- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा में हुई हिंसा और नफरत की घटनाओं की कड़ी निंदा की।
- मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि वह इस मामले में कनाडा की राष्ट्रीय सरकार से हस्तक्षेप करे।
- उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से पंजाब और पंजाबियों की छवि खराब होती है, इसलिए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बठिंडा, 6 नवंबर 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा में हाल ही में हुई हिंसा और नफरत की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से अपील की है कि वह कनाडा की राष्ट्रीय सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा लाखों पंजाबियों का दूसरा घर है, जिन्होंने वहां जाकर अपनी मेहनत से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी समुदाय कनाडा में अपनी परिवारों का पालन-पोषण कर रहा है और दोनों देशों के बीच मधुर संबंध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कनाडा में नफरत और विभाजन की राजनीति तेजी से पैर पसार रही है, जो कि एक सभ्य समाज के लिए घातक है।