Blog
-

भाजपा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च को लेकर रणनीति बनाई
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी शहरी इकाई की बैठक शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पार्षद जनकराज खजांची की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस समृति के संदर्भ में 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कैंडल मार्च लेकर रणनीति बनाई। 14 मार्च को भारत का विभाजन कर पाकिस्तान के निर्माण को एक काले दिवस के रूप में याद किया जाता है। उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए शहर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें विधायक सतपाल सत्ती समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति भी तय की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा वितरित किया गया है।जिसे स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर की छत पर लहराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की शहरी इकाई के अध्यक्ष जनक राज खजांची जी कहा कि पार्टी हाई कमान द्वारा कुछ कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है जिन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने शहरी इकाई के तमाम कार्यकर्ताओं से भारत विभाजन विभीषिका समृति दिवस के अवसर पर कैंडल मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि भारत की वर्तमान युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के संदर्भ में तमाम सच्चाई का पता चले। इसके अतिरिक्त भारत के स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए भी सभी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , जिला उपाध्यक्ष नवीन पुरी, जिला सचिव बलविंदर गोलडी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,पवन कपिला, महिला मोर्चा की शहरी अध्यक्ष रितु अशोत्रा,बाबा बलविंदर,संजीव साहनी,संदीप कश्यप,विकास शर्मा, वरुण मेहन,उर्मिला चौधरी, ममता कश्यप,सीमा दत्ता,अनिल सैणी, जय देव ठाकुर, विकास शर्मा,विकास पूरी, नवदीप कश्यप,सचिन ओहरी,राजीव वसिष्ट,शिव कपिल, नीरज जतिक,कमल चौधरी व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । -

नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग
पलवल: नेशनल हाईवे 19 पर बेरला गांव के पास फोर्ड फिगो गाड़ी धूं-धूं कर जल उठी है। यह तो गनीमत रही कि समय रहते गाड़ी में सवार उसके चालक को जानकारी मिल गई और वह गाड़ी को साईड में लगा कर गाड़ी से बाहर आ गया। वरना कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी चालक की जान बचाने में दो अन्य गाड़ी वालों की सजगता रही जिन्होंने रोड पर चलती हुई गाड़ी से उठते हुए धुंए को देख ना केवल फोर्ड फिगो को रुकवाया बल्कि अपनी गाड़ियों में से आग बुझाने वाले निकालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया।
कुछ ही सेकेंडों में गाड़ी पूरी तरह धधक उठी और देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गई और गाड़ी धू-धू कर जल उठी। वहीं बाद में पुलिस टीम के साथ-सथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पहुचे फायर मेंन ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी।
-

बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे 65 वर्षीय व्यक्ति की ऊना में मौत
ऊना/सुशील पंडित : बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे कांगड़ा के लगभग 65 वर्षीय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान देसराज पुत्र वरखिंद्र राम निवासी कांगड़ा के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देसराज निवासी कांगड़ा बस में सवार होकर पटियाला जा रहा था कि ऊना बस स्टैंड से पहले पड़ते कस्बा झलेड़ा पहुंचने पर देसराज की तबीयत खराब हो गई। देसराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। -

