Blog

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचा शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन, कई राजनेता हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचा शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन, कई राजनेता हुए शामिल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की सालगिरह 23 से 25 नवंबर 2025 तक श्री आनंदपुर साहिब में बड़ी श्रद्धा के साथ मना रही है। 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की सालगिरह को समर्पित इवेंट्स की सीरीज के तहत लोकल गुरुद्वारा बेर साहिब (डेगसर) पातशाही दसवीं छावनी बुड्ढा दल 5वां तख्त, चीफ व्हिप और तलवंडी साबो से विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, वित मंत्री हरपाल चीमा और अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

    गुरुद्वारा बेर साहिब (डेगसर) पातशाही दसवीं छावनी बुद्ध दल पांचवां तख्त 20 नवंबर को पवित्र अरदास के बाद समाप्त हो जाएगा। नगर कीर्तन तलवंडी साबो से बठिंडा, भुच्चो मंडी, रामपुरा होते हुए श्री आनंदपुर साहिब के लिए निकलेगा। इस दौरान इलाका वासियों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। वहीं बठिंडा की विधायक बलजिंदर कौर,कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, वित मंत्री हरपाल चीमा ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ियों ने भी भव्य नगर कीर्तन का स्वागत किया।

    इस मौके पर संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन को करीब एक माह हो गया है और सभी जगह पर लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया जिससे लोगों की धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रगट हुई। वहीं वित्त मंत्री ने बताया कि जहां से भी नगर कीर्तन की चरण छू प्राप्ति हुई वहां से पंजाब सरकार ने करीब 50 लाख की ग्रांट जारी की, ताकि गांवों का विकास हो सके।

  • Punjab News: छठी मैया के अपमान के विरोध में पूर्वांचल समुदाय ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: छठी मैया के अपमान के विरोध में पूर्वांचल समुदाय ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः पूर्वांचल समुदाय ने छठी मैया के अपमान को लेकर धरना दिया है। व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लुधियाना के गिल नहर चौक को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस संबंध में नवयुग सेवा सोसायटी दीपक कन्नोजिया ने बताया कि साजन बेकरी के मालिक की ओर से छठी मैया का अपमान किया गया है। जिसकी तरफ से गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था।

    इस संबंधी संगठन की ओर से 10 नवंबर को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया था, लेकिन आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया पर बंब फेंकने की शब्दावली उनकी देशद्रोही सोच को उजागर कर रही है। पिछले रविवार को भी उन्हें मजबूरन शिमलापुरी थाने के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा था, लेकिन उस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वान दिया था, जिसके बाद धरना उठा लिया गया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने के चलते फिर से धरना देना पड़ रहा है।

    संगठन के आधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। साजन सरेआम शहर में घूम रहा है। उसका कारोबार भी पूरी तरह से सक्रिय है। आज भी पुलिस हमें झूठा आश्वासन देकर चली गई है। उन्होंने कहाकि आरोपी की बेल पर कल सुनवाई होनी है। लेकिन पुलिस आरोपी को क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही। अगर प्रशासन ने उसे गिरफ्तार नहीं किया तो वह बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

  • Punjab News: उड़ी कानून की धज्जियां DC के आदेशों के बाद भी खुले शराब के ठेके, देखें वीडियो

    Punjab News: उड़ी कानून की धज्जियां DC के आदेशों के बाद भी खुले शराब के ठेके, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत का पर्व राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। वहीं इस शहीदी दिवस जिला मजिस्ट्रेट पठानकोट डॉ. पल्लवी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार संगत की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए गए कि दिनांक 20.11.2025 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 21.11.2025 को दोपहर 12:00 बजे तक पठानकोट जिले की सीमा के भीतर शराब की दुकानें, मांस की दुकानें और बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू आदि बेचने वाली दुकानें बंद रहेंगी। लेकिन दूसरी ओर डीसी के आदेशों की सरेआम धज्जियां शराब के ठेकेदार उड़ाते हुए दिखाई दिए। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

