Blog

  • ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

    ओपीएस बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य हुआ सुरक्षित – मुकेश अग्निहोत्री

    कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा राजीव गांधी कॉमन सुविधा केंद्र बाथू में धन्यावाद समारोह का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कर्मचारियों को संबंधित करते हुए कहा कि ओपीएस की बहाली से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को जो दस गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरूआत कर दी गई है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का जो वायदा किया था उसे पहली 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है जिससे प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन को लेने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने कहा कि ओपीएस लागू करके कर्मचारियों को भीख नहीं उन्हें उनका अधिकार दिया है। कर्मचारी 58-60 वर्ष तक निस्वार्थ रूप से सेवा करते हैं। इसलिए सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों का आहवान करते हुए कहा कि कर्मचारी पूरी ईमानदारी व कर्त्तव्य निष्ठा से अपनी डयूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वह तबादलों मे विश्वास नहीं रखते। कर्मचारी कार्य स्थल पर अपनी सेवाओं के दौरान किए गए कार्यों की अमिट शाप छोडें ताकि लोग उनकी सेवाओं को ताउम्र याद रखें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठकर जीतना झुकोगे उतना अच्छा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान उनका अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि हमारा परिवार है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि हरोली विस क्षेत्र को विकास भी बुलांदियों पर ले जाने के लिए मिलजुल कर कार्य करें। प्रदेश व देश भी आगे बढे़गा जब ग्रामीण स्तर तक विकास होगा। 
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश को बाढ़ जैसी आपदों से निपटना पड़ा। प्रदेश में लगभग 1500 करोड़ रूपये की पानी की योजनाओं को नुक्सान पहुंचा है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान हथेली पर रखकर दिन रात कार्य करके योजनाओं को पुनः बहाल किया है जिसके लिए उन्होंने कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने के लिए इन कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों कहा कि कर्मचारी कार्य संस्कृति को बढ़ाए। उन्होंने जिला अराजपत्रित संघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली द्वारा उन्हें सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। हरोली में शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़ा कार्य किया गया है। हरोली में कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया गया अगले एक वर्ष तक इसका कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 33 रावमापा के माध्यमों से बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली-रापमुर पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल है जिस पर सेल्फी प्वांइट, प्याऊ, रैन शैल्टर व सीसीटीवी कैमरों की सुविधा मुहैया करवाने का कार्य जारी है। 
    उन्होंने कहा कि पानी के क्षेत्र में भी हरोली विस में एक नई क्रांति लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में 70 प्रतिशत पानी का प्रयोग किया जा चुका है तथा केवल 30 प्रतिशत पानी शेष है। उन्होंने कहा कि पानी की भरपाई के लिए क्षेत्र के 122 तालाबों को पुनः रिचार्ज़ करने के लिए 58 करोड़ रूपये तथा 11 करोड़ रूपये भू-जल को बढ़ाने के लिए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस देश का पहला ऐसा क्षेत्र होगा जहां हर घर और खेत में पानी की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों व पुलों के निर्माण पर भी करोड़ों रूपये की धनराशि व्यय की जा रही है।इस मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक हरोली ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 11 हज़ार रूपये दान दिए। प्रीतिका ऑटोकास्ट कम्पनी बाथड़ी के कर्मचारियों ने भी 3 लाख 50 हज़ार रूपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी।
    इस अवसर पर परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, बाथू प्रधान सुरेखा राणा, जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जिला पैरा वैटनरी संघ के प्रधान मुकेश धीमान, एनजीओ ऑडिटर सुरेश अ़त्री, स्टेट एनजीओ जेएसवी अध्यक्ष राजीव पाठक, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार, संयुक्त सचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष राज्य पंप ऑप्रेटर संघ मनजीत जसवाल, ब्लॉक एनजीओ सदस्य प्रदीप कुमार, जेएसवी जेई हरेली संतोष कुमार, पूर्व जिला एनजीओ अध्यक्ष विपन राणा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  • पंजाबः साईकिल पर स्कूल गए 6वीं कक्षा के छात्र ने नहर में लगाई छलांग 