पैकेज का लाभ लेने आई थी साबुन कंपनी, पैकेज खत्म होते ही किये पलायन
कच्चा माल मंहगा होने व कामगारों की सैलरी अधिक होने से हो रही थी दिक्कत
प्रतिस्पर्धा के दौर दूसरी कंपनिनयों से महंगा बन रहा था साबुन
बददी/सचिन बैंसल : बरोटीवाला में साबुन बनाने वाली कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने यहां आई थी। पैकेज समाप्त होने के बाद कंपनी ने अपना कोराबार कम कर दिया था। इसके अलावा कच्चा माल बाहर से मंगाने पर कंपनी को अन्य कंपिनयों के के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही थी। यही नहीं मल्टीनेशन कंपनी होने केचलते कामगार को सैलरी 50 हजार रुपये प्रति माह तक हो गई थी। जिससे कंपनी के खर्च तो बढ़ गए थे लेकिन आय पहले से कम हो गई थी। कंपनी ने कामगारो को दूसरे प्लांट में शिफ्ट होने का आफर दिया था। लेकिन जो लोग बाहर के थे वह तो वहां चले गए लेकिन हिमाचल के लोग जान के तैयार नहीं हुए। जिससे कंपनी ने उन्हें बीआरएस दिया। वह भी दस साल तक 20 हजार रुपये सैलरी और दस लाख रुपये एक साथ दिए। जिससे कामगार इसका लाभ लेते हुए अन्य कपनियो में भी नौकरी कर सकते है।बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी और कांग्रेस के प्रवक्ता अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कुछ लोग जानबूझ कर इसका ट्रक यूनियन पर ठिकरा फोड़ रहे है जबिक कंपनी तो पिछल कई सालों से बंद करने की तैयारी में जट गई थी। यहां पर कच्चा माल मंहगा मिल रहा है। और अन्य कंपनियों के साबुन से मुकाबला करना कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी लगातार पड़ रहे घाटे के चलते यहां से शिफ्ट हुई न की ट्रक यूनियन के कारण उसे यहां से जाना पड़ा। कंपनी केवल पैकेज का लाभ लेने आई थी और पैकेज समाप्त होने के बाद उसने धीरे धीरे अपने कदम खींचने शुरू कर दिए थे। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कंपनी ने कामगार को आफर राजपुरा, हरिद्वार की कंपनियो में जाना का आफर दिया था लेकिन हिमाचल के लोग जाने को तैयार नहीं हुए। कंपनी पड़ रहा लगातार घाटा के चलते यहां से यूपी के समीर पुर शिफ्ट हो गई। 15 पहले सो दस हजार रुपये कामगार लगे थे वर्तमान में उन्हें 50 हजार रुपये मल्टीनेशन कंपनी होने के कारण देना पड़ रहा था। उन्होंने इसे ट्रक यूनियन को लेकर जोड़ना निराधार बताया। कंपनी मे शुरू में 500 कामगार थे लेकिन दो सौ कामगारो को पिछले वर्ष बीआरएस दे दीथी और सौ कामगार यहां से दुसरे कारखानों में शिफ्ट हो गए थे। बाकी बचे दो सौ को कंपनी इस वर्ष बीआर सी दी गई। -

क्योरटेक कंपनी में विश्व स्तर की दवाओं का देखने पहुंचे बददी इंटरनेशनल छात्र
छात्रों ने उद्योगों में काम करने व उत्पादन की गतिविधि व तरीका जाना
माता पिता की सेवा के साथ साथ स्कूली छात्र देश का नाम रोशन करें: सुमित
बददी/सचिन बैंसल : बददी इंटरनेशनल स्कूल के लगभग 70 मेधावी छात्र अपने शिक्षकों के साथ विश्व प्रसिद्ध क्योरटेक फार्मा समूह के प्रांगण में स्थानीय दवाओं के निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। इस अवसर पर क्योरटेक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला ने सभी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया और कंपनी के विश्व स्तर दवा, कैप्सूल व ड्राई सिरप निर्माण के आटोमेटिक प्लांट का निरिक्षण किया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने छात्रों को अपील की कि वह अपने माता पिता की सेवा, जिनका सपना है कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर उनका व देश का नाम ऊँचा करें, को पूरा करने हेतु कडी मेहनत करें. उन्होंने कहा की नवयुवाओं को नशों की दलदल व अन्य बुरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति बददी इंटरनेशनल स्कूल हमेशा शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रिम पंक्तियों में रहता है, और बच्चे देश का भविष्य होते हैं, जो इस बढिय़ा स्कूल में उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ; जो निसंदेह भविष्य में अच्छा मुकाम प्रापत कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेन्ट को आश्वाशन दिया कि क्योरटेक ग्रुप समाज सेवा में स्कूल का पूरा पूरा साथ देगा। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 8वीं व 10वीं के छात्रों को अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया. कई छात्रों ने दवा निर्माण के कार्यों से प्रभावित होकर भविष्य में बी.फार्मा की शिक्षा लेने और दवा निर्माण के क्षेत्र में आने की इच्छा व्यक्त की। सुमित सिंगला ने कहा की क्योरटेक ग्रुप सदैव ही फ्रेशर्स को उत्साहित करता रहा है और मौजूदा समय में कई प्रसिद्ध फार्मा उद्योगों को शुरू करवाने में भी क्योरटेक कंपनी उनके शुरूआती समय में सहयोगी रहा है। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने क्योरटेक समूह के एच.ओ.डी. व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी बातचीत की जिनमें तापस दास, अमित कुमार, दीक्षित शर्मा, दीपक शर्मा, डी के तोमर, मुनीश वर्मा, विपिन, मोहित शर्मा, नरेश, बुधराम ठाकुर, बलवंत, जगतार सिंह शामिल हैं। स्कूल छात्रों के साथ आने वाले शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। -

