सीसीटीवी फुटेज में चोर अपने चेहरे पर तौलिया लपेटे हुए वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है। चोरी का पता चलने पर मरीजों और स्टाफ ने चोर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मोबाइल फेंककर फरार हो गया। घटना का पूरा घटनाक्रम वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी राहुल पाण्डेय ने बताया कि शातिर की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।View this post on Instagram
Blog
-

अस्पताल सुरक्षा की खुली पोल, सो रहे मरीजों के फोन लेकर चोर फरार, देखें CCTV
बदायूंः उतर प्रदेश के बदायूं में लाइंस कोतवाली क्षेत्र में स्थित डॉ. विनोद कुमार के न्यू जीवनदान अस्पताल में घुसे चोर ने सुरक्षा की पोल खोल दी। दरअसल, बेखौफ चोर ने अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों के मोबाइल चुरा लिए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने अस्पताल में सो रहे 3 मरीजों को फोन चुरा लिए। इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही Indigo फ्लाइट में बम की अफवाह, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना
बेंगलुरुः बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात हड़कंप मच गया। जब फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी पर्ची मिली। आपको बता दें बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट ने 8 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन बम की सूचना मिलने पर फ्लाइट 5 घंटे 20 मिनट की देरी से 1ः21 पर उड़ान भरी। हालांकि, जांच के बाद ये धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों (SOP) के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।
मिली जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। ये धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर ये फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।
-

पाकिस्तान के कराची में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, यूजर्स बोले – ‘हम सब भाई लोग हैं’
धर्म: पाकिस्तान के कराची शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक जगह जुटे और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को रस्सियों की मदद से खींचा है। पूरे रास्ते इस दौरान जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। इस धार्मिक आयोजन का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।फूलों से सजा भगवान का रथ
रथ यात्रा शुरु होने से पहले मंदिर में खास विशेष पूजा अर्चना की गई है। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को सजाया गया। फूलों से सजी प्रतिमाएं भव्य रथ पर विराजमान की गई। वहीं रथ को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। जैसे ही यात्रा शुरु हुई वैसे ही श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचते हुए आगे बढ़ने लगे। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है। महिलाएं पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ के साथ चलते नजर आए। कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए। ढोल नगाड़ों की आवाज और भक्ति गीतों के बीच में लोगों का खास उत्साह भी देखने को मिला।View this post on Instagramसुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
रथ यात्रा को देखने के लिए कराची की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। कई लोगों ने अपने मोबाइल के जरिए आयोजन की वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनका उत्साह साफ देखा जा सकता है। वीडियो को लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं। इतने बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो पाए। आयोजकों से भी व्यवस्था बनाए रखने में खास भूमिका निभाई है।हर साल पाकिस्तान में निकाली जाती है रथयात्रा
पाकिस्तान में रहने वाला हिंदू समुदाय हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन करता है। यह उनके प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। इस मौके पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्र होकर भगवान की पूजा करते हैं। इसके साथ ही रथ यात्रा में शामिल होते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का भी प्रतीक माना जाता है।सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की तारीफें
कराची की इस रथ यात्रा का वीडियो जैसे सोशल मीडिया पर सामने आया है कई यूजर्स इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि – ‘बॉर्डर लाइन डिवाइड करती है तो भगवान जगन्नाथ एक साथ मिला देते हैं’।
अन्य ने कहा कि – ‘हिंदू कभी गद्दार नहीं होता वो अपने देश से बहुत प्यार करते हैं चाहे वो भारत के हिंदू हो या पाकिस्तान के’।
एक ने कहा कि – ‘हम सब भाई लोग हैं एक साथ रहना बनता है’।
-

चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
कांगड़ाः हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना को लेकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि घटना के दौरान को जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार उस समय अचानक भीषण आग लग गई, जब वह सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी।
इस दौरान चालक ने चलती बस से अचानक धुआं उठता देखा और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस लपटों से घिर गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में समय रहते बस खाली करा लेने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री, चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के बाद एचआरटीसी की बसों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने निगम से बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस हादसे ने एक बार फिर एचआरटीसी की पुरानी बसों के रखरखाव और नियमित तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।View this post on Instagram -

