Blog

  • पंजाबः इस इलाके में नवविवाहित की पंखे से लटकती मिली लाश, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में नवविवाहित की पंखे से लटकती मिली लाश, देखें वीडियो

    ममदोटः फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के गांव सदरदीन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत कौर निवासी ममदोट के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी गुरचरण सिंह ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को 26 वर्षीय मनप्रीत कौर की शादी गांव सदरदीन थाना ममदोट निवासी कमलप्रीत सिंह के साथ हुई थी। बीती रात उन्हें गांव सदरदीन से फोन आया कि मनप्रीत कौर पत्नी कमलप्रीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो मनप्रीत कौर का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक मनप्रीत कौर के पिता करनैल सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। इसके बाद जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक आप पार्टी में हुए शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी आप सरकार ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस बार फिर से आप पार्टी विपक्ष को झटके देने लगी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी के अरुण नारंग आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण नारंग ने कहा कि संदीप जाखड़ हो या सुनील जाखड़ उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। जहां आप पार्टी में शामिल होने पर सीएम मान ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि वह अबोहर से बीजेपी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह सुनील जाखड़ को चुनाव में हरा कर विधायक बने थे। खबर सामने आई है कि सुनील जाखड़ से नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। वह जाखड़ के पंजाब भाजपा प्रधान बनने से थे नाराज थे।

    गौरतलब है कि मलोट में अरुण नारंग पर किसानों द्वारा कातिलाना हमला हुआ था। पिछले साल भाजपा के खिलाफ कृषि कानूनों के विरोध में  किसानों का आंदोलन चला था, जिसके तहत किसान उग्र हो गए थे। किसानों की भारी भीड़ ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख तक पोतने की कोशिश की थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने घेराबंदी करके अरुण नारंग का बचाव किया था। और तो और उसे अर्द्धनग्न हालत में एक दुकान में ले जाकर बंद कर दिया था। 

  • पंजाबः NRI के खाते से 57 लाख निकालने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः NRI के खाते से 57 लाख निकालने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    HDFC बैंक मैनेजर ने 14 लाख में बेचा NRI का डाटा

    लुधियानाः जिले में पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया है। दरअसल, आरोपी बैंकों से डाटा चुरा लोगों के खातों से पैसे निकालते थे। आरोपियों को HDFC बैंक के मैनेजर ने 14 लाख रुपए में एनआरआई ग्राहक का डाटा बेचा था। थाना सदर की पुलिस ने एनआरआई रमनदीप सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि अभी दो लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

    आरोपियों ने NRI के बैंक से डाटा चुरा उसके खाते से 57 लाख रुपए निकलवा लिए। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि HDFC बैंक के चार खातों का आरोपियों ने डाटा चोरी किया। आरोपियों की पहचान कुमार लव, नीलेश पांडे, अभिषेक सिंह, सुखजीत सिंह (रिलेशनशिप मैनेजर), किरन देवी और सुनेहा के रूप में हुई है। फिलहाल किरन देवी और स्नेहा की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपियों से पुलिस को 17,35 हजार नकदी, 1 एप्पल मैकबुक, 4 मोबाइल, 3 चैक बुक, 8 एटीएम कार्ड, एक एसेंट कार बरामद हुई। वहीं 7 लाख 24 हजार रुपए फ्रीज करवाए। इस मामले में पुलिस अभी पूछताछ के बाद और भी बरामदगी कर सकती है।

    सुखजीत सिंह HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। आरोपी ने आरोपी लव कुमार को 14 लाख में बैंक का डाटा बेचा था। जिसके बाद आरोपियों ने एनआरआई  रमनदीप सिंह ग्रेवाल के नाम से फर्जी ई-मेल आई.डी तैयार की। उस के बैंक खाते के साथ उसे लिंक मोबाइल नंबर 79736-23550 वकील सिंह के नाम पर जारी करवा लिया। इस मोबाइल नंबर को महिला आरोपी किरन देवी के नाम से पोर्ट करवा कर बैंक खातों में आपस में मिलीभगत करके धोखे से 57 लाख रुपए निकलवा लिए।

  • महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर  हंसराज चंदेल ने किया स्वागत 

    महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने पर  हंसराज चंदेल ने किया स्वागत 

    मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया –  चन्देल

    सचिन बैंसल/बददी : भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  हंसराज चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हंसराज चंदेल ने कहा लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पारित होने के बाद महिला आरक्षण पूरे देश में लागू हो जाएगा।केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने तथा लोकसभा में बिल पेश किए जाने पर दून भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के  हंसराज चंदेल  ने स्वागत करते हुए कहा  कि महिला आरक्षण के लिए पिछले अनेक वर्षों से केवल जुबानी प्रयास किया जा रहे थे  कांग्रेस व अन्य पार्टिया समय-समय पर महिला आरक्षण के  बारे में बयान बाजी करती आ रही थी लेकिन इस बिल को पास करने में उन्होंने कभी हिम्मत नही की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने इस बिल को पारित करके इसे अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल पारित होने के बाद आरक्षण पूरे देश में लागू होगा। देश की लोक सभा और  विधानसभाओं में  33 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित कर  महिलाओं की भागीदारी सुनिशित करने का  बड़ा कदम है। 
    बिल पारित होने से पहले लोकसभा की 543 सीटों में से सिर्फ 82 महिलाए ही लोकसभा में चुनकर गई थी ।अब यह संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी तथा हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 1977 तथा 2022 में एक  महिला ही विधायक चुनकर गई। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल अठासट सीटें  है । और 1998 की विधानसभा चुनावों में सिर्फ 6 महिला को  ही हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचने  का मोका मिला है ।  लेकिन यह बिल पारित होने के बाद ,68 विधानसभा क्षेत्र में से 23 महिला को विधायक बनने का मोका  मिलेगा। इस बिल के लागू होने से हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति को  विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करने के सपने को साकार करने लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार का स्वागत किया गया ।
  • पंजाब : इस ऐतिहासिक चमत्कारी मंदिर में होता है इस बिमारी का इलाज, देखें वीडियो

    पंजाब : इस ऐतिहासिक चमत्कारी मंदिर में होता है इस बिमारी का इलाज, देखें वीडियो

    लुधियाना : नोरिया माल इलाके में सैकड़ों साल पुराने ठाकुरद्वार जो की हनुमान जी और राम जी का मंदिर है पिछले कई सौ सालो से सेवा एक ही परिवार की 12वीं पीढ़ी सेवा निभा रही है महंत गौरव दास ने बताया कि यहां पर वरदान है। अगर किसी के दांतों में कीड़ा है गर्म ठंडा लगता है तो यहां पर वह एक कील लेकर आते हैं। मंत्र पढ़ने के बाद कील उसे लक्कड़ के टुकड़े में ठोक देते हैं ।

    उसके बाद जिसके दांत में कीड़ा लगा होता है या गर्म ठंडा लगता है वह ठीक हो जाता है। उसको बोलते हैं। सिर्फ बच्चों में टॉफी बांट दे उसके बाद उसके दांतों को जो समस्या होती है वह ठीक हो जाती है महंत ने बताया कि सिर्फ यहां पर जिनके दांतों में कीड़ा लगा होता है या गरम ठंडा लगता है उनका ही इलाज होता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਥਾਣਾ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਪਰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਾਂ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਮੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ, ਕਿ ਲੁਧਿਆਣੇ ਤੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਕੁੱਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਹਿਤਾ ਚੌਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਤੋਂ ਹੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਆ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕਾਰ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਾਂ ਦੇ ਘਰ ਤੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੇ ਪਿੱਛੇ 3 ਹੋਰ ਆਰੋਪੀ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਮਾਸਟਰ ਮਾਈੰਡ ਲਾਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ 8 ਦੇ ਕਰੀਬ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਰਹਿੰਦੇ ਤਿੰਨ ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ਆਰੋਪੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਾ ਤੇ ਮਿਹਨਤ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਆਰੋਪੀ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵੀ ਦਰਜ ਹਨ।

  • पंजाबः SBI BANK में हुई वारदात को लेकर लूटरों की वीडियो आई सामने, देखें CCTV

    पंजाबः SBI BANK में हुई वारदात को लेकर लूटरों की वीडियो आई सामने, देखें CCTV

    तरनतारन: पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले के अंतर्गत आते गांव ढोटियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को लूटने पहुंचे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने वारदात में नाकाम होने के बाद गोलियां चला दी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक में घुसते है। इस दौरान बैंक के स्टाफ कर्मियों में हड़कंप मच जाता है। वहीं इस घटना के दौरान जब पंजाब पुलिस के 2 एएसआई द्वारा आरोपियों को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने गोलियां चलाते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं घटना के बाद पुलिसने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को 2 मोटरसाइकिलों सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों द्वारा आज करीब 12:30 बजे लूटने के लिए निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार 3 लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हो गए जबकि एक बाहर इंतजार कर रहा था जिनके पास पिस्तौल थी। इस दौरान अपनी ड्यूटी के लिए रोज की तरह बैंक पहुंचे पीसीआर मोटरसाइकिल कर्मचारी बलविंदर सिंह और उनके साथी कर्मचारी द्वारा शक के आधार पर आरोपियों की पूछताछ शुरु की गई।

    इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए उन्होंने गोली चला दी। इस दौरान बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी स्थानीय मनविंदर सिंह सहित  पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेते हुए आरोपियों की तलाश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 

  • पंजाब :  कांग्रेस नेता के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस नेता के कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : पिछले दिन गांव डाला के रहने वाले कांग्रेस नेता ब्लॉक प्रधान अजितवाल बलजिंदर सिंह बली के कत्ल केस में पुलिस की ओर से कारवाई करते हुए 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा के पिछले दिनों कांग्रेस के नेता ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। मृतक की पत्नी के ब्यानों के अधार पर 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिनमें से 4 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया और 2 अज्ञात व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनका मेडिकल करवाने के बाद अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया गया। वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों कांग्रेस के ब्लाक प्रधान बलजिंदर सिंह बली का कत्ल हुआ था। जिस के चलते 6 आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने रेड कर एक-2 कर करीब 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों का मेडिकल बुधवार को करवाया गया।

