Blog

  • बद्दी: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

    बद्दी: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

    बददी/सचिन बैंसल: पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर हरायपुर के समीप एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद कैंटर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही  से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात्रि की है। एक बुलेरो एचपी 12 के-8047  बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रही थी। इस बुलेरो गाड़ी के पीछे एक बाइक था। बुलेरो गाड़ी नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 निवासी शंभू सहानी चला रहा था। बुलेरो में अकेले शंभु सहानी ही थी। बाइक पर हमीपुर जिले के गलोड़ तहसील के लराह गांव के अरूण कुमार और उसका साथी अक्षय कुमार भी जा रहे थे। हरायपुर गांव के समीप नालागढ़ की ओर से एक तेज रफ्तारी में केंटर आया और तेज रफ्तारी में गलत दिशा में चलते हुए पहले बुलेरो को टक्कर मारी उसके बाद बाइक को रौंदते हुए भाग गया। इस जबरदस्त टक्कर में बुलेरो के चालक शंभु सहानी और बाइक चालक अरूण कुमार और अक्षय कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। इन तीनों घायल अवस्था में नालागढ़  अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शंभू सहानी और अरूण ने दम तोड़ दिया जबकि अक्षय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया।एसपी मोहित चौहान ने घटना की पुष्टि करते  हुए दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया है। घायल अक्षय की हालत में सुधार है। कैंटर के तलाश जारी है। जल्द ही कैंटर चालक को दबोच लिया जाएगा

  • पंजाब : घर के बाहर खड़ी कार लेकर उड़े चोर, देखें वीडियो 

    पंजाब : घर के बाहर खड़ी कार लेकर उड़े चोर, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा / राजेश  : फगवाड़ा में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है ऐसा ही एक और मामला देखने को मिला फगवाड़ा के महल्ला धर्मकोट का जहां पर चोरों द्वारा रात को घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोर लेकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी के मालिक विजय कुमार ने बताया कि उसने वह गाड़ी अभी 8- 10 दिन पहले ही ली थी जिसका नंबर पीबी 10 EN  9508 है और वह वीट गाड़ी है वह अपने ससुराल फगवाड़ा  में रात को आया था रात को वह अपने घर के अंदर थे तकरीबन 12:15 बजे के करीब 1 कार आकर रूकती है और उसमें से एक व्यक्ति निकलता है और हमारी गाड़ी चोरी करके ले जाता है जो कि सीसीटीवी में कैद हो जाता है  इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

  • हाईकोर्ट पहुंचा 2000 के नोट बदली का मामला

    हाईकोर्ट पहुंचा 2000 के नोट बदली का मामला

    नई दिल्लीः 2 हजार के नोट को बदलने की शुरुआत 23 मई से हो चुकी है। लोग बैंकों में जाकर अपने पास रखे 2000 के नोट बदलवा रहे हैं। इस बीच आरबीआई की 2 हजार के नोट बदली की अधिसूचना के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें 19 मई को आरबीआई द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही नोट बदलने आने वाले लोगों को बैंकों द्वारा 500 रुपये मुआवजे के तौर पर अधिक दिए जाने की मांग भी की गई है। ये याचिका अधिवक्ता रजनीश भास्कर गुप्ता ने दायर की है।

    याचिकाकर्ता रजनीश गुप्ता ने याचिका में कई तरह के तर्क दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आरबीआई के पास भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत किसी भी मूल्य के बैंक नोट को बंद करने के लिए कोई स्वतंत्र शक्ति नहीं है और आरबीआई अधिनियम 1934 की धारा 24 (2) के तहत ये शक्ति केवल केंद्र सरकार के पास है। बड़े पैमाने पर जनता की अपेक्षित समस्याओं का विश्लेषण किए बिना ₹2000  के नोट को वापस लेने का इतना बड़ा मनमाना निर्णय लेने के पीछे आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी के अलावा कोई तर्क नहीं दिया है। क्लीन नोट पॉलिसी में सिर्फ क्षतिग्रस्त, नकली या गंदे नोटों को वापस लिए जाते हैं, न की अच्छे नोट। याचिका में कहा गया है कि आरबीआई की अधिसूचना के बाद बाजार में व्यावहारिक रूप से सभी ने एक-दूसरे से 2000 रुपये का नोट लेना बंद कर दिया है।

