Blog

  • इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    इस मामले का मुद्दा गरमाने के बाद अब सरकार ने मांगी माफी

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है। शेख हसीना ढाका से भारत चली आईं। वहीं बांग्लादेश में तख्तापटल के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंदुओं को अपना निशाना बनाया जा रहा है। इस घटना की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे है।

    वहीं प्रदर्शकारी हिंदुओं के साथ-साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। प्रदर्शकारियों द्वारा कई जगहों पर अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया। इसे लेकर भारत ने बांग्लादेश की नई सरकार से अपनी आपत्ति जताई थी। इस बीच हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकामी पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मांगी माफी है।

    उग्र छात्रों ने बांग्लादेश की सरकार को हिला कर रख दिया। प्रधान मंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद भी अराजकता की स्थिति बनी हुई है। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब इसके विरोध में हिंदू भी सड़क पर उतर आए और उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की है।

     

  • बरसात में दवाई से कम नहीं यह सब्जी, जाने फायदे

    बरसात में दवाई से कम नहीं यह सब्जी, जाने फायदे

    हेल्थ टिप्सः करेला जैसे दिखने वाली सब्जी आपके सेहत के लिए काफी गुणकारी हो सकती है। सब्जी मंडियों में इन दिनों इस की डिमांड काफी बढ़ गई है। जो मुश्किल से बाजारों में 15 दिन या महीनेभर तक ही चल पाती है। यह सब्जी करेला को भी फायदों में पीछे छोड़ देती है। इसे लोग करेला का छोटा भाई भी कहते है। करेले का स्वाद तो हम इस मौसम में अक्सर घरों में सब्जी के रूप में चखते है, लेकिन क्या कभी आपने करेलें के छोटे भाई मुरेला का स्वाद चखा है, अगर नहीं तो आज इसके बारे में जान लीजिए।

    करेले का यह छोटा रूप मुरेला सिर्फ इन दिनों में ही मुश्किल से 15 दिन या महीने भर के लिए बाजारों में आता है। कई लोग इससे अनजान होने के कारण इस खास और गुणकारी सब्जी को अपनी रसोई तक नहीं पहुंचा पाए हैं। बल्कि कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सब्जी का नाम तक नहीं सुना हैं। जो दिखता जरूर करेला जैसा है, लेकिन स्वाद करेला से भी ज्यादा कड़वा और आकार में यह एकदम ककोड़ा जैसा होता है। यह छोेटा सा मुरेला कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगार साबित होता है।

    आयुर्वेदिक चिकित्सकों की माने तो करेले जैसी देखने वाली यह सब्जी स्वास्थ्य के लिए करेले से भी फायदेमंद होती है। करेले में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसमें और भी ज्यादा प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी सब्जी खाने से शरीर को ताप-बुखार जैसी बीमारी नहीं लगती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी यह मुरेला सब्जी कारगर है।

  • पुलिस -हमलावरों के बीच हुई Firing, एक को लगी गोली,  3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस -हमलावरों के बीच हुई Firing, एक को लगी गोली, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हरियाणा :  जिले में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है।  दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पर फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना तरावड़ी के अंजनथली रोड की है। अभी पुलिस ने बदमाशों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। युवकों से पूछताछ  पिछले दिनों तरावड़ी में गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े भानू राणा के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। प्रॉपर्टी डीलर के पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों बदमाश सोनीपत जिले के गांव के रहने वाले हैं। सीआईए पुलिस के इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तरावड़ी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की फिरौती की मांगी गई थी। रात को उनकी टीम जांच के लिए तरावड़ी जा रही थी। रात डेढ़ बजे जब टीम तरावड़ी के पास अंजनथली रोड पर पहुंची तो वहां 3 युवक खड़े हुए थे। देखने में ऐसा लगा रहा था कि वे लूट की प्लानिंग कर रहे हैं। युवकों ने उनकी कार को देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब तीन राउंड फायर किए। एक गोली कार पर लगी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। एक गोली बदमाश के पैर पर जा लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद बाकी दोनों युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को भी काबू कर लिया। इसके बाद तरावड़ी पुलिस को सूचना दी गई।  
  • Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को लेकर Court का आया फैसला, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को लेकर Court का आया फैसला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लुधियाना के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को मंत्री के दौरान हुए घोटाले के मामले ईडी की टीम 2 बार कोर्ट से रिमांड हासिल कर चुकी है। वहीं रिमांड खत्म होने के बाद भारत भूषण आशु को आज ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची। जहां कोर्ट में माननीय जज ने भारत भूषण आशु को 14 दिन के लिए ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया गया है। हालांकि कहा जा रहा था कि इस मामले में कोर्ट में सबूत पेश करके बड़े खुलासे कर सकती थी, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद भारत भूषण आशु को ज्यूडियशल कस्टडी में भेज दिया है।


