Blog

  • इस इलाके में चली गोलियां, एक छात्र की मौत

    इस इलाके में चली गोलियां, एक छात्र की मौत

    चंडीगढ़: यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों के घर पर आकर रविवार रात दो युवकों ने गोलियां चला दीं। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान अनुज निवासी भिवानी और घायल छात्र की पहचान पवनीत के रूप में हुई है, जो कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

    दोनों गांव भागोमाजरा में पड़ती सरपंच कॉलोनी के एक घर में किराए पर रहते थे।

    आसपास के लोग गोलियां चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर दोनों घायल छात्रों को देखकर उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले गए। वहां पर अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पवनीत को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर अब पवनीत का इलाज चल रहा है।

    रविवार रात दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उन्होंने दोनों से किसी बात को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान अचानक युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए युवकों ने खुद को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अनुज और पवनीत गोलियां लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए।

  • गोपी घाट के रपटे पर 3 बच्चे बहे, रेस्क्यू टीम ने 2 को बचाया, देखें वीडियो

    गोपी घाट के रपटे पर 3 बच्चे बहे, रेस्क्यू टीम ने 2 को बचाया, देखें वीडियो

    रायसेनः पर्यटक स्थल महादेव पानी के पास एक हादसा हो गया। गोपी घाट के रपटे पर नहाते वक्त बारिश के पानी का तेज बहाव आने से 3 बच्चे बह गए। स्थानीय लोगों ने 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक लड़का विधान सेन लापता है। NDRF और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब कल सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। तीनों बच्चे भोपाल से महादेव पानी घूमने आए थे। विधान सेन के दोस्त अभिषेक ठाकुर ने बताया कि हम 3 दोस्त भोपाल से महादेव पानी घूमने आए थे। नहाते समय अचानक तेज पानी आ गया जिसमें हम तीनों बहने लगे। मुझे और मेरे दोस्त शुभम सोनी को लोगों ने बचा लिया, लेकिन हमारा दोस्त विधान सेन पानी में बह गया है। SDM मुकेश सिंह ने बताया कि हमें 1 बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है। मौके पर समस्त विभागों की टीम मौजूद है और बच्चे की तलाश लगातार जारी है।

  • जालंधरः FIR दर्ज होने के बाद विधायक राणा इंद्र प्रताप का आया बयान, देखें Live

    जालंधरः FIR दर्ज होने के बाद विधायक राणा इंद्र प्रताप का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: बाढ़ के पानी में डूबे लोगों को बचाने के लिए विधायक राणा इंद्र प्रताप द्वारा क्षेत्र वासियों के साथ तोड़े गए धुस्सी बांध मामले में थाना कबीरपुर की पुलिस ने विधायक व कुछ किसानों के खिलाफ विभिन्न धारओं तहत केस दर्ज किया है। जिसके बाद आज विधायक ने इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान विधायक राणा इंद्र ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को खुद ही नहीं पता कितना पानी छोड़ा जा रहा है। 

    विधायक राणा इंद्र ने कहा कि कल रात से ब्यास के पानी का लेवल कम हुआ है। उन्होने कहा कि पानी का लेवल ज्यादा बढ़ने के कारण उन्होंने बांध तुड़वाया था। अगर वह ऐसा नहीं करते तो पानी गांवों में घुस सकता था। तीन दिन में पानी का लेवल 5 फीट कम हुआ है। उन्होने कहा कि लोगों के बाढ़ के पानी से पशु मर गए तो कई लोगों के परिजनों की मौत हो गई। बता दें कि बीते दिन धुस्सी बांध तुड़वाने के मामले में विधायक राणा इंद्र प्रताप और कुछ किसानों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी के थाना कबीरपुर में मामला दर्ज किया गया था। 

  • पंजाबः केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, 12 करोड़ रुपए की लागत से खुलेगा NCB दफ्तर

    पंजाबः केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, 12 करोड़ रुपए की लागत से खुलेगा NCB दफ्तर

    अमृतसरः पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों को लेकर एक अहम बैठक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ अहम मीटिंग पंजाब सहित 9 राज्यों के साथ की है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि अमृतसर में एन.सी.बी. का दफ्तर खोला जाएगा और उसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपए जारी करने की भी बात कही। इतना ही नहीं, अमित शाह ने इस दौरान अमृतसर में खुलने जा रहे NCB ऑफिस की बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हुई। 

    गृहमंत्री इस दौरान हर राज्य को बातचीत के लिए 5 मिनट दिए। जिसमें सीएम भगवंत मान ने बताया कि बीते समय में पंजाब द्वारा 1000 कि.ग्रा. नशा जब्त किया गया है, जबकि 22हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पंचायतों की मदद से नशा मुक्ति की मुहिम भी चलाई जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को ड्रोन की रजिस्ट्रेशन करवाने और NDPS एक्ट में शोध करते हुए उसे सख्त करने की अपील भी की है।

