पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, युवा नेता आज आप पार्टी में हो सकता है शामिल

संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं बीते दिन धुरी से कांग्रेस के युवा नेता दलवीर गोल्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, संगरूर से सुखपाल खैरा को टिकट दिए जाने और उन्हें टिकट ना मिलने से वह नाराज चल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने दर्द को बयां भी किया था। जिसके बाद बीते दिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया था। सूत्रों के अनुसार दलवीर गोल्डी आज आप पार्टी में शामिल होने जा रहे है। ऐसे में सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि पंजाब में कई सीटों पर कांग्रेस के पुराने नेताओं को टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं ने दूसरी पार्टियों का दामन थाम लिया है। वहीं चर्चा है कि आज दलवीर गोल्डी भी आज आप पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *