Blog
-

ऊना पुलिस ने पकड़ी 540 बोतल अवैध शराब, दो काबू
ऊना/ सुशील पंडित: सदर थाना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से शराब की 45 पेटी शराब सहित दो लोगों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस टीम ने बीती रात गांव बहड़ाला स्थित चढतगढ लिंक रोड के पास यातायात चेकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी। तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग में पुलिस ने 45 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया।आरोपितों की पहचान मोहित राजपूत निवासी गांव मलाहत जिला ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि अवैध शराब ले जाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

ऊना: फिल्मी अंदाज में चोरो ने की चोरी
ऊना/सुशील पंडित: थाना बंगाणा के तहत फिल्मी अंदाज में चोर ने एक होटल में सेंध लगाई और आठ कमरों की एलईडी लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। मामला बंगाणा स्थित एक निजी होटल का है। जिसमें यूपी के एक आदमी ने रहने के लिए आठ कमरे शुक्रवार देर शाम बुक करवाए। आरोपी व्यक्ति ने होटल में रहने की फ़ॉर्मेलिटीज पूरी कीं। होटल के मालिक विशाल भारती शर्मा ने बताया कि कमरे बुक करवाने के उपरांत उक्त आदमी होटल के एक कमरे में चला गया और अपने साथियों को कुछ समय के उपरांत आने के लिए कहा। होटल के कर्मी भी रात काफी होने की वजह से सोने चले गए और बाकि कमरों की चाबी उक्त व्यक्ति को थमा दी। सुबह होने पर जब होटल के कर्मी जागे और चाय नाश्ते को पूछने के लिए होटल के कमरे की ओर गए। जैसे ही कमरे के बाहर पहुंचे तो उनके होशोहवास उड़ गए। कमरे का दरवाजा खुला था और व्यक्ति कमरे से गायब था। जब दीवार पर नजर गयी तो एलईडी भी गायब थी।।जब निगह दीवार पर गई तो एल ई डी दीवार से गायब थी। बाकि कमरों की जांच करने पर उन कमरों से भी एलईडी गायब मिलीं। होटल की सी सी टीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो उसमें उक्त व्यक्ति को कमरों से बारी-बारी नीचे ले जाते हुए पाया गया। भारती ने बताया कि इस मामले की जानकारी थाना बंगाणा को दे दी गई है। पुलिस ने उक्त चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। -

पंजाबः सवारियों से भरी बस सड़क पर पलटी, मची चीख पुकारें, देखें वीडियो
जीरकपुरः चंडीगढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी हरियाणा रोड़वेज की बस पल गई। जिस दौरान यात्रियों जोर-जोर से चिल्लाना शुरू हो गए। यात्रियों के आवाजे सुनकर आस पास के लोग इकट्टठा हो गए और उन्होंने तुरंत बस के टूटे हुए अगले शीशे के रास्ते से सवारियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार एक्टिवा सवार को बचाने के चलते यह हादसा हुआ है। जिसके कारण ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार रॉन्ग साइड से आ रहा था। बस में कुल 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 4-5 को मामूली चोटें आईं। किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर जीरकपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और फ्लाइओवर के नीचे से सर्विस रोड की ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर क्रेन मंगवाकर बस को सीधा कराया। डिवाइडर से टकराने के चलते बस की स्पीड कम हो गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बता दें कि इन दिनों जीरकपुर में सिंघपुरा मोड़ पर फ्लाइओवर का काम किया जा रहा है। काम बहुत स्लो गति से हो रहा है। जिस कारण सड़कों की हालत खराब है। यहीं नहीं बारिश के दिनों में तो स्थिति और खराब हो जाती है। फ्लाइओवर का निर्माण तो हो रहा है, लेकिन अस्थाई तौर पर सड़कों को ट्रैफिक के अनुसार रिपेयर करके तैयार नहीं किया गया। जिससे आए दिन लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
-

