Blog

  • Punjab News: घर के सामने गाली देने से रोकना पड़ा महंगा, बदमाशों ने पिता-पुत्र पर बरसाए तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के सामने गाली देने से रोकना पड़ा महंगा, बदमाशों ने पिता-पुत्र पर बरसाए तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के लोहारा स्थित स्टार रोड इलाके में देर रात बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच करने का मामला सामने आया है। जहां, घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक युवक और उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे नाजुक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी देते पीड़ित बिक्रम सिंह ने बताया कि वह लोग रात को घर में खाना खा रहे थे कि तभी बाहर से 4-5 युवक उसके घर के गेट के बाहर खड़े होकर करीब 15-20 मिनट से गालियां दे रहे थे। जब बिक्रम के पिता ने बाहर आकर उन्हें टोका और थोड़ा आगे जाकर खड़े होने को कहा तो युवक तैश में आ गए। हमलावर अपनी पैंट में टोके छिपाकर लाए थे। उन्होंने तुरंत हथियार निकाले और पिता-पुत्र पर टूट पड़े। इस दौरान एक हमलावर ने बिक्रम की पीठ पर दात से जोरदार वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

    बिक्रम के अनुसार हमलावर शराब या किसी अन्य नशे में थे। उनका मकसद सिर्फ इलाके में दहशत फैलाना था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे पिता-पुत्र उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आरोपी गाली-गलौज करते हुए उन्हें दूसरी तरफ ले जाते हैं और अचानक हमला कर देते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर उसी मोहल्ले के नहीं बल्कि वहां से करीब एक किलोमीटर दूर के रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे आरोपियों को पहले से जानते हैं और उनके घर का पता भी पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: Warehouse Manager Suicide मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर समेत 3 पर FIR

    Punjab News: Warehouse Manager Suicide मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर समेत 3 पर FIR

    अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के आरोप में अमृतसर में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और पीए दिलबाग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351 (3)- जानलेवा धमकी और 3(5) – जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं।

    Punjab News: Warehouse Manager Suicide मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर समेत 3 पर FIR, देखें वीडियो
    Punjab News: Warehouse Manager Suicide मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर समेत 3 पर FIR, देखें वीडियो

    पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर आधी रात को यह केस दर्ज किया। पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था।

    आप सरकार ने इस मामले मे कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री लाल जीत भुल्लर से इस्तीफा दिलवाया और परिवार के FIR दर्ज करने की मांग पर केस दर्ज करवा दिया।

  • National Highway पर Roadways Bus ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर घायल

    National Highway पर Roadways Bus ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, 1 गंभीर घायल

    जयपुरः हाईवे पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य दोस्त घायल हो गया। चारों दोस्त एक ही बाइक पर जा रहे थे। हादसा बीती रात करीब 7:45 बजे जयपुर के चंदवाजी इलाके में हुआ। एसआई देवेन्द्र ने बताया कि हादसे में ताला गांव के रहने वाले मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) की मौत हो गई। घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    जानकारी देते एसआई देवेन्द्र ने बताया कि रात करीब 7:45 बजे चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। ताला मोड़ पर लवाना पुलिया के पास हरियाणा रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक समेत चारों दोस्त सड़क पर गिर गए। पुलिस चारों दोस्तों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सरफराज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल, 22 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 22 मार्च 2026

    चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की उपासना, भरणी नक्षत्र के प्रभाव और राहुकाल की चेतावनी के बीच खास बन गया है। चंद्रमा मेष राशि में रहकर कई राशियों में तेजी, उत्साह और अचानक फैसलों की स्थिति बना रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को धन, करियर और रिश्तों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को शाम 17:02 से 18:33 तक विशेष सावधानी रखनी होगी।

    मेषः  मेष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की रचयिता मां कूष्मांडा को समर्पित है। पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी अपनी राशि मेष में ही मौजूद रहेंगे (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). चंद्रमा और भरणी का यह मेल आपको आज सुपर-एक्टिव बनाने वाला है। लकी कलर: संतरी और चमकीला पीला, लकी नंबर: 3 और 9।

    वृषभः वृषभ राशि वालों, आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने और बड़े फैसले टालने का है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली मां कूष्मांडा को समर्पित है। पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से बारहवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव है (रात 22:43 तक)। बारहवें भाव का चंद्रमा खर्चों और मानसिक तनाव की चेतावनी दे रहा है। लकी कलर: क्रीम (Cream) और हल्का हरा, लकी नंबर: 2 और 7।

    मिथुनः मिथुन राशि वालों, आज का दिन आपके लिए ‘जैकपॉट’ लगने जैसा साबित हो सकता है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की आदि-शक्ति मां कूष्मांडा को समर्पित है। पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से ग्यारहवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का जबरदस्त प्रभाव है (रात 22:43 तक)। ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपकी इनकम और तरक्की के द्वार खोलने वाला है। लकी कलर: हल्का हरा और पीला, लकी नंबर: 5 और 3।

