चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मीडिया प्रभारी और सलाहकार मंजीत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना ओएसडी (जनसंपर्क) नियुक्त किया है। मंजीत सिद्धू मुख्यमंत्री भगवंत मान के बेहद करीबी माने जाते हैं। मंजीत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई और पंजाब के पत्रकार समुदाय में एक सम्मानित व्यक्ति हैं। वह लंबे समय से आप पंजाब का मीडिया सेल संभाल रहे थे। पत्रकारों से उनके अच्छे संबंधों के कारण नियुक्ति से आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार दोनों को फायदा मिलेगा।
Blog
-

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट अस्पताल में भर्ती
नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस महक चहल की हालत काफी गंभीर थी जिसकी वजह से उन्हें चार दिनों तक मुंबई के एक अस्पताल की भर्ती रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, अब महक की हालत में काफी सुधार है। लेकिन वो अभी भी अस्पताल में हैं। हाल ही में महक ने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

महक चहल ने अपनी तबियत के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मुझे निमोनिया हो गया था जिसकी वजह से मैं 3-4 दिन आईसीयू में रही। मुझे ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर रखा गया था। मैं 2 जनवरी को अचानक से गिर गई थी, मैं सांस नहीं ले पा रही थी। तब मुझे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर्स ने तुरंत भर्ती कर लिया। 8 दिन हो गए हैं और मैं अभी भी अस्पताल में हूं। हालांकि, मैं अब जनरल वार्ड में हूं। मेरी तबियत में काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी सांस लेने में परेशानी हो रही है’।

इसके अलावा महक ने बताया कि वो तब बहुत डर गई थी। मैं अपनी लाइफ में कभी भी उस पोइंट पर नहीं आई थी जहां मैं सांस नहीं ले सकती थी। मुझे हर बार खांसने में दर्द हो रहा था। लेकिन मुझे लगा सब ठीक हो जाएगा।
महक ने आगे बताया कि वो आराम करना चाहती थी इसलिए किसी से संपर्क नहीं किया। पहले मुझ लग रहा था कि मुझे नॉर्मल सर्दी लगी है। मुझे नहीं पता था कि सर्दी और खांसी इतनी गंभीर हो सकती है’। आपको बता दें कि महक सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम किया है।
-

एनडीआरएफ की टीम ने बददी मे स्कूली बच्चों और अध्यापकों को बताए आपदा से बचने के उपाए
टीम ने मौके पर डेमो देकर किया जागरूक
बददी/ सचिन बैंसल : एनडीआरएफ की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में आपदा के दौरान होने की घटनाएं से बचने के उपाए बताए। एनडीआरएफ के जवानों ने किसी बिल्डिंग से फंसे हुए लोगों को रस्से से सुरक्षित बाहर निकालने के भी तरीके बताए गए। इसके अलावा बाढ़ आने के दौरान, चोट लगने पर तथा आग से बचने को लेकर स्कूली बच्चों और अध्यापकों को प्रयोगात्मक जानकारी दी गई।
एनडीआरएफ के टीम कंमाडंर जगपाल सिंह ने मौके पर बच्चों को प्राथमिक उपचार करने का भी डेमो दिया। हृदय गति रूकने से कई बार अगर हम रोगी को समय पर उपचार दे देते है तो उसकी जान बच सकती है। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल में अगर आग लग जाती है तो उन्हें कैसे सुरक्षित निकाला जाए इसके लिए टीम ने रस्से के सहारे बच्चों को और टीम को सदस्यों को रस्से के सहारे उतारने की विधि बताई। उन्होंने बाढ़ से होने वाले जानमाल के नुकसान से बचाव के उपाए भी बताए। उनके साथ सब इंस्पेक्टर मुकेश और 26 सदस्यों की टीम शामिल थी। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजु शर्मा ने बच्चों से कहा कि उन्होंने जो इस दौरान सीखा उसे अपने जीवन में अपनाए तथा आपदा के दौरान इसे फंसे हुए लोगो ंको बचाने में प्रयोग में लाएं। इस मौके पर रजत ठाकुर, जसवंत राय, शैलजा पठानिया, सरोज बाला, हीरा, रीमा ठाकुर, राजेश कुमार, राम लोक, कर्मचंद, समेत स्कूल के सभी बच्चों और अध्यापकों ने इसका लाभ उठाया।
-

