जालंधरः थाना 6 की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ मिर्ज़ा निवासी क्यूरो मॉल, जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजायब सिंह औजला ने बताया कि एसआई जगदीश लाल ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुष्पिंदर के गिरोह में और कौन लोग शामिल है।
Blog
-
जालंधरः छीना झपटी के मामले में दो गिरफ्तार, 9 मोबाइल 3 दोपहिया बरामद
जालंधरः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने हुए मोबाइल और दोपहिया वाहन बरामद किए है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी खोखेवाल रोड, लुधिआना और गुणवीर सिंह उर्फ गुनी निवासी शिव नगर नगरा, जालंधर के रूप में हुई है।
डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह गशत के दौरान पटेल चौक मौजूद थे। तभी उन्हे गुप्त सूचना मिली कि मनदीप सिंह उर्फ मोनू और गुणवीर सिंह उर्फ गुनी छीने हुए मोबाइल को बेचने के लिए डीएवी रोड पुराणी सब्ज़ी मंडी की तरफ आ रहे है। सीआईए स्टाफ टीम ने नाकेबंदी के दौरान दोनों युवकों को दबोच कर उनके कब्जे से छीने हुए 9 मोबाइल और 3 दोपहिया वाहन बरामद कर लिए । पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-
गैंगस्टर प्रदीप उर्फ दीपू गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद
जालंधरः एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर सीआइए स्टाफ देहात की पुलिस ने एक गैंगस्टर को गांव लेसड़ीवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्तौल पॉइंट 32 बोर और चार रौंद बरामद किए है। आरोपी की पहचान प्रदीप शर्मा उर्फ दीपू निवासी थाना आदमपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप के खिलाफ अलग अलग थानों में 14 मकुदमे दर्ज है और वह कुछ समय पहले जेल से रिहा होकर आया था।
आरोपी प्रदीप की बंबीहा गैंग के पुनीत और लल्ली के साथ लाग-डाट थी, जिसके चलते वह यह हथियारों को उतराखंड से लेकर आया था। सीआइए स्टाफ देहात के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि नामी गैंगस्टर प्रदीप जेल से रिहा हो बहार आया है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में है, टीम के एएसआई मनदीप सिंह ने अपनी टीम गठन कर आदमपुर के एरिया में भेजा और जब उनकी टीम किशनगढ़ से आदमपुर मोड़ पर पहूंची तो उक्त आरोपी सामने से अपने कंधे पर बेग पहने हुए पुलिस युवक आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देख कर वहा से भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली ,तो उसके कब्जे से दो पिस्तौल 32 बोर और चार जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
पंजाब : भयानक हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, फटे चारों टायर, देखें वीडियो
लुधियाना: शहर में लगातार सड़क आंसू के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण एक कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कर के चारों टायर फट गए और गाड़ी के एयरबैग खुल गए। हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है।लेकिन गनीमत ये रही के कार चालक बिल्कुल ठीक है। वहीं इस हादसे को लेकर जब कार चालक से जब इस बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि उसको कुछ नहीं पता उसके साथ क्या हुआ है। वही इस हादसे के बारे में पुलिस कर्मचारियों को पता चला तो वे तुरंत हादसे वाली जगह पर पहुंची। जिसके बाद कार चालक को सही सलामत उनके घर भेजा गया। बता दें ओवर स्पीड की वजह से ऐसे हादसे अक्सर देखने को मिलते हैं। इस दौरान पुलिस ने कहा कि लोगों को भी चाहिए कि वह स्पीड को कंट्रोल में रखकर चलाएं ताकि आपको सुरक्षित रहे दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
-
पंजाब : 16 कानूनगो व 125 पटवारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
लुधियाना: पंजाब सरकार द्वारा लगातार तबबादलों का दौर जारी है। वही आज डी.सी ने लुधियाना में प्रबंधकीय व लोक हितों को देखते हुए कानूनगो और पटवारियों का तबादला करने के आदेश जारी किए गए है। जिला कलेक्टर लुधियाना द्वारा तुरंत प्रभाव से इन आदेशों को लागू करने के लिए कहा गया है। जारी हुई सूची अनुसार 16 कानूनगो व 125 पटवारियों को तैनाती व एडजस्टमेंट की गई है। देखें लिस्ट







