Blog

  • पंजाबः दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे का बदमाशों ने किया क+त्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः दमदमी टकसाल के संत करतार सिंह खालसा के भतीजे का बदमाशों ने किया क+त्ल, देखें वीडियो

    बटालाः दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या को बेहद दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। वह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के समीप गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बटाला अस्पताल भिजवा दिया है। सेवादार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस इस बाबत आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं हत्या के पीछे क्या वजह थी और हत्यारे कौन थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दमदमी टकसाल एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। साल 6 जून 1984 में गोल्डन टैम्पल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले अभियान में मारा गया था। इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। यही कारण था कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उन्हीं के अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

  • पंजाबः दलवीर गोल्डी के इस्तीफे पर भड़के खैरा, युद्ध की हुई शुरुआत, कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे

    संगरूरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में कांग्रेस की सेंधमारी मुश्किल होती जा रही है। संगरूर से पूर्व विधायक व जिला प्रधान दलवीर सिंह गोल्डी के इस्तीफे के बाद संगरूर के समीकरण बदल गए हैं। वहीं, उनका बायां हाथ माने जा रहे विजय इंद्र सिंगला भी श्री आनंदपुर साहिब में व्यस्त हो गए हैं। सुखपाल खैहरा ने लाइव होकर कहा कि दोस्तों अब संगरूर के युद्ध की शुरुआत है। गोल्डी जैसे कई धोखेबाज आएंगे और जाएंगे। ऊपर और नीचे की सरकारें जोर लगा रही हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि मेरा दरवाजा संगरूर के आम लोगों के हाथ में है। आप मेरा भविष्य तय करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोल्डी को डरा धमका कर लेकर जाया गया है।

    सीएम मान ने गोल्डी की मल्टीपल इन्क्वायरी की फाइलें खोली थी। गोल्डी ने अपने कार्यकाल में कुछ जिम बनाए थे। इन जिम का मूल्य 75 हजार के करीब था, लेकिन तकरीबन 2 लाख के करीब वसूले गए। इंटरलॉक की फैक्ट्री भी गोल्डी व उसके परिवार ने लगाई थी। गांवों में दबाव देकर वहीं टाइलें लगाई गई। खैहरा ने कहा कि उन्हें यकीन है, आप से फिर गोल्डी को धोखा मिलेगा और वे वापस कांग्रेस में आएंगे।

    दलवीर गोल्डी ने अपने इस्तीफ में कहा है कि, पंजाब की कांग्रेस लीडरशिप से निराश हो कर मैं दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान संगरूर और कांग्रेस पार्टी की मैंबरशिप से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि, सत श्री अकाल साथियों, भरे मन के साथ मैं जो आज फैसला ले रहा हूं, ये मेरे परिवार, मेरे साथियों, सगे संबंधियों और जो भी मुझे निजी तौर पर मेरे साथी जानते हैं, उन्हें ये अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत ही मुश्किल था। इस बारे में मेरा और मेरे साथियों के भीतर क्या है, वे ही जानते हैं।

  • अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौ’त,  देखें वीडियो

    अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : सेक्टर- 6 के अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यकित को सुबह ही डी- एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मृतक की पहचान सूरज निवासी सेक्टर 14 के रूप में हुई है। मृतक नशे करने का आदी था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था।

    मृतक ने भागने के लिए खिड़की को काटा और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

  • पंजाबः आठवीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, देखे वीडियो

    पंजाबः आठवीं कक्षा के नतीजे हुए घोषित, देखे वीडियो

    गुरलीन कौर ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया

    अमृतसरः आज पंजाब शिक्षा बोर्ड विभाग ने अमृतसर में आठवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस मौके पर अमृतसर की आठवीं कक्षा की प्रतिभाशाली लड़की गुरलीन कौर ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। जब मीडिया की टीम गुरलीन कौर के स्कूल न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची तो देखा कि स्कूल स्टाफ और परिवार के सदस्य ढोल की थाप पर भांगड़ा कर रहे थे। 

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    पंजाब में दूसरा स्थान पाने वाली लड़की गुरलीन कौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मुझे पंजाब में दूसरा स्थान हासिल हुआ है, उन्होंने कहा कि मुझे मेरे शिक्षकों से बहुत समर्थन मिला, जिन्होंने मुझे दिन-रात पढ़ाया साथ ही उन्होंने अपने परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता ने भी मेरा बहुत साथ दिया, जिन्होंने मेरी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मैं बाकी बच्चों से भी अपील करती हूं कि वे दिन-रात पढ़ाई करें और अपने स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। 

    इस मौके पर गुरलीन कौर के परिवार वालों ने भी अपनी खुशी जाहिर की, उन्होनें कहा कि ऐसा लग रहा है कि हमारी लड़की ने पूरे पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे लड़के को भी अच्छे अंक मिले थे और उसके बाद हमारी लड़की ने पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त कर हमारा सिर ऊंचा कर दिया है। हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है, उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ घर का काम भी करती थी और पढ़ाई भी करती थी। 

    वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि उनके स्कूल की गुरलीन कौर ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है और उनके स्कूल के चार अन्य छात्रों ने मेरिट सूची में जगह हासिल की है। वह बहुत सम्मानित महसूस करते हैं कि उनके स्कूल के बच्चे आज पूरे पंजाब में उनके स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि हमारे स्कूल के बच्चों को पूरे पंजाब और हमारे स्कूल में अच्छे अंक मिले हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा नेता आज आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं बीते दिन धुरी से कांग्रेस के युवा नेता दलवीर गोल्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, संगरूर से सुखपाल खैरा को टिकट दिए जाने और उन्हें टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने दर्द को बयां भी किया था। जिसके बाद बीते दिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था। सूत्रों के अनुसार दलवीर गोल्डी आज आप पार्टी में शामिल होने जा रहे है। ऐसे में सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि पंजाब में कई सीटों पर कांग्रेस के पुराने नेताओं को टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं ने दूसरी पार्टियों का दामन थाम लिया है। वहीं चर्चा है कि आज दलवीर गोल्डी भी आज आप पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

  • पंजाब :  ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर,  एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंजाब : ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    तरनतारन: खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे भिखीविंड में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र मस्तान सिंह निवासी सुर सिंह के तौर पर हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह और उसका भाई सुखविंदर सिंह पलटीना मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुर सिंह से भिखीविंड दाना मंडी जा रहे थे।

    तो जब वे दाना मंडी भिखीविंड की ओर मुड़ने लगे तो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कुलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। भिखीविंड थाने की पुलिस ने ड्राइवर, ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • जालंधरः इस मामले में CM भगवंत मान पर भड़के सुशील रिंकू, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मामले में CM भगवंत मान पर भड़के सुशील रिंकू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेताओं द्वारा जुबानी जंग शुरू हो गई है। बीते दिन सुशील रिंकू एक चुनावी कार्यक्रम पहुंचे, जहां कुत्ते के भौंकने पर रिंकू ने आप पार्टी पर निशाना साधा था। इस दौरान रिंकू ने कहा था कि यहां पर कोई आप पार्टी वाला नहीं है। वहीं उसके बाद अन्य कार्यक्रम में सुशील रिंकू ने सीएम भगवंत पर निशाना साधा है। दरअसल, निजातम नगर के पास आयोजित चुनावी सभा में सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि शहर की सियासत के हालात बदल गए हैं। इस दौरान रिंकू ने बताया कि जब उन्होंने आम आदमी पार्टी इसी लिए ज्वाइन की थी कि ये लोग बदलाव लाएंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि ये लोग पंजाब का नुकसान कर रहे हैं। आप सरकार ने सिर्फ लोगों को भरमाया है और कुछ नहीं।

