Blog

  • जालंधरः घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः घर में घुसकर हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में दो दिन पहले केबल ऑपरेटर के घर में घुस कर हमला करने के मामले में थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक की तलाश के लिए पुलिस छापेमरी कर रही है। पुलिस ने गोपी, राहुल और रोहन निवासी अर्जुन नगर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रोहन और गोपी निवासी अर्जुन नगर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना नवी बारादरी के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात 12 बजे के करीब गोबिंद गढ़ मोहल्ले में लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी।

    इस झगड़े के दौरान 3 लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पीड़ित परिवार के बयानों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पता लगा कि अर्जुन नगर में रहने वाले गोपी, राहुल और रोहन ने घायल सागर के घर में घुस कर हमला किया था। जिस दौरान बचाव के लिए सागर ने भी खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए थे।

    थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि सागर के हवाई फायर करने पर उसके पिता ने सागर को पकड़कर अंदर ले जाने लगे तो आरोपियों ने उनकी रिवाल्वर छीन कर फरार हो गए थे। जोकि उन्होंने गोपी और रोहन से बरामद कर ली गई है। वहीं राहुल तलाश में उनकी टीम जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

  • राष्ट्रीय पुल का 10 फुट लंबा हिस्सा ढहा, देखें वीडियो

    राष्ट्रीय पुल का 10 फुट लंबा हिस्सा ढहा, देखें वीडियो

    ओडिशाः जाजपुर जिले के रसूलपुर के पास सुबह एक पुल का 10 फुट लंबा हिस्सा ढह जाने से कोलकाता और चेन्नई को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि पुल ढहने के समय कोई वाहन नहीं चल रहा था। जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को पुल के टूटे हुए हिस्से की सूचना दी, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए प्रभावित हिस्से को भी बैरिकेडिंग कर दिया गया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जो पुल टूटा है, उसका निर्माण 2008 के आसपास हुआ था और निर्माण की निम्न गुणवत्ता ही दुर्घटना का कारण लगती है। वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वरिष्ठ परिवहन और पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक जेपी वर्मा ने घटना का निरीक्षण किया और इसे “संरचनात्मक विफलता” बताया।

    “इस घटना की जांच के लिए एक विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। विशेषज्ञ टीम के सत्यापन के बाद हम सही कारण का पता लगा पाएंगे। यातायात को बहाल करने और सामान्य करने के लिए, हमने विशेषज्ञ टीमों को भी बुलाया है, ”वर्मा ने संवाददाताओं से कहा। यह कहते हुए कि एक पुल को कम से कम 50 वर्षों तक चलना चाहिए, वर्मा ने कहा कि रखरखाव का कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि यह नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना अचानक घटी.

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री बैंस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्कूलों को नोटिस जारी 

    पंजाबः शिक्षा मंत्री बैंस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्कूलों को नोटिस जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल एजुकेशन विभाग ने उन स्कूलों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है जो कि दिए गए लक्ष्यों के अनुसार सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला नहीं बढ़ा पाए। जिला बठिंडा के संगत ब्लॉक के प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर ने 6 स्कूलों के प्रिंसिपल्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिनों में जवाब देने के लिए कहा है कि क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।

    साल की शुरुआत में शिक्षा विभाग ने प्री-प्राइमरी (पीपी-1 और पीपी2) कक्षाओं में बच्चों का दाखिला 10% बढ़ाने का लक्ष्य दिया था। दाखिलों की समीक्षा के लिए 30 जून को डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (एलीमेंट्री एजुकेशन) ने आंकड़ों को खंगाला तो संगत ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में दाखिले लक्ष्य से काफी कम मिले। नोटिस में कहा कि आंकड़ों से स्पष्ट है कि आपने दाखिला बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और न कोई कदम उठाया। आप ने ड्यूटी में लापरवाही दिखाई है।

    नोटिस में इन स्कूलों के इंचार्ज को कहा गया है कि आपको नोटिस के बाद 10 दिन में दाखिला पूरा कर लेते हैं तो ये कारण बताओ नोटिस खारिज हो जाएगा और दाखिला नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। नोटिस में सीधा सीधा लिख गया है कि ‘ऐसा करके आपने आपको पंजाब सिविल सेवाओं (सजा और अपील) नियामवली, 1970 की धारा 10 के तहत सजा का भागी बना लिया है। नोटिस का जवाब 10 दिन में न देने या संतोषजनक जवाब न होने पर प्रिंसिपलों का इंक्रीमेंट रोकने या कम करने, प्रमोशन आदि रुक सकता है। कुछ मामलों में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

