Home National छठ की खुशियां मातम में बदली, 2 चचेरे भाई नदी में डूबे

छठ की खुशियां मातम में बदली, 2 चचेरे भाई नदी में डूबे

0
छठ की खुशियां मातम में बदली, 2 चचेरे भाई नदी में डूबे

बिहारः बगहा में छठ घाट पर गए 2 मासूम बच्चे गंडक नदी में डूब गए। लोगों ने बताया, घाट पर छठ की तैयारी देखने और खेलने गए दोनों बच्चे नाव पर चढ़ गए थे जिसके बाद वह हादसे का शिकार हो गए।

बिहार में बगहा के कैलाशनगर में मंगलवार शाम छठ पूजा की तैयारियों दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब छठ घाट पर गए 2 मासूम बच्चे गंडक नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट पर छठ की तैयारी देखने और खेलने गए दोनों बच्चे नाव पर चढ़ गए थे, लेकिन खेलते-खेलते अचानक संतुलन खो बैठे और सीधे नदी में गिर गए। यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनके साथ खेल रहे एक अन्य बच्चे ने परिजनों को बताया कि दोनों भाई नाव से फिसलकर नदी में डूब गए हैं। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और छठ पर्व की तैयारियों के बीच इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण घाट पर जमा हो गए और बच्चों की तलाश में नदी में उतर गए। वार्ड की पार्षद ने बताया कि डूबे हुए दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता बच्चों की खोज अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here