Blog

  • पंजाबः मान सरकार को बड़ा झटका, मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर केंद्र हुई सख्त, दी ये चेतावनी

    पंजाबः मान सरकार को बड़ा झटका, मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर केंद्र हुई सख्त, दी ये चेतावनी

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ा झटका लगा है। मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैय्या अपनाया है। केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) योजना के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। इस पैसे से पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि उनके पास सिवाय कार्रवाई के और कोई विकल्प नहीं रह गया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पंजाब समेत अन्य कुछ राज्यों में भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के फंड का उपयोग करके अपने अलग-अलग नामों से सुविधाएं बनाई हैं। पंजाब में उन सुविधाओं को मोहल्ला क्लीनिक और आम आदमी क्लीनिक जैसे नाम दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद युवजाना श्रमिका राइथु और के रघु राम कृष्णा राजू के पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए लोकसभा में दावा किया कि पंजाब और आंध्र प्रदेश की सरकारें राज्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) का उल्लंघन कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब और आंध्र प्रदेश सरकारों को पत्र भी लिखा गया है। मनसुख मांडविया ने कहा कि वह चाहते हैं कि जनकल्याण के लिए राज्य सरकारें और केंद्र बिना किसी राजनीति के एक साथ काम करें। लेकिन जो फंड भेजे जा रहे हैं उनको किसी दूसरे नाम से उपयोग करना ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य MOU के तहत इस योजना के मानदंडों का पालन न कर केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद करते हैं तो केंद्र के पास कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

  • जालंधरः इकहरी पुली में गंदे पानी की समस्या से परेशान लोग पहुंचे निगम कमिशनर दफ्तर, देखें वीडियो 

    जालंधरः इकहरी पुली में गंदे पानी की समस्या से परेशान लोग पहुंचे निगम कमिशनर दफ्तर, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः महानगर के नॉर्थ हलके के इकहरी पुली में पिछले काफी दिनों से पानी खड़ा है। जिससे आस पास के लोगों और दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। इकहरी पुली में खड़े गंदे पानी की समस्या को लेकर दुकानदार गुरप्रीत सिंह और समाज सेवा किशन लाल शर्मा दुकानदारों से साथ आज नगर निगम परिसर पहुंचे। लेकिन निगम में उन्हें कोई अफसर दफ्तर में नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने वहां पर काफी समय तक रोष प्रदर्शन किया।

    मामला बढ़ने के बाद सहायक निगम आयुक्त राकेश कोचर मौके पर आए और उन्होंने दुकानदारों की समस्या सुनी। दुकानदारों ने निगम आयुक्त राकेश कोचर को बताया कि काफी समय से इकहरी पुली में गंदा पानी खड़ा है। वहां सीवरेज जाम की समस्या को हल किया जाए। जिससे क्षेत्र के दुकानदारों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जाए। दुकानदारों ने बताया कि गंदे पानी की जमावड़े की समस्या के कारण इलाके में स्थित एक स्कूल के बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।इस दौरान दुकानदारों ने सभी अफसरों के दफ्तरों में लगे तालों लेकर रोशनी जाहिर की।

    दुकानदारों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए दफ्तरो में अफसरशाही का बैठना लाजमी किया जाए। दुकानदारों को कहना है कि करीब 2 माह से वह इस समस्या से परेशान हो रहे है। इलाके में गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि 2 माह से वह निगम कमिशनर दफ्तर में फोन करके शिकायत भी दे चुके है लेकिन कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद आज सभी दुकानदार इकट्ठे होकर निगम दफ्तर पहुंचे। लेकिन निगम अधिकारी शिखा भगत का दफ्तर पर ताला लगा मिला। 

  • सरकार के खिलाफ भाजपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान: सतपाल सिंह सत्ती

    सरकार के खिलाफ भाजपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान: सतपाल सिंह सत्ती

    कांग्रेस सरकार महज दो महीने में ही बुरी तरह फ्लॉप 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना से भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार महज दो महीने में ही बुरी तरह फ्लॉप होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक के बाद एक कई जनविरोधी निर्णय लेकर प्रदेश की जनता को मुश्किलों में डालने का काम कर रही है। जिसके खिलाफ भाजपा आने वाले समय में प्रदेश भर में मौजूदा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कल से ही हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने न केवल संस्थानों को बंद करते हुए हजारों लोगों को बेरोजगार करने का काम किया। इसके साथ-साथ कई प्रकार की पेंशन और इलाज के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता को भी रोक कर जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने विधायक निधि का पैसा रोक कर विकास पर पूरी तरह से ब्रेक लगाने का काम किया। आयुष्मान और हिम केयर योजना के तहत पैनल में लिए गए निजी अस्पतालों को पैसे का भुगतान न करके सरकार से लोगों को मिलने वाला पांच लाख रुपये तक का उपचार भी बंद कर दिया।

  • पंजाब: ASI की मौत के बाद बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, चौकाने वाली वजह आई सामने