दो हजार के नोट बंद करने से बड़े घोटाले की बू आ रही: विजय डोगरा
ऊना/सुशील पंडित: देश में दो हजार के नोट बंद करने से बड़े घोटाले की बू आ रही है। यह बात शनिवार को ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने कहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने नोटबंदी की थी, जिसमें आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब पुन: दो हजार के नोट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही झूठे आंकड़े पेश कर लोगों का गुमराह करती आई है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए डाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि छह हजार रुपए भी किसानों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि उक्त राशि संपूर्ण लोगों के खातों में डाली जा रही है। जबकि जरुरतमंद किसान इससे वंचित है। उन्होंने कहा कि किसानों की सच्ची हितैषी कांग्रेस रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 80 हजार करोड़ रुपए के कर्ज किसानों के माफ किए थे, उस वक्त भाजपा ने इसे फिजुलखर्ची बताया था।डा. विजय डोगरा ने कहा कि देश आज जिन बुलंदियों पर पहुंचा है, इसमें कांग्रेस नेताओं का बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेता पिछले नौ वर्ष के सफर को अविस्मरणीय बता रहे है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के जितने भी प्रधानमंत्री रहे है, सभी अपने अपने संसाधनों के अनुरुप देश को आगे बढ़ाने का काम किया। केवल नौ वर्षो में ही देश ने तरक्की नहीं की। बल्कि इससे पहे भी नेहरु जी, इंदिरा जी, देसाई जी सहित अन्य प्रधानमंत्रियों का भी देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है। डा. विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा नेता कहते फिरते है कि कांग्रेस ने देश को तोडऩे का काम किया है। उनहोंने कहा कि आजादी के बाद अगर कांग्रेस ने देश को संभाला नहीं होता तो देश ऐसे तरक्की के पथ पर अग्रसर नहीं हो पाता। डा. विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर तो फ्री में दिए, लेकिन आज लोग सिलेंडर भरवा नहीं पा रहे है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम 1200 रुपए पहुंच गए है, जोकि आम लोगों की पहुंच से बाहर है। पूर्व प्रधानमंत्री पंंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष्य पर डा. विजय डोगरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस दौरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में किए गए कार्यो पर भी प्रकाश डाला। -

जालंधरः काला कच्छा गैंग हुआ सक्रिय, शहर में पुलिस ने लगाए पोस्टर, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर में लूटपाट और चोरी के मामलों पहले से काफी बढ़ रहे है। वहीं अब शहर में काला कच्छा गैंग के सक्रिय होने से लोगों में मन में डर का माहौल बन गया है। दरअसल, दो दिन पहले काला कच्छा गैंग के गिरोह की 4 लोग शंकर गार्डन कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। इस मामले को लेकर पीड़ित गौरव मेहता ने थाना नंबर 8 की पुलिस को शिकायत दी थी। जिमें उनसे बताया था कि उनके घर में चोरी करने के इरादे से काला कच्छा गिरोह के 4 सदस्य दीवारें फांद कर घर में घुसे। गौरव मेहता ने बताया कि रात तकरीबन 2 बजे शंकर गार्डन और गुजा पीर रोड की तरफ से यह 4 सदस्यों का गैंग गली में घुसा। पहले उन्होंने घर के साथ लगती दीवार को फांदने की कोशिश की मगर उसमें नाकामयाब रहे।
थोड़ा आगे चल कर उन्होंने घर की दीवार कूद कर घर में दाखिल होकर चोरी करने की कोशिश की। गौरव मेहता ने बताया कि रात 2 बजे घर के बाहर कुछ आवाज़ सुनाई देने के बाद जब उन्होंने घर की लाइटें जगाईं तब वह चोर फुर्ती से दीवार फांद कर वहां से भाग गए। बता दें कि इससे पहले सेठ हुकुम चंद कॉलोनी के कच्छा गिरोह का मामला सामने आया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी थाना नंबर 1 की शिकायत दर्ज करवाई थी।वहीं अब पुलिस ने शहर में काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नजर आने के बाद इनके पोस्टर जारी कर दिए हैं और शहर की दीवारों पर चस्पा किए जा रहे हैं। काला कच्छा गिरोह की एक्टिविटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में देखी गई है। पुलिस इस संबंध में कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सेठ हुकम चंद कॉलोनी से पुलिस को शिकायत मिली थी। कुछ लोग अंडरवियर डाल के कॉलोनी मे देखे गए थे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं। इलाके में गश्त करने वाली पुलिस की पीसीआर टीम को भी वीडियो क्लिप दे दी है और बाकी टीम को भी अलर्ट किया हुआ है। झुग्गी-झोपडी में रहने वाले लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है कि संदिग्ध लोगों के बारे में कुछ पता लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उनकी टीम की कोशिश है कि जल्द इनको काबू किया जाए।
-