    इससे देश के नागरिकों के लिए विशेष रूप से बैंक से दूर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं/पुरुषों के लिए बहुत कठिनाई पैदा हो गई है। अब वे सभी इतनी गर्मी में बिना किसी गलती के अपने 2000 के नोट बदलने के लिए बैंक जाने को मजबूर हैं। आरबीआई और वित्त मंत्रालय न केवल प्रत्येक बैंक नोट पर छपाई के वर्ष का उल्लेख करती है, बल्कि भारतीय रिजर्व बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के मद्देनजर ये भी अनुमान लगाती हैं कि संबंधित नोट कितने साल तक चल सकते हैं। आरबीआई और वित्त मंत्रालय किसी भी नोट को क्लीन नोट पॉलिसी या अन्य कारणों से वापस लेने से कम से कम एक वर्ष पहले लोगों को बड़े पैमाने पर सूचित करते हैं। जनहित याचिका में कोर्ट से आरबीआई और वित्त मंत्रालय को निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया कि अपने सब कामकाज छोड़कर बैंकों में घंटों लाइन में लगकर नोट बदलने आने वाले प्रत्येक नागरिक को मुआवजे के रूप में हर बार 500 रुपये अधिक दिए जाए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਰਫ਼ਤਾਰ ਬੱਸ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤੇਜ ਰਫ਼ਤਾਰ ਬੱਸ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨੰਗਲ-ਸ਼੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ‘ਤੇ ਪਿੰਡ ਮਜਾਰਾ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸ ਨੇ ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਐਕਟਿਵਾ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪ੍ਰਤੱਖਦਰਸ਼ੀਆਂ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਸ ਐਕਟਿਵਾ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਕੁਚਲਦੀ ਹੋਈ ਅੱਗੇ ਭੱਜ ਗਈ। ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਸ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੱਸ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਰੂਪਨਗਰ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਦਕਿ ਦੋ ਪਹੀਆ ਚਾਲਕ ਅਨੰਦਪੁਰ ਵੱਲ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਦੋਰਾਨ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਮਜਾਰਾ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਪਾਲ ਵਾਸੀ ਨਿੱਕੂਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਤੋਂ ਸਿਰ ਕੱਟਿਆ ਗਿਆ। ਹਾਦਸਾ ਬੱਸ ਦਾ ਡਰਾਈਵਰ ਬੱਸ ਛੱਡ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

  • पंजाबः भाई ने किया 35 वर्षीय भाई का कत्ल

    पंजाबः भाई ने किया 35 वर्षीय भाई का कत्ल

    लुधियाना: स्थानीय कस्बा जोधां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाई ने भाई का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह वासी चौकीमान नानके गांव जोधां में आया हुआ था। बीते दिनों दोनों में इकबाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी जोधां द्वारा की अपनी बुआ के लड़के अमनदीप सिंह चौंकीमान में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। इस दौरान आज इकबाल सिंह ने बुआ के लड़के 35 वर्षीय अमनदीप सिंह चौंकीमान का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को नहर में फैंक दिया। पुलिस द्वारा नहर में लाश की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

  • पंजाब : बुजुर्ग  ससुर के साथ की मारपीट, जानें क्या है मामला, देखें वीडियो 

    पंजाब : बुजुर्ग  ससुर के साथ की मारपीट, जानें क्या है मामला, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा / राजेश : ज़िला फगवाड़ा के भूलाराय कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसको फगवाड़ा  के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायल की पहचान ठाकर सिंह वासी भूलाराय कॉलोनी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ठाकुर सिंह ने बताया कि पिछले तकरीबन 1 हफ्ते से उनकी बहू सरोज ने उनको परेशान करके रखा है ना तो वह उनको खाने के लिए कुछ देती है और ऊपर से मेरे साथ मारपीट भी करती है। आज मुझे सपना मनप्रीत और मेरी बहू सरोज ने मुझे बहुत पीटा जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसको जख्मी हालत में पड़ोसियों की सहायता से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया मारपीट का कारण बुजुर्ग से उसकी जायदाद  को अपने नाम करवाना है ठाकर सिंह ने  कहा जो उनकी बहू है वह बोलती है कि जमीन उनके नाम करदे उन्होंने उस पर लोन लेना है।

  • पंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में शामिल

    पंजाबः चुनावों से पहले बड़ा झटका, नगर परिषद अध्यक्ष समेत 7 पार्षद आप में शामिल

    पठानकोटः नगर निगम चुनावों से पहले आप पार्टी फिर से विपक्ष को झटका देने लगी है। आप पार्टी का परिवार दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है। दरअसल, अधिक से अधिक नेता आप पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज यानि बुधवार को सुजानपुर नगर परिषद पठानकोट अध्यक्ष व 6 पार्षद आप में शामिल हो गए। ये सभी पार्षद कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में आप पार्टी में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने आप परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया और आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान प्रधान अनुराधा बल्ली और पार्षद लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा देवी, सरोज बाला, रमेश चंद, महेंद्र बल्ली और सुरिंदर मिन्हास आप पार्टी में शामिल हुए। 

