Blog

  • होशियारपुरः लाजवंती स्टेडियम में मेला “विरसा होशियारपुर दा” किया आयोजित, देखे वीडियो 

    होशियारपुरः लाजवंती स्टेडियम में मेला “विरसा होशियारपुर दा” किया आयोजित, देखे वीडियो 

    होशियारपुर/अनिकेतः होशियारपुर के लाजवंती स्टेडियम में मेला विरसा होशियारपुर दा जारी है। लोगो में मेले को लेकर पूरा उत्साह है। लोगो द्वारा बच्चो के साथ मेले का पूरा आनंद उठाया जा रहा है। दूसरी तरफ मेले में कओी अनचाही घटना ना हो इसलिए सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी मुश्तेद है। अलग अलग लोगो द्वारा दूर दूर से आकर अपनी कला की प्रस्तुति की जा रही है, जिसे लोगो द्वारा बहुत पसंद की जा रही है।

    आज रात को वर्ल्डवाइड सिंगर सतिंदर सरताज भी अस मेले में अपनी गायकी से लोगो को मोहित करेंगे जिसके चलते लोगो में रात को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है।

  • जालंधर : फर्जी एक्सीडेंट में युवक ने पूर्व मंगेतर को मौत के घाट उतारा, देखें वीडियो 

    जालंधर : फर्जी एक्सीडेंट में युवक ने पूर्व मंगेतर को मौत के घाट उतारा, देखें वीडियो 

    जालंधर, हर्ष कुमार : लोहियां खास के सुल्तानपुर मार्ग पर एक्सीडेंट में लड़की की मौत होने के मामले में लड़की के परिवारिक मैंबर बलविंदर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी गांव ठटा पुराना ने थाना मुखी लोहिया सुरजीत सिंह को बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि उनकी लड़की सरबजीत कौर की 3 साल पहले सिमरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव फतूवाल के साथ मंगनी हुई थी।

    मंगनी के बाद युवक शादी की बात को टालता रहा और 15 दिन पहले ही किसी और लड़की से शादी करवा ली और अपनी मंगेतर सरबजीत कौर से पीछा छुड़ाने के लिए उसे अपनी कार में बिठाकर ले गया। इस दौरान युवक ने लोहिया खास के नजदीक कार का फर्जी एक्सीडेंट करवाया और लड़की को लोहिया के जोशन अस्पताल मैं दाखिल करवा कर फरार हो गया। जहां इलाज दोरान लड़की की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लड़की के परिवार वाले इंसाफ के लिए थाना लोहिया पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी सुरजीत सिंह ने बताया सिमरजीत सिंह को काबू करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁੰਦਰ ਲਾਈਟਿੰਗ ਨਾਲ ਰੋਸ਼ਨਾਈ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ , ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁੰਦਰ ਲਾਈਟਿੰਗ ਨਾਲ ਰੋਸ਼ਨਾਈ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ , ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਤੋਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ ਸੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠਾ ਹੋਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਦੌਰਾਨ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ ਦੇ ਗੁਰੂਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ ਅਤੇ ਫੁੱਲ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਰੰਗ-ਬਰੰਗੀ ਤੇ ਚਮਕਦੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿਚ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

    ਗੁਰੂ ਘਰ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਇਥੋ ਦਾ ਮਨਮੋਹਕ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦੇਖ ਆਨੰਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਨਜ਼ਾਰੇ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਸਮੁੱਚੇ ਗੁਰੂਘਰਾਂ ਵਿਚ ਸੁੰਦਰ ਲਾਇੰਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबः अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों पर तेज़धार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    पंजाबः अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों पर तेज़धार हथियारों से हमला, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कपूरथला के सरकारी हस्पताल से मार पीट की एक ऐसी वीडियो सामने आई है । जो कि सोसल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस वीडियो में 10-12 नौजवान अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले दो नौजवानों की तेजधार हथियारों से बहुत बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं। जिसे देख कर हस्पताल में इलाज करवाने आए कई लोग दहशत में आ गए। यह मारपीट सरेआम हो रही थी और किसी ने भी इस में दखल देना मुनासिफ नही समझा। क्योंकि यह सारा खेल बेरहमी से खेला गया।

    इस मामले में घायल दोनो नौजवानों का अभी सरकारी हस्पताल में जेरे इलाज है। बीते दिनी सरकारी हस्पताल के बाहर कुछ नौजवान आपस में झगड़ रहे थे तो उन में से एक नौजवान भाग कर पार्किंग में आ गया और उन्होंने उसे बचा लिया। बस इसी बात की रंजिश के चलते करीब 10 से अधिक गुंडा तत्वों ने उन्हे बेरहमी से पिटा और अब उन्हें प्रशासन से  इंसाफ की गुहार है ।

  • पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या काबू, देखें वीडियो 

    पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या काबू, देखें वीडियो 

    दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास सदर्न रेंज की टीम और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से दो दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बदमाश को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने पता लगाया कि बदमाश का नाम नीरज उर्फ कत्या है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा है, उसके ऊपर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश नीरज उर्फ कटिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। 

    मुठभेड़ के बाद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। जानकारी मिली थी कि दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में कात्या किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला है। 
     
    पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाया गया और जैसे ही स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर को घेरा तो उसने पुलिस टीम फायरिंग कर शुरू कर दी। जवाब में स्पेशल सेल ने भी फायरिंग की।  इसके बाद पूरी तरह से घिर चुके गैंगस्टर ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया और टीम ने उसे दबोच लिया।

  • पंजाब: सीएम मान के हल्के संगरूर में फिर से धरना होगा शुरू, देखे विडियो

    पंजाब: सीएम मान के हल्के संगरूर में फिर से धरना होगा शुरू, देखे विडियो

    संगरुरः  पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार अध्यापकों का संघर्ष जारी है। इसी कड़ी में मास्टर कैडर के 4161 शिक्षकों को शीघ्र विद्यालय नहीं भेजे जाने तथा स्टेशन चॉइस पोर्टल नहीं खुलने की स्थिति में 11 मार्च को सीएम मान के हल्के में पुन: धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 5 जनवरी को लुधियाना में इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे, लेकिन अभी तक इन शिक्षकों को स्कूलों में नहीं भेजा गया है। उन्होने अपनी मांग को लेकर 18 फरवरी को 4161 मास्टर कैडर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के शहर संगरूर में धरना दिया। पंजाब सकरा ने धरने पर बैठे शिक्षकों को आसवाशन दिया था कि 10 मार्च तक उनकी मांगो को पुरा कर स्टेशन चॉइस पोर्टल खोल दिया जाएगा।  

    अध्यापिका अकवंत कौर का कहना है कि अध्यापकों ने प्राईवेट नोकरी भी छोड़ दी है, उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही 4161 मास्टर कैडर के शिक्षकों को स्कूलों में नहीं भेजा गया तो बड़े पैमाने पर संघर्ष किया जाएगा। 

  • आज का राशिफल, 05 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 05 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। आपके व्यवसाय में आज मंदी रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से आप कोई बात बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आप किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है ,लेकिन आप किसी से हुंकार भरी बातें करने से बचें।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जनकल्याण के कार्यों में आप निरंतर आगे बढ़ेंगे और यदि आपको व्यापार संबंधी कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें और आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आप किसी भी परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी और आपका कोई पुराना कर्ज भी काफी हद तक उतार सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई विशेष उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी वह उनसे घबराएंगे नहीं और यदि आज किसी से कोई वादा करें, तो उसे अवश्य पूरा करें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और कुछ निवेश संबंधी मामलों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटे की गलतियों को माफ करना होगा और आप अपनी आय का एक बचत बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने सगे संबंधियों से किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान करेंगे और माता-पिता को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका आने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको तरक्की मिलने से आपको अहंकार नहीं दिखाना है और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने घर को रैनवेट कराने पर भी ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को दूर नौकरी मिलने से आज आपको जाना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर बेवजह तनाव बना रहेगा, जिससे आप प्रसन्न परेशान रहेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको जीत मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन निजी मामलों में आप सावधानी बरतें, यदि वह आपके घर से बाहर गए, तो लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, क्योंकि वह किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान को यदि आप किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह अच्छा भी पूरी हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, इसलिए आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें और अक्समात आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके परिचित यदि आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचार कर चलना होगा और बिल्कुल कोई समझौता ना करें व अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको घेर सकती है। परिवार में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आप किसी भी मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

