Blog

  • पंजाब : महिला जज पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसर : एडिशनल सेशन जज पर सुबह के समय अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना के बाद जज ने शोर मचाया और हमलावर के साथ उलझ गई। जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जज की शिकायत पर पहले मेडिकल करवाया और फिर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।एडिशनल सेशन जज की पहचान मोनिका शर्मा के तौर पर हुई है। सुबह तकरीबन 5 बजे रणजीत एवेन्यू एरिया के पार्क में सैर कर रही थीं। इसी दौरान एक हमलावर पीछे से आया और गला दबा दिया।

    जज मोनिका शर्मा की ओर से इसका विरोध किया गया। जज मोनिका शर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि विरोध कर उन्होंने खुद को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने शोर भी मचाया, जिसके बाद संदिग्ध मौके से भाग गया।  शिकायत में जज ने जानकारी दी कि घने कोहरे के कारण वह हमलावर का चेहरा नहीं देख सकीं। जब तक उन्होंने अपने आप को संभाला, हमलावर वहां से भाग चुका था। जिस कारण हमलावर की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः बाइक सवारों ने ईंटों से किया कार पर हमला, एक लाख रुपए लेकर हुए फरार, देखें CCTV 

    पठानकोट/अनमोलः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जिले में सरेआम गुंडागर्दी की घटना देखने मिली। जहां मामूली बात को लेकर 3 बाइक सवारों ने गुस्से में आकर कार के सारे शीशे ईंट मारकर तोड़ दिए। इस दौरान कार मालिक ने आरोप लगाया है कि हमलावर गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये निकलाकर ले गए है। कार मालिक ने आरोप लगाए है कि उसके साथ भी बाइक सवारों ने मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवक ईंट मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ रहे है।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित समीर मट्टू ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सैली रोड पर अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान उनकी एक बुलेट सवार 3 युवकों से किसी उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने समीर पर हमला करना शुरू कर दिया। समीर ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के ईंट से हमला कर सारे शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 

  • मिड-डे मील खाने के बाद 30 से ज्यादा बच्चे बीमार

    रीवा : प्राथमिक पाठशाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए। मिड-डे मील खाने के बाद 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। मामला जिले के सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री​​​​​​ का है। यहां प्राथमिक पाठशाला में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बच्चों को मिड-डे मील में पूड़ी-सब्जी दिए गए थे। बता दें कि बच्चों को पूड़ी-सब्जी दिए गए थे। सभी बच्चों ने खाना खाया। 

    खाना खाने के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिरमौर ले जाया गया है।

  • जालंधरः आप सासंद सुशील रिंकू ने किया इस चौंक का उदघाटन, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू ने आज मसंद चौंक का उदघाटन किया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मालीराम ज्वैलर के मालिक साहिल ने गोद लिया था। उन्होंने बताया कि इस चौंक का उनके द्वारा बखूबी तरीके से रख-रखाव किया गया। उन्होंने कहा कि आज से शुभ अवसर पर उन्होंने इस चौंक की खूबसूरती के साथ सजाया।

    सासंद रिंकू ने कहा कि वह चाहते है कि इसी तरह शहर के हर चौंक की रख-रखाव की जानी चाहिए ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने मालीराम ज्वैलर के मालिक का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में जिन-जिन लोगों ने चौंक को गोद लिया है, उनसे उन्होंने मीडिया के जरिए अपील की है कि वह भी इसी पैटर्न के जरिए चौंक का रख-रखाव करें। इस दौरान शहरवासियों की ओर से अच्छा मैसेज लोगों को जा सके।

  • वीजा न लगने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ने उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली : भिवानी में तैनात जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।  बताया जा रहा है कि 18 लाख रुपये देने के बावजूद बेटी का कनाडा का वीजा नहीं लगने से वे काफी परेशान थे। महम के वार्ड चार, हाल में पांच वार्ड में रहने वाली अनीता ने शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा व एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है, जो पढ़ाई के लिए उसके पास ही रह रही है। बेटा 12वीं में पढ़ता है। शिकायतकर्ता का पति संजय कुमार जनस्वास्थ्य विभाग भिवानी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह बेटी हिना का कनाडा जाने का वीजा लगवाना चाहते थे।

    इसके लिए पति ने 19 जुलाई 2023 में सतीश राठी नाम के व्यक्ति के कहने पर आरडी कंसल्टेंट के बैंक खाते में 16 लाख रुपये, 20 जुलाई को 70 हजार और हिना ने 1 लाख 30 हजार रुपये डलवाए थे। सतीश राठी और आरडी ग्रुप कंसल्टेंट ने न तो उनकी बेटी का वीजा लगवाया और न ही रुपये लौटाए। बेटी व पति दिसंबर 2023 में चंडीगढ़ भी गए। इसके बावजूद काम नहीं हुआ। बुधवार को उनके पति ने इन्हीं कारणों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • डंपर के नीचे आया मासूम, मौ’त

    नई दिल्ली : छिंदवाड़ा के रावनवाड़ा में डंपर के नीचे आने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने नाना के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। डंपर ड्राइवर के ओवरटेक करने से स्कूटी अनबैलेंस होकर गिर पड़ी। बच्चे के ऊपर से डंपर के पिछले टायर चढ़ गए। घटना गुरुवार शाम 4.15 बजे की है। दीघावानी निवासी पप्पू डेहरिया का बेटा दिव्यांश, नाना दामोदर उर्फ दुलीचंद डेरहिया के साथ घर दीघावानी जा रहा था। रावनवाड़ा में डंपर (एपी 09 एच एच 3598) स्कूटी को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा। साइड से कट लगने पर नाना ने स्कूटी से बैलेंस खो दिया।

