फिरोजपुरः शहर के गांव कुंडियां में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट-पत्थर वरसाना शुरू कर दिया, जिससे पूरा घर तहन-नहस हो गया। इस घटना में दो लोगों के ज़ख्मी होने की खबर सामने आई है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर किरपाण से हमला कर दिया और दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामला मामला फिरोजपुर के कुंडे गांव का है, जहां देर रात एक शादी में डीजे बज रहा था और नाच-गाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सुबह होते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, उन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blog
-

Punjab: DJ पर डांस-गाने को लेकर हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो
-

Punjab: सरकारी Hospital में मरीज के लिए ना पट्टी-स्प्रिट और ना ही दर्द निवारक टीके मौजूद, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब वासियों को सेहत सुविधा देने का बड़ा बड़ा दावा करने वाले सरकारी अस्पताल की बड़ी पोल खुलकर सामने आई है। यह पोल उस समय खुली जब मोगा के जीटी रोड बिजली घर के पास एक मोटर साइकल की पैदल जा रहे युवक के साथ टक्कर हो गई और पैदल जा रहे युवक को काफी चोट लगी। इस दौरान युवक अवतार सिंह को मोगा की समाज सेवा सोसाइटी सरकारी अस्पताल लेकर आई। जहां एमरजेंसी में जब मरीज को लाया गया। हादसे में मरीज की टांग टूटी हुई थी।
सोसायटी का आरोप है कि पहले तो स्टाफ की बहुत कमी थी और फिर बाद में मरीज के इलाज के लिए न तो कोई दर्द निवारक टीका था और न ही गाज पट्टी और न ही स्प्रिट थी। मरीज के साथ कोई अटेंड्स भी नही था। समाज सेवा सोसाइटी की ओर से बाजार केमिस्ट की दुकान से सामान मंगवाया गया और फिर स्टाफ की कमी के कारण एक्सीडेंट केस के मरीज को अस्पताल की एमरजेंसी में समाज सेवा सोसाइटी के चेयरमैन गुरसेवक सिंह संन्यासी द्वारा खुद टांग को सीधा करने के लिए गाज की पट्टी अपनी जेब से मंगवाकर लगाई गई।इस मामले के दौरान एमरजेंसी विभाग के डाक्टर कुलदीप कुमार वार्ड में तैनात थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने भी माना कि एमरजेंसी में दर्द निवारक टीके 50 ही मिले थे और वह खत्म हो गए। वहीं गाज पट्टी और स्प्रिट भी मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि सभी मेडिसन के आर्डर दिए हुए है। उन्होंने माना कि स्टाफ की भी कमी है और उनके पास एक्सीडेंट के तीन केस आए हुए है।
वहीं समाज सेवा सोसाइटी के गुरसेवक सिंह संन्यासी ने बताया कि एक एक्सीडेंट केस वह एमरजेंसी में मोगा के सरकारी अस्पताल में लाए थे। जहां पर स्टाफ की कमी की तो अलग बात है, यहां पर मरीज को लगाने के स्प्रिट, दर्द निवारक टीके और गाज पट्टी भी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सारा सामान अपनी जेब से पैसे लगाकर बाजार से खरीदकर लाए है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है। उनका आरोप है किकई बार तो यहां पर ग्लबज तक नहीं होते और वह भी हमने कई बार अपनी एंबुलेंस से निकाल कर एमरजेंसी में इनको दिए हुए है। उन्होंने अपील की है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
दूसरी और मरीज अवतार सिंह ने कहा कि मेरा सड़क पार करते समय एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार व्यक्ति के भी चोट लगी है और मेरे साथ कोई ईलाज के लिए यहां पर कोई नहीं है। ऐसे में समाज सेवा सोसाइटी वाले मुझे अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए, लेकिन यहां पर कोई सामान नहीं था। पीड़ित ने कहा कि सोसायटी वालों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर सारा सामान मंगवाया।
-

Punjab: भेड़ों को नोच-नोच कर खा गए आवारा कुत्ते, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पुलिस थाना पुराना साला के अंतर्गत गांव करवाल में आवारा कुत्तों ने गुज्जर परिवार की 4 कीमती भेड़ों को नोंचकर खा लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गुज्जर लियाकत अली ने बताया कि कल रात कुत्तों का एक झुंड अचानक हमारे डेरे में घुस आया और उन्होंने हमारी चार कीमती भेड़ों को निशाना बना लिया। उन्होंने बताया कि इन भेड़ों को कुत्तों ने इतनी बुरी तरह से नोंचा कि इन चारों भेड़ों की मौत हो गई।
पीड़ित गुज्जर ने बताया कि इस घटना से हमारा करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों का पूरा आतंक है। उन्होंने आज इन चार भेड़ों को निशाना बनाया है, वहीं आने वाले दिनों में हमारे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में इन खूंखार कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। -