    सूत्रों के अनुसार जब ठेके खुलने की पत्रकारों द्वारा वीडियो बनाई गई तो ठेके के कर्मी पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दुकानदारों द्वारा आधा शटर उठाकर शराब बेची जा रही है। इस दौरान जब ठेके के कर्मी से दुकान खुलने के बारे में पूछा गया तो वह मीडिया को देखकर शटर को बंद करने लग गया। इसी तरह अन्य दुकान पर शराब के ठेका खुला पाया गया। जहां ठेके के कर्मी से बात की गई तो उनका कहना है कि जब यात्रा शुरू होंगी तभी वह ठेके को बंद कर देंगे। जब यात्रा एक से दो किलोमीटर आगे पहुंच जाएगी तो दोबारा से ठेके वह खोल देंगे। ऐसे में देखा जा सकता है कि ठेके के कर्मियों को डीसी के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा भी खुले ठेकों को लेकर अंजान दिखाई दे रही है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हैरानी की बात यह है कि यह ठेके उसी रोड पर स्थित जहां से आज नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा किए गए प्रंबंधों को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। अब देखना यह होगा कि क्या डीसी द्वारा इन ठेकेदारों के खिलाफ कोई सख्त एक्शन लिया जाता है या इसी तरह से ठेकेदार आने वाले दिनों में भी डीसी के आदेशों का उल्लंघन करते हुए दिखाई देंगे।

    बता दें कि यह नगर कीर्तन आज माधोपुर, सुजानपुर, मलकपुर, छोटी नहर, टैंक चौक, बस स्टैंड पठानकोट, लाइटेड चौक, मिशन चैक से होकर गुजरेगा और रात्रि विश्राम श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, मिशन रोड, पठानकोट में होगा। इसी प्रकार दिनांक कल प्रातः श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, मिशन रोड, पठानकोट से प्रारम्भ होकर सिम्बल हक, चक्की पुल, डमटाल, मीरथल, टोल प्लाजा मानसर से होते हुए जिला होशियारपुर की सीमाओं में प्रवेश करेगा। इस नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पवित्र स्वरूप, पंज प्यारों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

  • गूंजी किलकारियांः भारतीय जमीन पर जन्मीं मादा Cheetah ने 5 शावकों को दिया जन्म

    गूंजी किलकारियांः भारतीय जमीन पर जन्मीं मादा Cheetah ने 5 शावकों को दिया जन्म

    नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। कूनो नेशनल पार्क में जन्मीं चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब भारतीय जमीन पर जन्मीं किसी मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया है। सीएम मोहन ने चीता प्रोजेक्ट के लिए इसे ऐतिहासिक करार दिया है। लगभग 33 महीने की मुखी अब ‘प्रोजेक्ट चीता’ की पहली ऐसी मादा बन गई है, जिसने पांच शावकों को जन्म देकर संरक्षण प्रयासों की सफलता को मजबूती दी है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफल प्रजनन इस बात का महत्वपूर्ण संकेत है कि चीते भारतीय आवासों में तेजी से अनुकूल हो रहे हैं। उनका स्वास्थ्य और व्यवहार प्राकृतिक परिस्थितियों में संतोषजनक पाया गया है। यह उपलब्धि भारत में एक आत्मनिर्भर, स्थिर और आनुवंशिक रूप से विविध चीता जनसंख्या स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे देश के दीर्घकालिक संरक्षण लक्ष्यों को बल मिलेगा और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भारत की वैश्विक छवि मजबूत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए से साझा किया। उन्होंने कूनो की टीम और वन विभाग को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

    ​वर्तमान में, भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है, जिसमें से 29 चीते मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में और 3 चीते गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रखे गए हैं। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार, ये तीसरी पीढ़ी के शावक भारत की धरती पर पैदा हुई मां मुखी की संतान है, जो इन्हें भारतीय वातावरण के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करेगी, क्योंकि वह जन्म के साथ यहां के मौसम से अनुकूलन कर रही है। इनका प्राकृतिक रूप से यहाँ जन्म लेना, चीता प्रोजेक्ट की बढ़ी सफलता है।

