Blog

  • Punjab:  मामूली बात को लेकर युवक पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली बात को लेकर युवक पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मोहल्ला गीता भवन रोड पर सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। जहां पर एक युवक को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक घर के बाहर बाइक खड़ी करने से मना करने पर बाइक सवार ने एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की पहचान अरुण के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए घायल युवक अरुण कुमार की माता कांता ने बताया कि मन्नी नामक लड़का मोहल्ला इस्लामाबाद में अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर रहा था, तभी उसने कहा कि अपना मोटरसाइकिल थोड़ा आगे खड़ा कर लो। इसी बात को लेकर युवक ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया और हाथा पाई शुरू कर दी। इसी दौरान उनका बेटा अरुण भी वहां पर आ गया और मन्नी उसके साथ भी झगड़ा करने लगा।

     जिसके बाद मन्नी ने अरुण पर चाकू से 5 वार कर गंभीर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से अरुण गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।  पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar: सड़क पर शव रखकर परिवार ने लगाया धरना, किया रोड़ जाम, देखें Live

    Jalandhar: सड़क पर शव रखकर परिवार ने लगाया धरना, किया रोड़ जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: ससुराल वालों से परेशान होकर 28 वर्षीय युवक ने 3 दिन पहले फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक युवक की पहचान विनोद कुमार उर्फ गोल्डी सुधामा विहार के रूप में हुई थी। इस मामले में आज पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

    जिसके बाद आज पीड़ित परिवार मॉडल टाउन श्मशानघाट के बाहर सड़क पर शव को रखकर धरना लगाकर बैठ गया है। जिसके राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती उनका प्रशासन के खिलाफ धरना जारी रहेगा। बता दें कि परिवार को आत्महत्या का पता तब चला था, जब उन्होंने शव को पंखे से लटकता हुआ देखा था।

    जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना 7 की को घटना की सूचना दी। उस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। मृतक के भाई बताया कि रात करीब 1 बजे भाई ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाई ने यह कदम अपने ससुराल वाले से तंग आकर उठाया था, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके चलते आज उनके द्वारा शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • डिप्रेशन में सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    डिप्रेशन में सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सदर बाजार थाने में तैनात एक सिपाही ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सामने आया है कि वह कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

    जानकारी अनुसार मृतक महेश घामड़ सदर बाजार थाने में सिपाही था। इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित समर्थ सिटी में रहता था। वह दोपहर को घर में अकेला था, इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया। जांच में मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। महेश ने कुछ समय पहले ही गांधी नगर में नया घर बनवाया था। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं।

  • Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने 2 युवकों से की 19 लाख की धोखाधड़ी

    Jalandhar: विदेश भेजने के नाम पर Travel Agent ने 2 युवकों से की 19 लाख की धोखाधड़ी

    Shiv Sena नेता के दफ्तर पहुंचे निंहग सिंह

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं ताजा मामला गांव के दो युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का सामने आया है। जहां आरोप लगाए गए है कि ट्रैवल एजेंट रोबिन उर्फ साबी ने पुर्तकाल भेजने के लिए लेसड़ीवाल गांव के 2 युवकों से 22 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद ट्रैवल एजेंट के साथ दोनों युवकों का 19 से 20 लाख में बात चल रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ट्रैवल एजेंट के साथ महिला और अन्य व्यक्ति युवकों के घर गए थे। जहां से वह दोनों युवकों को पुर्तकाल भेजने का झांसा दिया और वहां पर दोनों से 19 से 20 लाख रुपए लेकर वापिस जालंधर आ गए। पीड़ित के पिता सरबजीत ने आरोप लगाए है कि ट्रैवल एजेंट ने पैसों के साथ-साथ दोनों का पासपोर्ट भी अपने पास रखा हुआ है। वहीं एक पीड़ित ने बताया कि उसने ट्रैवल एजेंट से जब अपना पासपोर्ट मांगा तो ट्रैवल एजेंट ने कहा कि वह 15 हजार ले आए और पासपोर्ट ले जाए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि वह काफी समय से ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में चक्कर काटते रहे। जिसके बाद उन्हें ट्रैवल एजेंट के नए ठिकाने का पता चला। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट अब शिवसेना नेता के साथ उसके दफ्तर में बैठता है। जिसके बाद आज निहंग शमशेर सिंह शिवसेना नेता के दफ्तर में पहुंचे है। बताया जा रहा हैकि अब दोनों पक्षों में बुधवार का समय रखा गया है। जिसके बाद काफी समय तक शिवसेना नेता के दफ्तर में हुई बातचीत के बाद निहंग चले गए। निहंग सिंहों ने कहा कि बुधवार के बाद अगर पैसे ना मिले तो उनके द्वारा अगली रणनीति तय की जाएगी।  
  • Punjab: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    मोगा : कस्बा धर्मकोट में एक विवाहिता द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता ने सुसराल वालों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या की है। मृतका की पहचान ममता(25) के तौर पर हुई है। थाना धर्मकोट के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतका की मां ज्योति निवासी होशियारपुर ने बताया कि ममता की शादी डेढ़ साल पहले धर्मकोट के रहने वाले शुभम के साथ हुई थी।

