Blog

  • सरकार का बड़ा ऐलानः 150 से 500 KM तक फ्री सफर कर सकेंगे Students

    सरकार का बड़ा ऐलानः 150 से 500 KM तक फ्री सफर कर सकेंगे Students

    चंडीगढः हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों के बस-पास सुविधा को बढ़ा दिया है। अब छात्र सूबे की रोडवेज बसों में पास के जरिए 150 किलोमीटर तक फ्री सफर कर सकेंगे। इससे पहले बस पास की सुविधा केवल 60 किलोमीटर तक थी। इससे पहले सीएम नायब सैनी ने 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत नंबर पाने वाले हर स्टूडेंट्स का हैप्पी कार्ड बनाने की सुविधा दे चुके हैं। हैप्पी कार्ड बनने पर स्टूडेंट्स हरियाणा रोडवेज की बसों में एक साल तक 500 किलोमीटर तक फ्री यात्रा कर सकेंगे।

    परिवहन मंत्री असीम गोयल की घोषणा के तहत स्टूडेंट्स को ये पास छमाही आधार पर जारी किए जाएंगे। सरकार की हैप्पी कार्ड स्कीम का फायदा सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी होगा। इसमें सरकार ने सिर्फ 10वीं और 12वीं में कम से कम 60% नंबरों की शर्त रखी है। इसमें सालाना कमाई को लेकर कोई लिमिट नहीं है। ऐसे में जिन भी बच्चों के 60 फीसद से ज्यादा नंबर होंगे, वह इसका फायदा उठा सकेंगे।

    वहीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पंचकूला में स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कहा कि जिन स्कूलों में बसों की कमी है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इससे पहले कालका के धटोकड़ा गांव के स्कूल का दौरा किया। स्कूल बस हादसे के बाद शिक्षा मंत्री स्कूल में छात्रों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने बच्चों से स्कूल में व्यवस्था की जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

    हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की है। इसके जरिए परिवार के सभी सदस्य सरकारी बसों में प्रति वर्ष 1000 किमी की यात्रा फ्री में कर सकते हैं। यह सुविधा सालाना 1.80 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों के लिए है। हैप्पी कार्ड के लिए 50 रुपए का रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है। इसके 15 दिन बाद हरियाणा रोडवेज के बस डिपो के पास जाना होगा। वहां से उनको मोबिलिटी स्मार्ट कार्ड या पास उपलब्ध किया जाएगा।

  • Punjab: घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: घर के बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं जंडियाला के गांव किला जीवन सिंह में युवक को करीब 5 युवकों ने दातर से हमला कर घायल कर दिया और उससे फोन छीनकर हमलावार फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मौके पर पीड़ित साहिबप्रीत सिंह ने बताया कि वह रात को अपने गांव में खड़ा था, तभी अचानक कुछ युवक आए और उससे पूछने लगे कि तुम रात को यहां क्या कर रहे हो।

    जिसके बाद उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और उसका फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी भी युवक से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है, हालांकि उनके दोस्त की किसी से दुश्मनी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पीड़ित साहिबप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि उनका बेटा घर के बाहर खड़ा था और उस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये। उन्होंने कहा कि पुलिस को तुरंत दोषियों को काबू करना चाहिए। वहीं, जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

  • Punjab: University के खिलाफ छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: University के खिलाफ छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के छात्र साथ संगठन ने आज गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। वहां मीडिया से बात करते हुए छात्र साथ संगठन के नेताओं ने कहा कि 2017-18 से पहले सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश में 3 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 7 प्रतिशत और 1984 के दंगा पीड़ितों के लिए दो प्रतिशत कोटा रखा गया था, लेकिन अब यूनिवर्सिटी द्वारा वह सारा कोटा खत्म कर दिया गया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि ये पूरा कोटा एक्स सर्विसमैन को दिया जा रहा है। स्टूडेंट्स ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी से बात की तो यूनिवर्सिटी का कहना है कि पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर ही यह कोटा खत्म किया गया है।