    इस मौके पर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आप पार्टी अरविंद केजरीवाल की जनहितैषी नीतियों और सीएम भगवंत मान सरकार के कामकाज से लोग काफी प्रभावित हैं। इसलिए नेताओं के साथ आम लोग भी लगातार आप से जुड़ रहे हैं।ये वे लोग हैं जो राज्य की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं। वहीं मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब और यहां के लोगों के कल्याण के लिए फैसले लेती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं ने हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।

  • मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

    मशहूर डायरेक्टर की होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

    सोनभद्र : भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी बुधवार को सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि भोजपुरी फिल्‍मकार सुभाष चंद्र तिवारी (60) बुधवार सुबह शहर स्थित एक होटल के अपने कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी के रहने वाले थे। वह अपनी फिल्‍म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग के सिलसिले में अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ गत 11 मई से इसी होटल में ठहरे थे। सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिस पर उन्‍हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि वह मंगलवार शाम को शूटिंग पूरी करके होटल लौटे थे, लकिन बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी। होटल संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे की सिटकनी के पास के हिस्से को कटवाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि तिवारी का शव बिस्‍तर पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

  • श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव

    श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव

    ऊना/सुशील पंडित: गांव बाथू के बाबा बालक नाथ मंदिर पातका  में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव में भागवत कथा वाचक पंडित विनय तेजपाल ने ऐसा समां बांधा कि भागवत प्रेमी अपने आप को लेकर रोक नहीं सके।  नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. मै  नचना शाम दे नाल अज मेनू नच लेन दे. धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित विनय तेजपाल ने हीरण्य कश्यपु व भक्त प्रहलाद के प्रसंग पर विस्तार से कथा सुनाया। साथ ही बामन अवतार, ध्रुव चरित्र, अजामिल के प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कथावाचक पंडित विनय तेजपाल ने  कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है।
    उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकरण से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर उनका नाम रखना चाहिए, क्योंकि हमारे जीवन में नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है। जथा नाम तथा गुणा की कहावत हमेशा चरित्रार्थ होती है। कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर एक छोटे से बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाया गया। फिर वासुदेव बने पंकज राणा  एक टोकरी में कृष्ण रूपी बालक को सिर पर लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो जयकारों से कथा स्थल जय कारों से गुंजायमान हो उठा। श्रोता व भक्त गण बाल कृष्ण को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रोताओं व भक्तों के बीच बधाई के रूप में चाकलेट, माखन मिश्री टॉफी व खिलौने का वितरण किया गया। श्री मद् भागवत कथा का आयोजन  बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की और से करवाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव वासी  मौजूद रहे तथा भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुना।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੀਰਜਾ ਰਾਣੀ ਬਣੇ ਉਪ ਚੈਅਰਮੈਨ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੀਰਜਾ ਰਾਣੀ ਬਣੇ ਉਪ ਚੈਅਰਮੈਨ

    ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ  ਥਾਪਰ : ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 2 ਵਿਖੇ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੇਂਟ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਚੋਣ ਅਗਲੇ ਦੋ ਸਾਲਾਂ ਲਈ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤਾਂ ਦੁਆਰਾ ਵੋਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜੋ ਕਿ ਕਾਫ਼ੀ ਦਿਨਾਂ  ਤੋਂ ਲੱਟਕ ਦੀ ਚਲੀ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਪਹਿਲੀ ਵਾਰੀ ਆਮ ਮਾਪਿਆਂ  ਨੂੰ ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਮੁਤਾਬਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਕਮੇਟੀ ਚੁਣਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਹਾਜ਼ਰ ਮਾਪਿਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਜਾਨਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ ਸੀ ਕਿ ਕੋਈ ਸਕੂਲ ਮੈਨੇਜਮੇਂਟ ਕਮੇਟੀ ਵੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਕਮੇਟੀ ਲਈ 44 ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤਾਂ ਨੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਭਰੇ ਸਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਜ 22 ਨੇ ਵੋਟਿੰਗ ਚ ਭਾਗ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੀਨੂੰ, ਪੂਜਾ, ਸੋਨੀਆ, ਨੀਟੇ ਦੇਵੀ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਤਿਵਾੜੀ, ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ, ਅਜੇ ਕੁਮਾਰ ਜੈਤੂ ਰਹੇ।