Blog

  • बंदूकधारियों ने मचाया उत्पात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में 3 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अमेरिका के किसी न किसी शहर में गोलीबारी और तापड़तोड़ फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है, वहीं अपराधी निडर हैं। लगातार अमेरिका पुलिस के सामने अपराधी चुनौती पेश कर रहे हैं। अपराधियों के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा घटना अमेरिका के अटलांटा शहर से जुड़ी है, जहां शनिवार शाम अपराधियों ने कई लोगों के ऊपर जबरदस्त गोलीबारी करना शुरू कर दी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

     जानकारी के मुताबिक अटलांटा पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों को शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर पीचट्री रोड एनई में गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे व्यक्ति को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना के बारे में और जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। अमेरिका की अटलांटा पुलिस हमलावरों के बारे में सूचना एकत्र करने में जुटी है। हमलावर कौन थे और कहां से आए थे, इस बारे में अभी तक पुलिस कोई सूचना नहीं जुटा पाई है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। वैसे अमेरिका में गोलीबारी की यह कोई नई घटना नहीं है। वहां आए दिन इस तरह की वारदातें लगातार हो रही हैं। 

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी को झटका

    चंडीगढ़ : खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी सरबजीत सिंह कलसी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। हाईकोर्ट ने कलसी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- भारत का संविधान सभी को स्वतंत्रता का अधिकार देता है, मगर यह अंतिम अधिकार नहीं है। आपकी स्वतंत्रता से दूसरे की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इसलिए अभी जमानत नहीं दी जा सकती। कलसी अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

    NSA एक्ट के तहत भेजा था डिब्रूगढ़ जेल
    कलसी ने याचिका में कहा था कि उसका नाम अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर के कॉलम 2 में है और पुलिस ने अभी तक उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है और वह अभी भी एनएसए से संबंधित डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। इसलिए अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस को असम जाकर ऑनलाइन पूछताछ करनी चाहिए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने एनएसए लगाकर उसे पंजाब से असम भेज दिया है तो इसके पीछे कई कारण हैं और फिलहाल एनएसए लगाए जाने के खिलाफ कलसी और अन्य की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित हैं।

    इसलिए इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने कलसी की इस याचिका को खारिज कर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट 21 नवंबर को एक याचिका खारिज कर चुका है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की फरारी के बाद 23 अप्रैल को मोगा जिले में रोडे गांव के गुरुद्वारे से अरेस्ट किया था। इन 36 दिनों में अमृतपाल सिंह कभी नेपाल बॉर्डर, कभी उत्तराखंड और कभी होशियारपुर के गांवों में दिखाई देता रहा। उसकी फरारी में मदद करने वाले कई लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा था। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस उसे बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले गई थी और वहां से उसे असम ले जाया गया। तब से लेकर अमृतपाल सिंह 9 साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद है।

  • होटल मालिक और महिला की चाकू से गोदकर ह’त्या

    होटल मालिक और महिला की चाकू से गोदकर ह’त्या

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के इंदौर में एरोड्रम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर में एक होटल मालिक और एक महिला के शव खून से लथपथ पाए गए। बताया जा रहा है कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है एडिशनल डीसीपी (जोन-1) आलोक शर्मा ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाली महिला सरिता नरवरिया और होटल मालिक रवि ठाकुर की शनिवार रात को बेरहमी से हत्या कर दी गई पुलिस महिला की बेटियों और पति से जानकारी जुटा रही है एफएसएल विशेषज्ञ बीएल मंडलोई ने बताया कि कमरे के अंदर हत्या के दौरान हाथापाई के निशान मिले हैं दोनों के शरीर पर चाकू और तलवारों के गंभीर निशान हैं

    पुलिस ने वहां से एक तलवार भी बरामद की है माना जा रहा है कि दोहरे हत्याकांड में दो या दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैंमहिला की बेटी इशिता ने बताया कि उनकी मां रवि को गुरु मानती थीं इशिता शनिवार दोपहर कोचिंग क्लास जा रही थी, तभी उसके मोबाइल फोन पर उसकी मां के नंबर से एक मेसेज आया। जिसमें लिखा था कि कोई उनके कमरे में उनके साथ मारपीट कर रहा है वहीं इशिता घर पहुंची तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला जब इशिता ने दरवाजा खोला तो घर की दूसरी मंजिल पर अपनी मां और रवि की खून से लथपथ लाश देखकर हैरान रह गई एसीपी मल्हारगंज विवेक चौहान ने कहा कि जांच चल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज में एक से ज्यादा लोगों की आवाजाही देखी गई प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है

