Blog

  • पंजाब : तेज रफ्तार टिप्पर ने युवक को कुचला, परिवार ने किया रोड जाम

    पंजाब : तेज रफ्तार टिप्पर ने युवक को कुचला, परिवार ने किया रोड जाम

    श्री मुक्तसर साहिब: मलोट के नजदीक दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को हुए एक्सीडेंट मामले में परिवार व गांव के लोगों ने किसानों के साथ मिल कर दूसरी बार दिल्ली-फाजिल्का राष्टीय राजमार्ग पर शव रख कर शाम चार बजे धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारी टिप्पर ड्राइवर व ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने व 70 लाख रुपये की सहायता राशि की मांग पर अड़े हुए हैं। दरअसल, गांव रथड़िया में वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी से भरे तेज रफ्तार टिप्पर ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया था। इस एक्सीडेंट में एक युवक की मौत व दूसरा घायल हो गया था। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

    मृतक की पहचान गुरभगत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी रथड़िया व घायल दविंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर थाना सिट पुलिस मलोट ने टिप्पर ड्राइवर और बाइक का काम देख रही राजस्थान की कंपनी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • होशियारपुरः रिश्वत लेते सीनियर कांस्टेबल, होम गार्ड सहित अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियारपुरः रिश्वत लेते सीनियर कांस्टेबल, होम गार्ड सहित अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया है। इन मुलजिमों को पंजाब रोडवेज़ डीपू होशियारपुर में तैनात कंडक्टर गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि बस कंडक्टर ने विजीलैंस फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली के पास पहुँच करके शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके कब्ज़े में से मामूली मात्रा में अफ़ीम बरामद की थी, जिसके बाद उन्होंने उसे यह कह कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि यदि वह 2.5 लाख रुपए रिश्वत नहीं देगा तो वह उसे नशा बरामदगी के बड़े केस में फंसा देंगे।

    शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद वी. बी. फ्लायंग सकुऐड-1 पंजाब की टीम ने ट्रैप लगा कर रोहत हांस को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत लेते मौके से काबू कर लिया। इसके बाद विजीलैंस ब्यूरो ने थाना माडल टाऊन, होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह और होमगार्ड जुझार को भी गिरफ़्तार कर लिया। वी. बी. की टीमें फ़रार कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वी. बी फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली में मुलजिमों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. नं. 25/ 2023 दर्ज कर ली गई है और आगे जांच जारी है।
     

  • जालंधरः मरीज को ले जा रही Ambulance जाम में फंसी

    जालंधरः मरीज को ले जा रही Ambulance जाम में फंसी

    परिवार ने रो-रोकर लोगों से लगाई गुहार

    जालंधर, ENS: शहर के गढ़ा रोड से  बड़ी खबर सामने आई है। जहां मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये एंबुलेंस किसी सीरियस मरीज़ को लेकर जा रही थी। दरअसल, स्कूलों में छुट्टी के समय के कारण सड़क पर भारी जाम लगा हुआ था। जिसके कारण ये एंबुलेंस बुरी तरह से जाम में फंस गई। रास्ता ना मिलने के कारण मरीज़ के परिवार ने रो-रो कर लोगों से रास्ता खाली करने की गुहार लगाई। जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद आस-पास के दुकानदारों ने रास्ता खाली करवाया और एंबुलेंस को जाम से निकाला।

