Blog

  • हरियाणा के DGP ने माता-मनसा देवी मंदिर में टेका माथा, देखें वीडियो

    हरियाणा के DGP ने माता-मनसा देवी मंदिर में टेका माथा, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने आज अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंघल के साथ पंचकूला स्थित विश्व प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा भाव से माथा टेककर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना एवं हवन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनकल्याण के लिए मां भगवती से आशीर्वाद मांगा।

    मंदिर पहुंचने पर डीजीपी अजय सिंघल एवं उनकी पत्नी का मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद विधिवत हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति दी। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। पूजा अर्जना के बाद उन्होंने मां मनसा देवी के बरबार में प्रार्थना करते हुए प्रदेश में शांति, सामाजिक सौहार्द एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शक्ति और मार्गदर्शन की कामना की।

    इसके अवसर पर डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि माता मनसा देवी के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रार्थना की। प्रदेशवासियों की खुशहाली और पुलिस बल के मनोबल के लिए प्रार्थना, अजय सिंघल ने कहा कि माता मनसा देवी को दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

    उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण के लिए प्रार्थना की। साथ ही हरियाणा पुलिस के जवानों के मनोबल, समर्पण और सेवा भावना को और ज्यादा मजबूत बनाने की भी कामना की। पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। इसके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा भी जरुरी भूमिका निभाती है। यह दौरा न सिर्फ उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि यह भी दर्शाता है।

    प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना भी जरुरी है। डीजीपी अजय सिंघल का यह मंदिर दौरा समाज के लिए कर्तव्य और आस्था दोनों का संतुलन जीवन को सुदृढ़ बनाता है।

     

     

     

     

  • Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News : RTO के Driving Test दफ्तर मे लगी आग, Record हुआ जलकर राख, देखें वीडियो

    होशियारपुर : जिले के टांडा रोड पर स्थित ऑटो मोटिव ड्राइविंग टेस्ट सेंटर मे आग लगने की खबर सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार यह वही ड्राइविंग टेस्ट सेंटर है जो अक्सर ही विवादों के घेरे में रहता है। वहीं आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    दफ्तर का रिकॉर्ड भी जल कर खाक हो चुका है। घटना के संबंध मे जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह वरिष्ठ सहायक ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है, लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

    जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर आए और जांच शुरू कर दी।

  • जम्मू-कश्मीर से लाई गई जगती जोत, श्रद्धा और उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

    जम्मू-कश्मीर से लाई गई जगती जोत, श्रद्धा और उत्साह से पहुंचे श्रद्धालु

    कांगड़ा: चतुर्थ नवरात्रि पर हरीपुर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में सकुराला माता के मंदिर में जो कि जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर से यहां पर जगती जोत को लाया गया था। 18 साल से इस मंदिर में जोत लगातार जल रही है और माता के भक्त बड़ी दूर-दूर से इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं और यहां की कीर्तन मंडली इस मंदिर में बहुत श्रद्धा और उत्साह से नवरात्रि जन्माष्टमी और भी माता के शुभ काम किए जाते हैं।

    इस मंदिर में लोग बड़ी श्रद्धा से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं। अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं। इस मंदिर को 18 साल पहले सन 2008 में बनाया गया था। अष्टमी में बड़ी श्रद्धा से माता का भंडारा किया जाता है। प्रसाद खाने के लिए बड़ी दूर-दूर से यहां पर लोग आते हैं। इस मंदिर में लोग बड़ी श्रद्धा से आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दर्शन करते हैं।

    इस मंदिर को 18 साल पहले सन 2008 में बनाया गया था। अष्टमी में बड़ी श्रद्धा से माता का भंडारा किया जाता है। प्रसाद खाने के लिए बड़ी दूर-दूर से यहां पर लोग आते हैं और माता के दर्शन करके प्रसाद भंडारे को ग्रहण करते हैं। यह मंदिर जो है महाजन परिवार के घर में बनाया गया है। सुरेश कुमारी महाजन जो इस कीर्तन में महिला मंडल की हर सदस्य बड़े प्यार से भजन और माता की भेंट गाती है। आज जो कीर्तन किया है। वह फैमिली की ओर से किया गया। कीर्तन के बाद माता का प्रसाद ग्रहण किया जाता है।

    उसके बाद हलवा चने केले सेब का प्रसाद दिया जाता है। बाद में समोसे और चाय दी जाती है। माता के मंदिर में जितने भी भक्त आए होते हैं।

     

     

  • Honeymoon पर Rashmika-Vijay Devarkonda, Social Media पर Viral हुई तस्वीरें

    Honeymoon पर Rashmika-Vijay Devarkonda, Social Media पर Viral हुई तस्वीरें

    मनोरंजन: साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साल 2026 में शादी करके अपने फैंस को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया था। काफी समय तक डेटिंग के बाद दोनों एक हुए जिससे विरोध फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की। उनकी शादी साउथ इंडियन परंपरा के अनुसार, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रश्मिका विजय की वेडिंग सेरेमनी फोटोज हर ओर छाई हुई थी।

    सादगी पर फिदा हुए फैंस

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दोनों की सादगी पर फैंस फिदा हो गए थे। फिर चाहे वो हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हो या मेहंदी, कपल को हर लुक में पसंद किया गया। अब शादी के करीब एक महीने बाद रश्मिका और विजय अपने हनीमून पर निकले हैं। दोनों का थाईलैंड में एक फैन ने स्पाट किया। इस दौरान कपल सीढ़ी पर खड़े होकर एक-दूसरे के साथ कोजी होता नजर आया। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिए। रश्मिका विजय की हॉलीडे फोटो विरोश फैंस को बेहद पसंद आई। रश्मिका और विजय थाईलैंड के कोह समुई में एक प्राइवेट एयर बीएनबी में ठहरे हैं। यहां भी कपल ने एक इंटीमेट रेसॉर्ट बुक किया है जहां दोनों बिना किसी भीड़ के कुछ समय गुजरना चाहते है। रश्मिका विजय की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। हैदराबाद में उनके ग्रैंड रिस्पेशन में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के बाद रश्मिका अपने पति विजय के गांव भी गई थी जहां रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया और भगवान की पूजा हुई। शादी के बाद विजय-रश्मिका पहली बार बड़े पर्दे पर भी नजर आएंगे। दोनों रणबाली फिल्म में काम कर रहे हैं जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। करीब 7 साल के बाद विजय-रश्मिका एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म डियर कॉमरेड में देखा गया था। वहीं बात करें रश्मिका की अगली बॉलीवुड फिल्म की तो वो शाहिद कपूर कृति सेनन के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगे जो 19 जून को रिलीज होगी। हाल में इसका फर्स्ट लुक भी थिएटर में ‘धुरंधर 2’ के साथ रिलीज किया गया था। माना जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका और कृति एक लेस्बियन कपल होंगे।          
  • Punjab News: Cylinders की Delivery को लेकर गैस कंपनी के मालिक का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: Cylinders की Delivery को लेकर गैस कंपनी के मालिक का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

    लुधियानाः ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते भारत के कई इलाकों में गैस की कमी आ गई थी। एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही थी। इसी के चलते कई लोग पेनिक भी करने लगे थे और जहां सिलेंडर उचित मात्रा में थे, वहां भी लोग डर गए थे। लोगों की परेशानियों को हल करने तथा उनके सवालों का जवाब देने हुए अब एजेंसी मालिक खुद लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि उनके पास सिलेंडरों का स्टाक उचित मात्रा में हैं।

    इसी को लेकर लुधियाना के शिंगार थिएटर रोड स्थिति गिल सन गैस कंपनी के मालिक जोरावर थापर ने बताया कि लोगों के बीच घबराहट का माहौल बन गया था, क्योंकि अचानक लोग कतारों में खड़े होने लगे थे और गैस का स्टॉक तेजी से खत्म होने लगा था, जिसके बाद यह स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गैस की बुकिंग 25 दिनों के बाद की जाती थी, लेकिन अब दो-तीन दिनों के भीतर ही गैस लोगों के घरों तक पहुंचने लगी है। उनकी टीम लोगों के सिलेंडरों को बिना किसी परेशानी के घरों तक देने जा रही है, बल्कि कई कर्मचारी तो देर रात तक भी काम कर रहे हैं जबकि उनकी ड्यूटी सिर्फ साढ़े 5 बजे है।

    सरकार की ओर से उनको पूरी तरह स्टाक उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को डीएसी नंबर के बिना सिलेंडर नहीं दिया जाता जिसके चलते कालाबाजारी का कोई चान्स ही नहीं है। उनकी एजेंसी में अब तक 20 हजार से ज्यादा सिलेंडर स्टाक में है। उनकी प्रतिदिन 700 से 800 सिलेेंडर डिलीवर हो जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार की ओर से उनको कोई दिक्कत नहीं है, यह केवल लोगों ने ही पेनिक किया हुआ था। उनके पास पहले से ज्यादा सप्लाई आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है, हर किसी को 20 से 25 दिनों में घर में सिलेंडर दिया जाएगा। उनके पास सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

