जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस एक्साइज एक्ट के मामले में चल रहे बांछित भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीशेख साहनी निवासी अर्जन नगर बस्ती बाबा खेल के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना बस्ती बाबा खेल में मकुदमा नंबर 155 एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया था जिसमे अदालत ने आरोपी को 19 अप्रैल 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था जिसे गुप्त सूचना के आधार आरोपी अलीशेख साहनी घर से दबोच कर उसे संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।
Blog
-

जालंधरः अलग-अलग मामलो में 3 गिरफ्तार, अफीम और अवैद शराब बरामद, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जरिए अफीम की सप्लाई की करने पहुंची 19 वर्षीय युवती और युवक को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिराग कुमार और सपना कुमारी निवासी गांव लौबिया, पखालागढ़ जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान दामोरिया पुल मौजूद थे, तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से एक युवक और युवती आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे तो उनकी टीम ने शक के आधार पर रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।
पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि चिराग ने ट्रेन के जरिए पहले भी कई बार अफीम की सप्लाई करने आ चुका है। सपना ने कहा कि वह 12वीं पास है और झारखंड में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में वह दोस्त के साथ अफीम की सप्लाई करने आ गई। पूछताछ में पता चला कि थाना 6 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दलजीत सिंह निवासी गांव जट्टां तरनतारन को इन्होंने ही 500 ग्राम अफीम की सप्लाई दी थी।
इसी तरह थाना 2 कि पुलिस ने आदर्श नगर चौंक के पास अवैद शराब की सप्लाई देने पहूंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस पेटी अवैद शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति कि पहचान चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की निवासी राजपूत नगर, मॉडल हाउस के रूप में हुई है। थाना प्रवारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के आदर्श नगर चौंक के पास मौजूद थे जहा उन्हें गुप्त सूचना चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की शराब की सप्लाई देने के लिए आदर्श नगर चौंक के पास आ रहा है तो उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह ने आरोपी की दबोच कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैद शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।
-

पंजाब : 7 दिन स्कूल रहेंगे बंद, जाने मामला
फरीदकोट: जैतो सब डिवीजन के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि जैतो के 2 निजी स्कूलों एलायंस इंटरनेशनल स्कूल और शिवालिक किड्स स्कूल में संक्रामक रोग चिकन पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने आज इन दोनों स्कूलों को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया और छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएम ओ डॉ. चंद्र शेखर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इस संबंध में सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं और इस बीमारी से प्रभावित बच्चों को अलग करने और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में मौजूद हैं। इस बीमारी की खबर अधिकारियों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. दीप्ति अरोड़ा के नेतृत्व में महामारी विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और मास मीडिया टीमों ने उस क्षेत्र का दौरा किया है जहां ये स्कूल स्थित हैं।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन 2 बंद स्कूलों को मिलाकर जैतो शहर में कुल 17 स्कूल हैं और बाकी 15 स्कूलों में इस बीमारी के संबंध में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। इन दोनों स्कूलों में से एलायंस स्कूल के 21 बच्चे तथा शिवालिक किड्स स्कूल के 3 बच्चे इस बीमारी से प्रभावित हैं।
-

फ्रेंड्स कॉलोनी में मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज फ्रेंड्स कॉलोनी में मैडम अनुराधा वर्मा के घर में मां भगवती की भव्य चौकी का आयोजन किया। इसमें महामाई जी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि आज के इस परिवेश में जब एक इंसान सांसारिक कार्यों से ऐसा उलझा है कि ईश्वरीय यह भक्ति के लिए उसे समय ही नहीं मिल पाता। यह महामाई की विशेष कृपा ही है कि हमें पिछले 20 सालों से नवरात्रों में उनकी महिमा को श्रवण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि समाज में बुराइयों को समाप्त करने के लिए मां ने अलग-अलग अवतार लिए। मां वह शक्ति है जो संसार का सृजन करती है, संभालती है एवं संहार करती है।इस अवसर पर सभी क्लब मेंबरों और फ्रेंड्स कॉलोनी की महिलाओं ने रंग बरसे रंग बरसे, मैया जी तेरे दर दा नजारा, मैया मेरी दा दरबार, तूने मुझे बुलाया मां शेरावालिए, आंधी बेटों द्वारा मां की महिमा का गुणगान किया। मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि आज नवरात्र का पहला दिन है और इस दिन घटस्थापन के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन, अर्चन और स्तवन किया। मां शैलपुत्री के चरणों में गौघृत अर्पित करने से भक्तों को आरोग्य और दीर्घ आयुका आशीर्वाद मिलता है और उनका मन एवं शरीर दोनों ही निरोगी रहता है। माता शैल पुत्री के आशीवार्द से विचारों में गम्भीरता आती है और हर तरह की बीमारी दूर होती है। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के सभी सदस्य और फ्रेंड्स कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित थी। -

जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट, चार के खिलाफ किया मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव नंगड़ा में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में महिला समेत तीन घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से मिली शिकायत में कमलदेव निवासी गांव नंगड़ा ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते गांव के ही यशपाल व उसकी माता संतोष कुमारी ने मारपीट की। कमल देव का आरोप है कि संतोष कुमारी ने ईंट से हमला किया जिससे कमल देव गंभीर रूप से घायल हुआ है।वहीं दूसरे पक्ष से संतोष कुमारी निवासी गांव नंगड़ा ने बताया कि कमल देव व राजिंदर कुमार ने जमीनी विवाद के चलते इसके साथ व बेटे के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट की। मारपीट में संतोष कुमारी व इसके बेटे को गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

Bigg Boss 17 के घर में रहने वाले बाकी खिलाड़ियों पर चलाएंगे हुकुम, शुरू हुआ झगड़ा
नई दिल्लीः Bigg Boss 17 में एंटर करते ही घरवालों के बीच जंग छिड़ गई है। ये जंग घरवालों के बीच घर चलाने की है। जिसमें बिग बॉस ने घर चलाने की जिम्मेदारी दिमाग वाले ‘मकान नंबर 2’ में रहने वाले लोगों को दी है। इसके बाद जैसे ही ये लोग घर में काम का बंटवारा करने आते है तो सभी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस ने घर चलाने की जिम्मेदारी मकान नंबर 2 यानी कि दिमाग वालों को दी है। मकान नंबर दो में जिगना बोरा, सना रईस खान, सोनाली बंसल, बाबू भैय्या, अचानक भयानक और नावेद सोले है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बाबू भैय्या घरवालों को उनकी ड्यूटी बताते है जिसे लेकर घरवाले आपस में झगड़ने लगते हैं।
View this post on Instagramवीडियो में बाबू भैय्या कहते हैं कि किचन की रिस्पांसिबिलिटी अंकिता की है, ये सुनते ही अंकिता कहती हैं कि वो नहीं कर सकती है। इसके बाद मुनव्वर भी गुस्से में नजर आते हैं। तभी ऐश्वर्या कहती हैं तीनों टाइम की जिम्मेदारी दो लोगों को दे रहे हो? इसके बाद सभी घरवाले आपस में भिड़ जाते है और एक दूसरे से बहस करने लगते है। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस के घर में पहले दिन जबरदस्त झगड़ा होने वाला है।
‘बिग बॉस 17’ में इस बार 17 खिलाड़ी खेल खेलने आए है। इन खिलाड़ियों का सलमान खान ने गैंड प्रीमियर के दिन चेहरा दिखाया। इस बार इस शो में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सना रईस खान, जिगना बोरा, सोनाली बंसल, बाबू भैय्या, अचानक भयानक, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, फार्मासिस्ट नावेद सोल,मन्नारा चोपड़ा, रिंकू धवन, तहलका भाई और खानजादी हैं।
-

स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक सम्पन्न
स्थानीय निधि लेखा समिति ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक सोमवार को जिला परिषद हॉल ऊना में स्थानीय निधि लेख समीति के अध्यक्ष इन्द्रदत्त लखनपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सभापति इन्द्रदत्त लखनपाल, सदस्य सतपाल सिंह सत्ती, केवल सिंह पठानिया, पूर्ण चंद ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा ने हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने वाले विभिन्न विभागों स्थानों बोर्डों इत्यादि अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की तथा संबंधित विभागों और संस्थानों के ऑडिट पैरों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय निधि लेखा समिति की पहली बैठक है जोकि अत्यधिक महत्वपूर्ण है। जिन विभागों ने बैठक के लिए विभाग से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट नहीं भेजी है, चाहे वे शून्य है, ऑडिट हुआ है या नहीं की पूरी डिटेल तैयार कर उपायुक्त के माध्यम से एक माह के भीतर रिपोर्ट समिति को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुल ऑडिट पैरे किस अवधि से चले आ रहे हैं और निस्तारण संबंधित पूर्ण जानकारी अधिकारियों को होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन-जिन कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई तथा जिन कार्यों पर धनराशि नहीं खर्च नहीं की गई है इसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट भी समिति को प्रस्तुत करने की आदेश दिए।
उन्होंने विकासखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पूर्व में योजना तैयार करें जिसमें कार्य की उचित ड्राईंग तथा फिजीबिल्टी रिपोर्ट आवश्यक होनी चाहिए ताकि बेहतर कार्यों को अंजाम दिया जा सके और धनराशि का भी सदुपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों को गंभीरता से लें तथा लंबित ऑडिट पैरों का शीघ्र निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त को भी निर्देश दिए कि वे सभी विकास खंड अधिकारियों की बैठक लें। उन्होंने एपीएमसी को भी निर्देश दिए कि वे सभी सम्पतियों का सही ढंग से रख-रखाव करें तथा किसानों को लाभान्वित करने के लिए अपनी पहुंच को आगे बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सके। समिति ने शहरी निकायों व नगर पंचायतों की आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न वसूलियों की निर्धारित समयबद्ध वसूली करने के लिए भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि की एफडी के लिए राष्ट्रीकृत बैंकों या प्रदेश के सहकारी बैंकों को ही प्राथमिकता दी जाए।
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की समीक्षा करते हुए सभा इंद्रदत्त लखनपाल ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा लोगों की सहायता के लिए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न विकासात्मक कार्य करवाए जा रहे हैं जोकि सराहनीय हैं। समिति ने निर्देश दिए कि मंदिर न्यास के अधिकारी न्यास के लंबित पैरों का तुरंत निवारण करने के लिए शीघ्र कार्रवाई करें तथा जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र लें ताकि पैरों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऊना बॉर्डर जिला होने के चलते यहां नशा एक गंभीर समस्या बना हुआ है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नशे के जिला में किस रास्ते से नशा आ रहा है उस पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी का नाश कर रहा है जिससे कम आयु वर्ग के बच्चें भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है तो पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। उपायुक्त राघव शर्मा ने समिति को आश्वसत किया कि समिति द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनकी अक्षरशः अनुपालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जो भी रिपोर्टे मांगी गई हैं उन्हें निर्धारित समयावधि में समिति को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा के अतिरिक्त विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। -