Punjab News: आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी देख लोग हुए हैरान, उल्का पिंड दिखने का कर रहे दावा, देखें वीडियो
अमृतसरः अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट के साथ कई और जिलों में देर रात अचानक आसमान में लोगों ने तेज रोशनी चमकती देखी। जिसे देख लोग हैरान रह गए। ऐसे में लोगों ने कैमरे में तस्वीरों को कैद कर लिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, आसमान में ऐसा नजारा देखते ही लोग हैरान रह गए और जिसेक बाद लोग उल्का पिंड का दावा करने लगे। यह रोशनी कुछ सेकंड तक तेज रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आती है और फिर अचानक गायब हो जाती है। इसी दृश्य को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
तरनतारन में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में कुछ समय के लिए एक तेज चमक दिखाई दी। यह सामान्य बिजली की चमक जैसी नहीं थी और न ही यह आतिशबाजी थी। इसी वजह से कई लोगों ने इसे उल्का पिंड या आसमान में दिखाई देने वाली किसी खगोलीय घटना से जोड़ा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं वायरल हो रही वीडियो को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाली चमक उल्का पिंड की हो सकती है। उनका कहना है कि वायुमंडल में प्रवेश करते समय उल्का पिंड इसी तरह तेज रोशनी पैदा करते हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी वैज्ञानिक संस्था या संबंधित विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पठानकोट में भी उल्का पिंड गिरने का दावा किया गया। जिसके बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई। बता दें, ये उल्का पिंड देखने में ठीक इस प्रकार प्रतीत हुआ जैसे किसी बड़े पटाखे को आसमान में छोड़ा गया हो। ज्यादातर लोगों ने इसे पटाखा ही समझा। मिशन रोड से गुजर रहे राजेश ने बताया कि चंद सैकेंड के लिए ऐसा लगा जैसे बड़ी लाइट ऑन हुई हो। लेकिन, अगले ही पल वो गायब हो गया। राजेश ने कहा कि उस समय ऐसा लगा जैसे किसी ने आसमान में बड़ा पटाखा छोड़ा हो।View this post on Instagram -

Jalandhar News: PPR Mall के पास घर में चोरी, 1 लाख की नगदी और 10 तोले गहने, डेढ किलो चांदी और सिलेंडर लेकर फरार, देखें वीडियो
पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस सुरक्षा में सेंध!
जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में जालंधर में पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी है। दरअसल, दिन दहाड़े घर में चोरी की वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीपीआर मॉल के पास गुरु नगर में स्थित घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर क्वाटर बने हुए है। जहां चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और कमरों से नगदी और गहनों पर हाथ साफ करके मौके से फरार हो गए। चोरी की वारदात को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह आज सुबह 9 बजे काम पर चले गए थे। इस दौरान 11 बजे उनकी माता घर पर आई और देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं घर में 2 अलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे। ऐसे में चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि बहन की शादी के लिए गहने बनाकर रखे हुए थे। वहीं पीड़िता सुनीता ने बताया कि 1.10 लाख की नगदी और 10 से 15 तोले सोना और डेढ़ किलो चादी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान कोई घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता ने कहाकि बेटा रोजाना घर पर रहता है और वह जोमैटो पर काम करता है, लेकिन किसी काम के कारण आज सुबह 7 बजे घर से निकल गया था। इस दौरान वह और बहू के साथ काम से चले गए और बेटी भी काम पर गई हुई थी। इस दौरान बहू 11 बजे घर लौटी तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार हो गए। इसके साथ 2 सिलेंडर भी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि चोर 3 बहू के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दिया है। हालांकि सीसीटीवी में हेलमेट पहने व्यक्ति सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अब घटना को लेकर पीड़ित परिवार थाने में पुलिस को शिकायत देने पहुंचा है। -

Punjab News: LADC नीति के ख़िलाफ़ वकीलों की हड़ताल जारी
मोहालीः लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर राज्य भर की बार एसोसिएशनों द्वारा चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी पूरे जोश से जारी रही। डेराबस्सी बार एसोसिएशन के वकीलों ने अदालती कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करते हुए अदालत के मुख्य द्वार के आगे धरना दिया, रोष प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए तहसील रोड पर यातायात भी रोका।
बार एसोसिएशन डेराबस्सी के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह दप्पर ने बताया कि 14 जुलाई को पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जस्टिस विनोद एस. भारद्वाज की अध्यक्षता में गठित समिति के साथ हुई थी। इस बैठक के दौरान वकील समुदाय ने एलएडीसी नीति की खामियों और इससे वकीलों पर न्याय प्रणाली पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा नीति के कारण रोजाना प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के हितों को सीधा नुकसान पहुंच रहा है।
एक तरफ प्रशासन अपने सरकारी वकील के माध्यम से मुकदमे की पैरवी करता है, जबकि दूसरी ओर आरोपी को भी सरकारी खर्चे पर वकील मुहैया कराया जाता है, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। दप्पर ने बताया कि इससे पहले भी भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित समिति के भरोसे पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था, पर कोई ठोस हल नहीं निकला। 14 जुलाई की बैठक में भी कोई सार्थक नतीजा सामने न आने के कारण राज्य की सभी बार एसोसिएशनों ने संघर्ष जारी रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह अब सिर्फ हड़ताल नहीं रही, बल्कि वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए एक बड़े आंदोलन का रूप धारण कर चुकी है।
-