    इन स्कूल प्रिंसिपलों को नोटिस

    • कुलविंदर कौर गहरी बुट्टर
    • हरदीप कुमार त्यौणा
    • सुमित कुमार चक्क अतर सिंह वाला
    • जगदीश कुमार चक्क रूल्दू सिंह वाला
    • पवन कुमार मल्लेवाला
    • तनुज कुमार रायके कलां
  • मिडल बाजार में कमर्शियल सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    मिडल बाजार में कमर्शियल सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    शिमलाः राजधानी शिमला के मिडल बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि 7 घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा मिडल बाजार स्थित हिमाचली रसोई में पेश आया। घटना मंगलवार शाम 7 बजे की है। यह रेस्टोरेंट मॉल रोड स्थित एक शो रूम के बिल्कुल नीचे है। शाम के समय जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जोर से हुआ कि साथ लगती 7 दुकानों को भी नुकसान हुआ है। जबकि रेस्टोरेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

    पूरे मॉल रोड पर इसकी आवाज सुनाई दी। जहां घटना पेश आई अग्निशमन विभाग का फायर स्टेशन भी वहीं है। विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची व बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्टोरेंट में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गया है। 7 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ब्लास्ट इतना भयावय था कि मॉल रोड के दो शोरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। ब्लास्ट के बाद मॉल रोड और मिडल बाजार पर अफरा-तफरी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    शिमला के विधायक हरीश जनारथा हादसे का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। हादसे में एक कारोबारी की मौत हुई है। सात गम्भीर रूप से झुलसे हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः इस नदी में छोड़ा गया 171797 क्यूसेक पानी, DC ने की ये अपील, देखें वीडियो

    पंजाबः इस नदी में छोड़ा गया 171797 क्यूसेक पानी, DC ने की ये अपील, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों और नहरों में जलस्तर बढ़ गया है। जिसके तहत आज सुबह एक बार फिर उझ नदी में 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। डिप्टी कमिशनर डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उझ नदी में 171797 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो आज सुबह 8:00 बजे मकोड़ा पत्तन के पास रावी नदी में आकर मिल जाएगा। उसके 2 घंटे बाद करीब दोपहर 10:00 बजे धर्मकोट पतन, घोनेवाल में पहुंचेगा (डेरा बाबा नानक) तक पहुंच जाएगा।

    डिप्टी कमिशनर ने उझ और रावी नदियों के आसपास रहने वाले निवासियों को सावधान किया है और उन्हें उझ और रावी नदियों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने और अपने जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1800-180-1852 या बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01874-266376 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

  • पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस की बाइक से टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस की बाइक से टक्कर, एक की मौत

    अमृतसरः गांव किला मेका रोड पर सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक साढ़े 7 बजे तेज रफतार स्कूल बस ने बाइक सवार कबाड़ व्यापारी को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह निवासी गांव होठीया के रूप में हुई है। हादसे में बस में सवार 30 बच्चों में 2 को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    राहगीरों ने बताया कि बाइक सवार बस के बंपर से नीचे फंस गया था और गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया जो डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं स्कूल की 2 टीचर एक्टिवा पर गुजर रही थी उन्होंने राहगीरों की मदद से बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला। एएसआई दर्शन सिंह ने कहा कि मृतक बाइक सवार की पहचान बख्शीश सिंह निवासी गांव होठीया के रूप हुई है। बख्शीश फेरी लगाकर कबाड़ एकत्रित करने का का काम करता था। हादसे के बाद स्कूल बस चालक मौके पर फरार हो गया। थाना जंडियाला गुरु में केस दर्ज करके फरार बस ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से हिमाचल का संपर्क कटा

    पंजाबः चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से हिमाचल का संपर्क कटा

    पटियाला, संगरूर व मानसा की बिगड़ी स्थिति

    पठानकोटः घग्गर के उफान से पंजाब के तीन जिलों की स्थिति बिगड़ गई है। पटियाला, संगरूर व मानसा जिले के हालात चिंताजनक बने हैं। तटबंध में दरारें आने से मानसा के दो गांव पानी में डूब गए हैं, इससे 500 एकड़ फसल तबाह हो गई। वहीं चक्की पुल के खंभों में दरारें आने से पठानकोट से हिमाचल का सड़क संपर्क कट गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बाढ़ को देखते हुए किसानों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जबकि पंजाबी विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

