Blog

  • होशियारपुर : मोबाइल स्नैचिंग करते पकड़े गए 2 चोर, लोगो ने जम कर की धुलाई, देखें वीडियो 

    होशियारपुर : मोबाइल स्नैचिंग करते पकड़े गए 2 चोर, लोगो ने जम कर की धुलाई, देखें वीडियो 

    होशियारपुर/ अनिकेत : होशियारपुर के मोहल्ला प्रेमगढ़ में उस वक़्त अफरा तफ़री मच गई जब 2 चोर गवर्मेंट कॉलेज चौक से एक महिला का मोबाइल स्नैच कर भागे तो महिला के शोर मचाने से आस आपस में खड़े लोगो ने भी स्नैचिंग करने वाले चोरों का पीछा कर मोहल्ला प्रेमगढ़ में पकड़ लिया और वही एकत्रित हुए भीड़ ने स्नैचरों की जम कर धुलाई कर डाली मोके पर पुहंची थाना सिटी पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ अपने साथ थाने ले गयी वही मोके पर पुहंचे पुलिस मुलाज़िम ने कहा कि 2 चोरों को पकड़ लिया है बनती करवाई की जाएगी।

    वही मोके पर खड़े लोगो ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि लगातार शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही लेकिन पुलिस इनपे  शिकंजा कसने में नाकाम है वही मोके पर मजूद लोगो ने कहा कि ऐसे चोरो पर कड़ी करवाई होनी चाहिए ।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    समर्थकों का थाने पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी

    अमृतसरः अजनाला में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एसपी जुगराज सिंह सहित 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। एसपी जुगराज सिंह को अमृतसर रेफर किया गया है। अमृतपाल सिंह अजनाला थाने के अंदर मौजूद हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगर शाम तक एफआरआई रद्द नहीं की गई तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब यहां प्रकाशित किया जाएगा। अमृतपाल सिंह ने पुलिस को आधे घंटे का समय दिया है।

    उन्होंने कहा कि मनरेगा व्यक्ति के कहने पर मेरे और मेरे साथियों पर कई धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। अमृतपाल सिंह मीडिया के जरिए कहा कि मैं कहता हूं सीएम मान ने हमारे पर वायलेंस की है, सीएम मान पर अब करें ये पर्चा। अमृतपाल ने कहा कि आधे घंटे में अगर हमारे साथियों को रिहा नहीं किया गया तो आगे की कार्रवाई का प्रशासन जिम्मेदार होगा। अगर आज पर्चा दर्ज कर देते है तो वह खुशी खुशी यहां से चले जाएगे, नहीं तो यही पर अब ढेरा लगाकर हमसब बैठ जाएंगे।

  • पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहड़ा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहड़ा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहड़ा में वीरवार को तलमेहड़ा में एक दिवसीय जिला सेवा बिधिक प्राधीकरण निशुल्क शिविर आयोजित जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में  स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहड़ा में एक दिवसीय जिला सेवा बिधिक प्राधीकरण निशुल्क कानूनी सहायता हेतु जागरूकता शिविर आयोजित करवाया गया।

    जिसमें जिला लीगल सर्विस अथोरिटी के सचिव व न्यायधीश नव कमल की अध्यक्षता में क्षेत्र की जनता को जिला सेवा विधिक प्राधीकरण अथोरिटी द्वारा दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता हेतु जागरूक किया गया। जिसमें फ्री कानूनी सहायता जिसमें तीन लाख से कम इनकम हेतु स्वर्ण परिवारों को भी निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसमें उस परिवार सदस्यों को बकील सहित अन्य कागजातों का खर्च भी नहीं भरना पड़ेगा। गरीव व पात्र परिवारों को सरकार व प्रशासन द्वारा दी जा रही अन्य कानूनी सहायता हेतु भी जागरूक किया गया।व उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर तहसील पैरा लीगल बल्टियर अमर चंद शर्मा, जतिंदर कुमार  ने लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर  पंजाब नैशनल बैंक शाखा तलमेहड़ा के मैनेजर जसपाल सिंह, सुरेन्द्रा सिंह,दीपक रणौत, पार्वती देवी  सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • पटियाला पंजाबी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर का हुआ समापन

    पटियाला पंजाबी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता शिविर का हुआ समापन

