पंजाब : ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

तरनतारन: खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे भिखीविंड में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र मस्तान सिंह निवासी सुर सिंह के तौर पर हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह और उसका भाई सुखविंदर सिंह पलटीना मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुर सिंह से भिखीविंड दाना मंडी जा रहे थे।

तो जब वे दाना मंडी भिखीविंड की ओर मुड़ने लगे तो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कुलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। भिखीविंड थाने की पुलिस ने ड्राइवर, ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *