Blog

  • पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    पंजाबः साका पंजा साहिब शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, देखें वीडियो

    जाने कितने लोगों को मिला वीजा

    अमृतसरः साका श्री पंजा साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एसजीपीसी के तत्वाधान से श्रद्धालुओं का एक जत्था अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गया। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में शहीदी साका ( घटना) के सो साल पूरे होने पर एसजीपीसी का यह जत्था बाकी गुरद्वारों के दर्शन करने के बाद 1 नवंबर को भारत लौटेगा। इस जत्थे में जाने के लिए एसीजीपीसी के अधिकारियों के साथ कीर्तन करने वाले रागी सिंघो और कथा करने वालों और श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथि सिंह के नाम काटे जाने से नाराजगी जताते हुए सचिव ने दोनों सरकार को कहा की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के वीजा नहीं काटने चाहिए। बल्कि धार्मिक यात्रा वीज़ा फ्री कर देनी चाहिए।

    ऐसी शहीदी शताब्दी 100 साल के बाद आती है। इसलिए ऐसी शहीदी शताब्दियों में जाने के लिए किसी सिख का नाम नहीं कटना चाहिए था। बताया की 157 नाम वीजा के लिए भेजे थे। जिनमे से 40 लोगों को वीजा नहीं दिया गया है यह दुखद है। एसजीपीसी काफी शहादतों के बाद बनी थी, लेकिन आज इसको तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हम पाकिस्तान शताब्दी मनाने जा रहे है तो वहां अरदास भी करेंगे की बंदी सिंह जल्दी रिहा हो जाएं, लग रहा है की देश में सिखों के लिए अलग कानून है क्योंकि जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी है उनको रिहा नहीं किया जा रहा है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः तेज रफ्तार गाड़ी और ट्रक की भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के राम तीर्थ रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ। हादसे में पीछे से ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में गाड़ी में सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गई है। जबकि  तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने कार की छत को काटकर घायलों को बड़ी मशक्त के साथ बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चारों लोग नशे में धुत थे और मोबाइल पर वीडियो क्लिप बना रहे थे। जिसके कारण एक्सीडेंट बताया जा रहा है।

  • पंजाबः विवादों में आए Gopal Sweets के हलवाई, जिसमें ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, देखें वायरल वीडियो

    पंजाबः विवादों में आए Gopal Sweets के हलवाई, जिसमें ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, देखें वायरल वीडियो

    मोहालीः अगर आप भी मिठाई खाने के शौकीन हैं तो पहले इस ख़बर को पढ़ लें। क्योंकि मोहाली के खरड़ में स्थित एक स्वीट शाप में ग्राहकों को फंगस लगी मिठाई बेचे जाने का मामला सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के माध्यम से ग्राहकों को सुचेत करने का प्रयास किया गया है।

    बता दें कि मोहाली के खरड़ में गोपाल स्वीट्स की एक वीडियो सामने आई है, जहां चंद पैसों की खातिर ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा था और लोगों को फंंगस लगी मिठाई सरेआम बेची जा रही थी जिसके बाद वीडियो के सामने आने से आपको हैरानी होगी कि आप जिन लोगों पर आंखें मूंद कर विश्वास कर रहे है, वे आपकी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। उक्त बेकरी की वीडियो देख आपको खुद पता चल जाएगा कि आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। 

  • जालंधरः एएसआई और कांस्टेबल की वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, देखें कॉपी

    जालंधरः एएसआई और कांस्टेबल की वीडियो वायरल होने पर एक्शन में आई पुलिस, देखें कॉपी

    शराब ठेकेदार और कारिदों पर हुआ मामला दर्ज

    जालंधर/वरुणः शराब के ठेकेदार और उनके कारिदों द्वारा एएसआई और कांस्टेबल को शराब के ठेके में बंद करके उनके साथ धक्का-मुक्की करना और हाथापाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला जालंधर देहाती के गोराया ईलाके से सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक एएसआई को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।

    इस दौरान शराब ठेकेदार के कारिदें कांस्टेबल को ठेके के अंदर वाले कमरे में ले गए, जबकि एएसआई को गालियां निकालते हुए धक्के मारकर कुर्सी पर बैठा लिया गया और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया। वीडियो वायरल होने के बाद से शांत बैठी गोराया पुलिस आखिरकार एक्शन मोड में आ ही गई और अपने ही पुलिस मुलाजिम पर हुए शराब ठेकेदार के अत्याचार में पुलिस ने शराब ठेकेदार और उनके करिंदों पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि दीवाली की रात को गोराया पुलिस का एक एएसआई और एक कांस्टेबल डयूटी निभाते हुए जब दाना मंडी की ओर गए तो वहां पर शराब ठेके के बाहर थोड़ी बहुत हुल्लड़बाज़ी हो रही थी, जिसे रोकने पर शराब ठेकेदार और उनके करिंदे भड़क गए और उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी।