    तीक्षण और पल्लवी ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया 

    उना/सुशील पंडित: पटियाला पंजाबी विश्वविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का आज समापन हुआ, जिसमें अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी तीक्षण और पल्लवी ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इन्होंने इस सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में दूसरे राज्यों के स्वयंसेवियों से मिलने, उनसे वार्तालाप करने, राज्यों की संस्कृति और परंपरा को जानने , एकता मे रहने और अनुशासन में रहने , विभिन्न विद्वानों के लेक्चर सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। 

    इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 17 से 22 जनवरी 2023 तक हुआ , जिसमें देश के 11 राज्यों के लगभग 240 स्वयंसेवी ने भाग लिया।  उन्होंने ये भी कहा कि इसी वर्ष जनवरी माह में एनएसएस काउंसिल शिक्षा निदेशालय हायर एजुकेशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया गया। रायपुर मैदान स्कूल में 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना ने भाग लिया था, जोकि हमारे हमारे महाविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।

  • पंजाबः राजस्व विभाग का कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः राजस्व विभाग का कानूनगो रिश्वत लेते गिरफ्तार

    मालेरकोटलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने के मकसद से आज मालेरकोटला ज़िला के माल ब्लाक जमालपुरा में तैनात कानूनगो विजय पाल को 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग करने और रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानूनगो निवासी गाँव भरथला मंडेर, मालेरकोटला को करमजीत सिंह निवासी गाँव भैनी कलां, तहसील अमरगढ़, मालेरकोटला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त कानूनगो उस ( शिकायतकर्ता) से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए एक्वायर की ज़मीन के मुआवज़े से सम्बन्धित फाइल को कलियर करने के एवज़ में 2 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। 

    इस शिकायत की जांच करने के बाद लुधियाना रेंज की आर्थिक अपराध शाखा की विजीलैंस टीम ने दोषी कानूनगो को मौके से पहली किश्त के तौर पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया और दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में उक्त दोषी के पास से रिश्वत और पैसे बरामद भी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोषी माल अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

  • जालंधर के लोगों को सीएम मान ने दी बड़ी राहत, किया ये ऐलान

    जालंधर के लोगों को सीएम मान ने दी बड़ी राहत, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार का पहला ‘इन्वेस्ट पंजाब समिट’ वीरवार यानि आज से मोहाली में शुरू हो गया। इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन पंजाब के सीएमं भगवंत मान ने किया। इस दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में इंडस्ट्री को सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवाएगी। भगवंत मान ने देश-विदेश की कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्टमेंट करने का न्योता भी दिया। ओपनिंग स्पीच में सीएम ने कहा कि पंजाबी मेहनती है और पंजाब पांच नदियों का प्रदेश है। पंजाबियों ने ही बड़े-बड़े आइडिया और स्टार्टअप दुनिया को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जोमेटो, ओला वगैरह के नाम भी गिनाए।

    आप सरकार को अपने इस पहले इन्वेस्टर समिट से राज्य के लिए करोड़ों रुपए के बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। समिट के पहले दिन सीएम पंजाब भगवंत मान के साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और चीफ सेक्रेट्री पंजाब वीके जंजूआ मौजूद रहे। इनके अलावा आप के सभी विधायक और इंडस्ट्रियलिस्ट मंच के सामने कुर्सियों पर बैठे। सीएम ने कहा कि सामान्यत: इस तरह के समिट में MOU कल्चर केवल दिखावे का होता है और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं उतरता लेकिन पंजाब हर किसी का पेट भरता है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री पंजाब के लोकल युवाओं को नौकरी में तरजीह देगी, उसे सस्ती बिजली के साथ-साथ दूसरे मामलों में भी प्रायोरिटी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब नई चीजों, टेक्नोलॉजी और आइडिया को बहुत तेजी से अपनाता है।

    पहले पंजाब के पास केवल एक नेशनल हाईवे था और उसी के आसपास ही सारी इंडस्ट्री लगी हुई थी। आज पंजाब के हर हिस्से की रेल से लेकर एयर और रोड कनेक्टिविटी है। यहां 4-4 नेशनल हाईवे बन चुके हैं। 4 घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट चल रहे हैं। बहुत जल्दी लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट भी शुरू हो जाएगा। सीएम ने कहा कि लुधियाना को मिनी मैनचेस्टर कहा जाता है। पंजाब ट्रैक्टर बनाने वाला सबसे बड़ा राज्य है। जालंधर स्पोर्ट्स हब के रूप में जाना जाता है। साइकिल बनाने में भी पंजाब सबसे आगे है। पंजाब सरकार नई इंडस्ट्री पॉलिसी ला चुकी है। इस पॉलिसी को बनाने से पहले छोटे-बड़े तमाम कारोबारियों से बात की गई और पॉलिसी में 90% सुझाव कारोबारियों के ही हैं।

