प्रार्थना की। 

    चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने ही विधायको को नजर अंदाज करके 14 माह तक ‘वन  मैन आर्मी’ की तरह सरकार चलाई है। अब हम जनता की अदालत में आ गए है। और सुक्खू सरकार के डेढ़ माह का नाकामियों का  रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रहे है। उन्होंने कहा कि  परेशान जनता भी कह रही है कि  सुक्खू सरकार ने कोई नया संस्थान तो नहीं खोला उल्टा दौलतपुर चौक उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया और सिविल अस्पताल बने दौलतपुर चौक का दर्जा घटा दिया।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार  फिर झूठ पर झूठ की गारंटी देकर जनता को मात्र  भ्रमित कर रही है।सच तो यह है कि केन्द्र सरका

  • होटल के कमरे में युवकों के साथ पति ने महिला डॉक्टर को किया काबू, देखें वीडियो

    होटल के कमरे में युवकों के साथ पति ने महिला डॉक्टर को किया काबू, देखें वीडियो

    कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति को धोखा देकर महिला चिकित्सक रंगरलिया मना रही थी। पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे एक होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 

    बताया कि वह दोनों बीते एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति एवं उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को अन्य दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

  • जेल से अरविंद केजरीवाल को लेने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    जेल से अरविंद केजरीवाल को लेने पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली:  सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से कुछ देर तक बाहर आ सकते है। इस दौरान उन्हें लेने के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान जेल के बाहर मौजूद है। कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाईं हैं और केजरीवाल से कहा है कि वह मुख्यमंत्री दफ्तर नहीं जा पाएंगे। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि अंतरिम जमानत दी गई है, केस की मेरिट पर कोई विचार नहीं दिया गया है। बता दें कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल के लिए 50 दिन बाद रिहाई का रास्ता साफ हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल समाज के लिए खतरा नहीं हैं और ना ही उनका कोई आपराधिक इतिहास है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान भी यह कहा था कि केजरीवाल दिल्ली के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं, आदतन अपराधी नहीं, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम राहत दी जा सकती है। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करके दोबारा जेल जाना होगा।

    जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए यह साफ किया कि केस के मेरिट पर कुछ नहीं कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की शर्तों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जमानत देने का मतलब केस के मेरिट (गुण-दोष) पर विचार नहीं माना जाएगा।’ सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जमानत की शर्तों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकेंगे। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि केजरीवाल अंतरिम जमानत के दौरान तब तक किसी भी सरकारी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जब तक उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए ऐसा करना आवश्यक न हो।

  • चुनाव इतिहास बनाएगा, कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे: मुकेश अग्निहोत्री 

    चुनाव इतिहास बनाएगा, कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे: मुकेश अग्निहोत्री 

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने भरा नामांकन 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुटलैहड़ विस से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के नामांकन से पूर्व उनसे व उनके समर्थकों के साथ समूरकलां में मुलाकात की। इस दौरान विधिपूर्वक पूजा अर्चना भी की। मुकेश अग्निहोत्री व विवेक शर्मा को माता चिंतपूर्णी से लाई गई चुनरी व  प्रसाद से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा को नामांकन पत्र भरने की बधाई दी। 

    उन्होंने कांग्रेस समर्थकों से कहा की हर कार्यकर्ता एकजुट होकर के फील्ड में जुड़ जाए, क्योंकि यह चुनाव सत्य व असत्य के बीच है, यह चुनाव साजिश के खिलाफ है, यह चुनाव धर्म व अधर्म की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को मजबूत बनाने में कुटलैहड़ अहम योगदान देगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ से धोखा करने वालों को जनमत का अपमान करने वालों को स्वार्थी लोगों को जनता सबक सिखाएं और विकास का रास्ता चुनते हुए कांग्रेस को मतदान करें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विवेक शर्मा पूरी तरह से कुटलैहड़ का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कुटलैहड़ के विकास में कोई कसर नहीं रखेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता के हर वायदे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या का हल होगा, हर क्षेत्र में विकास होगा, पर्यटन का विकास करेंगे। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस इतिहास को लिखेगी की जब एक तरफ धोखेबाज थे तो दूसरी तरफ ईमानदार व प्रदेश की सेवा विकास को आगे बढ़ाने वाली कांग्रेस को जनता ने चुना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इतिहास बनाएगा कुटलैहड़ अपना इतिहास लिख दे, विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता मतभेद मनभेद बुलाकर कांग्रेस के लिए काम करें, सबका मान सम्मान होगा। उन्होंने भारी संख्या में जुटे जन सैलाब व जन समूह को देखकर ऐलान किया कि कुटलैहड़ से कांग्रेस की जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा के नेतृत्व में विकास के झंडे को बुलंद किया जाएगा।

