Blog
-

पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र
ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों वैटनरी फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मुलाकात की ओर अपना मांग पत्र उन्हें सौपा। हिमाचल प्रदेश वैटनरी फार्मासिस्ट संघ जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वैटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ ने पंचायत पशु सहायकों के नियमितीकरण हेतू स्थाई नीति बनाने की मांग को लेकर विधायक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महासचिव विशाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह ने कहा पंचायत पशु सहायक पिछले लगभग दस वर्षो से पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं।इनका मानदेय मात्र 7000 रूपये मासिक है । अभी तक इनके नियमितीकरण की कोई भी स्थाई नीति विभाग द्वारा नहीं बनाई गई है। इसी के साथ ज्ञापन में महासंघ ने पांच साल पंचायत पशु सहायकों के पदों पर रहने के उपरांत अनुबंध पर नियुक्त करने,अनुबंध कार्यकाल में पशु औषद्यालय चिकित्सालय में नियमित करने, मासिक मानदेय को बढ़ाने, अनुवन्ध कार्यकाल में अन्य विभागों में कार्यरत अनुवन्ध कर्मचारियों की तरह आईपी नम्बर तथा अन्य सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार करे और पंचायत पशुपालक सहायकों को लाभान्वित करें।वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश फार्मासिस्ट पशुपालन संघ को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है और वर्षों पुरानी मांग जो कर्मचारी हर सरकार के पास उठाते रहे है। उन्होंने कहा कि आपकी मांग को उच्च स्तर पर सरकार के पास उठाकर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर फार्मासिस्ट नरेश कुमार ,अजय कुमार, तिलक राज , केशवा नंद , भीम राज कुमार सुरेश, वीरेन्द्र, भुवनेश, अमिता, डिंपल, मुकेश सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे। -

पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार
लुधियानाः विजिलेंस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते बस स्टैंड से काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्र विज के रूप में हुई है। वह जोन-डी मे तैनात था। विजिलेंस को अनाज मंडी निवासी माही राम ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बोतलें, प्लास्टिक और लोहा आदि इकट्ठा करने वालों लोगों को तंग करता है। जतिंद्र विज 15 हजार रुपए महीना रिश्वत मांगता था।
यदि कचरे बीनने वाले उसे पैसे नहीं देते तो वह खुद के लोगों को वहां कचरा बीनने के काम पर लगवाने की धमकी देता था। इस शिकायत पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को सेनेटरी इंस्पेक्टर को पैसे लेने के बस स्टैंड पर बुलाने के लिए कहा। इस पर पैसे लेने सेनेटरी इंस्पेक्टर पहुंचा। पैसे लेते ही विजिलेंस टीम भी वहां पहुंच गई। दो आधिकारिक गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की 4 हजार की दूसरी लेते गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
-

ਪੰਜਾਬ: ਇਟਾਂ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ, ਮਾਹੌਲ ਹੋਇਆ ਤਨਾਅਪੂਰਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਨੰਗਲ/ ਸੰਦੀਪ: ਤਹਿਸੀਲ ਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਭਲਾਣ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵੇਲੇ ਮਾਹੌਲ ਤਨਾਅਪੂਰਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਮੱਝਾ ਨਾਲ ਲੱਧੀ ਇੱਕ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਪਕੜ ਕੇ ਪੁੱਛ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ। ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ ਲੜਨ ਲਗ ਪਏ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਇਟਾਂ ਨਾਲ ਨੋਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਕੜ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ।
ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਮੱਝਾਂ ਨਾਲ ਲੱਦੀ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕ ਯੂਪੀ ਨੰਬਰ ਦੀ ਆਈ ਟਵੰਟੀ ਕਾਰ । ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਭਲਾਣ ਇੱਟਾਂ ਦੇ ਟਾਲ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਯੂਪੀ ਨੰਬਰ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਪਿਕਅੱਪ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਲੋਡ ਕਰਨ ਲੱਗੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਵਾਦ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਕੁਝ ਚਿਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪਿੰਡ ਪੱਸੀਵਾਲ ਦੇ ਵਿਚ ਮੱਝਾਂ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਕਾਫ਼ੀ ਗਰਮਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਸੀ।
ਇਥੇ ਸਵਾਲ ਇਹ ਖੜਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਗਰ ਇਹ ਲੋਕ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਖਰੀਦ ਕੇ ਲਿਆਉਂਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਉਹ ਰਾਤ ਨੂੰ ਹੀ ਕਿਉਂ ਮੱਝਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਦੇ ਨੇ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਉਹ ਕਿਉਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਦੁਰਵਿਵਹਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਵਾਸਿਆ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਜਾਂਚ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਤੱਥਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

