Blog

  • बड़ा हादसा: वॉटर पाइप लाइन फटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: वॉटर पाइप लाइन फटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वॉटर पाइप लाइन फटने की वजह से पानी की रफ्तार तेज हो गई। इसकी चपेट में आने से में सुमित्रा रभा नाम की एक महिला सहित 2 की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी के खरगुली में डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी के नजदीक यह हादसा हुआ। वॉटर पाइप लाइन फटने की वजह से दर्जनों घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 40 घरों के नुकसान की खबर है। हालांकि, अभी तक इस घटना के कारणों के पता नहीं चल सका है।

  • जालंधरः 16 बाइक और 11 मोबाइल सहित 3 चोर गिरफ्तार

    जालंधरः 16 बाइक और 11 मोबाइल सहित 3 चोर गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात क्राइम ब्रांच और पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने चोरी के अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपियों से 10 बाइक और 11 मोबाइल बरामद किए है, जबकि एक अन्य आरोपी से 6 बाइक बरामद बरामद की है। आरोपियों की पहचान सौरव उर्फ ​​गिट्ठा निवासी लसूड़ी मोहल्ला बस्तीदानिशमंदा, बिन्नी निवासी न्यू नागरा, जालंधर और अनमोल कुमार निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात सीआईए स्टाफ पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई परविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर गांव खुर्दपुर के नजदीक नहर के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे। नाकाबंदी दौरान एएसआई को गुप्त सूचना मिली की आरोपी अनमोल जोकि दो पहिया वाहन चोरी करने का आदि है। वह बुलेट बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है। इस दौरान उनकी टीम ने नाकेबंदी दौरान सामने आ रहे अनमोल को जांच के लिए रोका। इस दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उससे चोरी के बुलेट सहित 6 बाइक बरामद हुई।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस ने चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बाइक और 11 टच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान वर्कशॉप पर मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो चोर की बाइक और मोबाइल फोन बेचने की चाह में फुटबॉल चौक से वर्कशॉप चौक की तरफ आ रहे हैं। जिसके बाद उन्होने नाकाबंदी लगाकर सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान उसके कब्जे से 1 बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों के पास से 9 अन्य बाइक और 8 फ़ोन बरामद हुए। जानकारी के अनुसार आरोपी सोरव उर्फ गिट्ठा पहले मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। जोकि गलत संगत में पड़ गया और ड्रग्स लेने लगा। इस दौरान उसने अपने साथी बिन्नी के साथ मिलकर भीड़-भाड़ वाली जगहों से राहगीरों की बाइक और मोबाइल फोन चुराने शुरू कर दिए। जिसे वह सस्ते दामों पर कबाड़खानों में जाकर बेच देता था। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सके।

  • पंजाबः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 2 ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 2 ASI गिरफ्तार

    मोहाली: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज दो सहायक सब इंस्पेक्टरों (एएसआई) बलजिन्दर सिंह मंड, इंचार्ज पुलिस चौकी, फेज-6, एसएएस नगर और इसी पुलिस चौकी में तैनात उसके साथी एएसआई कुलदीप सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारियों को रविन्दर कुमार निवासी मुंडियां कलां, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उसके पारस नाम के दोस्त को उक्त थाना इंचार्ज ने शराब के मामले में गिरफ़्तार किया था और दोनों पुलिस कर्मचारी अदालत से पारस, जिसका आने वाले दिनों में विवाह होना तय था, की ज़मानत कराने में मदद करने के बदले पहले ही अलग-अलग तारीखों पर 45,000 रुपए ले चुके हैं।  

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी अब इसी शराब के मामले में पारस के साथ उसके एक अन्य दोस्त हरमीत सिंह को बतौर सह-दोषी शामिल न करने के बदले 50,000 रुपए और मांग रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषों की प्राथमिक जांच के बाद उडन दस्ता-1 पंजाब, एसएएस नगर की टीम ने जाल बिछाया और पुलिस चौकी इंचार्ज बलजिन्दर सिंह मंड को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इसके साथ ही इस केस के तफतीशी अफ़सर और बलजिन्दर सिंह मंड के साथी कर्मचारी एएसआई कुलदीप सिंह को भी विजीलैंस की टीम ने गिरफ़्तार कर लिया। जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडन दस्ता-1, एसएएस नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • नालागढ के हैरिटेज फोर्ट में लघु फिल्म हक का प्रोमो और पोस्टर हुआ लांच