    यह कार्यक्रम NCB द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते इसमें ड्रग्स पर ही चर्चा हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से हो रही ड्रग्स व हथियारों तस्करी और पंजाब में फैले तस्करों के नेटवर्क पर ही बात रखी। इसके अलावा बॉर्डर की सुरक्षा मॉडर्न उपकरणों से करने की मांग की गई, ताकि ड्रोन मूवमेंट को विफल किया जा सके। कार्यक्रम ऑनलाइन 10.15 बजे के करीब शुरू हुआ। जिसमें दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्री व केंद्रिय शासित राज्यों के उप-राज्यपाल भाग लिया। NCB पर आधारित इस बैठक में जब्त की गई ड्रग्स को ऑनलाइन सिग्नल पर 1,44,000 किलोग्राम नशे, जिसकी वैल्यू 2,416 करोड़ थी, उसे नष्ट किया गया।

  • बड़ी खबरः घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    फतेहाबादः पंजाब बॉर्डर के पास हरियाणा के फतेहाबाद में घग्गर पर बने बांध को तोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। ये ग्रामीण गांव मूसाखेड़ा के हैं। पुलिस जांच के मुताबिक फतेहाबाद में मूसाखेड़ा और ढाणी बबनपुर गांव के बीच एक बांध बना हुआ है। रविवार शाम को अंधेरे में ढाणी बबनपुर के ग्रामीणों ने बांध को तोड़ दिया। इसका पानी मूसाखेड़ा गांव की तरफ आना था। जहां पहले से पानी भरा हुआ है। इसका पता चलते ही मूसाखेड़ा के ग्रामीण वहां पहुंच गए और 2 फायर कर दिए।

    वहीं आज भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं, मानसा, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच भाखड़ा बांध में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। भाखड़ा में जलस्तर 1641.30 फीट तक पहुंच गया है। जबकि डैम की फुल कैपेसिटी 1680.82 फीट है। वहीं फ्लड गेट लेवल 1645 फीट है। पानी 1645 फीट के पार होने के बाद कभी भी परिस्थितियों को देखते हुए गेट खोले जा सकते हैं। वहीं, पौंग डैम से 32 हजार क्यूसेक पानी भी छोड़ा जा रहा है।

  • जालंधरः थाने से कुछ दूरी पर मदिंर की गोलक तोड़कर पैसे लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः थाने से कुछ दूरी पर मदिंर की गोलक तोड़कर पैसे लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ चोर अब मदिंरो को निशाना बनाने लगे है। थाना 5 से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित मंदिर सती माता मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक 2 चोरों ने वारादात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर मंदिर की 9 गोलके तोड़कर उनमें से 80 से 90 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • कपूरथलाः हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लाखों के गहने, नगदी सहित हथियार बरामद

    कपूथलाः आईपीएस राजपाल सिंह संधू के दिशा-निर्देशों पर पीपीएस इनवेस्टिगेशन रमनिंदर सिंह, पीपीएस बरजिंदर सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने जिले में हो रही लूटपाट के मामलों में नकेल कसते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी रावां थाना बेगोवाल, सुरिंदर सिंह उर्फ यादा पुत्र हरनेक सिंह निवासी तलवंडी कुका थाना बेगोवाल, जगजीवन सिंह उर्फ जीवन पुत्र बख्शीश सिंह निवासी कुका तकिया, थाना बेगोवाल, अमरजोत सिंह उर्फ अमन पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी कुका थाना बेगोवाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई हरवंत सिंह ने टीम सहित बाकरपुर में नाका लगाया हुआ था।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों ने एक गैंग बनाई हुई है। जिन्होंने अपनी खतनाक गैंग बनाई हुई है और वह हाईवे पर तेजधार हथियारों से लूट की वारदातों को अंजाम देते है। इसके साथ ही आरोपी बंद पड़ी कोठियों को भी निशाना बनाते है। उक्त आरोपी बेगोवाल और ढिलवां के इलाकों में हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। एएसआई हरवंत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 45 अ/द 16-7-2023 आईपीसी धारा 392, 379 बी, 380, 454, 457 के तहत थाना ढिलवां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए, 8 लाख रुपए के गहने, 2 दातर और 2 बाइक बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा की गई 6 वारदातों को ट्रेस किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, पुलिस अधिकारी का कहना हैकि आरोपियों से वारदात करने के मामले में और बड़े खुलासे हो सकते है।


     