    पंजाबः साईकिल पर स्कूल गए 6वीं कक्षा के छात्र ने नहर में लगाई छलांग 

    पटियालाः जिले के पातड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव जैखड़ के नजदीक 6वीं कक्षा के विद्यार्थी ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। छात्र की पहचान अशमीत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र अश्मीत सिंह सुबह घर से साइकिल पर स्कूल आया था, लेकिन स्कूल जाने की बजाय उसने जैखर के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उसकी साइकिल और बैग नहर पटरी पर मिले। पुलिस के द्वारा गोताखोरों की मदद से नहर में अशमीत की तलाश की जा रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्र के ताया सतपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई जसपाल सिंह की कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिनका लड़का और लड़की दोनों सहबजादा पब्लिक स्कूल जैखर में पढ़ते हैं। अशमीत सिंह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला, लेकिन कुछ देर बाद स्कूल के प्रिंसिपल निधान सिंह ने उन्हें फोन पर बताया कि उन्हे किसी व्यक्ति के द्वारा अशमीत सिंह का बैग और साइकिल नहर के किनारे मिला है। इसके बाद हमने जाकर देखा तो वहां पर साइकिल पर एक बैग पड़ा था। लेकिन अशमीत नहीं मिला। जिसकी तलाश शुरू करते हुए उन्होंने बादशाहपुर चौकी को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई चौकी बादशाहपुर पवित्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और अशमीत सिंह की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधरः मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर,ENS: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज महिला कांग्रेस ने पटेल चौक पर धरना लगाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रर्दशन किया। बता दें कि जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को लेकर पंजाब में भी आक्रोश है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा शिअद और कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की और केंद्र की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। 


    पंजाब आप ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के बजाय नौ साल से केवल यह तय करती रही है कि महिलाओं को कैसे और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हुए भयानक, बेशर्म और क्रूर अपराधों से स्तब्ध हूं। वहीं सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मणिपुर आक्रोश देश के माथे पर कलंक है।

    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की यूथ इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने भी इस हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस में हिरासत में लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

    इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। बाद में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में बैरिकेडिंग कर दी। वहीं प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर सिर्फ 8 मिनट का बयान दे दिया। क्या मणिपुर में सिर्फ दो लोकसभा सीट होने के कारण केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।

    वहीं राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में मणिपुर की घटना पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद के अंदर बयान की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मणिपुर में मानवता मर गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि, मेरा मन क्रोध से भरा हुआ है। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति और सख्ती से कदम उठाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

  • kurkure खाने से पहले हो जाए सावधान! शख्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, वीडियो वायरल

    kurkure खाने से पहले हो जाए सावधान! शख्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः कुछ समय पहले मार्केट में कुरकुरे चिप्स को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बताया गया कि इस चिप्स को प्लास्टिक से बनाया जाता है। अगर इस चिप्स को आग में जलाया जाए, तो ये प्लास्टिक की तरह पिघल जाता है। लेकिन इसके बाद कम्पनी ने इसे मात्र अफवाह बताकर इसे गलत फैक्ट बताया। फिर वही हुआ जो भारत में अक्सर होता है। जब कभी किसी चीज की बुराई होती है तो लोग उस सामान को खरीदना बंद कर देते हैं लेकिन हंगामा कम होते ही वापस से उसकी बिक्री पहले जैसे होने लगती है।

    कुरकुरे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ समय इसकी सेल्स डाउन रही लेकिन इसके बाद बिक्री होने लगी। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक शख्स खानेपीने की चीजों को माइक्रोस्कोप के नीचे डालकर लोगों को शॉक कर रहा है। ये शख्स लोगों को दिखाता है कि खाने की चीजों में असल में क्या मिलाया जाता है? कभी लोगों को इनमें बैक्टेरिया नजर आता है तो कभी ऐसी चीज जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। अब इसने कुरकुरे के पैकेट की असलियत लोगों को दिखाई।

    शख्स ने लोगों को कुरकुरे की असलियत दिखाने के लिए दस रुपए के चिप्स के पैकेट पर एक्सपेरिमेंट किया। उसने चिप्स को माइक्रोस्कोप के अंदर डाला। इसके बाद लोगों को दिखाया कि एक चिप्स के टुकड़े में क्या होता है। चिप्स में दाल और मसाले के अलावा लोगों को माइक्रोप्लास्टिक नजर आया। ये माइक्रोप्लास्टिक इंसान की हेल्थ के लिए काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां भी होती है।

    शख्स ने कुरकुरे से पहले भी खाने-पीने की कई चीजों पर एक्सपेरिमेंट कर लोगों को दिखाया। पानीपुरी के पानी में कीड़े से लेकर फ्रिज में रखे बासी चावल के बैक्टेरिया, सबको शख्स ने माइक्रोस्कोप के जरिये लोगों को दिखाया। जिन चीजों को हम नंगी आंखों से नहीं देख पाते, उसे ये शख्स माइक्रोस्कोप के जरिये दिखाता है। कुरकुरे में मिले माइक्रोप्लास्टिक के अंश देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि अब वो कभी कुरकुरे नहीं खाएंगे। वहीं कई ने लिखा कि ये कंपनियां लोगों की हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।