    नालागढ के हैरिटेज फोर्ट में लघु फिल्म हक का प्रोमो और पोस्टर हुआ लांच

    नालागढ की तहसीलदार ने बतौर मुख्य अतिथि किया लाचिंग

    बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा को फिल्म में बेस्टर एक्टर का मिला पुरस्कार

    फिल्म आने वाले सोमवार यू ट्यूब पर संजीव बस्सी चैनल पर होगी रिलीज

    नालागढ़ / सचिन बैंसल: नालागढ़ हैरिटेज रिजोर्ट में लीला कला मंच रोहतक के बैनर तले बनी लघु फिल्म हक का पोस्टर लांचिंग हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नालागढ़ के तहसीलदार निशा आजाद ने प्रोमो और पोस्टर लांिचग की। इस मौके पर फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया गया। फिल्म हक में काम करने वाले  मुख्य कलाकार संजीव बस्सी, लीला सैणी, मेला राम चंदेल, आरके शर्मा, ऋषि ठाकुर, आदित्य चड्ढा, देवव्रत यादव समेत बाल कालकार भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्माता निर्देशक दिनेश तंदुवाल विश्ेाष रुप से उपस्थित रहे।
    तहसीलदार निशा आजाद ने कहा कि हक फिल्म एक बड़े अच्छे विषय पर बनाई गई है। इससे आने वाले युवाओं को अच्छा मैसेज जाएगा। फिल्म में स्थानीय युवाओं को लोगों को तरजीह दी है। इस फिल्म को देख कर अन्य निर्देशक और निर्माता भी आकर्षित होंगे।  बिरला टैक्सटाईल के उपाध्यक्ष आरके शर्मा इस फिल्म में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जहां इस फिल्म में आरके शर्मा ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड प्राप्त किया है उसी प्रकार अपने दैनिक जीवन में बिरला टैक्स टाईल को काम करते हुए बिरला को ऊँचाईयों पर  पहुंचाया है।   बिरला उद्योग का हिमाचल के लोगों को बड़ा योगदान है। आरके शर्मा ने बिरला उद्योग को अपने खून पसीने से सींचा है। जब यह उद्योग दिल्ली से बद्दी शिफ्ट हुआ था। उस समय स्थिति खराब थी। आरके शर्मा ने अपनी सूझ बूझ से बिरला को ऊंचाईयों तक पहुंचाया।  इस उद्योग में हिमाचल के  पांच हजार लोगों को रोजगार मिला है। फिल्म की निर्मात निर्देशक लीला सेणी है।
    इस मौके पर  जेएस ग्रेंड के एमडी जितेंद्र राणा,  जसविंद्र ठाकुर, कृष्ण कौशल, नरेश यादव, कैप्टन राधे श्याम, विष्णु शर्मा, संदीप बख्शी, पुनीत, राधा गोबिंद मंत्री, मुकेश सैणी, डॉ. मल्होत्रा, जैक्सी पंजेहरा, जितेंद्र राणा, अश्वनी शर्मा, ड़ॉ. आश्मिा जैन. जितेंद्र ठाकुर, डीआर चंदेल, राजू भारद्वाज, हृदय रामा शर्मा, होशियार सिंह, परमवीर चौहान, अशोक राणा, अनुपम शर्मा, देवेंद्र कुमार व ओमपाल ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी की संचालक को नकली दवा बनाने पर किया गिरफ्तार

    बद्दी की साईपर फार्मा कंपनी की संचालक को नकली दवा बनाने पर किया गिरफ्तार

    ड्रग विभाग ने महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया

    यूपी में नकली दवाई मिलने पर हुई कार्रवाई

    महिला संचालक ने सात करोड़  रुपये की दवाई सप्लाई की थी

    बददी / सचिन बैंसल :  बद्दी स्थित एक दवा कंपनी में प्रबंधक को ड्रग विभाग ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग ने कंपनी को सीज कर दवाईयों को कब्जे में ले लिया है। महिला प्रंबधक को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे विभाग ने रिमांड पर ले लिया है। महिला प्रंबधक ने करीब 7 करोड़ की नकली दवाएं दूसरे राज्यो में सप्लाई की।