    इसी को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों और छात्र संगठनों के नेताओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी लगातार छात्रों की फीस बढ़ा रही है और यह कहा जाता है कि सरकार द्वारा यूनिवर्सिटी को कोई ग्रांट नहीं दी जाती, लेकिन जब सरकार नोटिफिकेशन जारी करने को कहती है तो यूनिवर्सिटी तुरंत ऐसा कर देती है। स्टूडेंट्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ये बात हमारी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में एडमिशन के लिए पुराना प्रतिशत कोटा लागू नहीं किया गया तो हम बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

     

  • Punjab: Jail में बैठे आरोपी Speaker Kultar Sandhwan की आवाज में दे रहे वारदातों को अंजाम

    Punjab: Jail में बैठे आरोपी Speaker Kultar Sandhwan की आवाज में दे रहे वारदातों को अंजाम

    कोटकपुराः विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की आवाज में फोन कर एक व्यापारी को 27 हजार रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी होशियारपुर जेल में बंद थे और वहीं से फोन करके आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, 28 जून को कोटकपूरा के कारोबारी राजन कुमार जैन को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर कॉल किया था। उन्होंने पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के माध्यम से अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खाते में 27543 रुपये जमा कराने को कहा था। उसने गांव संधवां कोठी में भी पैसे लेने की बात कही। जब उक्त कारोबारी ने इस संबंध में स्पीकर संधवां से बात की तो उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया।

    इसके बाद राजन जैन ने इसकी शिकायत एसएसपी को दी। थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की पुलिस जांच में पता चला है कि यह कॉल होशियारपुर जेल में बंद 2 आरोपियों भलिंदर सिंह उर्फ ​​जसराज सहगल और श्वेत ठाकुर ने की थी। इसके बाद उन्हें नामजद कर लिया गया। डीएसपी जतिंदर कुमार ने कहा कि जब उक्त लोगों को रिमांड पर लिया गया और पूछताछ की गई, तो पता चला कि इस फर्जी कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन श्वेत ठाकुर का था और फोन भलिंदर सिंह ने किया था।

    उन्होंने बताया कि फोन पर पैसे मांगने वाला आरोपी भलिंदर सिंह मोहाली का रहने वाला है। इसके अलावा वह मुंबई और उत्तराखंड क्षेत्र में भी रह चुके हैं। भलिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में धोखाधड़ी के 13 मामले दर्ज हैं और 14वां मामला कोटकपूरा में दर्ज किया गया है। ये सभी मामले एक ही धोखाधड़ी के हैं और पुलिस के मुताबिक वह पहले भी तीन-चार विधायकों के नाम पर पैसे मांगकर लोगों को ठग चुका है। इस संबंध में उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

  • Punjab: इस बीमारी का कहर हुआ जारी, देखें वीडियो

    Punjab: इस बीमारी का कहर हुआ जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बरसात के चलते हादसों के मामले में भी सामने आ रहे है। इसी के साथ बरसात में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दरअसल, बरसाती मौसम में पानी रुके हुए पानी के कारण डेंगू की भयानक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जिले में अब तक डेंगू के 25 मामले सामने आ चुके हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन जसवीर सिंह ने औलख ने कहा अब तक आए अस्पताल में डेंगू के 25 मामले आ चुके है।

    हालांकि 25 केस आने को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस बीमारी से निपटने के लिए पहले से ही तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से फॉगिंग की भी व्यवस्था की गयी है। वहीं स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 मामले बाहरी जिलों से सामने आए वहीं 4 केस पंजाब के साथ लगते जिलों से सामने आए थे। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि सभी केसों में मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