    बता दें कि कांग्रेसी नेता बली की मौत की जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली थी। गैंगस्टर अर्श डल्ला ने आपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर कहा कि बलजिंदर सिंह ने मेरे परिवार के साथ काफी नाजायज सलूक किया था। घर पर तोड़फोड़ की। अपनी नेतागिरी के चलते मेरे घर पर पुलिस को भी लेकर आया। जिसकी वजह से मुझे इन रास्तों पर चलना पड़ा। वहीं, उसने कहा कि मेरा मकसद बलजिंदर सिंह बली को मरना था जो आज पूरा हो गया। पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।

  • जालंधरः मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः मास्टर सलीम के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सूफी गायक मास्टर सलीम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। माता चिंतपूर्णी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर फिल्लौर के डीएसपी सिमरनजीत सिंह का बयान आया है। जिसमें उन्होंने कहा मास्टर सलीम के खिलाफ माता चिंतपूर्ण दरबार को लेकर ऐतराज योग टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस के मामले में थाना गोराया में धारा 295 ए के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है। 

    बता दें कि आज मुबंई से आए शिवसेना नेता ने माता चिंतपूर्णी को लेकर की गई मास्टर सलीम के द्वारा टिप्पणी पर सवाल खड़े किए है। वहीं उनसे जब बात की गई कि हिंदू नेता ने चिंतपूर्णी दरबार में जाकर मास्टर सलीम से माफी मंगवाई थी, तो इस पर उन्होंने कहा कि 2 चार लोग इकट्ठे होकर माफी मंगवाने वाले कौन होते है। इस पर शिवसेना नेता ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मास्टर सलीम को या तो जुर्माना लगाया जाए या कोई उन्हें सजा दी जाए।  
         
    इस दौरान उन्होंने पटियाला में कुछ नेताओं पर इस मामले को लेकर सवाल खड़े किए है। शिव सेना नेता ने कहा कि इस मामले में सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनका कहना है कि अब जल्द से जल्द मास्टर सलीम को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले को लेकर वह ज्यादा कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। 

    इस दौरान उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि हिंदू समाज को लेकर कोई भी अपनी मर्यादा को ना तोड़े। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में मास्टर सलीम और कन्हैय्या मित्तल के बीच जो विवाद हुआ है, उसके बारे में सभी लोगों को पता है। वहीं उन्होंने जी खान का इस मामले को लेकर जिक्र किया है। उन्होंने मास्टर के जागरण करने के मामले को लेकर कहा कि हम जागरण में जाकर इस मामले का विरोध नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि हम हिंदू मर्यादा में रहकर मास्टर सलीम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शिवसेना नेता ने कहा कि अगर हम जागरण में जाकर उसका विरोध करेंगे तो वह गल्त होगा। इसलिए किसी धार्मिक प्रोग्राम में जाकर वह सलीम का विरोध नहीं करना चाहते।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार मास्टर सलीम का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना कैंट में मास्टर सलीम के खिलाफ दी गई शिकायत पर केस दर्ज न करने पर शिकायकर्ता ने कोर्ट की तरफ अपना रुख किया है। जानकारी मिली है कि दिवान नगर निवासी गौरव ने अदालत में एसएचओ के खिलाफ CrPC की धारा 156 (3) के तहत शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने की अपील की है। माननीय जज ने याचिका को स्वीकार कर जूनियर मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मिस अर्पणा ने 21 सितंबर को थाना कैंट के प्रभारी को तलब किया है। अपने आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि थाना कैंट के एसएचओ जो शिकायत उनके पास पहुंची थी, उसके बारे में अपनी रिपोर्ट और जवाब कोर्ट में दें।

  • पंजाबः SBI BANK में लूटरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, एक घायल, हाई अलर्ट जारी

    पंजाबः SBI BANK में लूटरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, एक घायल, हाई अलर्ट जारी

    तरनतारन: पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले के अंतर्गत आते गांव ढोटियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को लूटने पहुंचे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने वारदात में नाकाम होने के बाद गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान जब पंजाब पुलिस के 2 एएसआई द्वारा आरोपियों को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने गोलियां चलाते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं घटना के बाद पुलिसने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को 2 मोटरसाइकिलों सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों द्वारा आज करीब 12:30 बजे लूटने के लिए निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार 3 लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हो गए जबकि एक बाहर इंतजार कर रहा था जिनके पास पिस्तौल थी। इस दौरान अपनी ड्यूटी के लिए रोज की तरह बैंक पहुंचे पीसीआर मोटरसाइकिल कर्मचारी बलविंदर सिंह और उनके साथी कर्मचारी द्वारा शक के आधार पर आरोपियों की पूछताछ शुरु की गई।

    इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए उन्होंने गोली चला दी। इस दौरान बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी स्थानीय मनविंदर सिंह सहित  पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेते हुए आरोपियों की तलाश में हाई अलर्ट कर दिया गया है।