  • विदेश में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, जाने मामला

    विदेश में भारतीय मूल के 15 लोग गिरफ्तार, जाने मामला

    टोरंटो : कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इनसे कुल 92 लाख कनाडाई डॉलर की संपत्ति बरामद की गई जिनमें 69 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के वाहन और 22 लाख कनाडाई डॉलर मूल्य के चोरी के ट्रैक्टर-ट्रेलर शामिल हैं। पील रीजनल पुलिस ने बुधवार को बताया कि पील रीजनल नगरपालिका क्षेत्र और ग्रेटर टोरंटो एरिया में कई ट्रैक्टर-ट्रेलर और वाहनों की चोरी की घटनाओं की जांच के लिए मार्च में एक संयुक्त कार्यबल का गठन किया गया था। जांच में इसे ‘प्रोजैक्ट बिग रिंग’ का नाम दिया गया और इस आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ कर विभिन्न शहरों से भारतीय मूल के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की आयु 22 से 45 वर्ष के बीच है जिन पर आरोप लगाए गए हैं।  चोरी के वाहनों में व्यावसायिक मालवाहक वाहन, ए.टी.वी. और अन्य वाहन शामिल हैं। संदिग्ध इन वाहनों को कबाड़ी बाजार और दुकानों में बेच देते थे।

  • पंजाबः अब इस जिले में पुलिस अधिकारी की बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    पंजाबः अब इस जिले में पुलिस अधिकारी की बडी कार्रवाई, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    पठानकोटः एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सुजानपुर पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अनिल पवार को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। बता दें कि 20 जुलाई को सतनाम सिंह निवासी ग्रामीण सुजानपुर द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारण हुई घटना में 306 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तथा केवल 174 सीआरपीसी के तहत मामले को दबाने का प्रयास किया गया। एसएसपी ने साफ कहा है कि आम जनता के साथ ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन में एनआईए विभाग से लौटे इंस्पेक्टर दविंदर प्रसाद को सुजानपुर पुलिस स्टेशन का नया मुख्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पैसे निकालने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपए 

    जालंधरः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पैसे निकालने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपए 

    जालंधर,ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने जालंधर के थाना पतारा में तैनात ASI को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान राम प्रकाश के रूप में हुई है। राम प्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस, जालंधर में केस दर्ज किया गया है।

    आरोपी ASI राम प्रकाश को जसवीर सिंह जज निवासी गुरू नानक नगर गांव काकी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह गांव कंगणीवाल में डेयरी फार्म चलाता है।

    विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 13 मई 2022 को थाना पतारा में गुरप्रीत सिंह व अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था।

    इस मामले में समझौते के लिए दूसरे पक्ष की और से उन पर दबाव बनाया जाता रहा। इस बीच गुरप्रीत सिंह और उसका भाई अमनप्रीत सिंह 27 सितंबर 2022 को उनके डेयरी फार्म पर आए और उनसे मारपीट की। इसके बाद बाद गुरप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता जसवीर सिंह व उनके लड़के जसतेज सिंह के खिलाफ थाना पतारा में 5 अक्टूबर 2022 को एक फर्जी केस दर्ज करवा दिया।

    शिकायतकर्ता के पिता करनैल सिंह ने पोते जसतेज सिंह के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करने पर SSP जालंधर (ग्रामीण) और मानवाधिकार आयोग, चंडीगढ़ से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनका पोता 27 सितंबर 2022 को कॉलेज गया हुआ था।

    मामले की जांच 5 अक्टूबर 2022 को ASI राम प्रकाश को सौंपी गई। लेकिन उसने केस से जसतेज का नाम निकालने के एवज में 2 लाख रुपए मांगे। प्रार्थना करने पर वह 30 हजार रुपए लेने पर मान गया। फिर शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस जालंधर टीम ने ट्रैप लगा कर आरोपी ASI राम प्रकाश को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते मौके पर काबू कर लिया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਿਲੇ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਿਲੇ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ: ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਏ ਅੱਜ ਤਕਰੀਬਨ 15 ਦਿਨ ਹੋ ਚੁਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਲਈ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿਖੇ ਭੋਲੇ ਬਾਬਾ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਵਿਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਲਈ ਖਾਨ ਪੀਣ ਦਾ ਅਤੇ ਰਹਿਣ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੱਖੋ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਇਥੇ ਭੋਜਨ ਕਰ ਆਰਾਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਪੈਣੀ ਨਜਰ ਰੱਖੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਜਗਾ ਜਗਾ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਆਰਾਮ ਘਰ ਬਣਾਏ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂਕਿ ਯਾਤਰੀ ਆਪਣੀ ਯਾਤਰਾ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਕਰ ਸਕਣ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਨੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਲਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਚ ਯਾਤਰੀਆਂ ਲਈ ਜਗਹ ਜਗਹ ਤੇ ਲੰਗਰ ਅਤੇ ਆਰਾਮ ਕਰਨ ਕਰਨ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ। ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਦ ਪੁਲਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਜਗਹ-ਜਗਹ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੇ ਜਵਾਨ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜੋ ਦਿਨ ਰਾਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਪੁਖਤਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ।