  • Punjab: Toll Plaza को लेकर NHAI Authority और DC के साथ किसानों की मीटिंग रही बेनतीजा, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza को लेकर NHAI Authority और DC के साथ किसानों की मीटिंग रही बेनतीजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा को किसान संगठनों ने पिछले कई दिनों से बंद किया हुआ है। वहीं टोल प्लाजा बंद होने से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। वहीं आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी और डीसी की किसान संगठनों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। यह बैठक करीब 2 घंटे तक चली, लेकिन इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका। जिसके बाद किसानों ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जो अधिकारी बिठाए गए हैं, वे हमें कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। उन्होंने कहाकि उनके पास कोई जानकारी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर ने दोबारा 11 जुलाई को बैठक बुलाई है।

    बता दें कि एनएचएआई ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत चार टोल प्लाजा को बंद करने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। एनएचएआई ने अपनी याचिका में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि बार बार टोल प्लाजा पर अतिक्रमण कर उन्हे बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं राज्य सरकार के मंत्री भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर इस अवैध कदम का समर्थन कर रहे हैं।

    याचिका के अनुसार इस तरह टोल बंद कर न सिर्फ कानून व्यवस्था आहत किया जा रहा बल्कि इससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। कोर्ट को बताया गया कि एनएचएआइ तरफ से इन टोल पर ट्रेक्टर ट्रॉली तो पहले ही मुफ्त है बावजूद इसे मुद्दा बनाया गया है। याचिका के अनुसार जो टोल बंद किए गए हैं उनमें लाडोवाल सहित अमृतसर का उसमा, जालंधर का चक्क बहनिया और अंबाला का घग्गर टोल है शामिल है। कोर्ट को जानकारी दी गई कि उन्हें इससे 113 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

    याचिका में किसानों के विरोध के कारण वित्तीय नुकसान का दावा करते हुए पंजाब क्षेत्र में लाडोवाल टोल प्लाजा समेत अन्य पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान की भरपाई करने के निर्देश देने की मांग की है। किसानों के विरोध के कारण टोल प्लाजा में टोल का काम और संग्रह बाधित हो गया और अपेक्षित टोल एकत्र नहीं किया जा सका। टोल के एकत्र न करने से राजमार्ग के रखरखाव में व्यवधान आया है और याचिकाकर्ता कंपनी पर प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव पड़ रहा है। हाई कोर्ट से टोल शुल्क का संग्रह सुनिश्चित करने व लाडोवाल टोल प्लाजा में पर कानून-व्यवस्था का रखरखाव और याचिकाकर्ता कंपनी के कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा देने की मांग की है।

  • Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab: 7 वर्षीय बच्चे के कत्ल की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोगाः गांव लोहारा में 7 साल के बच्चे के कत्ल की गुत्थी को निहाल सिंह वाला की पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस ने बताया कि बच्चे का कत्ल सौतेले पिता और माता ने किया था। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी परमजीत सिंह एसएचओ अमरजीत सिंह और एएसआई प्रीतम सिंह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मृतक सुखमन के पिता की मौत हो जाने के बाद सुखमान की माता बरनाला जिला में रह रही थी।

    मोगा कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव लोहारा के एक ड्रेन के पास से 7 साल के बच्चे सुखमन की लाश मिली थी। जिसकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, ताकि पता चल सके कि यह किसके बच्चे की लाश है। जांच करने पर पता चला कि यह बच्चा लोहारा गांव का ही था और इसकी माता वीरपाल पत्नी सुरजीत उर्फ निक्का, वासी बख्तरगढ़ जिला बरनाला ने उसका कत्ल करने के उपरांत अपनी गिरफ्तारी से डरते हुए भाग गए थे।

    जिसको बीकानेर जिला राजस्थान से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि मृतक बच्चे सुखमण सिंह की माता वीरपाल कौर ने अपने दूसरे पति सुरजीत सिंह उर्फ निक्के के साथ विवाद के बाद लड़के का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि दोषियों ने अपने आप को बचाने के लिए लाश को खुर्द बुर्द करने की नीयत से ड्रेन की पटरी पर फेंक दिया था और खुद मौके से फरार हो गए थे।