  • कुटलैहड़ से हमीरपुर जाएंगे अनुराग के नामांकन में  पांच हजार कार्यकर्ता :देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ से हमीरपुर जाएंगे अनुराग के नामांकन में  पांच हजार कार्यकर्ता :देवेंद्र भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र से करीब पांच हजार कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पांचवी बार लगातार भाजपा प्रत्याशी बने अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन में गवाह बनेंगे। सभी कार्यकर्ता सुबह साढ़े सात बजे होटल कर्ण राज से भोटा चौक के लिए रवाना होंगे। कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने जन संपर्क अभियान के तहत जनता से निवेदन भी किया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन के बाद जनसभा में भारी संख्या में भाजपा कार्य कर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए। और इतिहास का गवाह बने। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के समग्र बिकास में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का अहम योगदान रहा है। हिमाचल में सरकार भाजपा की हो अथवा कांग्रेस की हो।

    लेकिन हम जब भी कुटलैहड़ के बिकास का एजेंडा लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के पास गए है, उन्होंने बडी शालीनता के साथ कुटलैहड़ के बिकास के लिए धन की स्वीकृति प्रदान की है। ओर कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान किया हैं। भुट्टो ने कहा कि 14 माह जब हम राज्य मे कांग्रेस सरकार का हिस्सा थे। और राज्य सरकार से कुटलैहड़ के बिकास के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही थी। कुटलैहड़ के सड़कों की हालत खराब थी। तो केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के उना प्रवास पर हमने उनसे मुलाकात करके कुटलैहड़ में सड़कों के लिए पहले चरण में 56 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई।

    जिससे कुटलैहड़ की सड़कों की हालत सुधरने लगी। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में हमने जो भी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मांग की थी। उसको केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वीकृति प्रदान की है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ का बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल जो 900 करोड़ की लागत से बनने जा रहा हैं। इसका भी सारा श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को ही जाता है।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का हर एक मत कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के पक्ष में डालना हैं। भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार मुझे आप बीस वर्षो से आशीर्वाद देते आए है।

    उसी प्रकार इस बार भी मुझे अपना मत यानी बोट कमल के फूल पर डाल कर आशीर्वाद देना है। मेरा आप के साथ यह प्रण है। कि जिस प्रकार बीस वर्षो से लगातार और 14 माह के विधायक के रूप में हमने आपके भाई बेटा बनकर सेवा की है। उसी प्रकार हम आगे भी आपकी सेवा में उसी प्रकार तत्पर रहेंगे। और आपके सुख दुख में वरावर के हिस्सेदार रहेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,रोहित रौकी के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • पंजाब : स्टेडियम में नही पहुंचे CM मान, शरारती अनसरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    पंजाब : स्टेडियम में नही पहुंचे CM मान, शरारती अनसरों ने लगाई आग, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: लोकसभा हलका गुरदासपुर से उम्मीदवार अमन सेर सिंह सैरी कलसी बटाला के लिए प्रचार करने आ रहे भगवंत सिंह मान जो कलानूर बाबा कर स्टेडियम में पहुंच रहे थे। लेकिन कोई ऐमरजेंसी होने के कारण नही पहुंचे सके। जिस स्टेडियम में यह सारा प्रोग्राम करवाया जाता था।

    उस स्टेडियम के पास के खेतों में कुछ शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी। आग से कोई जनहानि तो नहीं हुआ। लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन पूरे पंडाल धुंआ-धुंआ भर गया। खराब मौसम के कारण आग बड़े क्षेत्र में फैल गई।

  • पंजाबः जन्मदिन वाले दिन नानी के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौ+त