    पठानकोट में हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाले चक्की पुल के पिलर पी-1 और पी-2 की 6 मीटर तक रिपेयर भी टूट गई है, इससे किसी भी समय पुल गिर सकता है। पुल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उधर, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अभी भी कई कॉलेजों में पानी भरा है।

    इसे देखते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने परीक्षाएं फिर स्थगित कर दी हैं। इसका नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। वहीं, बाढ़ के कारण बिगड़े हालात के मद्देनजर भगवंत मान सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए खेतीबाड़ी विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। ये कंट्रोल रूम किसानों को धान की पनीरी उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किया गया है। पंजाब के किसी भी जिले से किसान हेल्पलाइन नंबर 7710665725 पर सुबह 8:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

  • राइस मिलरों के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

    राइस मिलरों के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

    बिलासपुर: आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के पावर और लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के यहां छापा मारा गया है। आयकर विभाग की टीम ने उद्योगपतियों के रायपुर और बिलासपुर के घर और ऑफिस में सुबह दबिश दी है। इनकम टैक्‍स की 20 से अधिक टीमें उद्योगपतियों के घर और ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का यह छापा टैक्‍स चोरी को लेकर की जा रही है।

    खबरों के अनुसार बिलासपुर में राइस मिलर के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी। राइस मिलर बलबीर सलूजा के घर और फैक्ट्री में IT की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक मोपका और सीपत जांजी में सलूजा का राइस मिल है। वहीं ​बीते दिनों बिलासपुर में सत्या पावर के यहां ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कंपनी के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के बिलासपुर स्थित घर और ऑफिस समेत भरारी में प्लांट में आइटी की टीम ने छापा मारा गया। बताया जाता है कि उपरोक्त बिलासपुर के कारोबारियों का कोयला और स्टील का व्यापार है।

    इधर, बिलासपुर के IT टीम ने रायपुर में भी उद्योगपतियों के यहां छापेमारी का कार्य जारी है। राजधानी में देर शाम से IT की दबिश जारी बताई जा रही है। मार्कफैड के MD मनोज सोनी के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी। मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। वहीं बीते दिनों रायपुर के वंदना ग्लोबल के साथ बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर भी दबिश हुई है। बता दें कि महासमुंद, बिलासपुर के राइस मिलरों, धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश जारी है।

  • दिल दहलाने वाली घटनाः परिवार के 6 महीने की मासूम सहित 4 को जलाया

    दिल दहलाने वाली घटनाः परिवार के 6 महीने की मासूम सहित 4 को जलाया

    ओसियांः जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों को जला दिया गया। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा। बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। मामला शहर के ओसियां तहसील के चौराई गांव का है। सूचना मिलने पर ओसियां पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

    इस सामूहिक हत्याकांड की क्या वजह रही, बदमाश कौन थे, कहां के थे, कितने थे, किस हथियार से मर्डर किया गया, ये सब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है? पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे के आसपास की है। परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। इसके बाद सभी को घसीटते हुए घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई।

    ग्रामीणों ने जब सुबह घर से धुंआ उठते देखा तो मकान के पास पहुंचे। यहां अंदर जाकर देखा तो पता चला चार परिजनों के शव पड़े थे। एएसआई अमना राम ने बताया कि पूनाराम (55), उसकी पत्नी भंवरी (50), बहू धापू (24) और धापू की 6 महीने की बेटी के शव जले हुए मिले हैं। बच्ची का शव तो पूरी तरह जल गया। बाकी के शव तकरीबन 30 प्रतिशत जले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती बाड़ी करता है। फिलहाल इनसे किसी की रंजिश सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः मानसा, बठिंडा सहित इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेगें बादल, अलर्ट जारी

    पंजाबः मानसा, बठिंडा सहित इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेगें बादल, अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। बीते दिन भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई थी। वहीं, आज भी बारिश की संभावनाएं बरकरार है। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के कुछ जिले जैसे-मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब में बारिश के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

    मौसम विभाग ने 19 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे नदियों और नहरों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है, जिस कारण फिर से बारिश का दौर जारी हो गया है। बीते दिन भी लुधियाना समेत कई जिलों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    पंजाब में मानसून की भारी बारिश के कारण 1432 गांव प्रभावित हुए हैं। लाखों एकड़ फसले बर्बाद हो गई है। हालांकि, सरकार ने मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। आंकड़ों के मुताबिक, 19 जिलों के 1,432 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें तरनतारन, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मनसा, बठिंडा और पठानकोट जिले शामिल हैं।