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    वहीं सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि पंजाब का लोक संपर्क विभाग सबसे ज्यादा लूट रहा है। पिछली जितनी भी सरकारें राज्य में रहकर गई हैं, सभी मीडिया और अखबारों को एड देते थे। मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने एड देने की सारी हदें पार कर दी। रिंकू ने कहा कि, पिछले सरकारों का एड का बजट सिर्फ 20 से 25 करोड़ रुपए हुआ करता था। मगर मेरे सामने आप सरकार के लोक संपर्क विभाग का पहले साल का बजट 800 करोड़ रुपए था। रिंकू ने कहा कि आप सरकार देश के हर राज्य में एड कर रही है। पैसे सिर्फ हमारे पंजाब का लग रहा है।

    सभा को संबोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि, पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के पैसों से किराए पर लिए गए चौपर में कोई भी कार्य करते हैं। पैसा पंजाब का लग रहा है, मगर इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में हो रहा है। पंजाब के पैसे से बाहरी राज्यों में चुनावों के दौरान करोड़ों रुपए लगाए गए, मगर इतना पैसे खर्च करने के बाद भी सरकार को कुछ नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर शीतल अंगुराल ने आप पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश भर में लोकसभा चुनावों में 26 सीटे मिल रही है। वहीं आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी 13 सीटों की बात कर रही है, जबकि भाजपा 400 पार की बाते कर रही है। वहीं शीतल अंगुराल ने कहा कि आप पार्टी के नेता जब आपसे वोट मांगने के लिए आए तो उनसे 26 माह के कामों के बारे में जरूर पूछा जाए और इस बार वोट का सोच समझकर इस्तेमाल किया जाए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ 2 ਸਾਥੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ 2 ਸਾਥੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਦੇ ਤਰਨਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਡੋਰੀ ਗੋਲਾ ਵਿਖੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਗਹਿਣੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਕੇ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾ ਦੇ 2 ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸ.ਐਸਪੀ. ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਚਲਾਈ ਗਈ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਅਜੇਰਾਜ ਸਿੰਘ ਐਸ.ਪੀ(ਡੀ)ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਅਤੇ ਰਵੀਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਂਠ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਨੇ ਪਿੰਡ ਪੰਡੋਰੀ ਗੋਲਾ ਵਿੱਚ ਗਹਿਣੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਕੇ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਦੇ ਕੇਸ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਮਿਤੀ 14-03-2024 ਨੂੰ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਨਾ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਮੁੱਕਦਮਾ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਕਿ ਮਿਤੀ 14-03-2024 ਨੂੰ ਨਾਮਲੂਮ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੂੰਹ ਪਰਨੇ ਨਾਲ ਬੰਨੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆਰੋਪੀ ਆਏ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੁਨਿਆਰੇ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਬਹਾਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਖੜਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮਾਰ ਦੇਣ ਦੀ ਨਿਯਤ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਉਪਰ ਸਿੱਧੀਆ ਗੋਲੀਆ ਚਲਾਉਣੀਆ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆ, ਜੋ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੀ ਚਲਾਕੀ ਨਾਲ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਪਰ ਬੈਠ ਗਿਆ ਜੋ ਗੋਲੀਆ ਸ਼ੀਸੇ ਨੂੰ ਪਾਰ ਕਰਦੀਆ ਹੋਈਆ ਕੁਰਸੀ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੰਧ ਉਪਰ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਸਨਮਾਈਕੇ ਉੱਤੇ ਜਾ ਲੱਗੀਆਂ। ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੋਜਵਾਨ ਗੋਲੀਆ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੋ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸਤੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 30 ਮਿਤੀ 14-03- 2024 ਜੁਰਮ 307/384/506/34 ਜੁਰਮ 25/27/54/59 ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਤਰਨ ਤਾਰ ਦਰਜ਼ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ।