  • जालंधर पहुंचे सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब के भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के एमपी से बरामद हुए करोड़ो रुपए के मामले में विपक्ष पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी लुधियाना के दौरे पर है। लेकिन उक्त कांग्रेस के नेता के खिलाफ भाजपा के अलावा कोई पार्टी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता ही पंजाब में आप पार्टी भी भाजपा की तरह कांग्रेस के नेता के खिलाफ बरामद हुए पैसों को लेकर बोलती।

    सुनील जाखड़ ने कहाकि जिस नेता से 300 करोड़ रुपए बरामद किए गए, वह शराब का कारोबारी है। ऐसे में अब तक अपने आपको कट्टर पार्टी कहने वाली आप पार्टी कैसे चुपचाप बैठी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों ने आप पार्टी के वोट गिने गए लेकिन शराब बंदी नेता के नोट अभी तक नहीं गिने गए। आप पार्टी आगामी राज्यों में हुए चुनावों में बुरी तरह हारी है। आप पार्टी पर भाजपा प्रधान ने निशाना साधते हुए कहाकि कट्टर पार्टी गठबंधन के कारण कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

    इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि मनीष सिंसोदिया की बेल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आप पार्टी के नेता को लताड़ लगाई थी। ऐसे में उन्होंने कहाकि ईडी द्वारा मनीष सिंसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की जांच जारी है। भाजपा नेता ने कहा कि ईडी के पास सारे सबूत है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां भाजपा पर निशाना साधती थी, लेकिन आज दोनों पार्टियों के कारनामें सबके सामने है। इस दौरान दिल्ली की शराब स्कीम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि शराब की होम डिलीवरी स्कीम पर कृप्या आप सरकार भगत सिंह की फोटो ना लगाए। वहां पर भगत सिंह की जगह वह और जिसकी मर्जी फोटो लगा लें। उन्होंने कहा कि आप पार्टी भगत सिंह की पगड़ी पहनकर सत्ता में आई थी। लेकिन इस मामले में वह भगत सिंह को बदनाम ना करें।

  • पंजाब : पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने खेला खूनी खेल, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : दुगरी फेस-1 इलाके में देर रात करीब साढ़े 9 बजे कुछ युवकों ने टोरंटो डेयरी एंड स्वीट शॉप पर हमला कर दिया। दुकान पर बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसका दुकान मालिक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। दुकानदार को चोटें आई है। ये घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में मारपीट करते नजर आ रहे है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है और मौके पर टूटी हुई बोतलें भी देखी गई है। पुलिस के मुताबिक वह मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है।  हमले में करीब आधा दर्जन कारों के शीशे भी टूटे हैं। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्‌ठे हुए। लोगों ने थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। इस पर SHO पुलिस और अन्य सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले और घायल दुकानदार दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई। 1 गोली का खोल पुलिस को मौके से मिला है। कुछ सीसीटीवी भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों की पहचान कर मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। रात 12 बजे तक पुलिस इलाके में सर्च करती रही। सीसीटीवी में जो युवक हमला करते दिखे हैं उन्हें पुलिस जल्द लोकेट करेगी। 

  • इस निशान से पता चलता है किस बिमारी के होंगे शिकार

    हस्‍तरेखा शास्‍त्रों में हाथ में काला धब्‍बा होना अशुभ माना गया है। यह धब्‍बा बताता है कि जातक किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। हथेली में काला धब्‍बा किस जगह पर है, उससे पता चलता है कि जातक को कौनसी बीमारी हो सकती है। 

    यदि जातक की मस्तिष्‍क रेखा पर एक काला धब्‍बा या कई धब्‍बे हों तो जातक को माइग्रेन की समस्‍या हो सकती है। या फिर जातक हमेशा ही किसी ना किसी मानसिक समस्‍या से परेशान रहता है। व्‍यापार में हानि होती है। जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

    यदि जातक के हाथ में जीवन रेखा पर काले धब्‍बे या काला निशान हो तो इसे भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। ऐसा जातक हमेशा किसी ना किसी बीमारी का शिकार रहता है। वह किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है, जो उसके जीवन पर संकट ला सकती है। ऐसे जातकों को जीवन में सुख ना के बराबर ही मिलता है। वे नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की नहीं कर पाते हैं। 

    यदि गुरु पर्वत पर काला धब्‍बा हो तो जातक को जीवन में कभी सम्‍मान नहीं मिलता है। उसे वह दर्जा नहीं मिलता है, जिसका वो हकदार हो। इन जातकों को वैवाहिक सुख भी नहीं मिलता, विवाह में देरी या अन्‍य कोई समस्‍या झेलनी पड़ती है। प्‍यार पाने में असफलता मिलती है।

    शनि पर्वत पर तिल, काला धब्‍बा होना बताता है कि ऐसे जातक के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। बार-बार जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्‍हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ज्‍यादातर समय दुख में गुजरता है। 

    हाथ में काले धब्‍बों की तरह सफेद धब्‍बों का होना भी अहम संकेत देता है। यदि महिलाओं के हाथ में अचानक सफेद धब्‍बे दिखने लगें तो इसका मतलब है कि उसका गर्भधारण होने वाला है। वहीं पुरुष के हाथ में सफेद धब्‍बे हों तो यह धन लाभ का संकेत होता है।

    जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस की पु्ष्टी हमारा चैनल नहीं करता।

  • कार्यशाला ढहने से 6 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : चीन में चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। वहीं इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी होने और अवैध होने की वजह से यह घटना हुई। जानाकरी के अनुसार मामला दक्षिणी चीन इलाके का है। जहां इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला अचानक ढह गई। इसमें दबकर 6 लोगों की मौ’त हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

    घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीनी अधिकारियों ने कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इससे मृतकों के घरों में हाहाकार मच गया। बचाव दल मौके पर जब तक पहुंचते, तब तक 6 लोगों की मौ’त हो चुकी थी। जबकि तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती करावा कर इलाज कराया जा रहा है।  लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • पंजाब: कोटन फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का समान जलकर हुआ राख

    मुक्तसरः मलोट के मुक्तसर रोड पर स्थित मक्कड़ कोटन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से रुई की लगभग 140 गांठें जल कर राख हो गईं। फैक्ट्री मालिक सुरिंदर सिंह के मुताबिक उसका तकरीबन 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग रविवार की सुबह 5 बजे लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर पहुंचे। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    सब फायर ऑफिसर हरदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर वह टीम के साथ पानी की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग ज्यादा होने पर एक और गाड़ी मंगवानी पड़ी। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नरमे की खरीद कर रुई तैयार करते हैं। फिर इसको आगे बेचा जाता है। फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग काफी भड़क उठी और भीषण रूप धारण कर लिया।

    कर्मचारियों ने आग की सूचना उसे दी जिसके बाद वह तुरंत फैक्ट्री में पहुंचा और दमकल कर्मियों को सूचित किया जिन्होंने आकर आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से उसकी 135 से 140 रूई की गांठें जल कर राख हो गई हैं। इस कारण उसका करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौ’त

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड के पास रविवार सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हुए लोगों का इलाज पठानकोट चौक से सटे एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीनों जख्मियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा पठानकोट चौक से सटे सुच्ची पिंड काली सड़क के पास हुआ था। जांच के लिए थाना रामामंडी की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंच गई है। थाना रामामंडी के एडिशनल एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था। एक ऑटो में करीब चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। घटना के बाद से कार सवार तुरंत मौके से फरार हो गया था।

  • पंजाबः 9 माह पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौ’त

    जगराओं : लुधियाना जिले के गांव पमाली के रहने वाले युवक की कनाडा में हार्ट अचानक अटैक आ जाने से मौत गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। इस सबंधी मृतक के परिजनों को पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक करीब 9 महीने पहले ही कनाडा में पढ़ाई करने गया था। इस दौरान वह पढ़ाई के साथ साथ कुछ काम भी कर लेता था ताकि परिजनों पर उसकी पढ़ाई का बोझ न पड़े। मृतक का शव गांव आने पर पूरे गांव में शोक की लहर थी।