जालंधरः 2 बाइक और भारी मात्रा में मोबाइल सहित 2 स्नेचर काबू, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते आए दिन बढ़ रही है। वहीं आज थाना 5 की पुलिस ने 2 स्नेचरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 बाइक सहित भारी मात्रा में मोबाइल पकड़े है। पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से एक नकोदर का रहने वाला है, जबकि एक जालंधर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 7 फोन बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
-

आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल
आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षित रूप से समपन्न हुई माॅक ड्रिल
माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जरऊनासुशील पंडित:राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना में आईओसीएल पेखूबेला में तेल रिसाव के कारण आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य, उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर और उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी व उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में अचानक बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा उपमंडल हरोली के तहत अचानक बाढ़ आने की स्थिति में सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास करवाया गया।माॅक अभ्यास के उपरांत कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि माॅक ड्रिल करने के उपरांत कर्मचारियों के बीच सुरक्षा एवं जागरूकता आती है तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल के माध्यम से हमें आपाकालीन स्थिति में आवश्यक सिस्टम जैसे एंबुलैंस, रेसक्यू टीम, फायर ब्रिगेड कैसे घटना स्थल पर समय पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता माॅक ड्रिल से कर्मचारियों सहित अन्य बचाव व राहत कार्यों में लगे वर्करों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रतीकात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आयोजित करने से अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य बचाव दल के सदस्यों को जानकारी मिलती है कि दुर्घटना होने की स्थिति में सर्वप्रथम किसे सूचित किया जाना चाहिए।उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमंडलों में माॅक ड्रिल चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित आयोजित की गई।एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने बताया कि उपमंडल ऊना में राहत बचाव कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए जेएनवी के खेल मैदान में स्टेजिंग बनाया गया था और यहीं से विभिन्न बचाव दलों को घटना स्थल आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आईओसीएल टर्मिनल में तेल रिसाव होने से आग लगने के कारण निर्धारित परिस्थितियों के अनुरूप रेसक्यू आॅप्रेशन चलाया गया तथा टर्मिनल में कार्यरत कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत माॅक ड्रिल का आयोजन आईओसीएल टर्मिनल पेखूबेला में किया गया जोकि पूर्ण रूप से सुरक्षित समपन्न हुआ।माॅक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ टीम के सदस्य, फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य संस्थानों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा के अंदरौली गांव में बाबा गरीब दास मंदिर में एसडीएम मनोज कुमार, उपमंडल गगरेट के तहत बने दी हट्टी में एसडीएम सोमिल गौतम, उपमंडल अंब के अंतर्गत लोअर अंदौरा में एसडीएम विवेक महाजन तथा उपमंडल हरोली के तहत नागरिक अस्पताल हरोली में एसडीएम विशाल शर्मा की अध्यक्षता में राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया। -

पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस CIA पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों को काबू करके भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा इलाके में रहने वाले हीरा सिंह और कोट धर्म चंद थाना झबाल निवासी निशान सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा ने बताया कि एसीपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा की टीम को तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों स्विफ्ट कार PB46-P-8383 में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।
जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को छेहर्टा एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1.750 किलो हेरोइन को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार यह खेप भी सरहद पार से आई है। दोनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि आरोपियों के लिंक के बारे में पता चल सके। पुलिस दोनों से उनके आगे व पीछे के लिंक्स की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस आगे कहां-कहां हेरोइन सप्लाई की जानकारी है, के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है।
इतना ही नहीं, इन दोनों तस्करों के साथ-साथ कौन-कौन जुड़ा है, के बारे में भी जानकारियां हासिल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियो से बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
-