Punjab News: सिमरनजीत सिंह बैंस और कमलजीत सिंह करवाल में हुआ समझौता, गुरुघर में की अरदास
लुधियानाः सिमरनजीत सिंह बैंस और कमलजीत सिंह करवाल एक बार फिर साथ में नजर आए। दोनों के बीच समझौता हुआ और उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में साथ मिलकर प्रार्थना की।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी टकराव हुआ था। दोनों ने प्रेस कांफ्रेंस करके एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। इसके बाद कमलजीत सिंह करवाल ने 10 दिन का समय देते कहा था कि अगर इन दिनों में सिमरनजीत सिंह बैंस द्वारा मुझ पर लगाए आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं उनसे मिलूंगा। अगर वे इसे साबित नहीं कर पाते हैं, तो मैं सबूतों के साथ अपनी बात साबित करूंगा। इसके बाद सिमरनजीत सिंह बैंस और कमलजीत सिंह करवाल ने साथ मिलकर गुरुघर में प्रार्थना की।
-

Strait Of Hormuz में बड़ा खतरा, भारत सरकार ने नाविकों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम
DGMA ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली: खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच में भारत सरकार ने अपने नाविकों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। समुद्री प्रशासन यानी की DGMA ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए शिपिंग कंपनियों से साफ कहा है कि जब तक अगला आदेश नहीं आता तो भारतीय नाविकों को ऐसे जहाजों पर तैनात न किया जाए जो कि होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाते हैं।Read In English : https://encounternews.in/india/india-issues-fresh-advisory-for-seafarers-amid-rising-gulf-tensions-deployment-through-strait-of-hormuz-restricted/
एहतियाती कदम उठाने का लिया फैसला
DGMA के सर्कुलर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले हुए हैं। इन हमलों में भारत के कई नाविक हताहत हुए हैं। ऐसे में फारस की खाड़ी में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वहां काम कर रहे नाविकों और जहाजों के लिए खतरा काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए महानिदेशालय ने एहतियाती कदम उठाने का फैसला किया है।जहाजों पर करना होगा ये काम
एडवाइजरी में फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और आस-पास के पानी में चल रहे सभी जहाजों के कप्तानों को यह कहा गया है कि वो सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकन्ने रहें। उन्हें नेविगेशन से जुड़ी चेतावनियों और सुरक्षा एडवाइजरी पर लगातार नजर रखनी होगी। इसके साथ ही आईएसपीएस कोड के अंतर्गत आने वाले सभी शिप सिक्योरिटी प्लान और कंपनी की सुरक्षा प्रक्रियाओं को सख्ती से लागू करना पड़ेगा। सबसे अहम निर्देश शिपिंग कंपनियों के लिए हैं। इसमें शिप ओनर, शिप मैनेजर और RPSL कंपनियों से कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली यात्राओं पर भारतीय नाविकों की तैनाती से बचाव करें। यह रोक अगले आदेश तक लागू ही रहेगा।नाविकों और जहाजों के लिए दिए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट
एडवाइजरी में नाविकों और जहाजों के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट भी दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में DG कम्युनिकेशन सेंटर यानी MMDAC से संपर्क किया जा सकता है। दुनियाभर के कॉर्मशियल जहाजों पर काम करने वाले नाविकों में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा में से एक हैं। होर्मुज स्ट्रेट एक इस तरह का रास्ता है जहां से दुनिया का करीबन पांचवा हिस्सा कच्चे तेल का गुजरता है। ऐसे में इस रुट पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकने का असर शिपिंग कंपनियों की क्रू प्लानिंग पर भी पड़ेगा। यह एडवाइजरी दिखाती है कि खाड़ी में चल रहे तनाव अब सीधे तौर पर भारतीय नागरिकों की जान के लिए खतरा बन गया है। -

Punjab News: पीएम मोदी के पंजाब दौरे का किसान जत्थेबंदियों ने किया विरोध, फूंका पुतला, देखें वीडियो
मोगाः किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 4 किसान जत्थेबंदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब आगमन का विरोध करते शुक्रवार को मोगा के डीसी कार्यालय के बाहर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। इस मौके पर किसान नेता अपनी मांगों को पूरा करने तक मोदी के पंजाब दौरे को गलत करार देते नजर आए।
मीडिया से बातचीत में किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो रेलवे का निजीकरण करने आ रहे हैं, उन्हें यह निजीकरण करने का कोई हक नहीं है। किसान नेताओं ने किसानों और मजदूरों का समूचा कर्ज माफ करने, बंदी सिंहों को रिहा करने की मांग के साथ अपनी अन्य मांगों को भी दोहराया। किसान नेताओं ने अमेरिका के साथ भारत द्वारा की जा रही ट्रेड डील को किसने के हित में न बताते कहा कि यह किसानों को उनकी जमीनों से बाहर करने की डील है। जिसे किसी भी कीमत पर नहीं लागू होने दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने देते हैं, तो उन्हें भी पंजाब आने का कोई हक नहीं है।