Punjab : जेल से नशीला पदार्थ, मोबाइल सहित अन्य सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन और नशे का सामान मिलने का सिलसिला एक बार फिर जारी है। जेल के अंदर से 10 मोबाइल फोन, 3 चार्जर, 6 डेटा केबल, 60 नशीली दवाओं के पैकेट और सिगरेट की डिब्बियां बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार इस मामले में एक की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 3 दिन में 24 मोबाइल फोन व भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए है। -

Punjab: पवित्र बाइबिल को आग लगाने के मामले में Christian समुदाय में रोष, देखें वीडियो
अमृतसरः थाना लोपोके के अंतर्गत गांव माधोके में पवित्र बाइबिल को आग लगाने का मामला सामने आया है, जिससे मसीह समुदाय में काफी रोष पाया जा रहा है। इस संबंधी मौके पर पहुंचे ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के संयोजक वलायत मसीह बंटी और ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राजामानसी सिकंदर डेनियल ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि माधोके गांव में पवित्र बाइबिल की बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि हमने मौके पर जाकर देखा कि पवित्र बाइबल को शरारती अंनसरों द्वारा आग लगा दी गई थी। इस दौरान उन्हें कुछ आधे जले हुए पन्ने भी मिले हैं जो बेहद निंदनीय है।
इस घटना से ईसाई समुदाय के लोगों का दिल दहल गया है, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पवित्र बाइबिल की बेअदबी करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मसीह समुदाय से संबंधित गांव माधोके के कृपाल सिंह नाम और गुरप्रीत सिंह नाम के दो लोगों के खिलाफ धारा 299,3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -

बढ़ने वाला है Bus का किराया, जाने वजह
बेंगलुरु: कर्नाटक में जल्द ही रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया जा सकता है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष एसआर श्रीनिवास ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बसों के किराए में वृद्धि अपरिहार्य है। उन्होंने बताया कि 2019 में आखिरी बार किराया बढ़ाया गया था, जिसे अब पांच साल हो गए हैं। इसके अलावा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में परिचालन लागत को कवर करने और कर्मचारी लाभों का समर्थन करने के लिए इसकी आवश्यकता है।एसआर श्रीनिवास ने कहा, “आखिरी बार बस टिकटों की कीमत में वृद्धि 2019 में हुई थी। तब से बिना किसी किराया बढ़ोतरी के पांच साल हो गए हैं।
तेल की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण, किराए में वृद्धि भी अपरिहार्य है। इसके अलावा वेतन बढ़ाने और कर्मचारियों को लाभ प्रदान करने के लिए, दरों को समायोजित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन 2020 में किया गया था, अगला संशोधन 2024 के लिए निर्धारित है। किराया समायोजन में हुए इस देरी ने हमारे सामने वित्तीय चुनौतियों को खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समय-समय पर इसे बढ़ाया जाता तो आज ऐसी स्थिति नहीं होती। केएसआरटीसी को पिछले तीन महीनों में 295 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
श्रीनिवास ने बताया कि 40 नई वोल्वो बसों का प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा हमने पहले ही 600 नियमित बसें खरीद ली हैं। हमने 5 से 20 प्रतिशत तक किराया वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। दर वृद्धि पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किराया वृद्धि का पुरुष यात्रियों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। महिला यात्रियों के लिए टिकट की कीमत भी बढ़ाई जाएगी, लेकिन यह वृद्धि शक्ति योजना के तहत कवर की जाएगी।
-