31 मई की बजाए 2 जून को खोली जाएंगी आमंत्रित निविदाएं
ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय पिपलू मेला के दृष्टिगत 31 मई को स्थानीय अवकाश होने के कारण जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, मामले ऊना द्वारा परिवहन/ढुलाई तथा मजदूरी कार्यों के लिए आमंत्रित की गई निविदाएं 31 मई की बजाए अब 2 जून को दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता, मामले ऊना राजीव शर्मा ने दी। -

जालंधरः सूर्य एंक्लेव में युवक का हाथ काटने के मामले में परिजनों ने लगाए ये आरोप, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः सूर्या एन्क्लेव में कुछ दिन पहले युवक के हाथ काटने और आंखें नोंचने के मामले में युवक का हाथ कट गया। जिसमें डाक्टरों ने 8 घंटे आपरेशन के बाद शिवम के हाथ जोड़ दिए हैं। इस मामले में आज परिजनों ने हमलावारों पर गंभीर आरोप लगाए है और पुलिस ने उन्हें इंसाफ दिलाने और आरोपियों को काबू करने की मांग की है। केस में शिकायतकर्ता राहुल को अरेस्ट कर लिया गया था, मगर उसके खिलाफ दर्ज किया गया क्रॉस केस थाना स्तर पर जमानती था तो उसे बेल पर छोड़ दिया गया। जिसे लेकर आज पीड़ित शिवम के परिजनों ने राहुल को भी गिरफ्तार करने की पुलिस ने गुहार लगाई है।बता दें कि इस घटना में शिवम के हाथ पर 400 टांके लगे हैं। थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह के अनुसार सूर्या एन्क्लेव में सड़क पर साइड मांगने पर दो पक्षों में टकराव हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ था।
शिवम का हाथ काटने के मामले में मुख्यारोपी आशीष वासी हरदीप नगर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आशीष को 4 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया था। दूसरी ओर केस में दूसरे आरोपी गौरव शील वासी एकता नगर को जल्द डिस्चार्ज कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान गौरव ने माना कि उसका विवाद हुआ तो और सबसे पहले राहुल जीप से दातर निकाल कर लाया था। उसी से उन पर हमला किया गया। हाथापाई में दातर नीचे गिर गया था। आशीष ने माना कि दातर उसने उठा लिया और राहुल और शिवम पर अटैक कर दिया।
इससे शिवम का हाथ कट गया था। गौरव भी जख्मी हुआ था। गौरव की स्टेटमेंट पर केस में क्रॉस केस दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 323, 324 व 341 लगाई है। पूछताछ में आशीष ने माना कि विवाद के दौरान वह आपा खो बैठा था। जैसे ही दातर नीचे गिरा तो उसने फिर नहीं देखा कि वार किसे और कहां लगा। जब हाथ काट कर नीचे गिर गया तो पता चला। उधर, एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि गौरव का पुलिस कस्टडी में ट्रीटमेंट चल रहा है। उसका रिमांड पर लिया जाएगा।
-

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदलः 29 Inspectors और 6 DSP के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः यूटी में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। जारी आदेशों के मुताबिक 29 Inspectors और 6 DSP के तबादले हुए है। देखें लिस्ट