    जिसके बाद गोराया पुलिस शराब ठेकेदारों के दबाव के चलते अपने ही पुलिस मुलाजिम पर हुई मारपीट के मामले को दबाने के प्रयास में जुट गई। इतना ही नहीं पुलिस के बड़े अधिकारी भी इस मामले में कन्नी काटते हुए ही दिखाई दे रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद ही गोराया पुलिस हरकत में आ गई और दो दिन से मामले को दबा रही गोराया पुलिस ने आखिरकार शराब ठेकेदार राकेश कुमार केशा वासी गोराया, बाल किशन और मौके पर कहे ज़ाने वाले एक मुनंशी पर मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर IT की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर IT की रेड, देखें वीडियो

    भोआ: पठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस ओर क्रशर पर शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के कई नजदीकियों के घरों में भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है।  पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल दौरान अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

    अपने कार्यकाल के दौरान जमा की गई आय और उसके सोर्सेस को लेकर पिछले लंबे समय से इनकम टैक्स विभाग की निगाह पूर्व विधायक पर थी। इसी के चलते शुक्रवार को जोगिंदर पाल के घर सुजानपुर में इनकम टैक्स टीम ने दबिश दी। इसके अलावा उनके क्रशर, फार्म हाउस पर भी टीम पहुंची है। पठानकोट जिले में उनके कई नजदीकी लोगो पर भी टीम ने छापामारी की है। 

  • ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए लड़के के सिर में लगी भयानक आग

    ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए लड़के के सिर में लगी भयानक आग

    गांधीनगर: गुजरात में ‘फायर हेयर कट’ करवाने गए एक लड़के के सिर में आग लग गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें लड़के को झुलसते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि अभी भारत में ‘फायर हेयर कट’ का खूब चलन है। ऐसे में इस हेयर कट के दीवाने केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां और औरतें भी है। फिलहाल युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

    वीडियो में क्या दिखा

    यह घटना वलसाड़ जिले के वापी कस्बे का है जहां लड़का बंटी सैलून में अपना बाल कटवाने गया था। वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि नाई ने लड़के के बाल को काटने से पहले उसमें एक पाउडर लगा रहा और फिर वह बाल काटना शुरू कर रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि पाउडर लगाने के बाद जैसे ही नाई ने बाल में आग लगाई, आग चारो और फैल गया और लड़के के बाल जलने लगे। इतने में नाई अपने हाथों से आग को बुझाने लगा और नहीं हुआ को लड़के के मुंह पर रखे कपड़े से बुझाने लगा। अन्त में आग फिर भी नहीं बुझा और जब लड़के को इसका एहसास हुआ तो वह भी वहां से उठ खड़ा हुआ और आग बुझाने लगा। इसके बाद का वीडियो साफ नहीं आया है क्योंकि सभी लड़के के सिर में आग बुझाने को लग गए थे। 

    क्या है पूरा मामला

    इस वीडियो को रजनी सिंह नामक एक पत्रकार ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि घटना के समय पीड़ित लड़के का दोस्त भी सैलून में मौजूद था। वह वहां खड़ा होकर वीडियो बना रहा था ताकि वह इसे इंस्टाग्राम में शेयर कर सके। बताया जाता है कि यह घटना इसी वक्त हुआ है और पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बारे में बोलते हुए वापी टाउन थाने की सहायक उप निरीक्षक मयूरीबेन ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज पास के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

  • जालंधरः आप सरकार के राज में निगम अधिकारी बत्तरा ब्रदर्स से हो रहा जलील, जोड़ रहा हाथ, पकड़ रहा पांव, देखें वीडियो

    जालंधरः आप सरकार के राज में निगम अधिकारी बत्तरा ब्रदर्स से हो रहा जलील, जोड़ रहा हाथ, पकड़ रहा पांव, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स एक बार ओर विवादों का चोली दामन का साथ बनता दिखाई दे रहा है। दरअसल, बीते दिन निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच एमटीपी नीरज भट्टी की टीम ने बत्तरा ब्रदर्स की अवैध 15 दुकानों कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। इस दौरान बत्तरा ब्रदर्स की ओर से निगम टीम सहित पुलिस अधिकारियों के साथ बत्तरा ब्रदर्स की बहस हुई।