-
ਪੰਜਾਬ : Students ਕੋਲੋ ਦਾਤਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਝਪਟਮਾਰ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਕਤਲ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੁਟੇਰੇ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਖੌਫ ਤੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਅਧੀਨ ਐਲਾਨ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਲੁੱਟ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ । ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਾ ਕੇ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ। ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਉਸਦਾ ਨਾਮ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਆ ਤੇ ਉਹ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਉਹ ਦਿੱਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਇਮਤਿਹਾਨ ਦੇਣ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਇਆ ਸੀ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਉਹ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਪੈਦਲ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਪੁੱਲ ਦੇ ਥੱਲੇ ਪੁੱਜਾ ਤਾਂ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ 03 ਨੌਜ਼ਵਾਨ ਆਏ, ਜਿੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋ ਇੱਕ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਨੂੰ ਦਾਤਰ ਵਿਖਾ ਕੇ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦਾ ਡਰਾਵਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਕੋਲੋ 02 ਮੋਬਾਇਲਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪਰਸ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾਂ ਦਰ਼ਜ਼ ਰਜਿਸਟਰ ਕਰਕੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ।
ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਮੁਕੱਦਮਾਂ ਦੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਾਤਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਵਿੱਦਿਆਰਥੀ ਪਾਸੋਂ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਪਰਸ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀ ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੁਝ ਹੀ ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਖੋਹਸੁਦਾ 02 ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਸਮੇਂ ਵਰਤਿਆ ਦਾਤਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਦੋ ਹੋਰ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

नकली दवाई तैयार करने वाली कंपनी के संचालक की उच्च न्यायलय ने जमानत रद की
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी में नकली दवाई तैयार करने वाले मेगनाटेक इंटर प्राईजिज के संचालक मुकेश सैणी की उच्च न्यालय ने अंतिरिम जमानत रद कर दी। ड्रग विभाग ने अगस्त माह में लाखों रुपये की दवाई पकड़ी थी। जैसे ही दवाई पकड़ने भगक लगी तो मुकेश सैणी फरार हो गया है। ड्रग विभाग ने इसकी कंपनी को सीज कर उसे जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया लेकिन मुकेश सैणी शामिल नहीं हुई। उसके बाद उसने सेशन कोर्ट ने भी उसकी जमानत को रद कर दिया है। सेशन कोर्ट से जमान रद होने के बाद मुकेश सैणी ने उच्च न्यायलय से जमानत के लिए याचिका दायर की। उच्च न्यायलय ने उसे विभाग की जांच में शामिल होने की शर्त पर अंतरिम जमानत दी। विभाग ने इस मामले की जांच की और इसकी रिपोर्ट न्यायलय में पेश की। जिस पर उच्च न्यायलय ने मुकेश सैणी की जमानत को रद कर दिया। जमानत रद होने के बाद ड्रग विभाग उसे गिरफ्तार करेगा। -
बद्दी पुलिस ने लोंगों को यातायात के सांकेतिक चिन्हों के प्रति किया जागरूक
बददी/ सचिन बैंसल: प्रदेश भर में नवंबर माह में चलाए जा रहे विशेष रोड सेफटी अभियान के अतंर्गत पुलिस जिला बददी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी पुलिस थानों के क्षेत्रधिकार में बीबीएन पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगभग 200 लोंगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों व यातायात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में जागरूक किया गया। -

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप क्षेत्र के ही युवक पर लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती का आरोप है कि बंगाणा क्षेत्र एक गांव के एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने अनुसूचित जाति से संबंध होने की बात कही, बावजूद इसके युवक शादी के लिए तैयार हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि एक दिन युवक गेस्ट हाऊस ले गया, जहां पर गलत हरकत की। इसके बाद युवक ने शादी करने की बात को लेकर घर बुलाया, जहां घर पर कोई नहीं था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को डिलीट करने के बहाने गेस्ट हाउस बुलाया और पुन: शारीरिक संबंध बनाया।युवती का आरोप है कि जब शादी के बारे में युवक से बोला, तो छोटी जाति की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया जोकि सोशल साइट पर देखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -
जालंधरः Innocent Hearts में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न
जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन तथा लोहारां में आयोजित फ़न फेयर में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथि डॉ. चंदर बौरी (एम डी मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा डॉ. रोहन बौरी (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) थे। जबकि गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका श्रीमती व श्री वरिंदर पाल (प्रसिद्ध समाज सेवी) ने निभाई। लोहारां में श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ स्कूल्स) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल तथा लोहारां में कुमारी शालू सहगल तथा मैनेजमेंट के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथियों ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। तत्पश्चात ‘या कुनदेन्दु तुषार हार धवला’ श्लोक व नृत्य के साथ माँ सरस्वती की वंदना की गई। इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा ‘कंधो से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं’ गीत व नृत्य के माध्यम से आगे बढ़ता हुआ भारत’ दिखाया गया कि फ़ौजी किस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं ? मंगलयान और चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग व लैंडिंग पर गर्व का अनुभव करते हुए विद्यार्थियों द्वारा ‘शाबाशियाँ’ गीत प्रस्तुत किया गया। ‘पपेट शो’ का बच्चों ने बहुत लुत्फ़ उठाया। किड्स ज़ोन,फूड कॉर्नर तथा गेम ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम ज़ोन में बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने हर प्रकार की गेम का आनंद उठाया। विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों और बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसकी अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, सोलो डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कलरिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप पूरा कार्यक्रम – मंच संचालन, विभिन्न प्रतियोगिताएँ गेम्स ज़ोन आदि सारा कार्यभार विद्यार्थियों के द्वारा ही संभाला गया