    मकर राशिफल। आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है, क्योंकि व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल करने को मिलेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपके मित्रों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी, लेकिन स्वास्थ्य में यदि कोई लापरवाही के कारण तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और आपके आवश्यक कार्य को लेकर किए गए प्रयास पूरे होंगे। आप किसी ने वाहन की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। विद्यार्थी अपनी  प्रतियोगिता की तैयारियों में कठिन परिश्रम करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने के लिए रहेगा। आप जल्द किसी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे का फायदा उठा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप यदि किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ेगे, तो सबको समस्या हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने किसी बड़े पद की प्राप्ति पाकर प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हे कोई बेहतर असर मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि जागृत होगी ओर अपने  कार्य में तेजी बनाए रखें और आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप अपनी बुद्धि से चतुर बुद्धि से शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪਣੇ ਹੀ ਕਰਮੀ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮੰਗ ਰਹੀ ਰਿਸ਼ਵਤ, ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸੁਣਵਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪਣੇ ਹੀ ਕਰਮੀ ਤੋਂ ਪੁਲਿਸ ਮੰਗ ਰਹੀ ਰਿਸ਼ਵਤ, ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸੁਣਵਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦੋਹਤੀ ਦੇ ਇੰਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਭੁੱਬਾਂ ਮਾਰ ਰੋਇਆ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਵਿਖੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹਤ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਥੇ ਵੱਡੇ ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਗਈਆ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪਰ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੇਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਚੰਨ ਸਿੰਘ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਗਿਆ ਜਿਸਨੇ ਰੋਂਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਉਸਦੀ ਕਿਤੇ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੀ ਦੋਹਤੀ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਦਰ-ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਉਸਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸੁਣੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਕੁੱਝ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤਾਂ ਉਸ ਕੋਲੋਂ ਰਿਸ਼ਵਤ ਤੱਕ ਵੀ ਮੰਗੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸ ਪੀ ਡੀ ਰਣਧੀਰ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਹੁਣ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਸਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਜਲਦ ਹੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में DSP की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसे में DSP की मौत

    फतेहाबादः हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास शाम को एक सड़क हादसे में फतेहाबाद में तैनात डीएसपी चंद्रपाल का निधन हो गया। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वे रोजाना की भांति साइकिलिंग कर रहे थे। टक्कर के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद फतेहाबाद पुलिस के आला अधिकारी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जानकारी के अनुसार डीएसपी चंद्रपाल फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र में तैनात थे।

    इससे पहले वह ट्रैफिक और भट्टू क्षेत्र में तैनात थे। आज शाम को वे रोजाना की भांति फतेहाबाद पुलिस लाइन से साइकिल लेकर साइकिलिंग करते हुए हिसार की तरफ रवाना हो गए थे। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि पुल के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी । वह सिर के बल सड़क पर गिरे। मुंह और सिर पर चोट लगने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी चंद्रपाल साइकिलिंग के बेहद शौकीन थे। वे रोजाना कई-कई किलोमीटर तक साइकिल चलाते थे। अक्सर वे अग्रोहा से आगे तक निकल जाते थे। एक्सीडेंट के बाद उनकी साइकिल टूटी हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली। उसके बगल में ही उनका सामान भी बिखरा हुआ था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

  • पंजाबः होला मोहल्ला के दूसरे दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंजाबः होला मोहल्ला के दूसरे दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिब/संदीपः खालसा पंथ की चढ़दी कला का प्रतीक सिखों का राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला के दूसरे दिन श्री कीरतपुर साहिब में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देश-विदेश के अलावा पंजाब के भर से पहुंची संगत ने ने धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। इस दौरान गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी,दरगाह पीर साईं बाबा बुढन शाह जी, डेरा बाबा श्री चंद जी,गुरुद्वारा शीश महल साहिब, गुरुद्वारा कोट साहिब, गुरूद्वारा चरण कंवल साहिब, गुरुद्वारा बिबान गढ़ साहिब में श्रद्धालुओं ने शीश निवाया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं तथा धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर विभिन्न पकवानों के लंगर लगाए गए। 

    6 दिवसीय इस जोड़ मेले के दूसरे दिन जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं को लेकर वहां के व्यापारी विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाकर बैठे हुए थे। जिसमें गुरु घर में चढ़ने वाले प्रसाद के अलावा बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए श्रृंगार का सामान, खाद्य पदार्थ के अलावा लोगों के घरों का जरूरी सामान दुकानों का आकर्षित केंद्र बना हुआ है।

    होला मोहल्ला के दौरान पहुंच रही संगत की सुविधा के लिए प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर रूपनगर मैडम प्रीति यादव तथा जिला पुलिस मुखी विवेकशील सोनी के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में पार्किंग,पब्लिक टॉयलेट, यातायात व्यवस्था, फ्री बस सर्विस ,स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस इत्यादि की पूर्ण रूप में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। होला मोहल्ला के दूसरे दिन जहां धार्मिक नगरी किरतपुर साहिब में शब्द कीर्तन तथा धार्मिक दीवानों से पूरी नगरी में गुरु साहिब का नाम रुहानियत पैदा कर रहा है। वहीं धार्मिक स्थलों के आसपास सजावट की गई। कई गुरुद्वारा साहिब को सुंदर दीपमाला के साथ सजाया हुआ है। गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ विशेष रूप में सजाया गया।