  • जालंधरः शेखा बाजार दुकान में हुई झड़प, Novelty Center पर लगे युवक से मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः शेखा बाजार दुकान में हुई झड़प, Novelty Center पर लगे युवक से मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते शेखा बाजार में दुकान पर काम करने वाले युवकों में हाथापाई होने के मामला सामने आया हैै। इस दौरान कृष्णा गारमेंट्स पर काम करने वाले युवक के साथ हाथापाई हुई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईलाज दौरान युवक की मां पूनम  निवासी तेल वाली गली रहती है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सागर ब्लड कैंसर से ग्रस्त है। जोकि अपने ईलाज करवाने के लिए कृष्णा गारमेंट में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि कृष्णा गारमेंट के सामने स्थित दुकान पर काम करने वाला लड़का उसके पास आया और नौकरी पर लगने की बात कहने लगा। जिसके बाद इस घटना की जानकारी उक्त दुकानदार को मिली तो वह आकर उनकी दुकान पर विवाद करने लगा। और लड़के को अपनी दुकान से लड़के को हटवाने के आरोप लगाने लगा। जिसके बाद बहसबाजी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान सागर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित युवक की मां ने उक्त दुकानदार पर गालियां देने के भी आरोप लगाए है। हालांकि इस मामले को लेकर Novelty Center कपड़ा व्यापारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह भी अपना पक्ष रखेंगे तो उसे सबूतों के आधार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

  • रेलवे स्टेशन पर सो रहे बच्चे की गर्दन को RPF जवान ने पैर से दबाया

    रेलवे स्टेशन पर सो रहे बच्चे की गर्दन को RPF जवान ने पैर से दबाया

    वीडियो वायरल होने जवान निलंबित

    यूपी: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन पर सो रहे बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने पैर से दबाया था। बच्चे की गर्दन को दबाते आरपीएफ जवान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। 

    वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि जवान बच्चे के साथ काफी बुरा व्यवहार कर रहा था। बेल्थरा रेलवे स्टेशन का ये वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था, जिसके बाद अब उस जवान के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आजमगढ़ आरपीएफ के इन्चार्ज रमेश चंद्र मीणा ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बेल्थरा रोड स्टेशन पर आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह मुख्य द्वार के पास सो रहे बच्चे पर अपना पैर रखकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिख रहा है।

    उन्होंने जानकारी दी कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जवान को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि सो रहे बच्चे की पैर से गर्दन दबाने का ये वीडियो जब सामने आया तो लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। सोशल मी़डिया पर जवान को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। आरपीएफ के आला अधिकारियों और आरपीएफ आजमगढ़ के प्रभारी रमेश चंद्र मीणा को भी ये वीडियो मिला था। इसके बाद ही आरपीएफ जवान को निलंबित कर दिया गया।

  • जालंधरः गांव के पंच ने रस्सी से बांध कर नाबालिग को पेड़ से उल्टा लटकाया, देखें वीडियो 

    जालंधरः गांव के पंच ने रस्सी से बांध कर नाबालिग को पेड़ से उल्टा लटकाया, देखें वीडियो 

    फिल्लौर : गांव छोटी पाल नौ के पंच ने अपने पास काम करने वाले एक नाबालिग श्रमिक को गांव पालकदीम में पेड़ से उल्टा लटका दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पंच ने एडवांस लिए पैसे नहीं लौटाने पर यह कार्रवाई की है। पंच मनवीर ने बिहार में रह रहे श्रमिक के स्वजनों को वीडियो काल कर उसे दिखाया। उसने उनको 35 हजार रुपये देने के लिए कहा और न देने पर बेटे को मारने की धमकी दी। स्वजनों ने तुरंत कहीं से पैसों का इंतजाम किया और मनवीर के अकाउंट में डाल दिए । कई घंटे तक लटके रहे नाबालिग की हालत बिगड़ी तो मनवीर ने उसे उतारकर किसी अज्ञात जगह पर छिपा दियावारदात 14 जुलाई की है। यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद फिल्लौर थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने रविवार को केस दर्ज कर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया | मनवीर के साथ वीडियो में मौजूद साथियों की तलाश की जा रही है।

    युवक मनवीर के पास खेतों में काम करता था। युवक ने अपने स्वजनों को भेजने के लिए 35 हजार रुपये मनवीर से एडवांस लिए थे। वह 35 हजार रुपये लेकर अपने रिश्तेदार के पास गया और मनवीर को लगा कि वह भाग गयामनवीर ने साथियों के साथ उसे ढूंढ़ा। सारे आरोपित नाबालिग को उठाकर गांव पालकदीम में ले गए। मनवीर ने वहां अपने रिश्तेदार के खेतों में ले जाकर पहले उसकी पिटाई की और फिर उसके पैरों में रस्सी बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया और उसके स्वजनों से पैसे वसूले। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

    नाबालिग के नहीं मिलने पर गुस्साए पंच मनवीर ने उसका फोटो वाट्सएप ग्रुपों पर वायरल कर दिया। उसे कहीं से जानकारी मिली कि युवक गांव के पास ही कहीं बैठा है। इसके बाद मनवीर ने उसका अपहरण कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव के समाज सेवक अमरीक सिंह जजा ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग के पास दी वहां से थाना फिल्लौर को सूचित किया गयाइसके बाद थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि रविवार देर रात युवक मिल गया है। उसका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले गए है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दो लोग हैं, जिसका पता कर उन्हें क़ाबू कर लिया जाएगा।