  • मलमास में की गई नियुक्तियां भाजपा के लिए पैदा करेंगी परेशानियां 

    मलमास में की गई नियुक्तियां भाजपा के लिए पैदा करेंगी परेशानियां 

    आपसी विरोध में उलझ सकती है डॉ. बिंदल की टीम : पंडित डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : जानेमाने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि  हिमाचल भाजपा के द्वारा श्रावण अधिकमास में संगठन की नियुक्तियां करना शुभ नहीं। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई से 16 अगस्त तक श्रावण अधिकमास चल रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस वक्त में कोई भी नया काम नहीं करना चाहिए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने 19 जुलाई को 17 जिलाध्यक्ष व 20 जुलाई को 43 अन्य पदों की नियुक्तियां कर डालीं। उन्होंने बताया कि अंक ज्योतिष के अनुसार 17 + 43 = 60 = 6 + 0 = 6 अंक शुक्र का है। शुक्र स्त्री का कारक है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 12 जनवरी, 1955 का जन्म है। उनका मूलांक 3 है, जो गुरु का अंक है। दोनों अंक आपस में अतिशत्रु अंक हैं।
    पंडित डोगरा ने कहा कि 19 जुलाई 1 + 9 = 10 = 1 अंक सूर्य के अंक पर हुए जिलाध्यक्ष की 17 नियुक्तियां 1 + 7 = 8 अंक जो शनि का अंक है। दोनों अंक आपस में शत्रु अंक है। उन्होंने बताया कि यह कहीं न कहीं आपसी विरोध दे सकता है। जिसके कारण जिलाध्यक्ष को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 20 जुलाई को 43 पदों की नियुक्तियां 4 + 3 = 7 अंक जो केतु का है। केतु बिना सिर का ग्रह है। जो कहीं न कहीं दिशाहीन करता है। इसी प्रकार 2 + 0 = 2 अंक जो चंद्र का है और चंद्रमा मन का कारक है। उन्होंने बताया कि 2 अंक चंद्र व 7 अंक केतु ग्रहण योग बनाता है। केतु उकसाने वाला ग्रह है। अध्यक्ष समेत 61 लोग संगठन में हैं। जिसका भी 6 + 1 = 7 अंक ही बनता है। केतु अग्नितत्व ग्रह है। कहीं न कहीं आग अवश्य लगा देगा। पंडित डोगरा ने कहा कि जहां भाजपा सनातन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर काम सनातन के हिसाब से करते है। इधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यहां पर मलमास में ही नियुक्तियां कर दी गई हैं। जो कहीं न कहीं परेशानी दे सकता है।
  • बाथू पंचायत ने सीएम  राहत कोष में दिया एक माह का मानदेय

    बाथू पंचायत ने सीएम  राहत कोष में दिया एक माह का मानदेय

    ऊना/ सुशील पंडित:विकासखंड हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथू की पंचायत ने एक  माह का  मानदेय को  बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया । ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान श्रीमती सुरेखा राणा के नेतृत्व में समस्त पंचायत जिसमे प्रधान , उप प्रधान  और ग्यारह  वार्ड पंचों ने 1 महीने का मानदेय  राजीव गांधी सुविधा केंद्र में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के ओ पी एस से संबंधित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भेंट किया। इस मौके पर प्रधान सुरेखा राणा व समस्त पंचायत पदाधिकारियों  ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को शाल और टोपी देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर गांव की प्रधान सुरेखा राणा, उप प्रधान अश्विनी कुमार ,वार्ड पंच विजय राणा, सुरेश कुमार ,सुच्चा, नीलम देवी ,अमानत बेगम, सुमन लता, राजिंदर कुमार,भगत राम , अमरजीत कौर डिंपल राणा , शशि किरण, मौजूद रहे।
  • अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – उपमुख्यमंत्री

    अधिकारी बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाएं – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित :विभागीय अधिकारी प्रदेश सरकार द्वारा जनहित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के आमजन तक पहुंचाएं तथा इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि और अधिक पात्र लोग इन योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त कर सकें। यह निर्देश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला कल्याण समिति ऊना की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ गरीब कल्याण प्रदेश सरकार का प्रमुख एजेंडा है तथा इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरंभ की गई है।
    उन्होंने जानकारी दी कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 93 करोड़ 73 लाख 52 हजार 173 रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही के दौरान 27 करोड़ 72 लाख 27 हजार 62 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिला में कुल 62,777 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है इनमें वृद्धावस्था पेंशन योजना के 40,957, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 6,237, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अपंग पेंशन योजना के 58, अपंग राहत भत्ता योजना के 5,588, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,219, विधवा पेंशन योजना के 7687 तथा कुष्ठ रोगी पुनर्वास योजना के 31 लाभार्थी शामिल हैं।
     उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत एक करोड़ 10 लाख रुपए, विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 3 लाख रुपए, मदर टेरेसा असहाय मात्री संबल योजना के तहत 78 लाख 75 हजार रुपए, महिला स्वयं रोजगार योजना के तहत 1 लाख 25 हजार रुपए , शगुन योजना के तहत एक करोड़ 10 लाख रुपए तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 50 लाख 2 हजार 651 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 निर्माण अनुदान योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान जिला ऊना में 94 लोगों को गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि प्रधान की जा रही है। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों को भी समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
    इस अवसर पर विधायक ऊना विधानसभा क्षेत्र सतपाल सिंह सत्ती, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र भुट्टो, जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा तथा जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • पंजाब : ASI सतनाम सिंह व बलबीर सिंह ढिल्लों रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाब : ASI सतनाम सिंह व बलबीर सिंह ढिल्लों रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियाना : टिब्बा थाना का सामने आया है जहां विजिलेंस ने एएसआई सतनाम सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने यह कार्रवाई बुजुर्ग महिला जगदीप कौर की शिकायत पर की है, जोकि विधवा है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका थाना टिब्बा में एक प्रॉपर्टी का केस चल रहा।