    पंजाबः जन्मदिन वाले दिन नानी के साथ जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौ+त

    फरीदकोटः भोलूवाला रोड पर ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक भोलूवाला रोड पर रेलवे ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन की लोडिंग का काम चल रहा था। दरअसल, वहां पर ट्रकों का आगमन बढ़ गया है। इसी दौरान एक पांच साल का बच्चा अपनी दादी के साथ जा रहा था और इसी बीच उसके पीछे आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बच्चा ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे के परिजनों ने बताया कि अपने नानके परिवार के साथ रहने वाले बच्चे का आज 5वां जन्मदिन था, लेकिन आज वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी नानी के साथ घर आ रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

  • सतपाल रायजादा के रूप में मुझे वोट करे जनता, बदल देंगे संसदीय क्षेत्र की तस्वीर: सुक्खू

    सतपाल रायजादा के रूप में मुझे वोट करे जनता, बदल देंगे संसदीय क्षेत्र की तस्वीर: सुक्खू

    भाजपा ने रची सरकार गिराने की चाल क्योंकि वह नहीं चाहते हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कभी कोई हो सी.एम. या डिप्टी सी.एम.: अग्रिहोत्री

    ऊना /सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में कांग्रेस की जनसभा में लोगों की भीड़ का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। ऐसे में अब साफ दिखने लगा है कि इस संसदीय सीट पर कांग्रेस के तेवर कड़े हैं और अनुराग ठाकुर को पूरी टक्कर इस सीट पर मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर के साथ सतपाल रायजादा ने नामांकन दाखिल करने के बाद विशाल जनसभा को सभी नेताओं ने सम्बोधित किया  और सतपाल रायजादा को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सतपाल रायजादा के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई और जनसभा के लिए आए हजारों वाहनों के काफिलों से सडक़ें पूरी तरह से जाम हो गईं। इस अवसर पर सतपाल रायजादा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह चुनाव आने वाले भविष्य की लड़ाई है। अनुराग ने जीतने के बाद कार्यकत्र्ताओं और जनता से हमेशा ही नाता तोड़ा है और मुंह नहीं दिखाया है लेकिन मैं हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा। केंद्र ने अग्रिवीर जैसी योजना से भाजपा ने बच्चों का भविष्य खत्म कर दिया है। मेरी लड़ाई जनता और कार्यकत्र्ता लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश के हितों की लड़ाई अनुराग नहीं लड़ पाए। अनुराग आपदा में जनता के बीच से गायब रहा और हिमाचलियों को रोजगार नहीं दिलवा पाया वह मेरी नजर में सांसद बनने के काबिल नहीं है। जनता यदि मुझे आशीर्वाद देगी तो वह हिमाचली होने का हक जरूर अदा करेंगे। 

     रायजादा कांग्रेस के सबसे दमदार नेताओं में से एक: अग्रिहोत्री

    इस मौका पर उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सतपाल रायजादा कांग्रेस के सबसे दमदार नेताओं में से एक है। भाजपा को एलर्जी है कि इस संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हैं। इसी लिए हिमाचल की सरकार गिराने की भाजपा की ओर से एक साजिश हुई ताकि इस सीट से फिर कभी सी.एम. और डिप्टी सी.एम. न बन पाए। अब इस संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें जवाब देगी। यहां जनसभा में उमड़ी भीड़ यह बता रही है कि रायजादा की गाड़ी सीधी दिल्ली सांसद के रूप में जा रही है। उन्होंने कहा कि बिकने वाले विधायक सडक़ों पर आ गए हैं और हर तरफ से उन्हें नो-एंट्री कही गई है। अब जनता की अदालत भी उन्हें नो-एंट्री कहेगी।

    मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को सतपाल रायजादा के पक्ष में मतदान करना चाहिए क्योंकि वह अनुराग की तरफ सैल्फी स्टार नहीं बल्कि साधारण परिवार से संबंधित हैं और जनता के बीच रहने वाले नेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सालों से भाजपा यहां से संसदीय जीतती रही है लेकिन किया कुछ नहीं है। अब हमने एक साधारण परिवार से आने वाले सतपाल सिंह रायजादा को दिया गया है। एक बार सतपाल रायजादा को मौका दें तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हालात बदल देंगे।