कपूरथलाः 2.5 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले की पुलिस ने शहर में की गई नाकाबंदी के चलते वाहनों की तलाशी के क्रम में एक इनोवा कार से 2 किलो 500 ग्राम अफीम सहित 4 आरोपियों को काबू किया है। इसकी पुष्टि SP D रमनिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपियों के खिलाफ सिटी थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। सभी काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे है। आरोपिओ से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने के भी आसार है। SP D रमनिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि DSP D बरजिंदर सिंह के निर्देश पर CIA प्रभारी जरनैल सिंह की निगरानी में ASI केवल सिंह ने काजली रोड के कोहली मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान एक इनोवा कार नंबर PB08-EU-7470 को रोका गया जिसकी तलाशी दौरान थैले में पड़ी 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
इनोवा कार में बैठे आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ बुली पुत्र गुरदीप सिंह वासी बूट, राम जी उर्फ राम पुत्र हरभजन लाल वासी उमरपुरा हाल निवासी तालवन थाना बिलगा जिला जालंधर, बलविंदर सिंह पुत्र कौरा सिंह वासी पंडोरी खास, थाना सिटी नकोदर व बलवीर सिंह उर्फ बावा पुत्र शिंदर सिंह वासी एयाली खुर्द थाना पुलिस PAU लुधियाना को भी काबू कर लिया गया है। जिनके खिलाफ सिटी थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। SP D रमनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी कई नशे के मामलों में संलिप्त है। तथा कई मामलों में जमानत पर चल रहे हैं। यह सभी आरोपी काफी लंबे समय से नशे का कारोबार कर रहे हैं। इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिस दौरान कई अहम खुलासे होने के भी आसार है।
-

कुरियाला स्कूल में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के उपाय बताए
कुरियाला स्कूल में बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के उपाय बताए
ऊना /सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में बच्चों को बाढ़ जैसी आपदा से बचने के उपाय बताते हुए अपने संबोधन में कहा कि बाढ़ एक विनाशकारी प्राकृतिक आपदा है और किस प्रकार बाढ़ से बचा जा सकता है ।उन्होंने बच्चों को बताया कि बाढ़ से बचने के लिए सबसे पहले विजली का मेन स्विच ऑफ कर दें ।बहते पानी में ना जाएं, बच्चों को अवगत करवाया कि पानी में गिरे हुए बिजली के तार से दूर रहें, बहते हुए पानी से दूर जाकर उंची जगह पर चढ़ने की कोशिश करें। अगर घर पर हैं तो ऊपरी मंजिल की ओर चले जाएं साथ में आपातकालीन स्थितियों के लिए कुछ सामान अपने पास थैली में रखें।बूढ़े, बच्चे और विकलांगों की सहायता करें ।उन्होंने बताया कि राहत कार्यकर्ताओं का इंतजार करें ।और तैर कर भागने की कोशिश ना करें। इस तरह प्रधानाचार्य ने बच्चों को बाढ़ से बचने के उपाय बताते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य श्रीमती राजरानी, श्रीमती सुरेश रानी, श्रीमती रजनी कुमारी, श्रीमती अंजलि, श्रीमती किरण भरवाल, श्रीमती जीवन ज्योति, श्रीमती दिशा, श्रीमती कल्पना, श्रीमती रीना, श्रीमती सपना, श्रीमती संगीता, राजकुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, परमजीत, अमन कुमार, अनुज कुमार, तनुज कुमार, श्रीमती रितु कुमारी उपस्थित रहे। -

पंजाबः अवैध हथियारों सहित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथी गिरफ्तार
मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो साथियों को दो अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मोगा के दोसांझ रोड पर नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों से 1 रिवाल्वर 32 बोर, 1 पिस्टल 32 बोर, 4 राउंड कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपी जगरांव के रहने वाले हैं। दोनों पर मोगा सिटी 1 थाने में 25(6) (7) (8)/ 54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा सीआईए मेहना की और से दोसांझ गांव में नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मारुति कार में सवार दो लोगों गुरसन कुमार और दिलप्रीत सिंह को 1 रिवाल्वर 32बोर, 1 पिस्टल 32 बोर और 4 राउंड कारतूस बरामद किए गए। दोनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी हैं और दोनों जगरांव के रहने वाले हैं। आरोपियों पर जगरांव के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
-

जालंधरः 1.5 किलो हेरोइन और 500 ग्राम अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ की टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों सहित 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए डीसीपी हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की टीम ने रेलवे कालोनी गुरु नानकपुरा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान स्वीफ्ट कार गाड़ी नंबर पीबी-09-एम-9550 आती दिखाई दी, जिसमें 4 व्यक्ति सवार थे।
पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तालाशी ली तो इस दौरान 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 53000 रुपए की ड्रग मनी, 315 बोर का देसी घटा, 1 जिंदा रौंद बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा, कपूरथला, जसबीर सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी पत्तीजहांगीर, फतुडिंगा, विकास पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला राईका, कपूरथला, हरिपाल पुत्र सोढीराम निवासी प्रेमपुर के तौर पर हुई है।

इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम ने मैनबरो चौक पर बाइक पर सवार एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चिट्टी, लांबड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।