    बद्दी के ड्रग विभाग ने नकली दवा तैयार करने वाले उद्योगों पर कड़े शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब यहां पर तैयार होने वाली दवाई खराब सप्लाई होने पर संचालक बच नहीं सकता है। यहां से यूपी सप्लाई की गई दवाई नकली निकली। जिस पर बद्दी की कंपनी का दवा होने का पता चला। ड्रग विभाग ने जांच टीम ने बद्दी की साईफर फार्मा कंपनी की संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी में तैयार दवाईयों और मशीनरी को सीज कर लिया है। महिला संचालक को ड्रग विभाग ने अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। 

    मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग कंट्रोलर नवनीत मारवाह बताया कि यूपी में नकली दवाई का मामला उजागर होने पर विभाग ने बद्दी की साईपर फार्मा में दबिश दी। कंपनी के पास विभाग का लाईसेंस है। विभाग ने कंपनी में बन रही दवाईयों को सीज कर लिया है। महिला संचालक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • पंजाबः तहसील में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः तहसील में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    संगरूरः विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज फुटकर शाखा, तहसील कार्यालय, संगरूर में तैनात क्लर्क अंकित गर्ग को 7000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस मामले में उसके साथी और सह दोषी कृष्ण कुमार जूनियर सहायक के विरुद्ध भी रिश्वत माँगने का केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध रिश्वतखोरी का यह मामला संगरूर के एक आईलैट्स इंस्टीट्यूट के मालिक हरकीरत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त कार्यालय के क्लर्क अंकित गर्ग और जूनियर सहायक कृष्ण कुमार ने उसके इंस्टीट्यूट के लिए जि़ला प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त करने सम्बन्धी रिपोर्ट उसके पक्ष में देने के बदले रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए की माँग की, परन्तु सौदा 12,000 रुपए में तय हुआ।

    शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 5,000 रुपए पहले ही ले चुके हैं और बाकी रकम की माँग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पटियाला रेंज की विजीलेंस टीम ने दोषों की प्राथमिक जाँच के उपरांत जाल बिछाकर दोषी अंकित गर्ग को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उपरोक्त दोनों कर्मचारियों के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

  • जालंधरः इस इलाके में हुआ कत्ल, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में हुआ कत्ल, मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः महानगर के ओल्ड रेलवे रोड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लक्ष्मी सिनेमा के पास मंडी रोड पर मात्र 1500 रुपए को लेकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल बन गया। मृतक की पहचान दानिश निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। मृतक दानिश की उम्र 25 साल बताई जा रही है। वह पिछले काफी समय से यहां रह रहा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। जिसके चलते वह मंगलवार को सरिया लेकर घर आया था। जिसके बाद इलाके के कुछ साथी आए और उसे बहाने से अपने साथ कुछ खाने के लिए लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि इस दौरान बह्रम नगर में दोस्तों के साथ कुछ खा पी रहा था। इस दौरान उसकी जेब में 1500 रुपए थे। उनका आरोप है कि उनके इलाके के उक्त दोस्तों ने जेब से पैसे निकाल लिए और उस पर हमला कर जान से मार दिया। 

    इसके बाद वह दकोहा फाटक के पास उसके शव को फेंककर आ गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि दोपहर को उसे घर से फोन आया। जिस दौरान उसे घटना की सूचना दी गई। महिला ने बताया कि एक्टिवा सवार रोहित बहाने से ले गया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि इस दौरान 4 से 5 युवकों ने एक्टिवा पर दानिश को ले गए। उनका आरोप है कि एक्टिवा सवार रोहित ने दानिश का कत्ल किया है। 

  • इन कैबिनेट मंत्रियों की मंत्रिमंडल से हो सकती है छुट्टी

    इन कैबिनेट मंत्रियों की मंत्रिमंडल से हो सकती है छुट्टी

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही योगी कैबिनेट का विस्तार होने वाला है, जिसमें कई नए नेताओं को एंट्री मिल सकती है। वहीं, कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पुराने विधायकों को मंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा, जिसमें कुछ नए चेहरों को भी जगह मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक अगले महीने यानी जून 2023 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है। अभी योगी सरकार में सीएम सहित 52 मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक विस्तार में सीएम योगी के सहित 60 मंत्री शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर वर्तमान के सभी मंत्रियों को बरकरार भी रखा जाता है तो भी काटने चेहरे कैबिनेट में देखने को मिल सकते हैं।