    इस मामले में  महिला केस का फैसला करवाने के लिए बलबीर सिंह ढिल्लों के जरिए एएसआई को 20 हजार रिश्वत लेने के लिए बुलाया था। जिस पर विजिलेंस ने ट्रैप लगा कर दोनों गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते एसएसपी रविंदर पाल संधू के निर्देशों पर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने टीम सहित मौके पर एएसआई सतनाम सिंह व बलबीर सिंह ढिल्लों को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया है।

  • हरोली में युवक ने लगाया फंदा, मौत

    हरोली में युवक ने लगाया फंदा, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हरोली थाने में सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में कमरे के अंदर फंदा लगा लिया है जिस पर पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान दलवल सहित मौके पर पहुंचे व मौके का मुआयना किया । मृतक की पहचान कुलदीप सिंह(22) पुत्र जीत सिंह गांव व डा0-हरोली, त0-हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। युवक ने रस्सी को पंखे के कुंडे मे वांधकर, गले मे लगाकर फंदा लगाया था मृतक के ताया ने मृतक को जिंदा समझ रस्सी को काटकर नीचे उतार दिया था  । मृतक कुलदीप ट्रैक्टर इत्यादि चलाने का काम करता था व अभी कुंवारा ही था।  पुलिस ने लाश कब्जे  मे लेकर मृतक का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल उना में करवाकर लाश को परिवारजनों को सौंप दी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे फंदा लगाने की पुष्टी हुई है । थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 भारतीय दण्ड प्रकिया संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • टाहलीवाल के वाथडी मे मिला प्रवासी का शव, पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर कारवाई शुरू की

    टाहलीवाल के वाथडी मे मिला प्रवासी का शव, पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर कारवाई शुरू की

    ऊना/ सुशील पंडित: बीती देर रात वाथडी में सरिया फैक्टरी के पास एक प्रवासी का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला । देर रात थाना प्रभारी व उपपुलिस अधीक्षक मोहन रावत मौके पर छानवीन मे जुटे रहे । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान टींकू कुमार(32) पुत्र फेकू प्रसाद निवासी –उसरी वुजुर्ग मैदाना, डा0-इन्दुपुर थाना गौरी बाजार जिला देवरिया उतर प्रदेश के रूप में हुई है । मृतक पिछले कल सुबह अपनी पत्नी को काम करने एक फैक्टरी मे छोड़कर घर से गायब था । शाम को तलाश करने पर मृतक की लाश सरिया फैक्टरी से कुछ दूरी पर मिली।मृतक की लाश पर कोई मारपीट या चोट का निशान नहीं मिला। वहीं पुलिस 3-4 घंटे मौके का मुआयाना करती रही व मृतक के घर की तलाशी भी ली गई। हालात संदिग्ध पाये जाने पर मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर मामला हार्ट अटैक का पाया गया । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर धारा 174 मे कारवाई शुरू कर दी है ।
  •  नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया

     नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बलवीर चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने शुक्रवार को ऊना जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बलवीर चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा को भी प्रदेश इकाई में शामिल किए जाने पर बधाई दी गई। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बलवीर चौधरी का मुंह मीठा करवा कर खुशी का इजहार भी किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद पांचों मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए पार्टी की गतिविधियों का फीडबैक हासिल किया। जबकि जिला के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए भी रणनीति तय की।
    इस मौके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को भारी बढ़त दिलाने के लिए प्रयासों को जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर पूरे प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर रामकुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा , मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, गुलविंदर गोल्डी, सतपाल सिंह,चरणजीत शर्मा,रविन्द्र द्विवेदी,शम्बू गोस्वामी,राज कुमार पठानिया, शाम मिन्हास, अशोक धीमान, मास्टर रमेश शर्मा, कुलदीप ठाकुर,राजिंदर मलांगड़ सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।