Blog

  • जालंधरः नूरां सिस्टर की नहीं थम रही मुश्किलें, सूफी गायक हंसराज हंस के भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नूरां सिस्टर की नहीं थम रही मुश्किलें, सूफी गायक हंसराज हंस के भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नकोदर चौक के पास सूफी गायक नूरां सिस्टर के बीते दिन व्यक्ति से साथ हुए विवाद को आज सूफी गायक हंसराज हंस के भाई परमजीत हंस का बड़ा बयान सामने आया है। परमजीत हंस ने नूरां सिस्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, परमजीत हंस ने एक वीडियो शेयर कर नूरां सिस्टर को लेकर जमकर निशाना साधा है। परमजीत हंस ने कहा कि बीते दिनों उनके घर से कुछ दूर नकोदर चौक के पास काफी पी रहे परिवार के साथ जो विवाद हुआ है। उसकी उन्होंने जमकर निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनके उक्त परिवार ने ज्योति नूरां को उक्त कैफे में देखा और फोटो करवाने के लिए कहा, लेकिन ज्योति नूरां और उसके ब्वॉफ्रैंड में एटीट्यूट इतना है कि उक्त महिला के पति के साथ झगड़ा करने लग पड़ा।

    परमजीत हंस ने कहा कि इनके दिमाग में जो एटीट्यूट है वह एक दिन इन्हें मरवाएंगा। उन्होंने कहा कि फोटो दौरान ज्योति नूरां के ब्वॉयफैंड ने महिला के पति के साथ गलत व्यवहार किया तो उसे भी गुस्सा आ गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। परमजीत हंस ने ज्योति नूरां पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपनी कार ने नंगी किरपाणें रखी हुई थी। इस विवाद के दौरान ज्योति नूरां के साथियों ने अन्य साथियों को फोन करके मौके पर बुला लिया। जिसकी परमजीत हंस ने जमकर निंदा की है। इस दौरान परमजीत हंस ने ज्योति नूरां के प्रंशसकों से अपील करते हुए कहा है कि अगर कहीं पर ज्योति नूरां का शो हो, तो आप इसका बॉयकाट करें। उन्होंने कहा कि हमें संगीतकार परिवार में ऐसे लोग नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है। कि आप भी मेरी तरह वीडियो बनाकर इसका बॉयकाट करें।

    बता दें कि कुछ दिन पहले नकोदर चौक के पास कैफे में ज्योति नूरां को देखकर फोटो खिंचवाने के लिए सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा और उनकी पत्नी नूरा सिस्टर्स के पास गए थे। जांच अधिकारी के अनुसार परिवार ने आरोप लगाए कि नूरा सिस्टर्स के साथ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और तेज़धार हथियार से उन पर बाहर कर दिया। जिस दौरान उसके हाथ पर चोट आए, जिसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने एमएलआर कटवा घर चले गए और उन्हें बयान देने के लिए के लिए थाने बुलाया गया।

    इस दौरान पीड़ित सचिन बग्गा ने कहा कि वह बीते दिन मोहाली गया हुआ था। देर रात जब वह जालंधर पहुंचा तो वह कॉफी पीने के लिए नकोदर चौंक पर स्थित निजी रेस्टोरेंट में गया। जिस दौरान वहां पर नूरां सिस्टर की ज्योति नूरां अपने साथी के साथ आई हुई थी। जहां उसकी पत्नी ने फोटो खिचवाने के लिए ज्योति नूरां से बात की। इस दौरान उनका आरोप लगाए कि ज्योति नूरां के साथी ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब सचिन उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ज्योति नूरां ने उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। सचिन का आरोप है कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। जिसके बाद ज्योति नूरां के साथ ने किरपाण निकाल ली और उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में घायल होने के बाद सचिन ने पुलिस को सूचना दे दी और बाद में अस्पताल में उपचार के लिए चला गया।

  • मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

    मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

    मुस्लिम डॉक्टर द्वारा भगवान भोले शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष: एसपी को सौंपा ज्ञापन

     सड़क पर किया श्री हनुमान चालीसा पाठ, डॉ नदीम अख्तर का जलाया पुतला,गिरफ्तारी की मांग

    ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना के मैहतपुर थाना के अंतर्गत बसदेहडा के निजी आंखों का अस्पताल चलाने वाले डॉ नदीम अख्तर द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद गिरफ्तारी न होने पर हिंदू एकता मंच सहित अन्य विभिन्न धार्मिक संगठनों में रोष व्याप्त है। आज हिंदू एकता मंच व अन्य संगठनों ने ऊना मुख्यालय पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया।आईएसबीटी से शुरू हुआ रोष प्रदर्शन मिनी सचिवालय तक पहुंचा और पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सक की जल्द गिरफ्तारी की मांग दोहराई गई।  
    हिंदू धार्मिक संगठनों ने आईएसबीटी और एसपी कार्यालय परिसर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और इसके बाद मिनी सचिवालय चौक पर चिकित्सक का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।हिन्दू संगठनों के इस रोष प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा पहले ही जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। हिंदू एकता मंच सहित अन्य विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले चिकित्सक नदीम अख्तर की पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
    हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने अब डा नदीम अख्तर से सार्वजनिक तौर पर किसी भी शिव मंदिर में माफी मांगने की मांग भी उठा दी है। दो दिन पहले भी विभिन्न संगठनों द्वारा मैहतपुर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए डॉ के अस्पताल में भगवा झंडे लगा दिए थे। हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर अब भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।  पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि डॉ द्वारा भगवान् शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत थाना मैहतपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसकी जांच मैहतपुर थाना के एसएचओ द्वारा जांच की जा रही थी लेकिन अब इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को सौंप दी गई है और जल्द ही मामले में जांच कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित

    28 जून से लेकर 2 जुलाई तक दुकानें बंद रखने का फैसला : प्रिंस राजपूत

    ऊना/सुशील पंडित:अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की बैठक वीरवार को मेन बाजार ऊना में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि गर्मियों के चलते स्वर्णकार संघ ने 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पांच दिन तक जिला भर के सभी स्वर्णकार अपनी दुकान बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, शाम हांडा, अनुज ब्रहमी, रविंद्र हांडा, मदन लाल हांडा, विजय हांडा, अश्वनी हांडा, अनिल हांडा, जनक राज, चमन लाल, संजय सोनी, मूलचंद, संजीव, अशोक सहित अन्य स्वर्णकार उपस्थित रहे।
  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री गुरमित सिंह मीत हेयर ने किया बैरज डैम का दौरा, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री गुरमित सिंह मीत हेयर ने किया बैरज डैम का दौरा, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल : कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर आज पठानकोट पहुंचे, जहां उन्होंने शाहपुर कंडी में बन रहे बैराज प्रोजेक्ट का दौरा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बैराज प्रोजेक्ट पूरा होने से पंजाब को 206 मेगावाट बिजली मिलेगी। साथ ही साथ 5000 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ उनकी माइनिंग के मुद्दे पर भी मीटिंग है, पहले पब्लिक माइंस चलती थी परंतु अब कमर्शियल माइंस भी चलेंगी। जिनका टेंडर हो चुका है इसको लेकर आज जिला प्रशासन के साथ उनकी अहम मीटिंग है।

  • पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों वैटनरी फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मुलाकात की ओर अपना मांग पत्र उन्हें सौपा। हिमाचल प्रदेश वैटनरी फार्मासिस्ट संघ जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वैटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ ने पंचायत पशु सहायकों के नियमितीकरण हेतू स्थाई नीति बनाने की मांग को लेकर विधायक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महासचिव विशाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह ने कहा पंचायत पशु सहायक  पिछले लगभग दस वर्षो से पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं।
    इनका मानदेय मात्र 7000 रूपये मासिक है । अभी तक इनके  नियमितीकरण की कोई भी स्थाई नीति विभाग द्वारा नहीं बनाई गई है। इसी के साथ ज्ञापन में महासंघ ने पांच साल पंचायत पशु सहायकों के पदों  पर रहने के उपरांत अनुबंध पर नियुक्त करने,अनुबंध कार्यकाल में पशु औषद्यालय चिकित्सालय में नियमित करने, मासिक मानदेय को बढ़ाने, अनुवन्ध कार्यकाल में अन्य विभागों में कार्यरत अनुवन्ध कर्मचारियों की तरह आईपी नम्बर तथा अन्य सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार करे और पंचायत पशुपालक सहायकों को लाभान्वित करें। 
    वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश फार्मासिस्ट पशुपालन संघ को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है और वर्षों पुरानी मांग जो कर्मचारी हर सरकार के पास उठाते रहे है।  उन्होंने कहा कि आपकी मांग को उच्च स्तर पर सरकार के पास उठाकर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर फार्मासिस्ट नरेश कुमार ,अजय कुमार, तिलक राज , केशवा नंद , भीम राज कुमार सुरेश, वीरेन्द्र, भुवनेश, अमिता, डिंपल, मुकेश सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
  • पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः विजिलेंस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते बस स्टैंड से काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्र विज के रूप में हुई है। वह जोन-डी मे तैनात था। विजिलेंस को अनाज मंडी निवासी माही राम ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बोतलें, प्लास्टिक और लोहा आदि इकट्ठा करने वालों लोगों को तंग करता है। जतिंद्र विज 15 हजार रुपए महीना रिश्वत मांगता था।

    यदि कचरे बीनने वाले उसे पैसे नहीं देते तो वह खुद के लोगों को वहां कचरा बीनने के काम पर लगवाने की धमकी देता था। इस शिकायत पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को सेनेटरी इंस्पेक्टर को पैसे लेने के बस स्टैंड पर बुलाने के लिए कहा। इस पर पैसे लेने सेनेटरी इंस्पेक्टर पहुंचा। पैसे लेते ही विजिलेंस टीम भी वहां पहुंच गई। दो आधिकारिक गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की 4 हजार की दूसरी लेते गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਟਾਂ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਮਾਹੌਲ ਹੋਇਆ ਤਨਾਅਪੂਰਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇਟਾਂ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਮਾਹੌਲ ਹੋਇਆ ਤਨਾਅਪੂਰਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ ਸੰਦੀਪ: ਤਹਿਸੀਲ ਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਭਲਾਣ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵੇਲੇ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੱਝਾ ਨਾਲ ਲੱਧੀ ਇੱਕ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਪਕੜ ਕੇ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ। ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਲਗ ਪਏ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਇਟਾਂ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਕੜ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ।