    भारतीय जनता पार्टी अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मौजूदा सांसदों की स्कैनिंग की जा रही है। फिलहाल भाजपा गठबंधन के पास यूपी में 66 लोकसभा सांसद हैं। जिनके बारे में फीडबैक खराब मिल रहा है, उनका टिकट कट सकता है। योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है। रणनीति के आधार पर चेहरों का चयन करने की कसरत शुरू कर दी गई। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ ही कुछ मंत्रियों को अभी दिल्ली तलब भी किया गया था। हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में सभी बड़े नेताओं सांसदों के साथ ही मंत्रियों के प्रभाव वाले इलाकों पर भी गौर किया जा रहा है कि पार्टी का प्रदर्शन वहां पर कैसा रहा। जहां उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं, वहां के मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। सीएम योगी अभी दिल्ली गए हुए हैं। वहां बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात के बाद यह काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा कि मंत्रिमंडल विस्तार में किसका पत्ता कटेगा और किस नए चेहरे को जगह मिलेगी। ‌

  • पंजाबः सीएम मान की चेतावनी के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान की चेतावनी के बाद पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह में एक बार फिर से विवाद बढ़ गया है। आज कुछ समय पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को चेतावनी दी थी। दरअसल, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- माननीय चरणजीत सिहं चन्नी जी मैं आपको सम्मानपूर्वक मौका देता हूं कि 31 मई को दोपहर 2 बजे तक भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दें. ..नहीं तो फिर 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो…नाम और मिलने वाली जगह सहित सबकुछ पंजाबियों के सामने रख दूंगा। 

    वहीं इस मामले के बाद पूर्व सीएम चन्नी ने प्रेस वार्ता कर सीएम मान पर जमकर निशाना साधा। चन्नी ने सीएम मान द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चन्नी ने कहा कि उन पर लगाए गए घूसखोरी व भ्रष्टाचार के सभी आरोप झूठे हैं, उनके भांजे ने भी ऐसा कुछ नहीं किया जैसा कि लोगों को बताया जा रहा है। इस दौरान चन्नी ने कहा कि सीएम मान लोगों में प्रचार कर रहे है यह सीएम लैवल की बाते नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम मान टवीट के जरिए जो खेल खेल रहे इसे वह बंद करे। अगर उनके पास सच में ही सबूत है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करें। चन्नी ने कहा कि मैंने आज तक किसी की बदली करवाने के लिए या नौकरी दिलवाने के लिए किसी को यह नहीं कहा कि मेरे भांजे से मिल ले। चन्नी ने कहा कि सीएम मान को 31 मई तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं है अगर उनके पास सबूत है तो वह आज ही मेरे खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मैं शहीदों की धरती चमकौर साहिब गुरुद्वारा में जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास कर अपनी सफाई दे दी हुई है।

    इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा था कि वह जब भी कुछ करते हैं, तो उनकी फोटो आ जाती है और मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से डॉक्टरेट की डिग्री मिली तो भगवंत मान पीछे पड़ गए। भगवंत मान की सारी बातें झूठ की बुनियाद पर टिकी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान ने मुझ पर संगीत आरोप लगाए इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाकर अपने मन की बात कहूं। इसलिए मैं शहीदों की धरती, चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कत्लगढ़ साहिब आकर अरदास कर रहा हूं। चन्नी ने गुरु साहिब के आगे अरदास करने के बाद कहा कि यदि मैंने किसी से भी एक पैसा लिया हो तो मेरा कुछ न रहा। सूबे के मुख्यमंत्री ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है। वह मुझे किसी भी तरीके से जेल में बंद करना चाहता है।

  • बरोटीवाला सड़क हादसे में एक कि मौत

    बरोटीवाला सड़क हादसे में एक कि मौत

    बरोटीवाला / सचिन बैंसल: बरोटीवाला थाने के अंतर्गत बुधवार देर रात  बरोटीवाला में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक अनजान वाहन एक व्यक्ति को रौंदकर चला गया ।जिसकी की मौके पर ही मौत हो गई है ।आरोपी अभी तक का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है ।वही मृतक की पहचान भी अभी तक नही हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि धारा  279, 304A के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।