मान सिंह मैहता को बने दुन भाजपा के नए सरदार
जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र
बददी/सचिन बैंसल :भारतीय जनता पार्टी दून की कमान युवा भाजपा कार्यकर्ता मान सिंह मैहता को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल ने की है। वर्तमान में मान सिंह मैहता नगर परिषद बददी के वाईस चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। मान सिंह मैहता लंबे समय से पार्टी से जुडे हुए हैं और 2017 में परमजीत सिंह को विधायक बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। मान सिंह मैहता ने कहा कि वो सबको साथ लेकर चलेंगे और कोशिश करेंगे कि एक बार फिर दून विस में भाजपा का आधिपात्य स्थापित हो जिसके लिए वो भरसक प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि उनका सबसे पहला लक्ष्य आने वाले लोकसभा चुनाव में दून से पार्टी को लीड दिलाना है। उन्होने कहा कि उनका लक्ष्य रहेगा कि हर वर्ग को पार्टी के साथ जोडा जाए और जो किन्ही कारणों से पार्टी से दूर हो गए उनको मनाकर पार्टी में वापिस लाया जाए क्योंकि पार्टी से बडा कोई नहीं होता और संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते उनका लक्ष्य रहेगा कि पार्टी हाईकमान द्वारा जो भी जिम्मेदारी व विश्वास उनको सौंपा गया उसको कर्तव्य निष्ठा से निभाया जाएगा और आला नेताओं के मार्ग दर्शन में दून में पार्टी को सींचा जाएगा। उन्होने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह का आभार जताया है। -

जालंधरः ट्रक और बाइक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत
जालंधर, ENS: नकोदर-जालंधर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव कंग साहबू के पास सड़क हादसे में ट्रक के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखजीत सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी गांव रायपुर रईया मेहतपुर के रूप में हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना में एएसआई जनक राज के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया। सदर पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के चाचा के लड़के बख्शीश सिंह पुत्र तख्त सिंह निवासी छोहले मेहतपुर ने बताया कि वह खेती का काम करता है। आज सुबह डेढ़ बजे वह अपनी लहसुन की फसल लेकर जालंधर सब्जी मंडी में गया था।
जहां वह लहसुन बेचकर शाम करीब 6:00 बजे वापिस आ रहा था तो नकोदर चौक नजदीक उसके चाचा का लड़का सुखजीत सिंह निवासी रायपुर राइया मेहतपुर मिल गया। जो गुरबाज सिंह एसपी हेड क्वार्टर पठानकोट के यहां बतौर गनमैन काम करता था। हम दोनों अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले। जब कंग साहबू अड्डे नजदीक पहुंचे तो ड्राइवर ट्रक को लापरवाही के साथ चला रहा था, इधर-उधर मोड़ काट रहा था तो इस दौरान उसकी गाड़ी सुखजीत सिंह के ऊपर पलट गई।
सुखजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था और मैंने अपनी मोटरसाइकिल पर उसका पीछा किया। जब हम कांग साहबू अड्डा के पास नकोदर की ओर से आ रहे थे, तो एक कैंटर का ड्राइवर बहुत लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जो अपने ट्रक को पहली दाईं ओर ले गया, जो डिवाइडर था। जैसे ही उसने टक्कर मारी तो मैं तेजी से बाईं ओर मुड़ गया और दाईं ओर टकरा गया। जब मैंने ट्रक को देखा, तो वह फिर से नकोदर की ओर मुड़ गया और घूम गया और मेरे चाचा के बेटे सुखजीत सिंह पर पलट गया।जब वह मोटरसाइकिल रोककर देखने गया तो ट्रक के अगले हिस्से के नीचे मोटरसाइकिल सुखजीत सिंह मृत पड़ा था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ए.एस.आई जनक राज ने बताया कि मृतक के चाचा के लड़के बख्शीश सिंह पुत्र तख्त सिंह निवासी छोहले मेहतपुर के बयान पर थाना सदर नकोदर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-