    वहीं इस मामले को लेकर ईडी अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि ज्यूडिशयल कस्टडी कोर्ट से मांगी गई थी जो कि कोर्ट की ओर से मिल गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए दे दी जाएगी। जेपी सिंह ने कहा कि जांच में जो सामने आया है वह सब कुछ प्रेस वार्ता के जरिए सांझा कर दिया जाएगा। जेपी सिंह ने कहाकि इस मामले की अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि वह चार्जशीट 60 दिनों में फाइल दायर की जाएगी।

    वहीं सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने कहा कि 14 दिन के लिए भारत भूषण आशु को कपूरथला जेल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीनियर एडवोकेट मनदीप सचदेवा ने ईडी अधिकारी जेपी सिंह के वकील द्वारा कोर्ट में ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की गई थी। उन्होंने ट्रायल केस को लेकर कहा कि ईडी द्वारा भारत भूषण आशु के खिलाफ जो सबूत पेश किए गए है, जब वह सामने आएंगे तो उसे देखकर की वह कुछ कह सकते है।

  • Rakshabandhan पर आ रहा सावन का अंतिम सोमवार, व्रत नहीं करते तो क्या होगा?

    Rakshabandhan पर आ रहा सावन का अंतिम सोमवार, व्रत नहीं करते तो क्या होगा?

    22 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन के 4 नहीं, 5 सोमवार पड़ रहे हैं। वहीं 19 अगस्‍त को ही रक्षाबंधन का त्‍योहार भी है। ऐसे में कई लोगों को इस बात की कन्‍फ्यूजन है कि क्‍या 19 अगस्‍त को रक्षाबंधन के द‍िन भी सोमवार का व्रत रखना होगा या नहीं? सावन महीने की समाप्ति श्रावण पूर्णिमा के दिन होती है। इसी द‍िन यानी श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन, संस्कृत दिवस, नारली पूर्णिमा और गायत्री जयंती का त्योहार पड़ेगा।

    इस बार यह दुर्लभ संयोग है कि सावन का महीने का अंत भी सोमवार के द‍िन ही हो रहा है। यानी रक्षाबंधन के द‍िन भी सावन का सोमवार का व्रत रखना होगा। अगर आप रक्षाबंधन के द‍िन पड़ने वाले सोमवार का व्रत नहीं करते हैं, तो सावन के सोमवार का व्रत रखने का संकल्‍प अपने लिया है, वह अधूरा रह जाएगा। इस पूरे महीने में सभी शिव भक्त भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

    रक्षाबंधन की शुरुआत 19 अगस्‍त सुबह 3 बजकर 44 म‍िनट पर होगी और देर रात 11 बजकर 55 म‍िनट पर समाप्‍त होगा। इस साल राखी बांधने का सुबह का कोई मुहूर्त नहीं है। क्‍योंकि भद्रा काल लगा है। सुबह 5 बजकर 53 म‍िनट पर भद्रकाल शुरू होगा और दोपहर 1 बजकर 32 म‍िनट पर समाप्‍त होगा। यानी राखी बांधने का समय 1 बजकर 32 म‍िनट से शुरू होकर 4 बजकर 20 म‍िनट तक है।

  • Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को Court लेकर पहुंची ED की टीम, हो सकते है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व Congress minister Ashu को Court लेकर पहुंची ED की टीम, हो सकते है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लुधियाना के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को मंत्री के दौरान हुए घोटाले के मामले ईडी की टीम 2 बार कोर्ट से रिमांड हासिल कर चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने जिस जांच को लेकर कोर्ट से रिमांड हासिल किया था, वह इस मामले में कोर्ट में सबूत पेश करके बड़े खुलासे कर सकती है। वहीं आज एक बार फिर से पूर्व मंत्री को कड़ी सुरक्षा में ईडी की टीम कोर्ट लेकर पहुंची है। गौर हो कि ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री को सम्मन जारी करके पेश होने के लिए 1 अगस्त को जालंधर दफ्तर बुलाया था।

    जहां 9 घंटे तक चली जांच के बाद ईडी की टीम ने पूछताछ में कमियां पाई जाने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने आशु के बेहद करीबी 5 लोगों को तलब किया है। कहा जा रहा हैकि इनमें से कुछ वे लोग भी हैं, जिनकी संलिप्तता विजिलेंस ने ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में पाई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच सूची में तलब किए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि आशु के कई करीबी लोगों के वित्तीय खातों की भी जांच की जा रही है।