-

जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने और चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में प्रिंस गिरफ्तार, 7 पर FIR दर्ज
जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल आप्रेशन यूनिट (एंटी नारकोटिक्स सैल) की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने और चोरी की गाड़ियों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाले गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने सेंट्रल टाउन के पास विदेश भेजने के नाम पर जाली वीजा दिखाकर लोगों से ठगी मारने वाले ट्रेवल एजेंट कमलजीत उर्फ प्रिंस सहित 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। वहीं चोरी की गाड़ियों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर आगे बेचने के मामले में भी पुलिस ने उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर-2 के एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। जो कि कारें चोरी कर उन पर जाली नंबर लगाकर और जाली कागजात तैयार करवा आगे बेचते हैं। इसके अलावा भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने का झूठा झांसा देकर उनसे ठगी करते हैं।

जिसमें सूचना देने वाले ने बताया था कि गाड़ी में आरोपियों के पास लोगों के पासपोर्ट और जाली वीजा भी है। कमलजीत सिंह प्रिंस चोरीशुदा कार नंबर पीबी 30 एक्स 6769 मारका आई टवंटी में सवार होकर मकसूदां साइड से पटेल चौक की तरफ आ रहा हैं। अगर इनकी कार रोक कर गहराई से जांच की जाए तो पुलिस के हाथ बहुत कुछ लग सकता है। सूचना पक्की और ठोस होने पर एसआई जसविंदर सिंह ने आरोपी को काबू किया है। वही पुलिस ने कमलजीत सिंह प्रिंस पुत्र जुझार सिंह निवासी कालिया कालोनी फेस-2 थाना डिवीजन नंबर-1 जालंधर, लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव गूणियां जिला गुरदासपुर, बलजिन्द्र सिंह बुट्टर पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव अलगो कोठी, वल्टोहा जिला तरनतारन, गगनदीप सिंह गंगन पुत्र केवल सिंह निवासी गांव निवारविंद मत्तेवाल अमृतसर देहाती, अवतार सिंह सन्नी अरोड़ा पुत्र सतविन्द्र सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर चक्की वाली गली कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर, कर्मजीत सिंह कुमार बल्ली निवासी गुरु तेग बहादर नगर, सैमन निवासी सिटी रोड बटाला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 379, 120-बी के तहत 62 नंबर एफआईआर दर्ज की है।
उनसे रिकवरी करने के लिए स्पैशल आप्रेशन यूनिट, एंटी नार्कोटिक्स सैल के मोहन लाल तथा सीआईए-1 प्रमुख इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह सैनी व उनकी टीम 7 पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपियों ने मिलकर यह गिरोह बनाया हुआ था और उक्त गिरोह भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी मारते थे। स्पैशल आप्रेशन यूनिट, एंटी नार्कोटिक्स सैल के मोहन लाल ने रिपोर्ट तैयार करके सीटी साहिल वोहरा नंबर 855 के इलाका मैजिस्ट्रेट साहिब और अफसर बाला को भेज दी है।
-

जिला परिषद ऊना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी 200 सोलर लाइटें-एडीसी
ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना द्वारा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में 200 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। इस सम्बन्ध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली सोलर लाइटों की क्रय प्रक्रिया बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि विभागीय शर्तों के अनुसार खरीदी जाने वाली सोलर लाइटें खुले बाजार से हिम ऊर्जा की तुलना में कम दरों पर उपलब्धता की स्थिति में खरीदी जा सकती हैं।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला परिषद ऊना के माध्यम से जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 200 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने समिति के सदस्यों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए सोलर लाइटों की खरीदारी के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को अति शीघ्र पूरा किया जाए ताकि योजना का यथाशीघ्र लाभ लोगों को मिल सके।बैठक में जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी व उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, नवीन कुमार परियोजना अधिकारी डीआरडीए ऊना, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा, सहायक नियंत्रक संजय सांख्यान तथा सहायक अभियंता मनजीत सिंह भी उपस्थित थे।