    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਮੱਝਾਂ ਨਾਲ ਲੱਦੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕ ਯੂਪੀ ਨੰਬਰ ਦੀ ਆਈ ਟਵੰਟੀ ਕਾਰ । ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਭਲਾਣ ਇੱਟਾਂ ਦੇ ਟਾਲ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਯੂਪੀ ਨੰਬਰ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਲੋਡ ਕਰਨ ਲੱਗੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਵਾਦ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਕੁਝ ਚਿਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪਿੰਡ ਪੱਸੀਵਾਲ ਦੇ ਵਿਚ ਮੱਝਾਂ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਕਾਫ਼ੀ ਗਰਮਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਥੇ ਸਵਾਲ ਇਹ ਖੜਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਗਰ ਇਹ ਲੋਕ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਖਰੀਦ ਕੇ ਲਿਆਉਂਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਉਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਹੀ ਕਿਉਂ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਦੇ ਨੇ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਉਹ ਕਿਉਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਦੁਰਵਿਵਹਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਵਾਸਿਆ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਜਾਂਚ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਤੱਥਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः 2 बाइक और भारी मात्रा में मोबाइल सहित 2 स्नेचर काबू, देखें Live

    जालंधरः 2 बाइक और भारी मात्रा में मोबाइल सहित 2 स्नेचर काबू, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते आए दिन बढ़ रही है। वहीं आज थाना 5 की पुलिस ने 2 स्नेचरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक सहित भारी मात्रा में मोबाइल पकड़े है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक नकोदर का रहने वाला है, जबकि एक जालंधर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 7 फोन बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है। 

  • आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल

    आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल

    आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल

     
    माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर
     
    ऊनासुशील पंडित:राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना में आईओसीएल पेखूबेला में तेल रिसाव के कारण आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर और उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी व उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा उपमंडल हरोली के तहत अचानक बाढ़ आने की स्थिति में सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करवाया गया।
    माॅक अभ्यास के उपरांत कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि माॅक ड्रिल करने के उपरांत कर्मचारियों के बीच सुरक्षा एवं जागरूकता आती है तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल के माध्यम से हमें आपाकालीन स्थिति में आवश्यक सिस्टम जैसे एंबुलैंस, रेसक्यू टीम, फायर ब्रिगेड कैसे घटना स्थल पर समय पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता माॅक ड्रिल से कर्मचारियों सहित अन्य बचाव व राहत कार्यों में लगे वर्करों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रतीकात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने से अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य बचाव दल के सदस्यों को जानकारी मिलती है कि दुर्घटना होने की स्थिति में सर्वप्रथम किसे सूचित किया जाना चाहिए।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमंडलों में माॅक ड्रिल चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित आयोजित की गई। 
    एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने बताया कि उपमंडल ऊना में राहत बचाव कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए जेएनवी के खेल मैदान में स्टेजिंग बनाया गया था और यहीं से विभिन्न बचाव दलों को घटना स्थल आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आईओसीएल टर्मिनल में तेल रिसाव होने से आग लगने के कारण निर्धारित परिस्थितियों के अनुरूप रेसक्यू आॅप्रेशन चलाया गया तथा टर्मिनल में कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत माॅक ड्रिल का आयोजन आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में किया गया जोकि पूर्ण रूप से सुरक्षित समपन्न हुआ।
    माॅक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम के सदस्य, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर में एसडीएम मनोज कुमार, उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी में एसडीएम सोमिल गौतम, उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में एसडीएम विवेक महाजन तथा उपमंडल हरोली के तहत नागरिक अस्पताल हरोली में एसडीएम विशाल शर्मा की अध्यक्षता में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया।
  • पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस CIA पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों को काबू करके भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा इलाके में रहने वाले हीरा सिंह और कोट धर्म चंद थाना झबाल निवासी निशान सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा ने बताया कि एसीपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा की टीम को तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों स्विफ्ट कार PB46-P-8383 में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।

    जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को छेहर्टा एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1.750 किलो हेरोइन को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार यह खेप भी सरहद पार से आई है। दोनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि आरोपियों के लिंक के बारे में पता चल सके। पुलिस दोनों से उनके आगे व पीछे के लिंक्स की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस आगे कहां-कहां हेरोइन सप्लाई की जानकारी है, के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है।

    इतना ही नहीं, इन दोनों तस्करों के साथ-साथ कौन-कौन जुड़ा है, के बारे में भी जानकारियां हासिल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियो से बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।