पंजाब : पुलिस ने चोर गिरोह के 4 सदस्य किए गिरफ्तार, देखें वीडियो
नंगल : चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। आए दिन चोरी की वारदातों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पुलिस ने चोर गिरोह के 3 सदस्यों सहित एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। चोरों से 4 मोटरसाइकिल बरामद किए है।
जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी इंसपेक्टर सन्नी खन्ना ने की। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 वारदातें ट्रेस हो गई है। पुलिस ने कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि पकड़े गए इस गिरोह से गहनता से पूछताछ की जा सके।
-

पंजाब : नशे के खिलाफ निकाली गई जागरुकता रैली, देखें वीडियो
लुधियाना : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम के तहत एनजीओ सेव द लाइफ की ओर से अपने समूह साथियों के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग इलाकों में जागरूकता मुहिम के तहत लोगों को नशो के विरुद्ध जागरूक किया गया। इस दौरान एनजीओ के मुख्य अमित कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध उनकी मुहिम जारी है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के नौजवानों को नशे की दलदल से निकलने का यत्न कर रहे हैं।
नौजवान नशे की दलदल में है उनको नशा मुक्ति सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा। इसका इलाज एनजीओ उठेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगह पर उनकी ओर से ठीकरी पहले भी लगाए जाएंगे और नशा तस्करों को पुलिस के हवाले भी किया जाएगा। ताकि नशे का खत्मा हो सके।
-

ਪੰਜਾਬ : 24 ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਘਰ ‘ਚ ਵਰਸਾਏ ਇੱਟਾ-ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰਵਾਰ ਸਥਿਤ ਮਹਲਾ ਸ਼ਹਿਜਾਦਾ ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫੇਰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦਾ ਨੰਗਾ ਨਾਚ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਜਦੋਂ ਦੋ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਭਾਰੀ ਤੋੜਫੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਹਮਲਾਵਰ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਕਾਰ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਭੰਨ ਤੋੜ ਕੀਤੀ। ਇੱਟਾ ਰੋੜੇ ਬਰਸਾ ਕੇ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਵੀ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ। ਹਮਲੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਬੱਚੇ ਔਰਤਾਂ ਗੇਟ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਸਹਿਮੇ ਹੋਏ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਬੈਠੇ ਰਹੇ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਦਰਜਨਾ ਹਥਿਆਰ ਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਖਿਲਾਰਦੇ ਸਾਫ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
ਜਦਕਿ ਨਜ਼ਦੀਕ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀ ਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਥਿਆਰ ਬੰਦ ਹਮਲਾਵਰ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਜਾਂਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਹਮਲੇ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬੱਚਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰਬਾਜ਼ੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹਮਲੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਅਤੇ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਘਰ ਦੀ ਨੂੰਹ ਵਿਕਟੋਰੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਖੇਲਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬਹਿਸਬਾਜੀ ਅਤੇ ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਝਗੜਾ ਮੁਕਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਉਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਉਸ ਵੇਲੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਆਦਮੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ।ਇਸ ਲਈ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੇ ਹੱਥੇ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਚੜਿਆ। ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਜੰਮ ਕੇ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸਵਿਫਟ ਗੱਡੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਭੰਨੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਵੀ ਪੱਥਰ ਅਤੇ ਤੇਜਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਮਾਰੇ ਗਏ। ਜਦਕਿ ਘਰ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਡਰ ਕੇ ਅੰਦਰੋਂ ਗੇਟ ਬੰਦ ਕਰ ਲਏ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਜੰਮ ਕੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਵਰਸਾਏ ਗਏ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਗੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਵੀ ਟੁੱਟ ਗਏ ਅਤੇ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਵੀ ਮਮੂਲੀ ਰੂਪ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਈਆਂ।