    बत्तरा ब्रदर्स ने पुलिस अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि उन पर कोई पहला दर्ज नहीं होने जा रहा। पहले भी कई मामले उन पर दर्ज है। बत्तरा ब्रदर्स द्वारा अधिकारियों को धमकियां दी गई और गालियां निकाली गई। आप सरकार के राज में नगर निगम के उच्चाधिकारी की जलील होने की वीडियो सामने आई है।

    इस दौरान अधिकारियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी सुखदेव वशिष्ट की बत्तरा ब्रदर्स के हाथ पांव जोड़ते हुए की वीडियो सामने आई है। इस दौरान सुखदेव वशिष्ट अभद्र शब्दावली तो सुन ही रहे है, साथ ही उनके हाथ पांव जोड़कर नौकरी करने की विनती भी कर रहे है। यह नजारा हैरान करने वाला है अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने गई निगम टीम के अधिकारी कार्रवाई दौरान बेबस दिखाई दे रहे थे।

  • पंजाबः BSF ने भारी मात्रा में पकड़ा हथियारों का जखीरा

    पंजाबः BSF ने भारी मात्रा में पकड़ा हथियारों का जखीरा

    फिरोजपुरः पंजाब को दहलाने की पाकिस्तान की साज़िश को बीएसएफ ने फिर से नाकाम कर दिया है और फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा बरामद करने में बीएसएफ ने सफलता हासिल की है। सेक्टर बीएसएफ और स्पेशल सेल पुलिस के जोइन्ट आपरेशन में सीमापार पाकिस्तान की और से तस्करी होंकर आये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

    स्पेशल सेल पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमापार से हथियार भारत के इलाके में दाखिल हुए है जिस की सूचना बसफ़ से सांझी की गई। सर्च आपरेशन कर एक बैग बरामद हुआ जिस में 3 एक 47 सॉल्ट राइफल 6 मैगजीन 5 एटोमैटिक पिस्टल 30 बोर और 5 मैगज़ीन और कारतूस बरामद हुए। पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को बसफ़ और स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया।

  • जालंधर: आप सरकार के राज में पुलिस वालों से हाथापाई, देखें वीडियो 

    जालंधर: आप सरकार के राज में पुलिस वालों से हाथापाई, देखें वीडियो 

    शराब के ठेकेदारों उनके कारिदों ने एएसआई से की धक्का-मुक्की और कांस्टेबल को जड़े थप्पड़

     जालंधर/ वरुण: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में शराब के ठेकेदार और उनके कारिदों द्वारा एएसआई और कांस्टेबल को शराब के ठेके में बंद करके उनके साथ धक्का-मुक्की करना और हाथापाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला जालंधर देहाती के गोराया ईलाके से सामने आया है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने करिंदों के साथ मिल कर गोराया पुलिस के एक एएसआई को ही पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान शराब ठेकेदार के कारिदें कांस्टेबल को ठेके के अंदर वाले कमरे में ले गए, जबकि एएसआई को गालियां निकालते हुए धक्के मारकर कुर्सी पर बैठा लिया गया और दोनों को बंधक बनाकर रखा गया।

    जानकारी के अनुसार वीडियो गोराया के बड़ा पिंड रोड, दाना मंडी के सामने स्थित ठेके का बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो यह वीडियो दीवाली वाली रात करीब 11 : 30 बज़े के बाद की है जब डयूटी के दौरान मौजूद एएसआई तजिंदर सिंह और कांस्टेबल नवदीप सिंह दीवाली के दिन भी अपनी डयूटी को पूरी तरह से निभाते हुए राऊंड लगाने के लिए दाना मंडी की ओर गया। जहां पर दाना मंडी के सामने शराब ठेका खुला हुआ था और बाहर कुछ युवक भी खड़े थे, जिसके चलते पुलिस के एएसआई ने शराब ठेका बंद करने के लिए कहा क्योंकि समय भी हो गया था तो शराब ठेके के कारिंदे पुलिस पर ही भड़क गए जिसके बाद मौके पर शराब ठेकेदार का गोराया में रहने वाले पार्टनर भी मौके पर पहुंच गया । जिसके बाद ठेकेदार के पाटर्नर और कारिंदों ने मिल कर पुलिस वालों के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई शुरू कर दी इतना ही नहीं शराब ठेकेदार ने तो यहां तक भी कह दिया कि तू मैनू ज़ाण्दा नहीं। सूत्रों की मानें तो शराब ठेकेदार के पार्टनर की राज़नेताओं के साथ काफी अच्छे संबंध तो है ही साथ ही कुछेक बड़े स्तर के राज़नेता रिश्तेदार भी है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना गोराया की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार को गोराया थाने में बुलाया गया है। एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा।

  • राशिफल (शुक्रवार 28 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 28 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    वृष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंह: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कन्या: यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मीन: किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।