     ज्योति ने बताया कि शुभम शादी के कुछ दिन बाद ही ममता को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।  उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मायके वालों ने ससुराल वालों को एक एसी भी लेकर दिया था। आरोप है कि, ममता के सुसराल वाले 25 लाख दहेज की मांग करते थे। जिसे लेकर सुसराल वालों की ओर से मृतका को तंग किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने जहरीली वस्तु निगल ली।

    जिसके बाद उसे उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि, जब मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर मृतका के ससुराल पक्ष पर मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना धर्मकोट ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ससुराल वाले मौके से फरार हो गए है।

  • हथियार सप्लाई और मर्डर केस में वांछित आरोपी Arrested, साथी की तलाश जारी

    हथियार सप्लाई और मर्डर केस में वांछित आरोपी Arrested, साथी की तलाश जारी

    लुधियानाः विश्व हिंदू परिषद की नंगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा को गोलियां मारने और हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को लुधियाना काउंटर इंटेलिजेंस और जिला पुलिस की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान मुकुल मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुकुल को ट्रांसपोर्ट नगर लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस को धमेन्द्र नाम के एक व्यक्ति की तलाश है। मुकुल काफी समय से वांछित था। आरोपी उत्तर प्रदेश में भी वांछित था। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में पुलिस टीमों की संयुक्त छापेमारी के बाद ही पुलिस मुकुल तक पहुंच पाई।

    जानकारी के मुताबिक, बग्गा रेलवे रोड पर अपनी हलवाई की दुकान पर बैठे थे, तभी शाम करीब 5 बजे दो युवक पहुंचे और उनके सिर में गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सीसीटीवी में पता चला कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाले स्कूटर पर आए। एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने चेहरा ढका था। हेलमेट पहना युवक दुकान के अंदर गया और एक मिनट बाद वापस लौटा। इसके बाद वह अपने दूसरे साथी के साथ स्कूटर पर भाग गया।

  • Shambhu Border  मामले को लेकर Supreme Court का आया बड़ा फैसला

    Shambhu Border मामले को लेकर Supreme Court का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली: शंभू बॉर्डर मामला काफी समय से गरमाया हुआ है। वहीं हाल ही में बॉर्डर खोलने को लेकर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए खोलने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। वहीं इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा दोनों सरकारों की तरफ से एक स्वतंत्र कमेटी गठित करने के लिए प्रतिष्ठित लोगों के नाम अदालत में दिए गए हैं।

    जो कि बॉर्डर खुलवाने के लिए किसानों और सरकार के बीच ब्रिज का काम करेंंगे। अदालत ने पटियाला और अंबाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और दोनों जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि वे एक बैठक करें और एम्बुलेंस, आवश्यक सेवाओं के लिए राजमार्ग को आंशिक रूप से खोलने के लिए तौर-तरीके तय करें। यदि दोनों पक्ष समाधान करने में सक्षम हैं, तो इस न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है और समाधान को तुरंत प्रभावी होने दें।