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    ਜਿਸਤੇ  ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾਕੇ ਭੇਜੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੌਰਾਨੇ ਗਸ਼ਤ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਵਰਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨਵ ਪੁੱਤਰ ਕਾਬਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਰਪਾਲ ਜ਼ਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਗੁਰਲਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੇਜ਼ਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਰਪਾਲ ਜਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਰਪਾਲ ਨੇੜੇ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਤੋਂ ਇੱਕ ਕੰਨਟਰੀ ਮੇਡ ਪਿਸਤੋਲ ਅਤੇ 2 ਰੌਂਦ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ।ਜੋ ਦੌਰਨੇ ਪੁੱਛ-ਗਿੱਛ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਹੀ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸੱਤਾ ਨੌਸ਼ਿਹਰਾ ਅਤੇ ਜੈਸਲ ਦੇ ਕਹਿਣ ਤੇ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਫਾਈਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ ਅਤੇ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗੀ ਸੀ । ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਅਦਾਲਤ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੌਰਾਨੇ ਰਿਮਾਂਡ ਇਹਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।

  • बड़ी खबरः 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बच्चों को निकालने में जुटी पुलिस 

    बड़ी खबरः 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बच्चों को निकालने में जुटी पुलिस 

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए आई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली के करीब 6 स्कूलों और नोएडा के एक स्कूल को खाली कराया गया है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को उनके घर भेज रही है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, वो शहर के नामी स्कूल हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। राजधानी में स्कूलों में इस तरह बम की खबर मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    स्कूलों से बच्चों को वापस लौटाया

    जानकारी के अनुसार दिल्ली में जिन तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ये स्कूल मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी में है। तीनों ही जगह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभी तक कहीं से भी कुछ नहीं मिला है। मयूर विहार स्थित मदर मेरी में भी बम की सूचना के बाद स्टूडेंट को वापस घर लौटा दिया गया। बताया जा रहा है की मदर मेरी स्कूल में बच्चों के टेस्ट भी चल रहे। लेकिन आज जब पेरेंट्स बच्चो को स्कूल लेकर पहुंचे तो इमरजेंसी छुट्टी कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके अलावा डीपीएस द्वारका और संस्कृति चाणक्यपुरी में भी बम की कॉल के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

    नोएडा के डीपीएस में भी आया धमकी भरा ईमेल

    दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। दिल्ली के द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल में बम होने का धमकी भरी सूचना मिलने के बाद ग्रेनो वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल को भी मैनजमेंट ने बंद कर दिया है। स्कूल ने बच्चों को घर पर वापस लौटाया। स्कूल की ओर से अभिभावकों को मैसेज सर्कुलेट किया गया और बताया कि इमरजेंसी स्थिति में स्कूल की छुट्टी की गई है।

    पुलिस ने क्या कहा?

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर मेल भेजा गया है और ये उसी पैटर्न पर लग रहा है। धमकी भरे मेल में डेट लाइन का जिक्र नहीं है और BCC का जिक्र है, जिसका मतलब है कि एक मेल कई जगहों पर भेजा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

  • पंजाबः गली में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

    पंजाबः गली में खेल रही 6 वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी को काबू कर जमकर पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा के अधीन आते इलाके में देर रात करीब 9 बजे 6 साल की एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा और उसे नंगा करके दौड़ाया। सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके ओर पहुंची और उन्होंने काफी मुश्किल से लोगों से युवक को छुड़वाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गली में एक बच्ची खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया और उससे गलत काम किया। बच्ची के परिजन जब काम से लौटे तो बच्ची के ब्लड निकलता देख उन्होंने शोर मचाया।

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    पीड़ित बच्ची के पिता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी दोनों काम पर गए थे। घर पर बच्ची अकेली थी। उसकी मां जब घर पर आई तो बच्ची बाथरुम में खड़ी थी। उसके ब्लड निकल रहा था। उससे जब पूछा तो उसने मां से कहा कि ऐसे ही पेट में दर्द हो रहा है।इलाके में महिला डॉक्टर के पास बच्ची को लेकर गए तो उसने शक जाहिर किया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। बच्ची से जब परिवार ने पूरे मामले के बारे पूछा तो उसने खुलासा किया कि इलाके के ही वेहड़े के रहने वाले अंकल ने उससे गंदा काम किया। पीड़ित परिवार ने कहा कि बच्ची पहली कक्षा पढ़नी है। बच्ची को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।