    अधिकारी कई निवेशकों और फाइनेंसरों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले के अलावा ईडी के अधिकारियों ने अब एलडीपी मामले के भी रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों मामलों पर सीबीआई की भी नजर है। जिसके चलते आने वाले दिनों में इस मामले की भी जांच शुरू हो सकती है। अगर सीबीआई इस मामले की जांच करती है तो आरोपियों पर जांच की गाज गिर सकती है।

     

  • रंजिश में युवक ने पेंटर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

    रंजिश में युवक ने पेंटर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

    रतियाः पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की ओर से पेंटर पर कापों से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल पेंटर सोनी निवासी वार्ड नं. 3 को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन सोनी ने बताया कि वह पेंटर का कार्य करता है और सुबह बाइक पर काम के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भगत सिंह चौक के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था और उसने हाथापाई शुरू कर दी।

    जब विरोध किया तो उसने कापा निकाल लिया और उस पर हमला बोल दिया। हमले को देखते हुए आसपास खड़े अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पेंटर ने बताया कि उक्त युवक के साथ काफी समय पहले विवाद हुआ था और इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने जानलेवा हमला किया है।

  • छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाने मामला

    छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां 8वीं कक्षा के एक 13 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान विग्नेश प्रमोद कुमार पात्रो के तौर पर हुई है। घटना गत शाम सवा सात बजे की है। 13 साल के स्कूली छात्र की आत्महत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

    विग्नेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह स्कूल में आर्ट पढ़ाने वाली दीपिका नाम की महिला टीचर और स्कूल के अन्य छात्रों की प्रताड़ना से वह बेहद परेशान था। उसने लिखा कि वह टीचर और एक साथी के मानसिक दबाव और उत्पीड़न को सहन नहीं कर पाया। इसके कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग और स्कूल प्रशासन इस घटना से हैरान हैं।

    मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील भी की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर से स्कूलों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उत्पीड़न के मुद्दे को उजागर कर दिया है।

  • पैर पर बाइक चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली अंधाधुंध गोलियां

    पैर पर बाइक चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली अंधाधुंध गोलियां

    उत्तर प्रदेशः यूपी के सीतापुर में गाड़ी चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। अंधाधुंध फायरिंग के बीच लोग जान बचाकर भागते दिखे। हालांकि, पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर का है।
    जानकारी अनुसार पैर पर बाइक चढ़ा देने की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दबंग ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव में अंधाधुंध फायरिंग की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे दबंग भाग गए।

    वहीं, गांव में दहशत का माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। यह पूरा मामला इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है। पीड़ित ने थाने पर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। जानकारी अनुसार गांव का एजाज खान अपने भतीजे असलम के साथ गांव की ही परचून की दुकान पर खड़ा था। एजाज का आरोप है की गांव के शादान खान ने उसके पैर पर अपनी बाइक का पहिया चढ़ा दिया। जब विरोध किया तो शादान विवाद करने लगा। गांव के लोगों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवा दिया।

    एजाज का आरोप है की शादान अपने साथी शमसाद के साथ आया और अवैध तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। घटना को लेकर जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर सुना जा सकता है कि दबंग बंदूक लाने तथा कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात बोल रहे हैं, जबकि थाना पुलिस महज प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद होना बता रही है। फिलहाल पीड़ित एजाज ने थाने पर नामजद तहरीर दे दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • गांव में छाया मातम, एक साथ 7 युवक नदी में डूबे, मौत

    गांव में छाया मातम, एक साथ 7 युवक नदी में डूबे, मौत

    राजस्थानः राज्य के भरतपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर रविवार के दिन बाणगंगा नदी में नहाने गए सात युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस मृत युवकों के शव जब गांव पहुंचे, तो परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।सातों मृतकों का एक साथ दाह संस्कार किया गया, जिसमें सभी की आंखें नम हो गईं। इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है, और किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला है।

    यह घटना पिदावली गांव के पास बाणगंगा नदी में की बताई जा रही है, जहां लगातार हो रही बारिस के पानी से भरे गड्ढे में नहाने गए सात युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों की आंखों से आंसू ने रुक सके। जब सभी की चिताएं एक साथ जलीं, तो परिवार के लोग एक-दूसरे से लिपटकर बिलखने लगे। इस घटना में पानी में डूबने वाले युवकों की आयू 14 साल से 23 साल के बीच बताई जा रही है।