सीएम का दावा: पीएम के खिलाफ BJP में हो सकती है बगावत
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री के खिलाफ बगावत हो सकती है। क्योंकि पार्टी में उनका सम्मान कम हुआ है। हालांकि यह बात उन्होंने किस आधार पर कही, यह स्पष्ट नहीं किया। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि बीजेपी के किसी भी बड़े नेता से पूछ लीजिए कि उनकी पार्टी की मीटिंगों में किस तरह के हालात बन गए हैं। पहले उनकी पार्टी की संसदीय दल की मीटिंग में क्या हालत हुआ करते थे। वहीं अब किस तरह के हालत बन गए है। आप लोग पता कर लीजिए, हकीकत जान जाएंगे। पहले और अब में मोदी जी को लेकर किस तरह के हालात बदल गए है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समझाना चाहूंगा। आप ओबीसी समुदाय से प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे हो। कम से कम ओबीसी का मान और सम्मान तो रखो। लेकिन जिस तरह सोच उनकी है। उसके बाद अब उनकी पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है। आपके खिलाफ धीरे-धीरे रिवॉर्ट (बगावत) हो सकता है। गहलोत ने कहा कि हम सुनते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इनके बीच नहीं बन रही है। लेकिन हमें क्या मतलब इनके बीच बने या ना बने। हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि भारत देश एक और अखंड रहे। उसके लिए पूरे देशवासियों को चाहिए कि वह किसी भी पार्टी या विचारधारा के क्यों ना हो। सबको देश प्रेम और भारत माता के लिए एकजुट रहना चाहिए।
-

पवित्र रिश्ता सीरियल से फेमस टीवी एक्ट्रेस के घर पसरा मातम
मुंबई : पवित्र रिश्ता सीरियल से घर-घर में छाने वाली टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की तरफ से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनके पिता श्रीकांत लोखंडे का 12 अगस्त 2023 को मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल अगस्त के महीने में ही स्वास्थ संबंधी कारणों से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था और अब एक साल बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पिता के बेहद करीब थीं। अभी अंकिता लोखंडे और उनके हसबेंड विक्की जैन की ओर से इस मामले में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में पिता की डेड बॉडी को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार सुबह 11 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने पिता संग भी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती थीं और उनके साथ की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं।
एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर ही पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था इसमें उनके पिता कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। वहीं अंकिता उन्हें फूल ऑफर करने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ की कामना करती नजर आ रही थीं। अंकिता की बातें सुन उनके पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- मेरे पहले हीरो मेरे पिता को फादर्स डे की बधाई। आपको लेकर मैं अपनी असली फीलिंग्स एक्सप्रेस नहीं कर सकती लेकिन इतना जरूर कहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। बचपन से मैंने आपको स्ट्रगल करते हुए देखा लेकिन कभी भी आपने अपना स्ट्रगल हमलोगों तक नहीं पहुंचने दिया। आपने मुझे हमेशा उड़ने के पर दिए और मुझे वो बनने का मौका दिया जो मैं बनना चाहती थी। आज जो कुछ भी मैं हूं सिर्फ आपके सपोर्ट और ताकत की वजह से हूं। मुझे आज भी याद है कि जब मैं मुंबई में नई-नई आई थी उस दौरान मेरे पास रेंट तक देने के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उसके बाद भी आपने हर परिस्थिति में मेरी मदद की। क्योंकि आपको मेरे सपने पर भरोसा था। मैं धन्य महसूस करती हूं कि आप मेरे पापा हैं। मुझे आपकी बेटी होने पर गर्व है। आपको ढेर सारा प्यार। बता दें कि एक्ट्रेस हमेशा से अपने पिता के करीबी रही हैं और उनका चला जाना एक्ट्रेस के लिए बड़े दुख की बात है। -

कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व आईएएस अधिकारी
रायपुर: पूर्व आईएएस जिनेविवा किंडो ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। जिनेविवा किंडो 2004 बैच की प्रमोटिव IAS हैं।
बता दें कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी के लिए पूरजोर ताकत झोंक रहे हैं तो दूसरी ओर पिछले पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है।