    कर्कः कर्क राशि वालों, आज का दिन आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का है. आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड को उत्पन्न करने वाली मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी राशि से दसवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). कर्म भाव का चंद्रमा आपको आज ‘वर्कहोलिक’ बनाने वाला है। लकी कलर: सफेद और क्रीम, लकी नंबर: 2 और 4।

    सिंहः सिंह राशि वालों, आज का दिन आपके लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है. आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी राशि से नौवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). भाग्य भाव का चंद्रमा आपकी सोई हुई किस्मत को जगाने वाला है। लकी कलर: सुनहरा (Golden) और नारंगी, लकी नंबर: 1 और 5।

    कन्याः कन्या राशि वालों, आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने और ‘वेट एंड वॉच’ की पॉलिसी अपनाने का है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की आदि-शक्ति मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से आठवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). आठवें भाव का चंद्रमा अचानक आने वाली बाधाओं और गुप्त चिंताओं का संकेत दे रहा है। लकी कलर: गहरा हरा  और सफेद।लकी नंबर: 5 और 2।

    तुलाः इस राशि वालों, आज का दिन आपके रिश्तों और साझेदारी में नई चमक लाने वाला है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि रचने वाली मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से सातवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). सातवें भाव का चंद्रमा पार्टनरशिप और पब्लिक इमेज के लिए बहुत खास है। लकी कलर: सफेद और गुलाबी, लकी नंबर: 7 और 2।

    वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों, आज का दिन आपके लिए दुश्मनों पर भारी पड़ने और पुरानी समस्याओं को खत्म करने का है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा का स्रोत मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से छठे भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). छठे भाव का चंद्रमा आपको आज ‘विजेता’ बनाने वाला है। लकी कलर: गहरा लाल और केसरिया, लकी नंबर: 9 और 1।

    धनुः धनु राशि वालों, आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और संतान पक्ष से सुख मिलने का है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की सृजनकर्ता मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक)। चंद्रमा आज आपकी राशि से पांचवें भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). पांचवें भाव का चंद्रमा आपकी बुद्धि और विवेक को नई धार देने वाला है। लकी कलर: पीला (Yellow) और केसरिया, लकी नंबर: 3 और 1

    मकरः मकर राशि वालों, आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं और घरेलू मामलों पर ध्यान देने का है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की आदि-शक्ति मां कूष्मांडा को समर्पित है. पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी राशि से चौथे भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). सुख भाव का चंद्रमा आपको आज थोड़ा भावुक और घर-परिवार के प्रति समर्पित बनाएगा। लकी कलर: नीला (Blue) और आसमानी, लकी नंबर: 8 और 4।

    कुंभः कुंभ राशि वालों, आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला है. आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली मां कूष्मांडा को समर्पित है। पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी राशि से तीसरे भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). तीसरे भाव का चंद्रमा आपको आज ‘रिस्क टेकर’ और निडर बनाने वाला है। लकी कलर: आसमानी (Light Blue) और सिल्वर, लकी नंबर: 8 और 3।

    मीनः  मीन राशि वालों, आज का दिन आपके लिए धन संचय और वाणी के प्रभाव को बढ़ाने वाला है। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, जो ब्रह्मांड की सृजनकर्ता मां कूष्मांडा को समर्पित है। पंचांग के मुताबिक आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है (रात 21:19 तक). चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव (मेष राशि) में गोचर कर रहे हैं (अगले दिन सुबह 04:14 तक) और आज भरणी नक्षत्र का तगड़ा प्रभाव है (रात 22:43 तक). धन भाव का चंद्रमा आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल ला सकता है। लकी कलर: हल्का पीला और सुनहरी, लकी नंबर: 3 और 7।

  • Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका ट्राला, लगा जाम, 3 क्रेन कर रही रेस्क्यू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर रेलिंग तोड़ता हवा में लटका ट्राला, लगा जाम, 3 क्रेन कर रही रेस्क्यू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में अल सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, अल सुबह 5 बजे ड्राइवर की आंख लग गई और बड़ा ट्रैक्टर ट्राला हाईवे की रेलिंग को तोड़ता हुआ हवा में लटक गया। इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 3 क्रेन मंगवाकर हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले हो हटाने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है, लेकिन ट्रैक्टर ट्राले का वजन अधिक होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्रेन चालक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। क्रेन चालक ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्हें 5.30 बजे हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए।