Express Highway पर Truck और Bus की टक्कर में 6 की मौत
आणंद : गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद कार और ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी।
तेज रफ्तार कार अंसुतलित हो गई और ट्रक के पीछ जा घुसी। सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन और राहगीरों ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही पुलिस की टीम को भी सूचित किया। एक्सप्रेस हाईवे पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही दो एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने सड़क पर पड़े शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए नडियाद सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस मृतकों के पहचान में जुटी हुई है। इसके बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसे का शिकार हुई कार किरण गिरीशभाई भट्ट के नाम पर है। प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के चलते कार अनियत्रिंत हो गई और आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी।
बता दें कि दो दिन पहले गुजरात के अलग-अलग जिलों में कई हादसे हुए हैं। इन हादसों में भी 10 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सुरेंद्रनगर में ट्रक और डंपर के बीच हुई भिडंत के बाद आग लग गई थी। दोनों वाहनों के पलटने से चालकों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर, डांग में घाट से उतरते वक्त ट्रक पलटने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी। इसी बीच धंधुका में पिपली-वटमन हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। भावनगर में एक अज्ञात वाहन ने 7 तीर्थयात्रियों को कुचल दिया था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी।
-

Expressway पर भीषण हादसा, पिकअप से टकराई DCM, 2 की मौत
नई दिल्लीः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर भयंकर हादसा हुआ है। इसमें लखनऊ से आगरा की ओर आ रही डीसीएम अचानक से बेलगाम हो गई और डिवाइडर कूद कर दूसरी ओर आ गई। इतने में आगरा से लखनऊ की ओर जा रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गया। यह टक्कर इतना तेज था कि दोनों ही वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा डीसीएम चालक को नींद आने की वजह से हुआ है। दरअसल लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे डीसीएम के ड्राइवर को सौरिख इलाके में नींद आने लगी। अचानक से उसे तेज नींद को झोंका आया और उसकी गाड़ी नियंत्रण से बाहर चली गई। जबतक वह गाड़ी को नियंत्रित करता, डीसीएम डिवाइडर लांघकर दूसरी साइड पहुंच चुकी थी।
इतने में आगरा की ओर से आ रहे पिकअप से इस गाड़ी का आमने का टक्कर हो गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घायलों में दो तीन लोगों की हालत नाजुक है। ऐसे में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
पुलिस ने बताया कि पिकअप में सवार सभी लोग बिहार में सिवान के रहने वाले हैं। यह सभी इन दिनों रोजी रोटी के लिए नोएडा में रहते थे। हादसे के वक्त यह सभी पिकअप में सवार होकर नोएडा से सीवान जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने सभी घायलों और मृतकों की पहचान कर उनके घर वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है।
-

Jalandhar : तेज रफ्तार गाड़ी और Activa की भीषण टक्कर, मौ’त
जालंधर,ENS : नकोदर जालंधर हाईवे पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने रोड पर कर रहे एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान लांबड़ा के गांव बशेशरपुर के रहने वाले रूप के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र करीब 45 साल है। जिससे शव को थाना लांबड़ा की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार को रात की है। मृतक अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर के लांबड़ा के गांव बशेशरपुर लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर स्थित पटैटो रिसर्च सेंटर के सामने से रोड क्रॉस करने लगा तो एक गाड़ी की चपेट में आ गया। जिसके वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। लांबड़ा से जांच के लिए क्राइम सीन पर पहुंचे एएसआई सुभाष ने कहा- घटना की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई थी। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार सवार वहीं पर खड़ा रहा, भागा नहीं था।

जिसके बाद सबसे पहले मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थी। जिसके बाद तुरंत उसे लोगों की मदद से पास के अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक्टिवा सवार को मृत घोषित कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना की सूचना देर रात मृतक के परिवार को दे दी थी।
उनके अनुसार मृतक जालंधर की एक निजी कंपनी ने बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। रोजाना वह साढ़े 9 से 10 बजे तक घर आ जाता था। रात में काम से घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया। पुलिस जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
-

कैफे सहित कई दुकानों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। ये घटना मयूर विहार फेज 2 में स्थित नीलम माता मंदिर के समीप यूनिफॉर्म निर्माण की दुकान और कैफे में लगी। थोड़ी ही देर बाद इसने बड़ी संख्या में दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना के बाद बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।
अग्निशमन अधिकारी एस.के दुआ ने कहा है कि फायर टेंडर की 25 गाड़ियां यहां आग बुझाने में लगी हुई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया है। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.के. दुआ ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस को रात 11:40 बजे कैफे में आग लगने की सूचना मिली। जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो आग इमारत की तीनों मंजिलों में फैल चुकी थी।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, छत से एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। एस.के. दुआ ने बताया कि उचित वेंटिलेशन नहीं होने के कारण आग फैल गई। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में 25-30 दुकानें हैं और 12-15 दुकानें आग से प्रभावित हैं। आग लगने के कारण एक फायरमैन घायल हो गया है, उसे अस्पताल भेज दिया गया है