  • पंजाबः 1500 स्टूडेंट्स ने हरा पहरावा पहन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    पंजाबः 1500 स्टूडेंट्स ने हरा पहरावा पहन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल विनिता महाजन के मार्गदर्शन में लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह की असैंबली में छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण को बचाने विषय पर भाषण दिया। उसके बाद 1500 विद्यार्थियों ने हरे रंग का पहरावा पहन कर एक मानव पेड़ बनाया और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों द्वारा मानव पेड़ बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।


    इस मौके पर प्रिंसिपल विनिता महाजन ने कहा उनका मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जागरूक करवाना और पर्यावरण को क्षति से किस तरह बचाया जा सकता है। प्रिंसीपल ने कहा पर्यावरण संरक्षण में सबसे महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी के शोषण से ज्यादा उसका बचाव पर ध्यानकेंद्रित करना और जितना हो सके इको-फ्रेंडली जिंदगी जीना। जिससे पृथ्वी भी हमारी खुश और खिलखिलाती हरी-भरी रह सके। उन्होंने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूष्ण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाऐं। जल के महत्त्व के बारे में बताते हुए पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जितना हो सकें अपने आस पास खाली जगह में पेड़, पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय वह स्थल होता है, जहां देश के भविष्य का निर्माण होता है। पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। अंत में उन्होंने मिट्टी बचाने के बारे में विस्तार से बताया कि मिट्टी को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित थे।

  • जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान

    उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रमेश रत्तु सहित विभिन विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
    बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट डॉ रविंदर कुमार ने क्षय रोग की पर्फोर्मांस सम्बन्धी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन गतिविधियों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि जिला ऊना में इस वर्ष माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 469 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं दूसरी और डिजिटल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिलाभर में 6480 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 178 लोगों को क्षय रोग की सम्भावना दर्ज की गई तथा लैब में जांच करने पर 10(एमडीआर) रोगी क्षय रोग से ग्रसित पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2018 से लेकर अब तक 4330 रोगी क्षय रोग के दर्ज किये गये उनमें से 3952 रोगियों को भारत सरकार के माध्यम से अब तक 1,06,59,000 रुपये निक्षय पोषण योजना के माध्यम से रोगियों के खातों में डाले गये हैं। क्षय रोगी को निक्षय पोषण योजना के माध्यम से 500 रुपए हर माह जब तक ट्रीटमेंट चलती है तब तक मिलते हैं और टीवी के मरीज को 1500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि  टीवी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत हर पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित पंचायत सचिवों को टीवी मुक्त पंचायत अभियान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रारंभिक लक्ष्णों का पता लगाना व शीघ्र अतिशीघ्र इलाज शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सीएचसी धुसाड़ा, दुलैहड़, ईएसआई टाहलीवाल व मैहतपुर में माइक्रोस्कोपी सेंटर शुरू करने को कहा। वहीं दूसरी और केमिस्ट एसोसिएशन सहित सभी विभागों को क्षय रोग उन्मूलन हेतु बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र क्षय रोगियों की पहचान हो सके तथा समय रहते उनका इलाज भी सुनिश्चित किया जा सके और क्षय रोग से होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को निक्षय मित्र बनाकर उनको स्पोर्ट करने का भी आह्वान किया।
    इस अवसर पर पीरनिगाह मंदिर कमेटी प्रधान व राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी के कमेटी प्रधान को निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए स्मृति चिन्ह देकर स्म्मानित भी किया।   इस मौके पर प्रधान केमिस्ट एसोसिएशन ऊना मुनीश चड्डा, सदस्य क्षय रोग उन्मूलन समिति राजेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मनकोटिया, डॉ नरेश, डॉ राम पाल, डॉ पंकज पराशर, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम, डॉ राज कुमार सहित अन्य गणमान्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।