प्रशासन ने छुड़वाया अवैध कब्जा,चला पीला पंजा गाँव वासियों को मिली राहत
ऊना/ सुशील पंडित : आज उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव कटौहड कलां महाल बीजापुर में लगभग 36 कनाल सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छुड़वाया गया । मौके पर पहुंचें तहसीलदार अम्ब प्रेम धीमान ने बताया कि स्थानीय गांव वासियों की ओर से हमे पांच महीने पहले शिकायत मिली थी कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। एक ओर फसल की बिजाई कर ली तो वहीं दूसरी ओर लोगो का रास्ता भी बंद कर दिया था, हमने मौके पर पहुँच कर लोगो की शिकायत अनुसार जब इस सारी जगह की निशान देहि की तो विभाग ने पाया कि एक व्यक्ति ने वाकई जगह पर अवैध कब्ज़ा जमा लिया है। हमने उस व्यक्ति को आज से पांच महीने पहले ही सरकारी भूमि से अपना कब्जा हटाने की बात कही थी लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद आज दिन तक उस व्यक्ति ने कब्जा सरकारी भूमि से नही छोड़ा, इस लिए आज हम् ने इस करवाई को अंजाम दिया है ओर सरकारी भूमि को अवैध कब्जा धारी के क़ब्जे से मुक्त कर लोगो को राहत देने का काम किया गया है
आप को बता दे कि इस सारे मामले को लेकर गांववासियों ने तहसीलदार अम्व को इस भूमि की निशानदेही करने के बारे में लिखा था जिस पर तहसीलदार अम्व प्रेम धीमान ने कानूनगो व पटवारी को मौके की निशानदेही बारे आदेश जारी किए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए कानूनगो व पटवारी ने मौके पर जाकर सभी ग्राम वासियों के समक्ष उस करीब 36 कनाल भूमि की निशानदेही की थी और यह पाया कि इस भूमि पर खसरा नंबर 1049,1051,1240,1241,1244, पर वन्नादरान ने सरकारी भूमि पर फ़सल वीज रखी थी। मौके पर उन सभी अवैध कब्जा धारियों को हिदायत दी गई कि 1 माह के भीतर कब्जा छोड़ दें इस पर सभी अवैध कब्जा धारियों ने सहमति जताई लेकिन सहमति पत्र पर बलदेव सिंह सुपुत्र बाबूराम ने हस्ताक्षर नहीं किए और ना ही मौका पर कोई किसी न्यायालय का कोई आदेश दिखाया गया और बड़ी बात यह है कि ना ही उक्त व्यक्ति द्वारा कब्जा छोड़ा गया। बल्कि लोगों के आने जाने का रास्ता भी उक्त व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया था। इस मामले को लेकर विभिन्न न्यूज़ चैनलों व अखबारों द्वारा यह मामला मीडिया में उठाया गया था।
अब उसी मामले पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार अम्ब प्रेम धीमान अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जाधारी को कब्जा हटाने के निर्देश दिए लेकिन कब्जा धारी ने आदेश मानने से इंकार कर दिया और मौके पर तहसीलदार अम्ब प्रेम धीमान द्वारा जेसीबी का प्रयोग करते हुए सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया ।इस मौके पर तहसीलदार अम्व से अवैध अतिक्रमण मामले की देरी को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी व्यस्त थे जैसे ही अब विधानसभा चुनाव समाप्त हुए हैं रोज के कार्य फिर से विभाग द्वारा शुरू कर दिए गए हैं। वहीं स्थानीय गांव वासियों ने जिला प्रशासन, डिस्ट्रिक्ट रिवेन्यू ऑफीसर जोगिंदर पटियाल एवं तहसीलदार अम्व प्रेम धीमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देर से ही सही लेकिन प्रशासन की कार्यवाही से कोई नहीं बच सकता उन्होंने कहा कि यह रास्ता जो आज तहसीलदार महोदय द्वारा खुलवाया गया है पिछले 100 सालों से हम इस रास्ते को चलते हुए देख रहे हैं और जब से यह रास्ता बंद हुआ था तब हमें अपने खेतों में जाने के परेशानी झेलनी पड़ती थी।
इस मौके पर ग्रामीणों में उप प्रधान कटौहड कलां तरसेम लाल, वार्ड पंच कांता देवी, प्रकाश चन्द ,मिल्खी राम, संदीप कुमार, गुरवचन चन्द, सीता राम, अर्जुन कुमार,अजय कुमार, दर्शना देवी, सुजाता देवी,सोमा देवी, निर्मला देवी, रिंपी देवी,सोमा देवी, भावना इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।उन्होंने एक बार फिर से जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
-