  • Jalandhar News: आजादी के बाद पहली बार बैंक को मिले 918 करोड़, किसानों को बड़ी राहत, बांटे गए चैक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आजादी के बाद पहली बार बैंक को मिले 918 करोड़, किसानों को बड़ी राहत, बांटे गए चैक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर से पूर्व विधायक पवन टीनू आज पंजाब राज सहिकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए 22 किसानों को सरकार की ओर से जारी एक करोड़ के करीब राशि के चैक सौंपे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आप नेता टीनू ने बैंक की तारीफ करते हुए कहा कि इस बैंक ने किसानों को पिछले काफी समय से लोन के जरिए राहत दी है। इस बैंक ने पंजाब के किसानों को सस्ता लोन दिया। लेकिन पिछले कुछ समय से दिक्कत आने के कारण लोन का काम बंद पड़ा था।

    टीनू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत के दिशा निर्देशों पर आज बैंक में किसानों के लिए लोन की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद के बाद पहली बार आप सरकार ने 918 करोड़ से अधिक राशि बैंक को दी। टीनू ने कहा कि किसानी के साथ संबंधित कामों को लेकर एक करोड़ से अधिक लोन दिया जा रहा है। ऐसे में पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए 22 किसानों को चैक सौंपे गए।

    इस दौरान बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय से बैंक में काफी बदलाव किया जा रहा है। जिसमें जल्द एजुकेशन लोन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बैंक में अन्य बैंकों की तुलना में कम ब्याज पर लोन दिया जा रहा है। टीनू ने कहा कि इसी तरह अन्य किसानों को भी लोन के लिए चैक सौंपे जाएगे। उन्होंने कहा कि आज से पंजाब में सभी बैंक की ब्रांचों में लोन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान किसान मोगा, अमृतसर सहित अन्य जिलों से जालंधर पहुंचे।

  • सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Orry की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Orry की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में पुलिस करेगी पूछताछ

    मनोरंजन: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 252 करोड़ के एमडी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी सलीम शेख के बयान के आधार पर आज मुंबई पुलिस ने उन्हें बुलाया है। सूत्रों का कहना है कि शेख ने अपने बयान में यह बताया था कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भांजा अलीशाह पारकर दोनों अच्छे दोस्त हैं। सिर्फ इतना ही नहीं शेख ने यह भी दावा किया है कि ओरी ड्रग्स लेता है और ड्रग्स की पार्टियों में भी जाता है। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने उन्हें अपना पक्ष देने के लिए कहा है।

    ओरी ने मांगा पुलिस से समय

    ओरी ने इस मामले में मुंबई पुलिस से समय मांगा है। उनके वकील ने पुलिस को कहा कि ओरी उपलब्ध न होने के कारण 25 नवंबर के बाद ही पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने आ पाएंगे। पुलिस अब उन्हें समय देने पर विचार कर रही है। अभी तक उनको दूसरा समन नहीं दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि इस ड्रग नेटवर्क में जुड़े लोग एक-दूसरे के साथ बात करने के लिए जेंगी, सिग्नल, ट्रिमा, इंस्टाग्राम और फेसटाइम का इस्तेमाल करते थे। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि जितने भी बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े हुए लोगों के नाम शेख ने लिए थे उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