  • Punjab : Bus Stand के पास देह व्यापार का धंधा करने वाली महिलाएं कैमरे में कैद, देखें वीडियो

    Punjab : Bus Stand के पास देह व्यापार का धंधा करने वाली महिलाएं कैमरे में कैद, देखें वीडियो

    अमृतसर : गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में रात के समय कुछ युवतियां नशे की पूर्ती के लिए रोजाना देह-व्यापार करती हैं। बस स्टैंड से गोल्डन टेंपल जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजें देकर परेशान करती हैं और साथ चलने के लिए कहती हैं। गत रात 1 बजे कुछ युवाओं द्वारा रात के समय इन लड़कियों को घेरा गया और वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। संस्था के युवाओं द्वारा एक युवती व दो महिलाओं को इस दौरान कैमरे में कैद किया गया। महिलाओं ने माना कि वे नशे की आदी हैं।

    जिसके लिए वे देह-व्यापार करती हैं। एक महिला का कहना था कि पुलिस उसे दो बार पकड़ चुकी है, लेकिन उसके पास और कोई काम नहीं है। इसलिए वे इस काम को कर रही है। एक महिला ने बताया कि वे यात्रियों को नहीं रोकती। लेकिन लोग उसे आकर पूछते हैं कि साथ चलना है या नहीं। वे उसे होटल में ले जाते हैं। दो बार उसे पुलिस ने पकड़ा है।

    लेकिन अब वे ये काम नहीं करेगी। इस दौरान एक महिला को रोका गया जो पूरी तरह से नशे में थी। उसने अपना नाम भी कैमरे पर बताया और कहा कि वे तरनतारन रोड स्थित चब्बा गांव की रहने वाली है। वे शराब की आदी है। लेकिन जब उसने अपनी बाजू दिखाई तो उस पर इंजेक्शन के निशान थे।

  • बड़ा हादसाः झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार Bus, 4 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः झोपड़ी में घुसी तेज रफ्तार Bus, 4 की मौत, देखें वीडियो

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हाईवे पर गड्ढे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और ब्रेक फेल होने से हाईवे किनारे बनी झोपड़ी में घुसकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हैं।

    हरदोई में जो प्राइवेट बस हादसे का शिकार बनी है, वो यूपी के उन्नाव जा रही थी और यह हादसा कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क पर हुए गड्ढे की वजह से हुआ। तेज रफ्तार बस का ब्रेक भी फेल हो गया, जिसकी वजह से वो अनियंत्रित होकर एक झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी और वहां बैठे लोगों पर पलट गई।

    इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गड्ढे में बस का पहिया जाने से सॉफ्ट टूट गया और बस का ब्रेक फेल होने बाद बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी नुमा घर में घुस गई। फिलहाल मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे हुए हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

  • Punjab: दिनदहाड़े Bank से पैसे लेकर जा रही महिला से 73 हजार लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिनदहाड़े Bank से पैसे लेकर जा रही महिला से 73 हजार लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीमावर्ती जिला फिरोजपुर चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दिन दहाड़े लुटेरे लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते लोग पुलिस सुरक्षा पर भी बड़े सवाल उठा रहे हैं। ताजा घटना फिरोजपुर के जीरा कस्बे से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया है। लुटेरे महिला से 73 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। मामले की जानकारी देती हुए पीड़ित महिला अमरजीत कौर ने बताया कि वह बैंक से 73 हजार रुपए निकलवाकर वापिस जा रही थी।

    इस दौरान बैंक के बाहर से लुटेरे महिला के पीछे लग गए। महिला ने कहा कि जब वह जीरा के शेरां वाला चौंक के पास पहुंची तो बुलेट पर सवार होकर आए लुटेरों ने उससे पैसों की थैला छीनकर लिया और घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। महिला ने बताया कि लुटेरों ने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।