सुक्खू सरकार का डीज़ल पर तीन प्रतिशत बैट बढ़ाने का फैसला गलत : सुमीत शर्मा
कभी ऑफिस डिनोटिफाइड कभी डीज़ल पर वैट बढ़ाना सीधा जनता की जेब पर डाका
ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने डीज़ल में 3 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी पर सुक्खू सरकार पर सीधा हमला करते हुए प्रदेश सरकार को अलोकतांत्रिक व लोक भावनाओं पर गहरा कुठाराघात वाला निर्णय करार दिया है।उन्होंने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के कैबिनट विस्तार के साथ ही हिमाचल की जनता को डीज़ल पर करीब चार रुपये की बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। जो कांग्रेस नेता विपक्ष में रहकर महंगाई का ढिढोरा पीटते थे और सत्ता में आने पर महंगाई कम करने की बातें करते थे। अब उनका सत्ता में आते ही जनता को असली चेहरा दिखने लगा है। सुमीत ने कहा कि मुशिकल से करीब एक माह बाद सुक्खू सरकार का कैबिनट विस्तार हुआ है। यह उनकी सरकार और पार्टी का निजी मामला हो सकता है लेकिन कैबिनट विस्तार के साथ जनता को जो पूर्व जयराम सरकार के समय हिमाचल में डीजल पर 4.40 प्रतिशत बैट हुआ करता था। उसमें 3 प्रतिशत बैट को बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। यानी हिमाचल में डीजल अब चार रुपये ओर महंगा मिलेगा।
सुमीत ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार के एक माह में हिमाचल की जनता को बहुत कुछ अनचाहा मिल गया है। उन्होंने कहा कि बिना कैबिनट मंजूरी से राज्य में 520 कार्यलयों को सीएम सुक्खू ने डिनोटिफाइड कर दिया है। यह वो कार्यालय थे जिन्हें पूर्व की जयराम सरकार ने हिमाचल की जनता की सुविधाओं के लिए प्रदेश में खोला था। और दूसरी तरफ डीज़ल पर बैट की बढोतरी करके जनता की जेब में डाका डालने का काम किया है। सुमीत ने कहा कि सीएम के रूप में वीरभद्र सिंह, प्रो प्रेम कुमार धूमल व जयराम ठाकुर के कोंप्रदेश हित मे कार्य करते देखा है और प्रदेश हित मे लिए पूर्व की सरकारों के निर्णयों को मात्र वैचारिक भिन्नता चलते बदला नहीं जाता था।साथ ही किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है।
सुमीत ने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की ऐसी पहली सरकार हो गयी जिसने अपने एक माह के कार्यकाल पूरा करते करते जनता को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। मीडिया प्रभारी सुमीत ने कहा कि अभी तो सुक्खू सरकार ने जो दस गारंटियों को चुनावी दिनों में जनता को दी है। उन्हें भी पूरा करना है। लेकिन अगर जनता की जेबो में ऐसे ही डाका डालकर और जिस प्रकार डीजल पर 3 प्रतिशत बैट बढ़ाकर जनता के साथ कुठाराघात किया है। तो प्रतीत हो रहा है कि जनता की जेबों पर डाका डालकर ही सुक्खू सरकार गारंटियों को पूरा करने की सोच रही है। ऐसा करना हिमाचल की जनता के साथ बहुत बड़ा कुठाराघात होगा। ऐसी निर्णयों के विरोध में हिमाचल की जनता सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।
*सुक्खू सरकार खड़े ट्रक ऑपरेटरों के बारे में कर लेती बिचार*
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमीत ने कहा कि सुक्खू के शपथ समारोह के साथ ही हिमाचल के दो बड़े सीमेंट कारखाने बन्द हो गए।वहीं करीब तीस हजार परिवारों की रोजी रोटी छिन्न गई।साथ ही दस हजार ट्रक ऑपरेटरों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए। अब प्रदेश सरकार ने डीज़ल के दाम करीब साढ़े से चार रुपये महंगा करके सुक्खू सरकार उन ट्रक ऑपरेटरों के जले पर नमक छिड़क रही है। सुमीत ने कहा कि सुक्खू सरकार ने एक माह में यह साफ कर दिया कि कांग्रेस के लिए सत्ता सेवा नहीं बल्कि सत्ता सुख का जरिया है।
-