    इस मामले में अगली सुनवाई 22 को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कमेटी के लिए न्यूट्रल व्यक्तियों के बारे में सोचें और आपके सुझाव से किसानों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। न्यायाधीश विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन कृषि पृष्ठभूमि वाले कुछ पूर्व न्यायाधीश, प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुछ प्रोफेसर, शोधकर्ता कमेटी में हो सकते हैं। समाधान करने का प्रयास करें।

  • इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। शेख हसीना ढाका से भारत चली आईं। वहीं बांग्लादेश में तख्तापटल के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे है।

    वहीं प्रदर्शकारी हिंदुओं के साथ-साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। प्रदर्शकारियों द्वारा कई जगहों पर अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया। इसे लेकर भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार से अपनी आपत्ति जताई थी। इस बीच हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मांगी माफी है।

    उग्र छात्रों ने बांग्लादेश की सरकार को हिला कर रख दिया। प्रधान मंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद भी अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब इसके विरोध में हिंदू भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है।

     

  • बरसात में दवाई से कम नहीं यह सब्जी, जाने फायदे

    बरसात में दवाई से कम नहीं यह सब्जी, जाने फायदे

    हेल्थ टिप्सः करेला जैसे दिखने वाली सब्जी आपके सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है। सब्जी मंडियों में इन दिनों इस की डिमांड काफी बढ़ गई है। जो मुश्किल से बाजारों में 15 दिन या महीनेभर तक ही चल पाती है। यह सब्जी करेला को भी फायदों में पीछे छोड़ देती है। इसे लोग करेला का छोटा भाई भी कहते है। करेले का स्वाद तो हम इस मौसम में अक्सर घरों में सब्जी के रूप में चखते है, लेकिन क्या कभी आपने करेलें के छोटे भाई मुरेला का स्वाद चखा है, अगर नहीं तो आज इसके बारे में जान लीजिए।

    करेले का यह छोटा रूप मुरेला सिर्फ इन दिनों में ही मुश्किल से 15 दिन या महीने भर के लिए बाजारों में आता है। कई लोग इससे अनजान होने के कारण इस खास और गुणकारी सब्जी को अपनी रसोई तक नहीं पहुंचा पाए हैं। बल्कि कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सब्जी का नाम तक नहीं सुना हैं। जो दिखता जरूर करेला जैसा है, लेकिन स्वाद करेला से भी ज्यादा कड़वा और आकार में यह एकदम ककोड़ा जैसा होता है। यह छोेटा सा मुरेला कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगार साबित होता है।

    आयुर्वेदिक चिकित्सकों की माने तो करेले जैसी देखने वाली यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए करेले से भी फायदेमंद होती है। करेले में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसमें और भी ज्यादा प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी सब्जी खाने से शरीर को ताप-बुखार जैसी बीमारी नहीं लगती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी यह मुरेला सब्जी कारगर है।

  • पुलिस -हमलावरों के बीच हुई Firing, एक को लगी गोली,  3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस -हमलावरों के बीच हुई Firing, एक को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा :  जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है।  दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना तरावड़ी के अंजनथली रोड की है। अभी पुलिस ने बदमाशों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। युवकों से पूछताछ  पिछले दिनों तरावड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े भानू राणा के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। प्रॉपर्टी डीलर के पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों बदमाश सोनीपत जिले के गांव के रहने वाले हैं। सीआईए पुलिस के इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तरावड़ी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की फिरौती की मांगी गई थी। रात को उनकी टीम जांच के लिए तरावड़ी जा रही थी। रात डेढ़ बजे जब टीम तरावड़ी के पास अंजनथली रोड पर पहुंची तो वहां 3 युवक खड़े हुए थे। देखने में ऐसा लगा रहा था कि वे लूट की प्लानिंग कर रहे हैं। युवकों ने उनकी कार को देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायर किए। एक गोली कार पर लगी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। एक गोली बदमाश के पैर पर जा लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद बाकी दोनों युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को भी काबू कर लिया। इसके बाद तरावड़ी पुलिस को सूचना दी गई।