    पंजाब: ASI की मौत के बाद बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, चौकाने वाली वजह आई सामने

    अबोहरः पंजाब पुलिस के एक एएसआई की दो माह पूर्व हृदयाघात से हुई मौत के बाद बड़े बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई। वहीं पिता की मौत से आहत छोटे बेटे ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह रखवा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पंजाब के अबोहर जिले का है। मृतक आर्य नगर का निवासी था। 

    परिजनों ने बताया कि पंजाब पुलिस के एएसआई आर्य नगर निवासी शगन लाल फाजिल्का में तैनात थे और दो माह पहले ही उनका अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। पिता की मौत के बाद उनका छोटा बेटा भूपेंद्र उर्फ गग्गी (22) मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र डीएवी बीएड कॉलेज में बीपीएड की पढ़ाई करने के साथ ही शाम को युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग भी देता था। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र के बड़े भाई रविंद्र को अपने दिवंगत पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल गई थी और आज वह एसएसपी आफिस में अपने दस्तावेज जमा करवाने गया था। 

    इधर, भूपेंद्र सिंह ने घर में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने जब उसे फंदे पर झूलता देखा तो आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे थाना नंबर 2 के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक भूपेंद्र भी अपने पिता की भांति ही होनहार नौजवान था लेकिन पिता के गम में वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।

  • NIA ने आंतकी Lakhbir Landa पर रखा इतने लाख का ईनाम

    NIA ने आंतकी Lakhbir Landa पर रखा इतने लाख का ईनाम

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़े आतंकी आरोपी लखबीर सिंह संधू उर्फ ​​लांडा के खिलाफ आज 15 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव के रहने वाला लांडा फिलहाल कनाडा के अलबर्टा सूबे के एडमॉन्टन शहर में रह रहा हैं।

    लखबीर सिंह पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। एनआईए ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ 20 अगस्त, 2022 को आईपीएस की धारा 120बी, 121, 121ए और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज किया था। 

  • पंजाबः पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 SSP, IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 SSP, IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के तहत 13 SSP, IPS और PPS अफसरों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के तहत कपूरथला से IPS नवनीत सिंह बैंस का तबादला किया गया। देखें लिस्ट 

  • इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

    चंडीगढ़ः यूटी में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के गृह विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी साझा की गई है। बता दें कि प्रशासन ने 16 दिसंबर 2022 की अपनी अधिसूचना में आंशिक बदलाव करते हुए शिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। महाशिवरात्रि के दौरान चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

  • रकड़ कॉलोनी में मनाई बाबा नसीब सिंह जी की 104वीं जयंती

    रकड़ कॉलोनी में मनाई बाबा नसीब सिंह जी की 104वीं जयंती

    बाबा नसीब सिंह थे सिद्ध बाबा गरीब नाथ (औगढ़) जी के साक्षात अवतार

    ऊना/सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मुख्यालय के साथ सटे रक्कर कॉलोनी स्थित प्राचीन तपोस्थली सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी औगढ़ के परम भक्त एवं श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के साक्षात अवतार बाबा नसीब सिंह जी की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर की अधिष्ठाता माता शीला देवी के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 1919 में जन्मे बाबा नसीब सिंह पंजाब के नंगल में बीबीएमबी में नौकरी करते थे और वह बचपन से ही बाबा गरीब नाथ जी के परम भक्त थे। एक बार उन्हें सपने में सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी ने साक्षात दर्शन दिए और आदेश दिया कि हिमाचल प्रदेश के जिला उन्नाव की ग्राम पंचायत रायपुर मैदान के गांव कोलका (अंदरोली) में गोविंद सागर झील के बीच मेरा परम तप स्थल है और वह चारों ओर से विशाल जलमग्न है, वहां पर जाकर आप मेरी तपोस्थली का जीर्णोद्धार कर दीन-दुखियों की सेवा करो।

    सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के यह आदेश सुनते ही वर्ष 1979-80 में उन्होंने यहां पर आकर बाबा जी की भक्ति शुरू कर दी और दीन-दुखियों की सेवा में मग्न हो गए और जो भी दीन-दुखी जहां अपनी कोई इच्छा लेकर आता था वह तुरंत पूरी होती थी। इसके पश्चात वर्ष 1984 में उन्हें पता चला कि बंगाणा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत पलाहटा के गहरा-कोठी में सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी की अलौकिक पहाड़ियों के बीच तपोस्थली विराजमान है, उन्होंने उस और रुख किया और पाया कि विशालकाय घनघोर जंगलों की पहाड़ियों के बीच बाबा जी की अलौकिक तपोस्थली विराजमान है। उन्होंने तुरंत सभी बाबा जी के भक्तों को साथ लेकर यहां पर साफ सफाई का कार्य आरंभ किया।