दिन दिहाड़े गार्ड को गोली मारकर लूटी कैश वैन, लुटेरे फरार
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जगतपुर इलाके से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां ICICI ATM के पास दिन-दहाड़े लुटेरों ने कैश वैन को लूट लिया। इस घटना में एटीएम गार्ड की भी गोली मार हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना संबंधी मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4:50 पर जगतपुर फ्लाइओवर के पास एक कैश वैन वहां पर पैसे जमा करवाने आई थी, लेकिन तभी पीछे से वैन पर किसी शख्स ने गोली चला दी। गोली सीधे गार्ड को लगी और उसने दम तोड़ दिया। उतनी ही देर में आरोपी वैन में मौजूद सारा कैश लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले गार्ड को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अब राजधानी में दिनदहाड़े यूं किसी की हत्या हो जाना, कैश वैन से पैसों को लूटना, कई तरह के सवाल उठा गया है। कुछ दिन पहले ही पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में बदमाशों ने जिम कारोबारी के ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक कारोबारी की पहचान 45 वर्षीय महेंद्र अग्रवाल के तौर पर हुई थी। मृतक एनर्जी जिम और स्पा के नाम से कई सेंटर चलाते थे। उनका जिम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण का भी कारोबार था। उस मामले में बदमाश भागते वक्त ऑफिस में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।
-

गर्म कपड़े पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, इन बीमारीयों का हो सकते हैं शिकार
हैल्थ टिप्स: भारत में लुढ़कते तापमान के चलते ठंड अपने चरम पर है। ठंड से बचाव के लिए लोग गरम कपड़े की कई कई लेयर पहनकर घर से निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए कुछ लोग रात के समय भी गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं। रात को सोते समय गर्म कपड़े पहनना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। रात के समय गर्म कपड़े पहनने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन स्लो होता है वही स्किन से संबंधित बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक रात के समय गर्म कपड़े पहनने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। रात को गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में नमी की कमी हो जाती है ऐसे में आपको एग्जिमा तथा इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मोजे पहन कर सोने की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। अगर आप रात को स्वेटर या अन्य गर्म कपड़े पहनकर सोते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है।
स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोने से शरीर में हवा का प्रेशर डाउन हो जाता है जिसकी वजह से शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। यदि हम काफी लंबे समय तक स्वेटर या गर्म कपड़े पहन कर सोते हैं तो हृदय से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रात को ठंड से बचाव हेतु कंबल या रजाई का इस्तेमाल बेहतर है।
-

पंजाब: विजिलेंस ने ASI को किया गिरफ्तार
लुधियाना: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलैंस की टीम ने मंगलवार को कोर्ट काम्प्लेक्स लुधियाना के हवालात (बख्शी खाना) में ड्यूटी पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) मेघराज को रिश्वत की मांग करने और 1000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को लुधियाना के सतगुरु नगर निवासी रमनजीत कौर की शिकायत पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने चार जनवरी को अदालत में पेशी के समय उसके पति जो कि न्यायिक हिरासत में था उसे हिरासत में रखने के लिए एक हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि वीबी ने आरोपों की जांच की और उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी को रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चली गोली, CISF कॉन्स्टेबल की मौत
नई दिल्लीः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर मंगलवार को गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात एक सीआईएसएफ कांस्टेबल की कथित तौर शौचालय में खुद को गोली मार ली है। जवान की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मृत सिपाही की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
-

केक के बहाने डाक्टर के घर घुसे लुटेरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, IMA ने किया हड़ताल का ऐलान
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के बुलंद हौसलों और प्रशासन की नाकामयाबी का नमूना सामने आया है। कुरुक्षेत्र में निजी क्लिनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर को चोरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने इस घटना को अंजाम रात 10 बजे दिया है।
केक के बहाने की हत्या
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा के घर में केक बनवाने के बहाने से और लूट के इरादे से चार बदमाश घुस आए। घर में घुसने के साथ ही लूटेरों ने घर के सदस्यों और सहायकों को कमरे में बंद कर दिया, जिसका महिला डॉक्टर ने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सर पर वारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टर अतुल अरोड़ा और डॉक्टर वनीता अरोड़ा का अपना निजी क्लिनिक था। शौखिया तौर पर वनीता केक भी बनाती थीं। हत्यारे भी केक बनवाने के बहाने से घर में घुसे और फिर इस वारदात को अंजाम दिया।
IMA ने की हड़ताल की घोषणा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जिले भर में हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टरों का कहना है कि ये हत्या दर्शाती है कि राज्यभर में डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं। डॉक्टरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में भी हत्यारे कैद हो चुके हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की आधार पर हत्यारों की पहचान कर रही है।