    नोरा फतेही-श्रद्धा कपूर का भी आ चुका है नाम

    इस मामले में आरोपी ने यह दावा भी किया है कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, अब्बास मस्तान, लोका समेत कई जानी मानी हस्तियों के साथ देश और विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया था। इस मामले में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी भी दी थी। उन्होंने लिखा था कि – ‘आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैं पार्टियों में नहीं जाती मैं लगातार काम कर रही हूं। मेरी कोई पर्सनल लाइफ ही नहीं है। मैं खुद को ऐसे लोगों के साथ नहीं जोड़ती। यदि मैं छुट्टी लूं तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करती हूं मुझे लग रहा है कि मेरा नाम आसान टारगेट है लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी’।
  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित साइकिल यात्रा संपन्न, SGPC ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित साइकिल यात्रा संपन्न, SGPC ने किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत को समर्पित दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व प्रेसिडेंट मनजीत सिंह जीके द्वारा दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से शुरू की गई 500 km की साइकिल यात्रा आज अमृतसर पहुंची। अमृतसर गोल्डन गेट पर SGPC ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। SGPC प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत इंसानियत, धर्म और आजादी के उसूलों की सबसे बड़ी मिसाल है। गुरु साहिब की 350वीं शहादत की सालगिरह के मौके पर हर सिख की आत्मा में एक नया जोश और रोशनी जगी है।

    “मनजीत सिंह जीके का सीसगंज से गुरु के महल तक साइकिल से यात्रा करने का फैसला लेकर सिर्फ एक फिजिकल यात्रा नहीं की, बल्कि एक आध्यात्मिक संदेश है।” धामी ने यह भी कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान मनजीत सिंह जीके ने रास्ते में मिलने वाले लोगों के साथ गुरबानी, पर्यावरण सुरक्षा, नशा मुक्ति और धार्मिक जागरूकता के संदेश भी दिया। “आज देश में लोकतंत्र, धार्मिक आजादी और एकता सिर्फ पवित्र गुरु साहिब की कृपा से है।

    DSGMC के पूर्व प्रेसिडेंट मनजीत सिंह GK ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यह यात्रा गुरु साहिब की महान शहादत का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के बढ़ते मामलों को देखकर उन्होंने यह जागरूकता यात्रा शुरू की थी। GK ने कहा कि तब तलवार के बल पर धर्म बदला जाता था, आज लालच में यह किया जा रहा है। गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत हर तरह के जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के खिलाफ थी। हमने इस संदेश को दूर-दूर तक पहुंचाया है। उन्होंने नशा मुक्ति और हेल्थ अवेयरनेस का भी संदेश दिया। अगर मैं अपनी उम्र में 5 दिन में 500 km साइकिल चला सकता हूं, तो युवा भी हेल्थ के लिए हर दिन 10-15 km साइकिल चला सकते हैं।

    GK ने प्रदूषण के मुद्दे पर भी आसान राय रखी और कहा कि प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना गलत है, क्योंकि प्रदूषण का कारण दूसरे इलाकों में भी तेजी से बढ़ रही गतिविधियां हैं। इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह भूरीवाले ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी न केवल सिख धर्म के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह टूर लोगों को गुरु साहिब के बलिदान से जोड़ता है और युवा पीढ़ी के लिए एक जागरूकता संदेश है।

  • Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: लॉटरी की दुकान से लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नार्थ हलके में लॉटरी की दुकान पर हुई लूट के मामले में थाना 8 की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, श्री देवी तालाब मंदिर के पीछे शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की दुकान में हुई लूट की वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने कार्रवाई करते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्णजीत सिंह उर्फ नन्ना व कर्ण सिंह निवासी कोट बाबा दीप सिंह नगर और शुभम नारंग उर्फ लंडन निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है।

    पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड हासिल किया है। पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि 3 संदिग्ध गुज्जापीर में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपियों ने लॉटरी में हुई लूट की वारदात कबूली। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्णजीत पहले ही पुलिस 2 केसों में वांटेड था। जांच में गैरकानूनी शॉप लुधियाना के गुरदीप सिंह की बताई गई है।