    वहीं बस ड्राइवर गुरजीत सिंह ने कहा कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। जिसके बाद भारी ट्रैफिक जाम हो गया। हालांकि प्रशासन ट्रैफिक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं 3 क्रेन मौके पर हवा में लटके ट्रैक्टर ट्राले को हटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन ट्रैक्टर ट्राले का वजन अधिक होने के कारण मशीनें भार नहीं उठा पा रही, ऐसे में प्रशासन की क्या गलती है। घटना को लेकर व्यक्ति का कहना है कि 3 बजे यह हादसा हुआ है।

  • संत सीचेवाल के प्रयासों से जंगी हालात में दुबई से लौटा Punjab का युवक, परिवार ने जताया आभार, देखें वीडियो

    संत सीचेवाल के प्रयासों से जंगी हालात में दुबई से लौटा Punjab का युवक, परिवार ने जताया आभार, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी: विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चल रहे प्रयासों में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। उनके प्रयासों से दुबई में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे सुखविंदर सिंह को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाया गया। मौजूदा युद्ध की स्थिति के कारण, मध्य पूर्व में डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे नाजुक समय में सुखविंदर सिंह की वापसी रात के अंधेरे में शारजाह से एक उड़ान के माध्यम से संभव हो पाई।

    सुखविंदर सिंह सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि 2020 में वह रोजगार की तलाश में दुबई गए थे, जहां एक कंपनी ने उनके साथ धोखा किया। कंपनी ने उनका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया, तीन साल तक काम करने के बावजूद उन्हें केवल कुछ महीनों का वेतन दिया, और झूठे आरोप लगाकर उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया।

    उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अभी भी कई भारतीय नागरिक जेलों में फंसे हुए हैं, जो ‘ओवरस्टे’ (वीज़ा अवधि से अधिक रुकने) या झूठे मुकदमों के शिकार हैं और उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है। 6 दिसंबर से उनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया था, जिसके कारण उनके घर पर बेहद चिंताजनक हालात पैदा हो गए थे।

    सुखविंदर सिंह ने कहा कि अगर संत सीचेवाल जी की मदद न मिली होती, तो वह अभी भी वहीं फंसे होते। यह तब संभव हो पाया जब उनकी पत्नी ने संत जी से संपर्क किया। सुखविंदर ने भारत सरकार से अपील की कि वे उनका बकाया वेतन दिलवाने के लिए भी कार्रवाई करें।

    इस अवसर पर, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया और कहा कि विदेशों में फंसे हर भारतीय की मदद करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “युद्ध की स्थिति के कारण, विदेशों में रह रहे भारतीयों और उनके परिवारों के बीच डर और चिंता बढ़ती जा रही है। सरकार को ऐसे सभी मामलों को प्राथमिकता देनी चाहिए और फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द वापस लाना चाहिए तथा उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी मांग की कि विदेशों में काम कर रहे भारतीयों के साथ हो रही धोखाधड़ी और अत्याचारों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

  • दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव सुखोमाजरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दानिश (23) के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल युवक जावेद (25) को पिंजौर के नानकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिंजौर गार्डन से बद्दी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, बाइक सवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से बद्दी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे परिवार में शोक की लहर है।  
  • Chaitra Navratri : नवरात्रि के चौथे दिन होगी मां कुष्मांडा की पूजा, जानिए पूजा विधि और भोग

    Chaitra Navratri : नवरात्रि के चौथे दिन होगी मां कुष्मांडा की पूजा, जानिए पूजा विधि और भोग

    Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। चैत्र नवरात्रि में यह दिन 22 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यता है कि मां कुष्मांडा ने अपनी एक हल्की सी मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी। इसलिए इन्हें सृष्टि की आदि शक्ति कहा जाता है। मां कुष्मांडा का स्वरूप बहुत ही शांत, सौम्य और आकर्षक माना जाता है। इनकी पूजा करने से जीवन के दुख, रोग और परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। मां कुष्मांडा का स्वरूप मां कुष्मांडा अष्टभुजा (आठ भुजाओं वाली) देवी हैं और सिंह (शेर) पर सवार रहती हैं। उनके आठ हाथों में अलग-अलग वस्तुएं होती हैं:
    • कमंडल
    • धनुष
    • बाण
    • कमल का फूल
    • अमृत से भरा कलश
    • चक्र
    • गदा
    • जाप माला
    माना जाता है कि मां कुष्मांडा सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं और उसी से पूरे संसार को ऊर्जा देती हैं। मां कुष्मांडा की महिमा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की पूजा से सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। व्यक्ति को लंबी उम्र और यश की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दुर्गा सप्तशती में बताया गया है कि जब चारों ओर अंधकार था, तब मां कुष्मांडा ने ही सृष्टि की रचना की। पूजा की सामग्री मां कुष्मांडा की पूजा के लिए ये सामग्री रखें:
    • कलावा
    • कुमकुम
    • अक्षत (चावल)
    • घी
    • धूप
    • चंदन
    • तिल
    • पीली मिठाई
    • पीले कपड़े
    • पीली चूड़ियां
    मां कुष्मांडा की पूजा विधि पूजा करते समय इन आसान चरणों का पालन करें:
    1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें (पीले रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं)।
    2. सबसे पहले कलश की पूजा करें।
    3. इसके बाद मां कुष्मांडा की पूजा शुरू करें।
    4. हाथ में फूल लेकर मां को प्रणाम करें।
    5. सच्चे मन से ध्यान करते हुए यह मंत्र बोलें:
    “सुरासंपूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च, दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्मांडा शुभदास्तु में।”
    1. मां को पंचामृत से स्नान कराएं।
    2. घी का दीपक जलाएं।
    3. लाल फूल, कुमकुम और चंदन अर्पित करें।
    4. फल और मिठाई का भोग लगाएं।
    5. “ॐ कुष्माण्डायै नम:” मंत्र का जाप करें।
    6. गणेश जी और मां की आरती करें।
    7. पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा मांगें।
    8. अंत में शंख बजाकर पूजा पूरी करें और प्रसाद बांटें।
    मां कुष्मांडा को लगने वाला भोग मां कुष्मांडा को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए भोग में पीले रंग की चीजें चढ़ाना शुभ माना जाता है:
    • केसर पेठा या केसरिया हलवा
    • मालपुआ और बताशे
    • दही और हलवा
    • सिंघाड़े के आटे का हलवा
    • आलू या बादाम का हलवा
    कुछ लोग इस दिन पेठे (फल) की भी भेंट चढ़ाते हैं। सच्चे मन से आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता मिलती नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विशेष दिन है। सच्चे मन से उनकी आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता मिलती है। मां की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।  
  • ‘हर खेत तक पहुंचेगी तकनीक’, सरकार का बड़ा ऐलान

    ‘हर खेत तक पहुंचेगी तकनीक’, सरकार का बड़ा ऐलान

    लुधियाना: Bhagwant Singh Mann ने पंजाब की खेती के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अगला निर्णायक कदम बताया। Punjab Agricultural University में आयोजित किसान मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती अब अपनी सीमाओं तक पहुंच चुकी है और किसानों की आय बनाए रखना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई के उपयोग से खेती को लाभदायक बनाया जा सकता है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है, जिसमें बेहतर सिंचाई व्यवस्था, नहरों का विस्तार, दिन में बिजली आपूर्ति और फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि नहरों के आधुनिकीकरण और मरम्मत से सिंचित क्षेत्र में बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे लाखों किसानों को फायदा मिला है। साथ ही गेहूं और धान की खरीद का भुगतान सीधे किसानों के खातों में समय पर किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

    वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण पंजाब संकट में पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें फिर से राज्य को पीछे ले जाना चाहती हैं, लेकिन उनकी सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों, महिलाओं और आम जनता के हित में योजनाएं लगातार लागू की जाएंगी, ताकि पंजाब को फिर से समृद्ध बनाया जा सके।

     

  • 4 महीने पहले लव मैरिज… अब दहेज के लिये पति ने लगाया जहर का इंजेक्शन, मौत

    4 महीने पहले लव मैरिज… अब दहेज के लिये पति ने लगाया जहर का इंजेक्शन, मौत

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज के लालच में महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद परिवार वालों ने मामले संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता लग पाएगा।

    महिला के परिवार वालों के दर्ज बयान के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने बताया कि मृतिका का पति नर्सिंग होम का काम करता था। जिसने अपनी पत्नी को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पति ने जहर का इंजेक्शन देने की बात कबूली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

    परिजनों के बयान पर दर्ज हुआ केस
    महिला के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

    दहेज के लिए करता था मारपीट और दबाव
    परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था और उससे पैसे लाने का दबाव बनाता था। दहेज की मांग को लेकर वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।

    पूछताछ में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को इंजेक्शन लगाया था। आरोपी एक नर्सिंग होम में काम करता था, इसलिए उसे इंजेक्शन देने की जानकारी थी। उसने 18 मार्च को जहरीला इंजेक्शन दिया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई।

    घर से सिरिंज और दवा बरामद
    जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से एक इस्तेमाल की हुई सिरिंज और एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) की बोतल मिली है। इससे शक और गहरा गया है कि महिला की मौत इंजेक्शन से ही हुई।

    4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
    जानकारी के अनुसार, महिला और आरोपी ने करीब 4 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। महिला एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी, जबकि आरोपी लैब टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। हालांकि, शुरुआती जांच में जहरीले इंजेक्शन से मौत की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस कर रही है आगे की जांच
    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।