  • जालंधरः इन 12 इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधरः इन 12 इलाकों में कल 4 घंटे बिजली रहेगी बंद

    जालंधर/वरुण: शहर में बिजली विभाग की ओर से शनिवार को 4 घंटे का कट लगाने की सूचना दी है। इस दौरान विभाग की ओर से कहा गया है कि 12 इलाकों में बिजली का कट लगाया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा कहा गया है कि अनुमंडल अबदपुरा के अंतर्गत मॉडल टाउन जालंधर के 11 केवी मॉडल हाउस, भार्गव कैंप, नकोदर रोड, राजपूत नगर, विश्कर्मा मंदिर एवं रविदास भवन फीडर जोकि 66 केवी चर्रा मंडी बिजली से चलते है।

    विभाग ने कहा कि रविदास महाराज के मेले के संबंध में फीडरों की जरूरी मरम्मत की जा रही है। इसके तहत शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बूटा मंडी, मॉडल हाउस, भार्गव कैंप, पिशोरी मोहल्ला, अबदपुरा, राजपूत नगर, संत नगर, अजीत नगर, लिंक कॉलोनी, लिंक रोड, लाजपत नगर और आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू ने किया हाईकोर्ट का रूख, दायर की याचिका, जाने मामला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू ने किया हाईकोर्ट का रूख, दायर की याचिका, जाने मामला

    चंडीगढ़ः कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक 2016-17 के मामले में नवजोत सिद्धू ने इनकम असेसमेंट मामले को लेकर याचिका दायर की है। दरअशल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इनकम टैक्स द्वारा उनकी 2016-17 की आय की गलत असेसमेंट करने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

    उन्होंने इनकम टैक्स विभाग को इस ठीक करने की अपील की थी लेकिन इस रिवीजन को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है। सिद्धू ने हाईकोर्ट से डिपार्टमेंट के ऑडर को रद्द करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी और हाईकोर्ट ने डिपार्टमें से डिटेल भी मांगी है।

  • देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश, देखें वीडियो

    बददी/ सचिन बैसल: इनकम टैक्स के अधिकारियों की एक टीम बद्दी के काठा स्तिथ यूफ़्लेक्स पैकेजिंग कंपनी में पहुँची टीम के पहुँचते ही कंपनी मैनेजमेंट में अफ़रा तफ़री का माहोल हो गया। टीम ने अंदर बाहर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक़ इनकम टैक्स की टीम कंपनी के दस्तावेज़ो को खंगाल रही है इनकम टैक्स की टीम के पास पुख़्ता सबूत है की देश भर में यूफ़्लेक्स कंपनी टैक्स चोरी कर रही है इसलिए यूफ़्लेक्स के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स द्वारा छापा मारी की का रही है आपको बता दें की यूफ़्लेक्स कंपनी पान मसाले के पैकेजिंग बनाती है ।

  • सरकारी बस में महिला ने कंडक्टर से की हाथापाई, देखें वीडियो

    सरकारी बस में महिला ने कंडक्टर से की हाथापाई, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एचआरटीसी बस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बस में सवार महिला कंडक्टर के साथ बहस करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कंडक्टर पर अपने पैर से भी हमला कर रही है। कंडक्टर के बार-बार कहे जाने पर भी महिला लगातार हाथापाई करती हुई नजर आ रही है। 

    दरअसल यह बस ढली से खलीनी जा रही थी। टिकट काट रहे कंडक्टर ने महिला के बेटे का पास चेक किया। पास में कुछ स्पेलिंग न होने की वजह से पास चेक करने में समय लग रहा था। इस पर महिला ने कंडक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया और पूछा कि क्या वह अनपढ़ है और पढ़ने में इतनी देर क्यों लगा रहा है? जल्दी पास वापस कर दे। 

    इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। परिचालक का आरोप है कि महिला ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं महिला बस की पिछली सीट से उठकर आगे आई और उस पर हमला करने लगी। वीडियो में महिला कंडक्टर के मोबाइल फोन पर भी हमला करती हुई नजर आ रही है और वीडियो बनाने से उसे रोक रही है। परिचालक ने मामले की शिकायत दी है।