  • Punjab News: चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली है। जब थाना सिटी पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए कपड़े और दो एलईडी भी बरामद की है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ कश्मीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले माल रोड स्थित स्पोर्ट किंग शोरुम में आरोपियों ने छत के रास्ते अंदर घुसकर कपड़े चोरी किए थे। इसके अलावा मेन बाजार में भी आरोपियों ने छत तोड़कर दुकान में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक ही रात में तीन दुकानों का निशाना बनाया था। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दो एलईडी और बच्चों के कपड़े चोरी कर आगे बेच दिए थे।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल बाकी लोगों को भी जल्द नामजद कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई Firing, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प, हुई Firing, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के चोगवां विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहाली स्थित गुरुद्वारा बाबा जगाऊ शहीद में 2 गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी जानकारी मिली है कि गुरुद्वारा साहिब को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था और इसी के चलते वहां धारा 145 भी लागू की गई थी।

    जानकारी देते गुरलाल सिंह की मां राजविंदर कौर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में एक श्रद्धालु द्वारा एक LCD भेंट की गई थी, जिसे बाबा हरजिंदर सिंह अपने घर ले गए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच गुरजंट सिंह कोहली, किंदरबीर सिंह, गुरजीत सिंह और उनके अन्य साथी उनके घर के सामने आए और उन्हें गालियां दीं। उनके अनुसार, जब उनके बेटे गुरलाल सिंह, जतिंदर सिंह और सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे, तो उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा।

    इसके बाद, जब वे गुरुद्वारा साहिब के गेट के अंदर दाखिल हुए, तो आरोप है कि सरपंच गुरजंट सिंह ने जतिंदर सिंह पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली उनके ही साथी मलकीत सिंह को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरी घटना की CCTV फुटेज भी उपलब्ध है।

    बाबा हरजिंदर सिंह ने बताया कि सरपंच गुरजंट सिंह के गुट ने उनके घर के सामने उन पर हमला किया और उनके एक साथी ने उसके बेटे झूझर सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, पुलिस थाने के SHO शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • बेटे को रेलवे का एग्जाम दिलवाकर लौट रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

    बेटे को रेलवे का एग्जाम दिलवाकर लौट रही बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

    दुर्गः जिले में रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंट्रोल किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी मुताबिक, एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 8 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे की परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े। पिछले पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/मोहालीः पंजाब के खरड़ में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के अनुसार, उसकी बहन और आरोपी युवराज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। परिवार का कहना है कि 19 तारीख को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने के लिए खरड़ गई थी। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 11:30 बजे उसके घर पहुंची और अगले दिन यानी 20 तारीख को उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

     घटना की सूचना मिलने के बाद खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मामला धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस ने इसे सामान्य आत्महत्या मानते हुए आगे कोई विस्तृत जांच नहीं की, जिससे परिजनों में नाराजगी है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने यह कदम युवराज की वजह से उठाया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    दूसरी ओर युवक युवराज की बहन ने बताया कि उसका भाई निर्दोष है और उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की दोबारा जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि अगर परिवार की ओर से कोई नई शिकायत या सबूत सामने आता है, तो मामले की जांच पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

  • Punjab News: Factory में आग लगने से हुआ Blast, झुलसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Factory में आग लगने से हुआ Blast, झुलसने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोती नगर इलाके में देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब आर.के. रोड पर स्थित सूर्या निटवियर में गैस लीक होने के कारण एक भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री के भीतर सो रहे एक 50 वर्षीय हेल्पर की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार तक ढह गई और मृतक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुआ। सूर्या निटवियर फैक्ट्री के एक कमरे में गैस रिसाव हो रहा था। रात के वक्त जैसे ही गैस का दबाव बढ़ा अचानक एक जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके के साथ ही कमरे में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने बताया कि आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोग नींद से जाग गए।

    हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम करने वाला राम नरेश (50 वर्ष) कमरे के अंदर ही सो रहा था। धमाके के कारण कमरे की एक दीवार पूरी तरह ढह गई। राम नरेश को भागने या खुद को बचाने का जरा भी समय नहीं मिला और वह आग की लपटों में बुरी तरह घिर गया। मौके पर ही उसकी झुलसने से मौत हो गई। मृतक राम नरेश मूल रूप से इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले लंबे समय से इसी फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि राम नरेश कुंवारा था और उसका कोई अपना घर यहां नहीं था इसलिए वह फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ही रहता था।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना मोटी नगर जांच अधिकारी ने बताया हादसे की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। उनके इलाहाबाद से लुधियाना पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और बॉडी वारिसों को सौंपी जाएगी। परिवार के बयानों के आधार पर ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।