    पूछताछ में तीनों लुटेरों ने माना कि उन्हें पता था कि शाह सिकंदर रोड पर लॉटरी की आड़ में सट्टेबाजी हो रही थी। इसलिए तीनों 13 नंवबर को लूट करने गए थे। वहां से करीब 9 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। थाना-8 के एसएचओ यादविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये तीनों लुटेरे ट्रेस करके पकड़े है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को और खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि कुछ दिन पहले लॉटरी की दुकान पर तेजधार हथियारों के साथ आरोपियों ने हमला किया था। इस दौरान आरोपी दुकानदार और ग्राहकों से नगदी छीनकर फरार हो गए थे।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: Flyover पर सरिये से भरा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर सरिये से भरा पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पास फ्लाईओवर पर सरिए भरा ट्रक पलटने से जीटी रोड पर भारी जाम लग गया। इस घटना में ट्रक में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन लुधियाना से जालंधर आने-जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के छात्र करीब 2 किलोमीटर पैदल चल कर क्लास लगाने के पहुंचे। वहीं जाम में फंसे लोग ऑफिस जाने से लेट हुए। घटना की सूचना मिलने पर एसएसफ फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे।

    जहां क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा कि यह जाम लवली यूनिवर्सिटी से लेकर फगवाड़ा के चक्क हकीम तक पहुंच गया है। जाम के चलते ऑफिस जाने वाले लोग लेट, वहीं LPU और आसपास के कॉलेजों के छात्र पैदल बसों से उतरकर क्लास की ओर जाते दिखे। चार घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया था, जिससे यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला।

    वहां मौजूद लोगों ने कहां चार घंटे जाम लगने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस का कोई कर्मचारी ट्रैफिक सुचारू करवाने नहीं पहुंचा। वहां मौजूद कमल अरोड़ा ने बताया कि वो अमृतसर अपने भतीजे की शादी समारोह में जा रहे हैं लेकिन पिछले करीब 2 घंटे में जाम में फंसे हुए है। इसी प्रकार शशि कालिया ने बताया वो अपने दफ्तर ड्यूटी पर जा रहे हैं लेकिन साढ़े 8 बजे से जाम में फंसे हुए है। ऑफिस में जरुरी मीटिंग में पहुंचना है लेकिन ट्रैफिक आगे पीछे भी नहीं हो रहा कैसे पहुंचेंगे।

     

  • जल्द शुरु होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने किया ऐलान

    जल्द शुरु होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थोड़ा बहुत सुधार का काम चल रहा है। इस सुधार के बाद ट्रेन दिसंबर में यात्रियों के लिए शुरु हो जाएगी। रेलमंत्री ने यह भी बताया है कि पहली ट्रेन की टेस्टिंग के दौरान कुछ छोटी-मोटी चीजें सामने आई थी। उन्हें भी ठीक किया जा रहा है। रेलमंत्री का कहना है कि हम शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते। शानदार ट्रेन बनाकर यात्रियों का सफर आसान बनाना ही हमारा काम है।

    दिसंबर में चलेगी ट्रेन

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पहले भी कई बार लॉन्च होने वाली थी परंतु कई कारणों की वजह से लॉन्चिंग को रोकना पड़ा। इससे पहले 15 अक्टूबर को लॉन्चिंग की तारीख दी गई थी परंतु अब कंफर्म है कि दिसंबर में ट्रेन चल पड़ेगी। बीईएमएल नाम की कंपनी इस समय 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बना रही है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, पहली ट्रेन प्रोटोटाइप थी इसलिए उसका हर पैरामीटर पर गहराई से टेस्ट किया गया। अब सारे सुझाए गए बदलावों के अनुसार, ट्रेन को और बेहतर बनाया जा रहा है।

    यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा

    रेलवे ने बताया कि यात्रियों के सुरक्षा और आराम में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसी कारण बुलेट ट्रेन स्लीपर में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। थोड़े से बदलाव के चलते ट्रेन को फिर से तैयार किया जा रहा है। यात्री भी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही ट्रेन लॉन्च हो जाएगी इससे लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी। वंदे भारत ट्रेन पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टस का हिस्सा है। वहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण बीईएमएल के द्वारा किया जा रहा है। इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ट्रॉयल 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर किया गया है।