    उसके पश्चात धीरे-धीरे मुख्य मार्ग थाना कलां से उक्त गांव तक कच्चा रास्ता बनवाया। ऐसे में यहां पर हर शनिवार हजारों की तादाद में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर नतमस्तक होने लगे और जो भी दुखी दिल से आता था वह कुछ ही दिनों में खुशी से लौटकर जाता था। वह यहां पर वर्ष 1998 तक गद्दी आसीन रहे और कुछ लोगों के बीच में आने के बाद वह निरंतर गोविंद सागर झील के बीच अपनी चौकी लगाने लगे। इस बीच उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित रक्कड़ कॉलोनी में भी सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के मंदिर का पुनः निर्माण किया और तब से लेकर अब तक यहां योगी दीन-दुखी अपनी मन्नत लेकर आता है, वह बाबा जी द्वारा पूरी की जाती है, ऐसा श्रद्धालुओं का मानना है।

  • नेशनल हाईवे पर केमिकल टैंकर की वाहन से टक्कर के बाद टैंक हुआ लीक, चालक ही हालत गंभीर 

    नेशनल हाईवे पर केमिकल टैंकर की वाहन से टक्कर के बाद टैंक हुआ लीक, चालक ही हालत गंभीर 

    सड़क पर केमिकल गिरने से बाल-बाल बचीं सवारियों से भरी रोडवेज बसें 

    हरियाणा/प्रवेशः सोनीपत जिले के गन्नौर के नजदीक नेशनल हाईवे 44 पर एक केमिकल टैंकर हादसे का शिकार हो गया। केमिकल टैंकर की किसी अन्य वाहन के साथ ऐसी तेज टक्कर हुई कि टैंकर के आगे से परखच्चे उड़ गए, वहीं दूसरी तरफ पीछे भरा केमिकल लीक हो गया। थोड़ी ही देर में केमिकल हाईवे की सड़क पर बुरी तरह से फैल गया और इस दौरान अन्य कई हादसे भी हुए।

    यहां से गुजर रहे कई दो पहिया वाहन केमिकल में फिसलते नजर आए। इसके साथ ही रोडवेज बसों सहित अन्य कई बड़ी गाड़ियां भी फिसलने से बाल-बाल बचीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं इस दौरान हाईवे पर गाड़ियों का जाम भी लग गया। हाईवे से गाड़ियों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। कई गाड़ियों को डाइवर्ट होकर जाने को कहा गया। इधर, हाईवे से फिसलन खत्म करने के लिए फायर बिर्गेड की गाड़ी द्वारा केमिकल पर पानी डाल उसे साफ़ करने की कोशिश हुई। पानी के साथ केमिकल पर रेत-मिटटी भी डाली गई।

    बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर की जान तो बच गई है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल टैंकर ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • शिव महिमा से मिलता है मोक्ष : आचार्य विदुशी 

    शिव महिमा से मिलता है मोक्ष : आचार्य विदुशी 

    हीरानगर में भागवत का तीसरा दिन

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के  दुलेहड़ के गांब हीरा नगर में चल रही कथा में तीसरे दिन भागवत आचार्य  विदुशी बेला पारिख ने शिव बिबाह का प्रसग सुनाते हुए कहा कि माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए हजारो बर्ष तपस्या की थी। तव जाकर माता पार्वती ने भोलेनाथ को पाया था। उन्होंने कहा कि इस नश्वर संसार मे ब्रह्मा द्वारा उतपति विष्णु भगवान द्वारा पालन पोषण और भोलेनाथ द्वारा इंसान को मरने के बाद मोक्ष प्राप्त होता है। वैसे तो भगवान भोलेनाथ की महिमा ओर खासकर शिव विबाह की गाथा गाना बहुत मुशिकल है।

    लेकिन शिवरात्रि सप्ताह चल रहा है। इसलिए शिव भोलेनाथ की गाथा ओर खासकर विवाह का प्रसंग सुनाना चाहिए। कि किस प्रकार भेलेनाथ की बारात निकाली थी। और पूरे भ्रमण्ड के भूत प्रेत भोलेनाथ के बाराती बने। और 33 करोड़ देवी देवताओं ने भगवान भोलेनाथ ओर माता पार्वती के पवित्र बंधन बिबाह में अपनी सहभागिता दी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे भंगवान भोलेनाथ की सवारी नन्दी की राज माता यानी गौमाता का त्रिस्कार हो रहा है। और किस प्रकार इंसान गौमाता को सड़कों पर बेसहारा छोड़ रहा है।

    इस इंसानियत से वाहर है। उन्होंने कहा कि हमारी हिन्दू संस्कृति के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी देवता वास करते है। और हमारे सनातन के अनुसार गौ हमारी माता है। जिस ठाकुर जी को आज हर घर मे पूजा जाता है। और माताएं बहने हर कथा में अपने ठाकुर जी को साथ लाती है। यह गौमाता ठाकुर जी की सबसे प्रिय है। लेकिन हम लोग अपने सनातन से पिछड़ रहे है। और पाप की तरफ भाग रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए ओर गौ माता के पालन के लिए आगे आना होगा। और सभी प्रकार के ग्रांथ ओर धार्मिक कथाएं भी यही शिक्षा देती है। कथा 19 फरबरी तक चलेगी।