    दोनों गिर पड़े। इतने में डंपर के पिछले टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने डंपर ड्राइवर को रोक लिया। कुछ लोगों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम, एसडीओपी मौके पर पहुंचे। समझाकर मामला शांत कराया। जिले के शिवपुरी थाना प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि डंपर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से , एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    मंदसौर : शुक्रवार सुबह एक मकान में LPG सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी में हुआ। यहां रहने वाली पुष्पा बाई ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे का बर्नर ऑन किया, तभी धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग का गोला उठा। इससे पुष्पा बुरी तरह झुलस गई। उसका पति राजेश पोरवाल भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया और राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है।

    थाने के टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया धमाके से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में पति राजेश पोरवाल और पत्नी पुष्पाबाई दब गई थीं। पुलिस ने मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल भेजा। रास्ते में पुष्पाबाई की मौत हो गई। राजेश की हालत गंभीर है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में गैस टंकी फटने से हादसा होना पाया गया है। पुलिस के अनुसार राजेश पोरवाल टी स्टॉल चलाता है। पुष्पा गृहिणी थी। परिवार में राजेश का छोटा भाई और मां भी हैं। राजेश की मां ने पुलिस को बताया कि वह बाहर दूध लेने गई थी। बड़ा बेटा राजेश घर के अंदर सो रहा था। छोटा बेटा मॉर्निंग वॉक पर निकल गया था। बहू पुष्पा ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे पर पानी रखा। जैसे ही बर्नर ऑन किया, धमाका हो गया।

  • जालंधरः कल स्कूल रहेंगे बंद

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस पर आज सीएम भगवंत मान सहित राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों ने तिरंगा फरहाया है। वहीं इस शुभ अवसर पर कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया है। इसी दौरान जालंधर में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगा फहराया। वहीं आज के इस अवसर के बाद कल यानि 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी है।

    इस दौरान सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, उक्त छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है। इस दौरान जालंधर में भाग लेने वाले स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। बता देंकि इससे पहले पठानकोट, पटियाला, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन, फिरोजपुर में की गई है । अधिकारियों का कहना है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी बच्चों को 27 जनवरी की छुट्टी की घोषणा की गई थी।

  • पंजाबः पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने आतंकी गुरपतवंत पन्नू को किया खुला चैलेंज, देखें वीडियो

    अमृतसरः आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर धमकियां दी जा रही है। वहीं आज अमृतसर पहुंची पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मीकांत चावला ने प्रेस वार्ता के दौरान पन्नू को खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो पन्नू पर तरस आता है। कभी कभी वह अपना नाम हाईलाइट करने के वीडियो जारी कर धमकियां देता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह युवा पीढ़ी से अपील करना चाहती है कि वह पैसे के लालच में आकर पन्नू के कहने पर महौल खराब करने की कोशिश ना करे।

    वह कनाडा-अमेरिका में बैठकर भारत में आग लगाने के कोशिश करता है। पूर्व सेहत मंत्री ने कहा कि अब हिंदोस्तान में आग नहीं लगने वाली। पूर्व सेहत मंत्री ने कहा कि भारत पहले बहुत संताप को भोग चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक अलर्ट है। ऐसे में पन्नू जैसे जो भी छोटे-मोटे मच्छर आते है वह उससे निपटने के लिए सक्षम है। इस दौरान पूर्व सेहत मंत्री में पन्नू को खुला चैलेंज करते हुए कहा कि वह एक बार सूचना देकर भारत तो आए।

    वह खुद उसे एयरपोर्ट पर रिसीव करके दुर्ग्याना मंदिर लेकर आएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां का दूध पिया है तो सीधा दुर्ग्याना मंदिर आए। इस दौरान उसे उसकी औकात के बारे में पता चल जाएगा। पूर्व सेहत मंत्री ने कहा कि वह उसे इनविटेशन देती है कि दुर्गयाना मंदिर आए, इस दौरान वहां पर उसका स्वागत किया जाएगा और उसे प्रसाद दिया जाएगा। वहीं उससे पूछा जाएगा कि वह किस एजेंसी के कहने पर ऐसी हरकते करता है।

  • पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

    पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 3 बच्चो की मां के अवैध प्रेम संबंध से नाराज पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। साथ ही उसके प्रेमी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पति को मायके बुलाकर मृतका समझौता कराना चाह रही थी कि वो प्रेमी के साथ रहे और पति और बच्चे उसको परेशान ना करे बात चल ही रही थी कि इसी बीच मामला बिगड़ गया और पति ने डंडों से पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया वहीं मामले में बीच बचाव करने आये प्रेमी पर भी पति ने हमला कर दिया इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई हैदरअसल पनियरा थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के धंगरहवा टोला निवासी संगीता का विवाह मेरठ के रहने वाले अरविंद के साथ हुआ था

    संगीता 3 महीने पहले अपने 3 मासूम बच्चों को छोड़कर मायके के रहने वाले अपने एक प्रेमी के साथ फरार हो गई थी लेकिन फिर बाद में प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली आई और घटना वाले दिन पति को फोन करके वहीं बुला लियाजिसके बाद संगीता का पति 3 मासूम बच्चों को लेकर वहां पहुंचा कहासुनी के दौरान गुस्साए अरविंद ने डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया फिर वह उसके प्रेमी पर भी टूट पड़ाघटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अरविंद ने स्वयं पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है डिप्टी एसपी आभा सिंह ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी